फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:14 PM, 04-Jul-2026

Bihar : जब तक मरा नहीं, तब तक मारा, पानी मांगा तो... ; भरत तिवारी की मौत के बाद जाति को लेकर बड़ा कांड

पूर्वी चंपारण के पचपकड़ी थाना क्षेत्र के सिसवा मंगल गांव में खेत से मिट्टी कटाई के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शिकायत के अनुसार, किसान रामबिहारी पांडेय पर लाठी, कुदाल और लोहे की रॉड से हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने घायल किसान के हाथ बांधकर बाइक से पूरे गांव में घसीटा और बाद में उन्हें मुखिया के दरवाजे पर छोड़ दिया। और पढ़ें

10:40 PM, 04-Jul-2026

Bihar: 3000 साल पुराने विकसित नगर के मिले सबूत! बलिराजगढ़ की खुदाई से सामने आया मिथिला का स्वर्णिम इतिहास

मधुबनी के ऐतिहासिक बलिराजगढ़ में चल रही वैज्ञानिक खुदाई के दौरान प्राचीन ईंटों की दीवारें, आंगन, फर्श, कुआं, जल निकासी प्रणाली, सिक्के, मुहरें, मिट्टी की मूर्तियां और अन्य महत्वपूर्ण पुरावशेष मिले हैं।  और पढ़ें

09:54 PM, 04-Jul-2026

Bihar: रफ्तार बनी काल! आमने-सामने की टक्कर में किशोर की मौत, चार युवक गंभीर, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के रिवर साइड रोड पर खिरियामा गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक किशोर की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:32 PM, 04-Jul-2026

Raju Singh MLA : चार पार्टियों से एक-एक बार विधायक, नीतीश सरकार में मंत्री भी रहे थे राजू सिंह; अब क्या होगा?

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुजफ्फरपुर के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को हर्ष फायरिंग के दौरान महिला की मौत के सात साल पुराने मामले में दोषी ठहराते हुए चार साल की साधारण कैद और 25 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। और पढ़ें

08:29 PM, 04-Jul-2026

Bihar News: बहन से मिलने निकला इंजीनियर नहीं लौटा घर, ट्रक की टक्कर ने उजाड़ दिया परिवार

सारण जिले के टेहटी गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 30 वर्षीय इंजीनियर उदय कुमार गिरी की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार छोटू कुमार गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बहन के घर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। और पढ़ें

विज्ञापन
08:25 PM, 04-Jul-2026

नवीन पासवान हत्याकांड: पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे मंत्री-विधायक, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश

पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में नवीन पासवान हत्याकांड को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार पासवान और विधायक विष्णुदेव पासवान ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। और पढ़ें

08:20 PM, 04-Jul-2026

Bihar News: होटल में चल रहा था साइबर ठगी का खेल! बिहार पुलिस ने 4 शातिरों को दबोचा

रोहतास पुलिस ने सासाराम के प्रभाकर मोड़ स्थित आशीर्वाद होटल में छापेमारी कर साइबर अपराध से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से चार बैंक खातों और दो कॉरपोरेट खातों की आईडी के साथ चार महंगे मोबाइल फोन बरामद किए। और पढ़ें

07:55 PM, 04-Jul-2026

Bihar News: बीडीओ की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति पर लगाया जहर देकर हत्या का आरोप

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में दरभंगा के जाले प्रखंड में पदस्थापित बीडीओ मनोज कुमार की पत्नी अमृता कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर के कमरे से बरामद हुआ। मायके पक्ष ने पति, सास और ननद पर मानसिक प्रताड़ना और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

07:23 PM, 04-Jul-2026

Bihar : विशेषज्ञों के पांच पदों में चार खाली; X-Ray और लैब में एक-एक कर्मी, 15 में चार GNM; कैसे रुकेगा रेफर?

Bihar News: सरकार रेफरल रोकने की तैयारी में है, लेकिन अस्पतालों में क्या रातोंरात सबकुछ बदलने की स्थिति है? 15 अगस्त मियाद है। ऐसे में 'अमर उजाला' ने ग्राउंड पर देखा कि विदेशी पर्यटकों के सबसे महत्वपूर्ण केंद्र गया में स्वास्थ्य-संसाधन कैसा है? और पढ़ें

07:02 PM, 04-Jul-2026

Bihar News: भाजपा विधायक राजू सिंह को चार साल की जेल, 25 लाख जुर्माना भी देना होगा; अदालत ने सुनाई सजा

भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजू कुमार सिंह को फायरिंग मामले में सजा हो गई है। कोर्ट ने उन्हें चार साल की जेल की सजा सुनाई है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

06:55 PM, 04-Jul-2026

Samastipur News: निर्माणाधीन गंगा सेतु पर बड़ा हादसा, ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पुल का स्लैब गिरा

Samastipur News: निर्माणाधीन गंगा सेतु पर बड़ा हादसा, ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पुल का स्लैब गिरा और पढ़ें

06:48 PM, 04-Jul-2026

Bihar: बिजली में बिहार का नया रिकॉर्ड! 9,155 मेगावाट की ऐतिहासिक मांग भी बिना कटौती हुई पूरी

बिहार ने बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए 3 जुलाई 2026 को 9,155 मेगावाट की अब तक की सबसे अधिक पीक बिजली मांग का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया। रिकॉर्ड मांग के बावजूद पूरे राज्य में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति जारी रही। और पढ़ें

06:05 PM, 04-Jul-2026

Bihar: जमालपुर स्टेशन से अगवा तीन साल का मासूम फरक्का एक्सप्रेस से सकुशल बरामद, मानव तस्करी की साजिश नाकाम

मुंगेर के जमालपुर रेलवे स्टेशन से अगवा किए गए तीन वर्षीय आदर्श कुमार को आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरक्का एक्सप्रेस के एस-5 कोच से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में मुंगेर निवासी मोहम्मद टिप्पू को गिरफ्तार किया गया है। और पढ़ें

05:26 PM, 04-Jul-2026

Bihar News: 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन! 8.82 लाख की लूट का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत पांच दबोचे

बिहार के मुंगेर जिले में 8.82 लाख रुपये की लूट की वारदात का पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में मास्टरमाइंड समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। और पढ़ें

05:18 PM, 04-Jul-2026

Bihar: बालू के अवैध खनन को लेकर खूनी संघर्ष, दिनदहाड़े 20 राउंड फायरिंग, छह लोग गोली लगने से घायल

बिहार के जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन को लेकर दो पक्षों के बीच दिनदहाड़े करीब 20 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें छह लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। और पढ़ें

05:17 PM, 04-Jul-2026

Bihar Politics: Samrat ने क्यों बहाल की Lalu-Rabri की Z सुरक्षा ? सरकार के यू टर्न के बाद सियासत तेज

Bihar Politics: Samrat ने क्यों बहाल की Lalu-Rabri की Z सुरक्षा ? सरकार के यू टर्न के बाद सियासत तेज और पढ़ें

05:14 PM, 04-Jul-2026

Bihar News: 'बिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट का होगा गठन', CM सम्राट चौधरी ने ऐसी घोषणा करते हुए क्या कहा?

Bihar Crime News: बिहार में अपराध से जुड़े मामलों का जल्द से जल्द निपटारा हो, इसके लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने बड़ी तैयारी की है। सरकार जल्द ही पूरे राज्य में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करने जा रही है। सीएम सम्राट चौधरी ने आज इस बात की घोषणा की है।  और पढ़ें

04:53 PM, 04-Jul-2026

Bihar: ड्यूटी पर निकलीं, मौत से हो गया सामना! तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने दो सहेलियों की जिंदगी छीनी

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार दो सहेलियों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों निजी फाइनेंस कंपनी में फील्ड कर्मचारी थीं और ड्यूटी के लिए मुजफ्फरपुर जा रही थीं। और पढ़ें

04:51 PM, 04-Jul-2026

Bihar: 21 साल बाद Bihar Assembly में क्या अलग होने वाला है...? Tejaswi vs Samrat | Monsoon Session

Bihar: 21 साल बाद Bihar Assembly में क्या अलग होने वाला है...? Tejaswi vs Samrat | Monsoon Session और पढ़ें

04:41 PM, 04-Jul-2026

Bihar: मासूम को बचाने में चली गई जान! करंट ने छीनी चाचा-चाची की जिंदगी, अस्पताल में मचा बवाल

बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में मासूम बच्चे को करंट से बचाने की कोशिश कर रहे चाचा और चाची की मौत हो गई। बच्चा बिजली की चपेट में आ गया था, जिसे बचाने के दौरान दोनों भी करंट की चपेट में आ गए। और पढ़ें

04:37 PM, 04-Jul-2026

Bihar News : नीम के पेड़ से लटका मिला झारखंड के युवक का शव, रेल टिकट, मोबाइल और शराब की बोतल बरामद

बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बेला गांव में नीम के पेड़ से झारखंड के 30 वर्षीय युवक विजय कुमार मुर्मू का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। और पढ़ें

04:34 PM, 04-Jul-2026

Bihar: किसान के घर 40 लाख की चोरी, परिवार को कमरे में बंद कर बदमाशों ने तोड़ा लॉकर

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के बुलबुलवा गांव में चोरों ने एक किसान के घर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले पूरे परिवार को कमरे में बाहर से बंद कर दिया और फिर अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 40 लाख रुपये से अधिक के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। और पढ़ें

04:18 PM, 04-Jul-2026

Bihar News : नाना ने कहा-सुधार दो, थाने में युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

बिहार के मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक युवक की लाठी से पिटाई होती दिखाई दे रही है। युवक की पहचान गौरीपुर निवासी मो. सोहैल के रूप में हुई है। और पढ़ें

04:16 PM, 04-Jul-2026

Bihar ByElection: क्या BJP का गढ़ Bankipur जीत पाएंगे Prashant Kishor? Nitin Nabin ने बनाई ये रणनीति

Bihar ByElection: क्या BJP का गढ़ Bankipur जीत पाएंगे Prashant Kishor? Nitin Nabin ने बनाई ये रणनीति और पढ़ें

03:51 PM, 04-Jul-2026

Bihar: भाकपा (माले) का प्रदर्शन, फर्जी एनकाउंटर और पुलिसिया दमन के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छपरा में भाकपा (माले) ने बिहार सरकार की नीतियों, कथित फर्जी एनकाउंटर, पुलिसिया दमन और गरीबों के अधिकारों की अनदेखी के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी नेता सभा राय ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि राज्य में पुलिसिया दमन और कथित फर्जी एनकाउंटर की घटनाएं बढ़ रही हैं। और पढ़ें

03:43 PM, 04-Jul-2026

Bihar News :मंदिर के बाहर स्टेशनरी दुकानदार की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में पट्टीदारों पर आरोप

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सिवाई पट्टी थाना क्षेत्र में स्टेशनरी दुकानदार श्याम सुंदर कुमार की शनिवार सुबह मंदिर में पूजा के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। गंभीर रूप से घायल दुकानदार की इलाज के दौरान मौत हो गई। और पढ़ें

02:52 PM, 04-Jul-2026

Bihar News : 21 साल में पहली बार विधानमंडल सत्र में कुछ अलग नजारा दिखेगा; 20 जुलाई से मानसून सत्र

Bihar : बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। विपक्ष सरकार को घेरेगा, लेकिन 21 साल में पहली बार ऐसा होने वाला है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में नहीं होंगे। और पढ़ें

02:47 PM, 04-Jul-2026

Bihar: मंदिर में ही स्टेशनरी व्यवसायी Shyam Sundar की हत्या, जमीन विवाद में मारी गोली | Muzaffarpur

Bihar: मंदिर में ही स्टेशनरी व्यवसायी Shyam Sundar की हत्या, जमीन विवाद में मारी गोली | Muzaffarpur और पढ़ें

02:28 PM, 04-Jul-2026

Bihar News: Bankipur By election में चुनाव लड़ेंगे Prashant Kishor ! जातीय समीकरण सेट! Nitin Nabin

Bihar News: Bankipur By election में चुनाव लड़ेंगे Prashant Kishor ! जातीय समीकरण सेट! Nitin Nabin और पढ़ें

01:37 PM, 04-Jul-2026

Bihar Bridge Collapse: निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिरा, कई घायल; पटना-समस्तीपुर को जोड़ेगा यह ब्रिज

Bihar News : बिहार में गंगा नदी पर बन रहे एक फोर लेन पुल का हिस्सा शनिवार को गिर पड़ा। इससे कई मजदूर घायल हो गए। सरकार ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

12:51 PM, 04-Jul-2026

Bihar: हिंदू लड़कियों से दु*ष्कर्म कर Video Viral, Mohammad Rehan ने Gaya Police को क्या-क्या बताया?

Bihar: हिंदू लड़कियों से दु*ष्कर्म कर Video Viral, Mohammad Rehan ने Gaya Police को क्या-क्या बताया? और पढ़ें

11:55 AM, 04-Jul-2026

BSUSC Vacancy 2026: बिहार के विवि में 3,674 पदों पर बंपर भर्ती, क्या होनी चाहिए योग्यता? जानें आवेदन की शर्तें

Bihar Assistant Professor Recruitment: बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने विश्वविद्यालयों और राजकीय डिग्री कॉलेजों में 3,674 संविदात्मक सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। और पढ़ें

11:46 AM, 04-Jul-2026

Bihar Weather: बिहार के कई जिलो में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पटना में गर्मी से लोग परेशान; जानिए मौसम का हाल

Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। तेज हवा के दौरान कमजोर ढांचों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें। किसानों को भी मौसम की स्थिति को देखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है। और पढ़ें

11:33 AM, 04-Jul-2026

Bihar: Motihari में Sudhakar Singh ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, किसानों की जमीन कब्जाने का आरोप

Bihar: Motihari में Sudhakar Singh ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, किसानों की जमीन कब्जाने का आरोप और पढ़ें

11:18 AM, 04-Jul-2026

Bihar: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का खुलासा, सीएचसी से हिरासत में दो युवक; फर्जी आईडी कार्ड बरामद

बोधगया सीएचसी में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। फाइल मेंटेनेंस पद पर भर्ती का झांसा देकर रुपये वसूलने की कोशिश कर रहे दो युवकों को डायल-112 पुलिस ने हिरासत में लिया। उनके पास से स्वास्थ्य विभाग का संदिग्ध फर्जी पहचान पत्र भी बरामद हुआ है।

और पढ़ें

11:00 AM, 04-Jul-2026

Bihar News: चर्चित टेंडर घोटाला केस में BAS अधिकारी पर सम्राट चौधरी सरकार की बड़ी कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मुमुक्षु कुमार चौधरी निलंबन की अवधि के दौरान सेवा संबंधी सभी अधिकार और दायित्व लागू नियमों के अनुसार संचालित होंगे। सरकार की ओर से आगे की कार्रवाई न्यायिक और विभागीय जांच की प्रगति के आधार पर तय की जाएगी। फिलहाल उनका निलंबन अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
  और पढ़ें

10:28 AM, 04-Jul-2026

Bihar : Patna में Bailey Road बंद होने पर बढ़ा सस्पेंस, Metro निर्माण के चलते बेली रोड पर नई तैयारी

Bihar : Patna में Bailey Road बंद होने पर बढ़ा सस्पेंस, Metro निर्माण के चलते बेली रोड पर नई तैयारी और पढ़ें

10:10 AM, 04-Jul-2026

Bihar: सीएम सम्राट करेंगे सम्मेलन का उद्घाटन, VVIP मूवमेंट के चलते शहर छावनी में तब्दील; 1500 पुलिसकर्मी तैनात

बोधगया में शनिवार से नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू होगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उद्घाटन करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के जजों समेत 250 प्रतिनिधि शामिल होंगे। 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ शहर में सुरक्षा और ट्रैफिक के विशेष इंतजाम किए गए हैं। और पढ़ें

07:40 AM, 04-Jul-2026

Bihar: प्रभु श्रीराम के साथ गद्दारी करने वालों को नहीं बख्शेंगे', राम मंदिर मामले पर केंद्रीय मंत्री का बयान

दरभंगा पहुंचे केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कहा कि भगवान श्रीराम के साथ गद्दारी करने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने और आरा एनकाउंटर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की भी बात कही। और पढ़ें

05:00 AM, 04-Jul-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : अचानक भगदड़ जैसी स्थिति हो गई थी। विद्यालय के गेट पर खड़े अभिभावकों को लगा कि बच्चे आपस में मजाक कर रहे हैं, लेकिन यह मजाक नहीं बल्कि अपहरण था। अब इस मामले में पांच छात्रों को पुलिस ने आरोपी बनाया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें