फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 जून के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:39 PM, 22-Jun-2026

Bihar News: जमीन विवाद में पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज के माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव में बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्रनाथ तिवारी पर जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि पड़ोसी राजेश शाह ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। और पढ़ें

10:31 PM, 22-Jun-2026

Bihar : अब पटना हाईकोर्ट पहुंचा मामला, वकील ने कहा- रिवॉल्वर फेंक कर सरेंडर करने के बाद भी दाग दीं 5 गोलियां

Bihar : भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर किया गया है। इस याचिका में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि सरकार ने जाँच के लिए केवल घोषणा की है, मगर अब तक इस आयोग से संबंधित कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। और पढ़ें

10:17 PM, 22-Jun-2026

Bihar: MBBS की पढ़ाई छोड़ बना सॉल्वर! NEET पुनर्परीक्षा में छात्र गिरफ्तार, फर्जीवाड़े के नेटवर्क की जांच तेज

लखीसराय में आयोजित NEET-UG पुनर्परीक्षा के दौरान गया मेडिकल कॉलेज के फाइनल ईयर एमबीबीएस छात्र अर्पित सिंह को दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देते हुए गिरफ्तार किया गया। बायोमेट्रिक जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। जांच में ANMMCH के एक अन्य छात्र विवेक ठाकुर का नाम भी सामने आया है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:55 PM, 22-Jun-2026

Bihar News: चलती ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत, थाना क्षेत्र के विवाद में दो घंटे तक ट्रैक किनारे पड़ा रहा शव

किशनगंज के ठाकुरगंज-गलगलिया रेलखंड पर बालुबाड़ी के पास चलती ट्रेन से गिरकर पूर्णिया निवासी 45 वर्षीय विक्की सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद शव करीब दो घंटे तक रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा रहा क्योंकि जीआरपी, आरपीएफ, गलगलिया और कुर्लीकोट थाना पुलिस घटनास्थल के थाना क्षेत्र को लेकर उलझी रही। और पढ़ें

09:41 PM, 22-Jun-2026

Bihar: CBSE री-इवैल्यूएशन में बड़ा उलटफेर, रांची की अवनी को मिले 500 में 500 अंक; बनीं नेशनल टॉपर

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के पुनर्मूल्यांकन परिणाम में रांची की छात्रा अवनी केजरीवाल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पहले उन्हें 94 प्रतिशत अंक मिले थे, लेकिन री-इवैल्यूएशन के बाद उनके अंक बढ़कर 100 प्रतिशत हो गए। और पढ़ें

विज्ञापन
09:34 PM, 22-Jun-2026

Bihar: पाटलिपुत्र खेल परिसर में समर कैंप का समापन, खेल मंत्री ने बच्चों को बांटे प्रमाण पत्र

पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 8 से 20 जून तक आयोजित समर कैंप का समापन खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित कर किया। कैंप में बच्चों को योग, फुटबॉल, शतरंज, स्केटिंग, तीरंदाजी, क्रिकेट, बास्केटबॉल, मार्शल आर्ट्स, ताइक्वांडो और वॉल क्लाइंबिंग जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। और पढ़ें

09:10 PM, 22-Jun-2026

Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव, अब इंस्पेक्टर ही संभालेंगे थानों की कमान; DGP ने जारी किया नया आदेश

Bihar : बिहार में लॉ एंड ऑर्डर नहीं बिगड़े इसके लिए बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। बिहार के किसी थानों में अब सब-इंस्पेक्टर  थानाध्यक्ष नहीं होंगे, बल्कि उनकी जगह इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को यह जिम्मेदारी दी जाएगी। और पढ़ें

08:55 PM, 22-Jun-2026

Bihar: भरत भूषण तिवारी मामले में मानवाधिकार आयोग सख्त, मुख्य सचिव, डीजीपी और भोजपुर एसपी से मांगी रिपोर्ट

भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। मुजफ्फरपुर के मानवाधिकार अधिवक्ता डॉ. एस.के. झा द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव, डीजीपी और भोजपुर एसपी से चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

और पढ़ें

08:00 PM, 22-Jun-2026

Bihar: सब्जी खरीदकर लौट रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम

जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय प्रिंस कुमार की मौत हो गई। प्रिंस कुमार काजीसराय बाजार से सब्जी खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी घोसी-जहानाबाद राज्य मार्ग पर काजीसराय नहर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। और पढ़ें

07:54 PM, 22-Jun-2026

Bihar: एम्बुलेंस में सुविधाओं की कमी पर भड़के परिजन, चालक की पिटाई, वाहन में की तोड़फोड़; जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित चिकित्सा मंडी में अस्पताल से रेफर किए गए एक गंभीर मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस में सुविधाओं की कमी को लेकर परिजनों और चालक के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर परिजनों ने एम्बुलेंस चालक के साथ मारपीट की और वाहन के शीशे तोड़ दिए। और पढ़ें

07:46 PM, 22-Jun-2026

Bihar News: नेपाल की बारिश से उफनी कोसी, भीमनगर बराज पर रिकॉर्ड जल प्रवाह, 22 फाटक खोलने पड़े

नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश के कारण कोसी नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को भीमनगर कोसी बराज पर इस साल का सबसे अधिक 1.86 लाख क्यूसेक डिस्चार्ज रिकॉर्ड किया गया, जिसके बाद 56 में से 22 फाटक खोल दिए गए। और पढ़ें

07:10 PM, 22-Jun-2026

BJP Bihar : भाजपा ने पांच विधायकों में बांट दिया राज्य; प्रदेश अध्यक्ष ने किन इलाकों में किसपर जताया भरोसा?

Bihar News : भारतीय जनता पार्टी संगठन को लेकर अब और ज्यादा तेवर के साथ काम करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इशारों को समझते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राज्य के 38 जिलों को पांच विधायकों में बांट दिया है। और पढ़ें

07:04 PM, 22-Jun-2026

Bihar: अति पिछड़ा महासम्मेलन सीएम सम्राट ने अपराधियों को दिया बड़ा मैसेज, नित्यानंद और प्रमोद ने क्या कहा?

पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित अति पिछड़ा सम्मेलन में समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सम्मेलन में सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और अति पिछड़े वर्गों के सशक्तिकरण की बातें की गई। इसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। आइये जानते हैं किसने क्या कहा? और पढ़ें

06:58 PM, 22-Jun-2026

Bihar : भोजपुर एनकाउंटर को विपक्ष ने बताया 'सुपारी किलर' जैसी हत्या; कौन बना आरोपी और किसे मिली सजा?

Bihar : सूबे में एनकाउंटर की घटनाओं से नई सरकार ने खूब प्रशंसा बटोरी। सत्ता पक्ष ने सरकार के कार्य को सराहा तो विपक्ष ने इसपर सवाल उठाया। अब भोजपुर एनकाउंटर का मामला न सिर्फ सरकार बल्कि पुलिस के गले का भी फांस बनकर रह गया है। और पढ़ें

06:43 PM, 22-Jun-2026

NEET 2026: नीट सॉल्वर गैंग के 30 लोगों को बिहार पुलिस ने पकड़ा; यूपी, एमपी, झारखंड, बंगाल से क्या है कनेक्शन?

NEET Re-Exam: नीट पुनर्परीक्षा में सॉल्वर गैंग भी एक्टिव था। फर्जी परीक्षार्थी बनकर गैंग के सदस्य दूसरे की जगह परीक्षा देने बैठ गए थे। इन सब में बायोमेट्रिक कर्मी की भी मिली भगत थी। बिहार पुलिस ने इस मामले में 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

06:39 PM, 22-Jun-2026

Muharram 2026 : सोशल मीडिया पर निगरानी, आवाज जांचने की मशीन... मुहर्रम पर शांति के लिए बिहार में क्या तैयारी?

मुहर्रम 2026 के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण आयोजन को लेकर बिहार सरकार ने सभी जिलों के डीएम, एसएसपी और एसपी के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और डीजीपी ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश जारी किए। और पढ़ें

06:33 PM, 22-Jun-2026

Bihar: स्नैक्स ब्रांड की फैक्ट्री को मिली अनुमति; 17 करोड़ के निवेश से 200 लोगों को राेजगार कहां मिलेगा?

बिहार में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए हाजीपुर के गोरौल फेज-1 औद्योगिक क्षेत्र में मूगी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड को अत्याधुनिक फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की मंजूरी दी गई है। करीब 17.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह इकाई दो एकड़ क्षेत्र में विकसित होगी। और पढ़ें

06:12 PM, 22-Jun-2026

Bihar: सिंहेश्वर मंदिर में बड़ा एक्शन, अधिक वसूली पर पार्किंग ठेका रद्द, श्रद्धालुओं की शिकायतों का हुआ असर

मधेपुरा के सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति ने पार्किंग शुल्क में निर्धारित दर से अधिक वसूली और दूसरी किस्त की राशि समय पर जमा नहीं करने के आरोप में पार्किंग संवेदक की बंदोबस्ती तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है। और पढ़ें

05:02 PM, 22-Jun-2026

Bihar: बिहार में चीनी क्रांति की तैयारी, 9 बंद मिलें होंगी चालू, 25 नई मिलों की योजना

बिहार सरकार ने राज्य में चीनी उद्योग को पुनर्जीवित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गन्ना उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को बंद पड़ी चीनी मिलों को फिर से शुरू करने और नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए तेज़ी से काम करने का निर्देश दिया। और पढ़ें

04:19 PM, 22-Jun-2026

Bihar News: भरत तिवारी मुठभेड़ पर बड़ा एक्शन, डीआईजी शाहाबाद करेंगे जांच, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

बिहार के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) सुधांशु कुमार ने भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले और नीट पुनर्परीक्षा में सामने आए फर्जीवाड़े पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की निष्पक्ष और वैज्ञानिक जांच के लिए शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी को अधिकृत किया गया है। और पढ़ें

04:09 PM, 22-Jun-2026

Bihar: आपदा की मार के बाद राहत की बारिश, 3.96 लाख किसानों के खातों में पहुंची 200 करोड़ से अधिक सहायता राशि

बिहार सरकार ने मार्च 2026 में आई आंधी, तूफान, असामयिक बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत 3.96 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 200 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की। और पढ़ें

03:17 PM, 22-Jun-2026

Bihar: अब नहीं होगी सरकारी जमीन की गलत जमाबंदी, हर दाखिल-खारिज का होगा ऑनलाइन सत्यापन; मंत्री ने बताई सारी बात

मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकार अपनी एक-एक इंच जमीन की की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। इस नई व्यवस्था से सरकारी जमीन पर गलत तरीके से जमाबंदी कायम होने की आशंका खत्म होगी और भविष्य में भूमि विवादों पर भी अंकुश लगेगा। और पढ़ें

01:54 PM, 22-Jun-2026

Bihar: यूपी की डांसर पर थी बुरी नजर, विरोध किया तो मंच से उतारकर मार दी गोली; अब सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी

गोपालगंज के पटोहवा गांव में बारात के दौरान मंच पर प्रस्तुति दे रहे डांसर सोनू गोंड की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

और पढ़ें

01:23 PM, 22-Jun-2026

Bihar : विधायकों-अफसरों से बदसलूकी पर अब होगी सीधी कार्रवाई, जानिए कहां हुआ विशेषाधिकार न्यायालय का शुभारंभ

Bihar : विधान सभा के अंदर कुर्सी उठाने और टेबल पटकने की तस्वीरें अब नजर नहीं आएंगी। इस बात की घोषणा विधान सभा अध्यक्ष ने की है। उन्होंने कहा कि कोई विधायक या अधिकारी अगर अमर्यादित होंगे या बदसलूकी करेंगे तो उनका फैसला विधानसभा में ही कर दिया जाएगा। और पढ़ें

12:51 PM, 22-Jun-2026

Bihar News: 'निशांत कुमार ही करेंगे जदयू का नेतृत्व', नीतीश कुमार के करीबी संजय और श्रवण ने बता दी सारी बात

Bihar Politics: जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भले ही नीतीश कुमार ताजपोशी हुई हो लेकिन पार्टी अब कुछ हद तक राजद की राह पर चलती हुई दिख रही है। जिस तरह लालू प्रसाद ने तेजस्वी यादव के हाथ में सारी बागडोर सौंपी, ठीक उसी तरह अब जदयू में किया जा रहा है। आज जदयू के वरिष्ठ नेताओं ने इस बात संकेत दे दिए। आइये जानते हैं किसने क्या कहा? और पढ़ें

11:56 AM, 22-Jun-2026

Bihar News: शादी में डीजे पर चल रहा था जश्न, तभी अचानक चली गोली; हर्ष फायरिंग में दो बच्चे घायल

भागलपुर के नवगछिया स्थित तिनटंगा करारी गांव में शादी समारोह के दौरान कथित हर्ष फायरिंग में दो बच्चे घायल हो गए। डीजे कार्यक्रम के बीच चली गोली सौरभ कुमार और तुफान कुमार को लगी। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

11:27 AM, 22-Jun-2026

Bihar Accident: ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, परखच्चे उड़े; एक की मौत, तीन गंभीर घायल

मुजफ्फरपुर के फकुली थाना क्षेत्र में एनएच पर तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

11:21 AM, 22-Jun-2026

Bihar Accident: शादी से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, एक साथ बुझ गए दो घरों के चिराग

गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे दो पड़ोसी युवकों की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। संत मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

और पढ़ें

09:54 AM, 22-Jun-2026

Bihar: स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी से लड़ते हुए Muzaffarpur के Pratyush Prabhakar बने SDM | Interview

Bihar: स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी से लड़ते हुए Muzaffarpur के Pratyush Prabhakar बने SDM | Interview और पढ़ें

09:49 AM, 22-Jun-2026

Bihar Accident: एनएच-27 पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, चालक की मौत; तीन की हालत गंभीर

पूर्वी चंपारण के मेहसी थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर में पंजाब निवासी एक चालक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

और पढ़ें

09:29 AM, 22-Jun-2026

Bihar: अंधेरे का फायदा उठाकर लाठी-डंडों से हमला, शादी के बीच अचानक कटी बिजली; फिर उपद्रवियों ने की पत्थरबाजी

पटना के बाढ़ में राम जानकी मंदिर परिसर स्थित धर्मशाला में शादी समारोह के दौरान उपद्रवियों ने अचानक ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। घटना के समय दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी।

और पढ़ें

08:54 AM, 22-Jun-2026

Bihar Latest News: Patna में खड़ी कार से बरामद हुआ चालक का शव, Gardanibagh में हड़कंप! Bihar Police

Bihar Latest News: Patna में खड़ी कार से बरामद हुआ चालक का शव, Gardanibagh में हड़कंप! Bihar Police और पढ़ें

08:49 AM, 22-Jun-2026

Bihar News: तबादलों के बाद रविवार की रात फिर ट्रांसफर आदेश; बिहार में किन IAS को अब कहां मिली पोस्टिंग?

Bihar News: पिछले तीन दिन में दूसरी बार बिहार सरकार ने आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है इस बार लिस्ट में 15 अधिकारी शामिल है। लिस्ट में डीडीसी, नगर आयुक्त, डीएम, डायरेक्टर रह चुके अधिकारियों का नाम है आईए जानते हैं किन्हें-कहां की जिम्मेदारी मिली?  और पढ़ें

08:23 AM, 22-Jun-2026

Bihar: तैयार हो रही थीं पिस्टल, तभी पहुंच गई एसटीएफ; मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

खगड़िया के मथार दियारा में पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से पांच अर्धनिर्मित पिस्टल, कारतूस, हथियार बनाने की मशीनें और अन्य उपकरण बरामद किए गए। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

और पढ़ें

08:09 AM, 22-Jun-2026

Bihar News: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर; दहशत में परिवार

गोपालगंज के बेलसंड गांव में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल बिजेंद्र को गोपालगंज से पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर छापेमारी शुरू कर दी है। पुरानी रंजिश को हमले की वजह माना जा रहा है।

और पढ़ें

08:00 AM, 22-Jun-2026

Bihar: जांच में दोषी ठहराए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं, सिमराही के पार्षदों ने EO के खिलाफ खोला मोर्चा

सुपौल के सिमराही नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ वार्ड पार्षदों और स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में खरीद अनियमितता और विकास कार्यों में लापरवाही के आरोप लगाए गए। जनप्रतिनिधियों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

और पढ़ें

07:42 AM, 22-Jun-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 जून के मुख्य और ताजा समाचार

किशनगंज के बिशनपुर थाना क्षेत्र में खकुआ नदी घाट से 24 घंटे से लापता युवक विक्की का शव बरामद हुआ है। परिजनों ने एक दिन पहले गुमशुदगी की सूचना दी थी। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें