सुपौल के वीरपुर थाना क्षेत्र में कथित धर्मांतरण गतिविधियों के आरोप पर नेपाल से आए चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। ग्रामीणों ने प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया, जबकि आरोपियों ने इसे समाजसेवा और स्वैच्छिक धार्मिक प्रवचन बताया।
और पढ़ेंमुजफ्फरपुर के पियर थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता 23 वर्षीय नवविवाहिता खुशबू कुमारी का शव बंद पड़े ईंट भट्ठे से मिला। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर एफएसएल जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश तेज कर दी।
और पढ़ेंमुंबई से दरभंगा पहुंची स्पाइसजेट की उड़ान का लैंडिंग के दौरान टायर फट गया। पायलट की सूझबूझ से करीब 150 यात्रियों की जान बच गई। सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए। तकनीकी जांच जारी है, जबकि विमान खड़े रहने से एक इंडिगो उड़ान को पटना डायवर्ट करना पड़ा।
और पढ़ेंबिहार की मुजफ्फरपुर निवासी मुक्केबाज़ प्रगति राज ने सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में 64 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक जीतकर लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय खिताब हासिल किया। बिहार के चार खिलाड़ियों ने पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया।
और पढ़ेंसारण के मशरक थाना क्षेत्र में रामजानकी पथ पर मिनी ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में 20 वर्षीय हुसैन अली की मौत हो गई। पेंटिंग कार्य के लिए जा रहे तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ेंसोनपुर में टोपोलैंड संघर्ष समिति के आह्वान पर भूमि अधिकार, मुआवजा और जमीन रजिस्ट्री पर रोक के विरोध में 'जनता कर्फ्यू' का व्यापक असर दिखा। बाजार बंद रहे और व्यापारियों व आम नागरिकों ने आंदोलन को समर्थन देते हुए समाधान की मांग की।
खगड़िया पुलिस ने बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेटर भर्ती परीक्षा में कदाचार कराने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में शिक्षकों की संलिप्तता भी सामने आई है।
Crime: गया के बांकेबाजार में वायरल आपत्तिजनक वीडियो मामले में नाबालिग पीड़िता के भाई की शिकायत पर आरोपी रेहान अंसारी के खिलाफ पॉक्सो, आईटी एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है। और पढ़ें
अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पुरानी रंजिश में नामजद लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
और पढ़ेंबांका के शीतलपुर गांव निवासी 40 वर्षीय नरोत्तम कुमार दुबे ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। भागलपुर के जेएलएनएमसीएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ेंमुंगेर के हरपुर थाना क्षेत्र के धौरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 15 वर्षीय संध्या कुमारी की मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए वह आम के पेड़ के नीचे खड़ी थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ेंपटना में राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह-2026 की शुरुआत हुई। ऊर्जा सचिव अजय यादव ने बिजली कर्मियों से सुरक्षा नियम, पीपीई और एसओपी का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम में शॉर्ट सर्किट से आग की रोकथाम और सुरक्षित विद्युत उपयोग पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
और पढ़ेंबेतिया के मझौलिया में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। पीड़ित ने 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने, तलवार, लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ेंबेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र के तकिया गांव में भूमि विवाद में सौतेले भाई ने चाकू से हमला कर भाई, भाभी और भतीजे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी मैनुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि घायलों का इलाज जारी है।
और पढ़ेंभागलपुर के सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे घाट पर पूर्णिमा स्नान के दौरान 13 वर्षीय रमन कुमार का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में लापता हो गया। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंचे तथा बालक की तलाश में जुट गए हैं। और पढ़ें
सारण के सोनपुर स्थित बदरी घाट पर स्नान के दौरान गंगा में डूबे 20 वर्षीय इंटर छात्र उत्पल कांत शर्मा का शव एसडीआरएफ ने 24 घंटे बाद बरामद किया। घटना से गांव में मातम है। ग्रामीणों ने घाट पर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की हुई है।
और पढ़ेंभागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में मोहम्मद इरफान की मौत हो गई, जबकि उनका ममेरा भाई घायल हुआ। परिजनों ने पोस्टमार्टम में 12 घंटे की देरी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से जल्द कानूनी प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की।
और पढ़ेंसीवान के मैरवा स्थित वीआईपी मॉल में सेंट्रल जीएसटी की टीम पिछले 30 घंटे से जांच कर रही है। अधिकारी बिल, स्टॉक, कंप्यूटर डेटा और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ेंबेतिया के चनपटिया में 35 लाख रुपये की रंगदारी और जमीन विवाद मामले में फरार आरोपित शिवम पांडेय के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उसके घर समेत तीन स्थानों पर इश्तिहार चस्पाया। आत्मसमर्पण नहीं करने पर आगे कानूनी कार्रवाई होगी।
और पढ़ेंराजस्थान के कोटा में जेईई की तैयारी कर रही अररिया की 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं से मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ेंभागलपुर के जेएलएनएमसीएच में गंभीर मरीज को बिना आवश्यक जांच लिखे सीटी स्कैन मशीन खराब होने का हवाला देकर सदर अस्पताल रेफर करने का आरोप लगा है। सदर अस्पताल के प्रभारी ने इसे लापरवाही बताते हुए मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए।
और पढ़ेंभागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के शंकरपुर दियारा में पुलिस, एसटीएफ और सशस्त्र बल की संयुक्त छापेमारी में तीन अपराधी गिरफ्तार किए गए। उनके पास से देसी मस्केट, दोनाली बंदूक, कट्टा, 39 जिंदा कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद हुई। बड़ी वारदात की आशंका जताई गई है।
और पढ़ेंजिस आवास में डिप्टी सीएम के रूप में तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी रह चुके हैं, आज वहीं पर निशांत कुमार भी शिफ्ट हो गए। जदयू कोटे बनाए गए दोनों उपमुख्यमंत्रियों को भी यह आवास ऑफर किया गया था लेकिन दोनों ने यहां शिफ्ट करने से मना कर दिया था। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
पटना के बाढ़ कोर्ट हॉल्ट के पास अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 42 वर्षीय मनीष कुमार की मौत हो गई। आरोप है कि रेल पुलिस ने सरकारी एम्बुलेंस का उपयोग नहीं किया, जिससे परिजनों को 800 रुपये देकर ठेले पर शव अस्पताल ले जाना पड़ा।
और पढ़ेंगोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड की जगतौली पंचायत के सकतौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक 20 वर्षीय युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। वारदात को रविवार की देर शाम कावे गांव के चवर के समीप अंजाम दिया गया। और पढ़ें
Bihar News: Lalu-Rabri ने छोड़ा 10 सर्कुलर रोड बंगला, एक-एक पौधा तक अपने साथ ले गए..! BJP vs RJD और पढ़ें
किशनगंज पुलिस ने रामपुर चेक पोस्ट पर कार्रवाई कर 1.5 किलो हेरोइन के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद हेरोइन की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है। पुलिस ड्रग सिंडिकेट के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच में जुटी है।
और पढ़ेंहाजीपुर में बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान उत्तरों की पर्ची मिलने पर दो वीक्षक संदिग्ध पाए गए। आरोप है कि केंद्राधीक्षक ने दोनों को वहां से जाने दिया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ काजीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
और पढ़ेंदरभंगा के हायाघाट स्थित 150 वर्ष पुराने जलेश्वर नाथ महादेव मंदिर के गुंबद पर सोमवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। मंदिर में मौजूद करीब 25 श्रद्धालु सुरक्षित रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र मरम्मत और संरक्षण की मांग की।
और पढ़ेंजहानाबाद सदर अस्पताल में इलाज के दौरान 50 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने गलत इंजेक्शन और लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हालात बिगड़ने पर डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ अस्पताल से बाहर निकल गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
और पढ़ेंBihar: नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल हासिल करने वाले गीतांक की नजर अब अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों पर है। यह मुकाबले सितंबर-अक्टूबर माह में चीन में होने हैं। उसकी सफलता से परिजन सहित पूरा गांव गदगद है। और पढ़ें
Bihar: Sawan से पहले गरीबनाथ धाम की तैयारी तेज, बनेंगी 2 टेंट सिटी... | Muzaffarpur Ground Report और पढ़ें
राजद सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के वर्ष 2017 से अब तक के वित्तीय और प्रशासनिक फैसलों की जांच की मांग की। उन्होंने बोर्ड के बजट में 10 करोड़ से 700 करोड़ रुपये तक हुई वृद्धि, परीक्षा से जुड़े ठेकों और एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए।
और पढ़ें
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले की जांच में समस्तीपुर के कथित परीक्षा माफिया बिजेंद्र गुप्ता का नाम सामने आया है। पुलिस कई राज्यों में उसकी तलाश कर रही है। परिवार का दावा है कि पिछले चार वर्षों से उसका उनसे कोई संपर्क नहीं है। मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
और पढ़ेंWeather Forecast: मौसम विभाग ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान लोग खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को भी अलर्ट रहने को कहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। और पढ़ें
मुंगेर में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान पुलिस ने सॉल्वर गैंग के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नकल कराने में इस्तेमाल होने वाला इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुआ है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
और पढ़ेंसप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पैंट्रीकार से आरपीएफ ने 62 बोतल विदेशी शराब बरामद कर मैनेजर अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। इसी ट्रेन से पहले भी शराब बरामद हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद शराब तस्करी के नेटवर्क और रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
और पढ़ेंसियासी गलियारे में आज सुबह से ही हलचल है। सबकी निगाहें लालू परिवार पर टिकी हैं। सबके मन में एक ही सवाल है कि क्या आज विधान परिषद् में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी अपना बंगला खाली करेंगी? क्योंकि भवन निर्माण विभाग ने आज यानी 29 जून तक ही अल्टीमेटम दिया था। जानिए पूरा मामला... और पढ़ें
गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के कोरेया गांव में घर की ढलाई की तैयारी के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से मजदूर राजीव मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ेंपटना जिले के बख्तियारपुर के घांघ गांव में सोमवार तड़के आकाशीय बिजली गिरने से 25 वर्षीय रानी देवी की मौत हो गई, जबकि उनका एक बच्चा घायल हो गया। परिजनों ने डायल-112 से समय पर मदद नहीं मिलने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
और पढ़ेंजमुई के दादपुर गांव में शादी से दो दिन पहले नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में हमला कर मारपीट, फायरिंग और लूटपाट की। हमले में घायल बेबी देवी की पटना ले जाते समय मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हैं। परिजनों ने जमीन विवाद में रिश्तेदारों पर साजिश का आरोप लगाया है।
और पढ़ेंBihar: Patna तेल गोदाम में भीषण आग से तबाही, 22 दमकल गाड़ियों ने घंटों बाद आग पर पाया काबू | Video और पढ़ें
सारण में दोहरे हत्याकांड के अहम गवाह पंकज राय की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उनके साथ मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने एसआईटी गठित कर जांच तेज कर दी है और दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। और पढ़ें
Patna News: पटना सिटी में खाद्य तेल के गोदाम में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि सारा सामान जलकर खाक हो गया। हादसे में किसी से हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
मुजफ्फरपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान फर्जी बायोमेट्रिक कर्मी बनकर परीक्षा केंद्र में घुसे युवक को अधिकारियों की सतर्कता से पकड़ लिया गया। आरोपी जयप्रकाश कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। विशेष टीम और डीआईयू उसके संभावित नेटवर्क व परीक्षा रैकेट से जुड़े संबंधों की जांच कर रही है। और पढ़ें