फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 जून के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:04 PM, 27-Jun-2026

Bihar News :अवैध प्रेम प्रसंग में विवाहिता की हत्या,ससुर ने प्रेमी पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र में चार दिन से लापता तीन बच्चों की मां का शव सड़क किनारे गड्ढे से बरामद हुआ। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। और पढ़ें

09:34 PM, 27-Jun-2026

Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट शराब पीने का अंतिम सबूत नहीं

Bihar : बिहार पुलिस की मनमानी और गुंडई करने पर पटना उच्च न्यायालय ने पुलिस प्रशासन के गाल पर तमाचा मारा है। अदालत ने कहा कि बिना ब्लड और यूरिन टेस्ट के किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। और पढ़ें

09:13 PM, 27-Jun-2026

Bihar: शादी में DJ विवाद बना खूनी खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार; हत्या में इस्तेमाल हथियार झाड़ियों से बरामद

Muzaffarpur Murder: मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान रंजीत कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि डीजे पर गाना बजाने और खाने-पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:23 PM, 27-Jun-2026

Bihar: मुहर्रम जुलूस में तलवारबाजी दिखाना पड़ा भारी! लाइन क्लोज हुए दरोगा, विभाग ने थमाया नोटिस

मुजफ्फरपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान वर्दी में दो तलवारों से करतब दिखाने वाले कांटी थाना के सब-इंस्पेक्टर मो. मुस्तकीम खान पर पुलिस ने कार्रवाई की है। वायरल वीडियो के बाद एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज कर शो-कॉज नोटिस जारी किया है। मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
  और पढ़ें

08:02 PM, 27-Jun-2026

Bihar News: सिर कटे शव का सनसनीखेज खुलासा! शादी की जिद, सुपारी और अवैध संबंध ने ली मुस्तफा की जान

गोपालगंज के विशंभरपुर थाना क्षेत्र में मिले सिर कटे शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि एक महिला से कथित अवैध संबंध, शादी का दबाव और सुपारी देकर हत्या कराने की साजिश के विवाद में मुस्तफा की हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार, कपड़े और मृतक का सिर बरामद कर लिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
07:28 PM, 27-Jun-2026

Bihar Latest News: बिहार में एक और मेगा ब्रिज तैयार, उत्तर से दक्षिण के बीच कनेक्टिविटी अब और मजबूत

Bihar Latest News: बिहार में एक और मेगा ब्रिज तैयार, उत्तर से दक्षिण के बीच कनेक्टिविटी अब और मजबूत और पढ़ें

07:26 PM, 27-Jun-2026

Bihar Latest News: बिहार में एक और मेगा ब्रिज तैयार, उत्तर से दक्षिण के बीच कनेक्टिविटी अब और मजबूत

Bihar Latest News: बिहार में एक और मेगा ब्रिज तैयार, उत्तर से दक्षिण के बीच कनेक्टिविटी अब और मजबूत और पढ़ें

06:21 PM, 27-Jun-2026

Bihar: 'मुझे शादी नहीं, पढ़ाई करनी है', माता-पिता के खिलाफ छात्रा पहुंची थाने, पुलिस से लगाई अनोखी गुहार

मुजफ्फरपुर में स्नातक की एक छात्रा ने जबरन शादी कराने के आरोप में अपने माता-पिता के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा का कहना है कि वह उच्च शिक्षा हासिल कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती है, लेकिन परिवार उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी कराने पर अड़ा है। और पढ़ें

05:52 PM, 27-Jun-2026

नेहा हत्याकांड: दो दिन बाद भी नहीं हुआ पीएम, छह माह की थी गर्भवती; जीते जी पति ने मारा, अब सिस्टम का सितम

परिजनों का कहना है कि पिछले दो दिनों से उन्हें लगातार अस्पताल के चक्कर कटवाए जा रहे हैं। कभी फोरेंसिक टीम उपलब्ध नहीं होने की बात कही जाती है तो कभी गायनी विशेषज्ञ डॉक्टर के मौजूद न होने का हवाला देकर पोस्टमार्टम टाल दिया जाता है।  और पढ़ें

05:33 PM, 27-Jun-2026

Bihar Weather: पटना समेत 16 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

मौसम विभाग ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान लोग खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को भी अलर्ट रहने को कहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। विभाग ने लोगों से मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर लगातार नजर बनाए रखने की अपील की है। और पढ़ें

05:15 PM, 27-Jun-2026

Bihar: पहले हाईटेक निबंधन कार्यालय में नई व्यवस्था शुरू, रजिस्ट्री सिस्टम में बड़ा बदलाव; नए सर्किल रेट लागू

Bihar News: बाढ़ स्थित बिहार के पहले हाईटेक अवर निबंधन कार्यालय में नए सर्किल रेट के अनुसार जमीन की रजिस्ट्री शुरू हो गई है। कार्यालय को पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जहां अलग-अलग काउंटर, बैंकिंग सुविधा, हेल्प डेस्क, डिजिटल डिस्प्ले, पुस्तकालय और जल्द ही भोजन की व्यवस्था भी उपलब्ध होगी।  और पढ़ें

04:22 PM, 27-Jun-2026

Bihar News: ताजिया मिलन में बवाल, चंद मिनटों में जुलूस बना रणक्षेत्र, धक्का-मुक्की से मची भगदड़

लखीसराय में मुहर्रम के ताजिया मिलन कार्यक्रम के दौरान दो अखाड़ों के बीच विवाद के बाद अफरातफरी मच गई। धक्का-मुक्की के दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने का दावा किया गया है। घायल पक्ष ने महिलाओं से छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया है। और पढ़ें

04:05 PM, 27-Jun-2026

Bihar News: 5,000 करोड़ की दस्तक से बदलेगा गयाजी-बोधगया का भविष्य, विश्व बैंक ने परखी विकास की जमीनी हकीकत

गयाजी और बोधगया को विश्वस्तरीय शहरी पहचान दिलाने की दिशा में बिहार अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम के तहत विश्व बैंक की टीम ने विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। जानिए करीब 5,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश से क्या-क्या बदल जाएगा। और पढ़ें

03:47 PM, 27-Jun-2026

Bihar: निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग में एक और कारनामा! चार महीने में एक डॉक्टर के दो पद से फैला भ्रमजाल

Bihar News: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पटना मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को हटाया तो हड़कंप मच गया। विभाग हिला हुआ है। अब इसी हालत में विभाग से एक और हड़कंप वाली खबर निकली है- चार महीने में एक डॉक्टर के दो पद! जानिए पूरा मामला क्या है। और पढ़ें

03:41 PM, 27-Jun-2026

Bihar Politics: अचानक Nitish Kumar से क्यों मिले RCP Singh? समर्थकों ने क्यों किया हंगामा?

Bihar Politics: अचनक Nitish Kumar से क्यों मिले RCP Singh? समर्थकों ने क्यों किया हंगामा? और पढ़ें

01:49 PM, 27-Jun-2026

Bihar News: नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे आरसीपी सिंह तो क्या हुआ? जदयू के कभी राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे थे RCP

JDU Party: बिहार के सियासी गलियारे में जनता दल यूनाइटेड के पुराने नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीरपी सिंह को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। अब चर्चा इस बात की हो रही है कि वह जल्द ही जदयू ज्वाइन कर सकते हैं। उन्होंने आज नीतीश कुमार से भी मुलाकात की है। और पढ़ें

01:36 PM, 27-Jun-2026

Bihar: पेड़ से टकराई यूपी नंबर की कार, हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज; बोतलें लेकर भागे लोग

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र में शराब से लदी यूपी नंबर की कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में शराब देख मौके पर पहुंचे लोग बोतलें लेकर चले गए। पुलिस पहुंचने तक अधिकांश शराब गायब थी। वाहन जब्त कर पुलिस तस्करों और वाहन मालिक की तलाश में जुटी है। और पढ़ें

12:24 PM, 27-Jun-2026

Bihar: मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, मुहर्रम मेला देखने निकला था; आरोपियों की तलाश जारी

वैशाली के हाजीपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में 31 वर्षीय संतोष पासवान की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह मुहर्रम मेला देखने गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। और पढ़ें

12:19 PM, 27-Jun-2026

Bihar: भीषण गर्मी में फ्री कोल्ड ड्रिंक्स! बिहार में शीतल पेय की लूट कहां मच गई, देखें वीडियो

पटना के फतुहा में दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गए। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक में लदी करीब सात लाख रुपये की कोल्ड ड्रिंक ग्रामीण उठाकर ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें

12:03 PM, 27-Jun-2026

Bihar: 13 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

पटना के बेलछी थाना क्षेत्र के कबीरचक गांव में 13 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, जबकि ग्रामीण मामले को संदिग्ध बता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

11:34 AM, 27-Jun-2026

Bihar: अब कौन-सा नया रास्ता पटना आने के लिए बनेगा लाइफलाइन? कब तक शुरू होगा सिक्स लेन केबल-स्टे पुल पर परिचालन

उत्तर को दक्षिण बिहार से जोड़ने के लिए एक और मेगा ब्रिज बनकर तैयार हो चुका है। छह लेन केबल केबल-स्टे पुल के फिनिशिंग का काम भी अब अंतिम चरण में हैं। जुलाई के पहले सप्ताह में बिहार सरकार इसका शुभारंभ करने जा रही है। आइये जानते हैं इस पुल के बारे में... और पढ़ें

11:33 AM, 27-Jun-2026

Bihar News : सदगुरु जग्गी वासुदेव फिर छाए चर्चा में, स्वागत करते हुए अब किसने कसा तंज? सरकार को भी जमकर कोसा

Bihar : राजधानी पटना में अभी मोक्ष द्वार की खूब चर्चा हो रही है। चर्चा  सदगुरु जग्गी वासुदेव की भी हो रही है, लेकिन इससे जुड़े कई आरोप अब बिहार सरकार और ईशा फाउंडेशन पर भी उठ रहे हैं।  और पढ़ें

11:02 AM, 27-Jun-2026

Bihar: खूनी बन गए सगे रिश्ते! भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, चाची और चचेरे भाई पर भी तलवारों से हमला

वैशाली के इस्माइलपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए हिंसक हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। परिजनों ने भतीजे और उसके परिवार पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें

10:45 AM, 27-Jun-2026

Bihar Road Accident: तेज रफ्तार कंटेनर ने उजाड़ दिया परिवार, 13 माह की मासूम और पिता की मौत; मां की हालत गंभीर

वैशाली के भगवानपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में 13 माह की बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मां गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

और पढ़ें

08:37 AM, 27-Jun-2026

Bihar News: फैजल खान को अब 30 जून तक राहत, अदालत ने गिरफ्तारी पर लगाई है रोक; अंगरक्षकों को नहीं मिली जमानत

Patna Police: चर्चित यूट्यूबर और शिक्षक फैजल खान को पटना पुलिस 30 जून तक गिरफ्तार नहीं कर सकती है। कोर्ट ने 30 जून तक राहत दी है। अगली सुनवाई इसी तारीख को होगी और अदालत तय करेगी कि फैजल खान को अग्रिम जमानत मिलेगी या नहीं।  और पढ़ें

08:24 AM, 27-Jun-2026

Bihar: चरित्र पर शक या सोची-समझी साजिश? छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या के आरोप में पति फरार, एफआईआर दर्ज

मुजफ्फरपुर की रहने वाली 23 वर्षीय और छह माह की गर्भवती नेहा की फरीदाबाद में हत्या के मामले में फरार पति अमित गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। परिजनों ने हत्या का आरोप पति पर लगाया है। हरियाणा पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। और पढ़ें

08:01 AM, 27-Jun-2026

Bihar: मुहर्रम जुलूस में ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने लहराई तलवार, वीडियो वायरल; एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक एसआई का तलवारबाजी करते हुए कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

07:31 AM, 27-Jun-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 जून के मुख्य और ताजा समाचार

अररिया के जोगबनी में मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान करबला मैदान में अचानक पथराव हो गया। घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए और कई दुकानों के शीशे टूट गए। पुलिस और एसएसबी ने हालात पर काबू पा लिया है। वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें