मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारत-नेपाल सीमा से जुड़े सुरक्षा, प्रशासनिक और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सीमा पर गैरकानूनी गतिविधियों, आर्थिक अपराध और तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। और पढ़ें
दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) के सर्जरी विभाग ने एक जटिल ऑपरेशन में महिला मरीज के बाएं स्तन से करीब 10 किलोग्राम वजनी फाइलोड्स ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाल दिया। लंबे समय से बढ़ रही गांठ और दर्द की शिकायत के बाद मरीज को भर्ती कराया गया था। और पढ़ें
पूर्वी चंपारण के पिपराकोठी थाना क्षेत्र स्थित जीवधारा गांव में सरकारी गैरमजरूआ जमीन पर प्रस्तावित वाटर पार्क निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी जमीन पर कब्जे का प्रयास करने और प्रशासनिक कार्य में हस्तक्षेप के आरोप में राजद सांसद सुधाकर सिंह समेत 27 नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। और पढ़ें
दरभंगा की करीब तीन दशक से बंद पड़ी रैयाम और सकरी चीनी मिलों को दोबारा चालू करने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हो गई है। बिहार सरकार के सहकारिता विभाग ने गन्ना किसानों के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया है, जिसके तहत 30 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं। और पढ़ें
बिहार के पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र स्थित रहूआ पंचायत में नहर किनारे घास काटने गई एक नाबालिग लड़की के साथ हथियार का भय दिखाकर दरिंदगी की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी भागने लगे। और पढ़ें
रोहतास पुलिस ने कुख्यात अपराधी कल्लू खान की पत्नी रानी खातून हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रानी खातून का शव औरंगाबाद के बारुण क्षेत्र से बरामद हुआ था। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के बेतिया-मझौलिया सेक्शन के दोहरीकरण कार्य ने महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया है। कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) गुरु प्रकाश ने वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ रेलखंड का अंतरिम निरीक्षण कर ट्रैक, सिग्नल प्रणाली, इंटरलॉकिंग, रेलवे क्रॉसिंग, स्टेशन परिसर और सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया। और पढ़ें
Bihar Election: बिहार में एक ही सीट पर उप चुनाव होना है, लेकिन माहौल गरमाया हुआ है। बांकीपुर सीट परंपरागत रूप से भाजपा के पास है। राजद यहां से जीत का दावा कर रहा है। और, जन सुराज पार्टी तो समुद्र लांघने जैसे लक्ष्य की बात कर रही है। और पढ़ें
बिहार के सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में पत्नी के मायके चले जाने से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। कैतुका लच्छी पंचायत निवासी मुकेश कुमार ने चार महीने पहले प्रेम विवाह किया था। और पढ़ें
बिहार के बोधगया स्थित जय श्री महाबोधि विहार (श्रीलंका बौद्ध मंदिर) में स्थापित बुद्ध शांति स्तूप दुनिया के सबसे अनूठे शांति प्रतीकों में से एक माना जाता है। इस स्तूप का निर्माण श्रीलंका के 1976 से 2009 तक चले गृहयुद्ध में इस्तेमाल किए गए कारतूसों के खोखों को पिघलाकर किया गया है। और पढ़ें
बिहार के वैशाली जिले के बालिगांव थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कुख्यात अपराधी अमन साहनी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसका एक अन्य साथी भी मुठभेड़ में घायल हुआ है। और पढ़ें
रोहतास जिले के सासाराम में सरकारी योजनाओं से वंचित दर्जनों दिव्यांगजन अपनी समस्याओं को लेकर जिला समाहरणालय पहुंचे और नए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। दिव्यांगों का कहना है कि उन्हें वर्षों से दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, छात्रवृत्ति, ट्राई साइकिल, मोटर चालित साइकिल और अन्य सहायक उपकरणों का लाभ नहीं मिल पाया है। और पढ़ें
बिहार के सहरसा जिले में पुलिस महकमे के भीतर चल रहे कथित दलाली सिंडिकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस मुख्यालय से मिली सूचना के बाद कोशी क्षेत्र के डीआईजी ने सलखुआ थाना का औचक निरीक्षण किया, जिसमें थानाध्यक्ष और एक कथित दलाल के बीच संपर्क की पुष्टि हुई। और पढ़ें
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी पहल से बिहार के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। बड़े पैमाने पर निजी एवं संस्थागत निवेश आकर्षित होगा, निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाखों रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे। और पढ़ें
30 जुलाई से 28 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर बिहार सरकार ने अंतिम समीक्षा बैठक की। पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवरियों के लिए सभी व्यवस्थाएं तय समय से पहले पूरी की जाएं। और पढ़ें
भागलपुर के चर्चित बिल्डर बजरंग कुमार हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया। तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित कार्यालय में बिल्डर का खून से लथपथ शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई थी। और पढ़ें
श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने हावड़ा और नटेसर के बीच 03001/03002 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन आसनसोल, जसीडीह, झाझा, किउल, शेखपुरा, अस्थावां, बिहार शरीफ, नालंदा और राजगीर होते हुए चलेगी। और पढ़ें
सारण जिले के रिविलगंज थाना परिसर में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई। प्रेम प्रसंग के चलते घर छोड़कर फरार हुए युवक और युवती के गांव लौटने पर मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बातचीत कराई, जहां दोनों ने अपनी मर्जी से विवाह करने की इच्छा जताई। और पढ़ें
मुंगेर मंडल कारा में भाई की हत्या के आरोप में बंद 21 वर्षीय कैदी मनीष कुमार ने कथित तौर पर जेल की छत से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। और पढ़ें
सारण के एक सरकारी विद्यालय में कार्यरत शिक्षक और शिक्षिका ने आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया। विवाह के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर शिक्षिका के परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल दोनों गोपनीय स्थान पर रह रहे हैं।
और पढ़ेंसीतामढ़ी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान रीगा सीएसपी लूटकांड का मुख्य आरोपी फेकन महतो घायल होकर गिरफ्तार हो गया। पुलिस ने उसके चार साथियों को भी दबोच लिया। आरोपियों के पास से हथियार, कारतूस और लूट में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई है। और पढ़ें
दरभंगा के हायाघाट में शादीशुदा महिला अंजुम आरा की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने कथित प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने और जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और लिखित शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
और पढ़ेंनालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय जीतन महतो का शव नाले के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने चेहरे पर चोट के निशान और पारिवारिक विवाद का हवाला देते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ेंगया के डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा गांव में जर्जर बिजली तार की मरम्मत के दौरान करंट लगने से 40 वर्षीय संतोष पासवान की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जर्जर तार बदलने और विद्युत व्यवस्था सुधारने की मांग की है। और पढ़ें
मधेपुरा में प्रसव के बाद 25 वर्षीय पूजा कुमारी की मौत पर परिजनों ने निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चार घंटे तक सड़क जाम किया। उन्होंने दोषी चिकित्सकों की गिरफ्तारी, अस्पताल को सील करने और निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ेंमुजफ्फरपुर के साहेबगंज से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह की सजा पर शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट फैसला सुनाएगी। उन्हें 2018 के न्यू ईयर समारोह में फायरिंग के दौरान डॉ. अर्चना गुप्ता की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराया गया है। और पढ़ें
वैशाली के पूर्व आरजेडी एमएलसी सुबोध राय को रांची में कथित अवैध शराब फैक्ट्री मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। छापेमारी में 303 पेटी कथित अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तारी के बाद बिहार पुलिस ने भी शराब तस्करी से जुड़े मामलों की जांच तेज कर दी है। और पढ़ें
सीवान के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में घायल दिलीप कुमार पांडेय की इलाज के दौरान मौत हो गई। हमले में उनकी मां और भाभी भी गंभीर रूप से घायल हुईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
और पढ़ेंमुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में 22 वर्षीय अंशु कुमारी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का दावा है कि पिछले तीन वर्षों में शादी के लिए उसका रिश्ता 10 से अधिक बार टूट चुका था और वह इसी कारण मानसिक तनाव में थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें