रक्सौल रेलवे स्टेशन से खुलने वाली रक्सौल-जयनगर एक्सप्रेस में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यात्रियों, खासकर महिलाओं और परिवारों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। यात्रियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद न तो आरपीएफ और न ही जीआरपी मौके पर पहुंची। घटना ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित अलकापुरी बीबीगंज में एक 29 वर्षीय युवक का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। युवक दरभंगा का रहने वाला था और पिछले दो वर्षों से मुजफ्फरपुर में रहकर सोफा रिपेयर का काम करता था। पत्नी से फोन पर बातचीत के बाद वह कमरे में चला गया था। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाली युवती की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतका के पति ने हत्या की आशंका जताई थी, जो पुलिस जांच में सही साबित हुई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने कथित तौर पर युवती की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।
और पढ़ें
Bihar News: समस्तीपुर जिले में एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें
Bihar News: जहानाबाद के शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार के परिजनों ने 21 लाख रुपये की सहायता राशि को लेकर विवाद समाप्त करते हुए बहू श्रेया राय को बेटे की आखिरी निशानी बताकर स्वीकार कर लिया। और पढ़ें
असम के जोरहाट में वायुसेना विमान हादसे में शहीद हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार की सहायता राशि को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शहीद के पिता ने आरोप लगाया है कि सरकार की ओर से दी गई 21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उन्हें बिना जानकारी दिए शुभम की कथित पत्नी को सौंप दी गई। और पढ़ें
बिहार सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित करने की नीति के तहत भारतीय क्रिकेटरों आकाशदीप और मुकेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को नियुक्ति आदेश जारी किया। खास बात यह है कि आकाशदीप को यह जिम्मेदारी उनकी शादी से कुछ दिन पहले मिली है, जिससे उनके परिवार में खुशी का माहौल है। और पढ़ें
समस्तीपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए चलाई गई 12 स्पेशल ट्रेनों की बोगियों में भारी तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। यार्ड पहुंचने के बाद कई कोचों में सीटें फटी मिलीं, इमरजेंसी खिड़कियां क्षतिग्रस्त पाई गईं और शौचालयों को भी नुकसान पहुंचाया गया।
और पढ़ें
भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र में एक युवती ने देवकुंड गांव के एक युवक पर 10 वर्षों तक शादी का झांसा देकर उसका शोषण करने और बाद में शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें
Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छपरा से दिल्ली के लिए नई रेल सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान बिहार में रेलवे के विस्तार, नई टाउनशिप, ड्राई पोर्ट, स्टेशन आधुनिकीकरण और भविष्य में 200 नई ट्रेनों के संचालन की योजनाओं की जानकारी दी गई।
और पढ़ें
Bihar News: दरभंगा के केवटी से भाजपा विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा पुलिस की कार्यशैली के विरोध में अपने समर्थकों के साथ केवटी थाना परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस पीड़ितों को न्याय देने के बजाय प्रभावशाली लोगों का पक्ष ले रही है। और पढ़ें
Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने तीन परिवारों के घरों को जलाकर राख कर दिया। आग के दौरान गैस सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई, जबकि एक परिवार की शादी की तैयारियां भी पूरी तरह बर्बाद हो गईं। और पढ़ें
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात कार्यक्रम के दौरान गांव के कुछ युवक मंच के पास पहुंचे और अपनी पसंद का गीत बजाने की मांग करने लगे। नर्तकी द्वारा तत्काल उनकी फरमाइश पूरी नहीं किए जाने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। और पढ़ें
Vaishali News: हिमाचल प्रदेश के मनाली में हुए एक भीषण सड़क हादसे में बिहार के वैशाली जिले की रहने वाली 26 वर्षीय तन्नू कुमारी और उनके 11 माह के बेटे दक्ष कुमार सिंह की मौत हो गई। हादसे में मृतका की सास सविता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका इलाज जारी है। और पढ़ें
Bihar : होने वाली नीट परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए अब बिहार पुलिस की जगह सीआरपीएफ कमान संभालेगी। पेपर लीक न हो इसके लिए इस बार सरकार ने थ्री-लेयर सुरक्षा की व्यवस्था कर रही है ताकि पेपर लीक की कोई गुंजाइश न रहे।
और पढ़ें
Crime: गया जिले के इमामगंज पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के बरवाडीह गांव में एक 76 वर्षीय विधवा महिला का शव कुएं से बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या, दुर्घटना और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। और पढ़ें
Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले में अपराधियों ने देर रात एक पिकअप चालक को गोली मारकर करीब एक लाख रुपये लूट लिए। गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें
Bihar News: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पूर्णिया के गुलाबबाग जीरो माइल से स्वच्छता अभियान चलाकर अपनी प्रगति पथ यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी पर जोर दिया। और पढ़ें
Bihar Latest News: टेंडर घोटाले में जांच का आज बड़ा दिन, दो IAS और एक कंपनी निदेशक के घर जांच और पढ़ें
Bihar : बिहार के कॉलेजों में अब रात 8 बजे तक पढ़ाई होगी। शिक्षा विभाग ने राजभवन को एक पत्र भेजा है, जिसमें पटना साइंस कॉलेज और एएन कॉलेज समेत बिहार के 10 सबसे बड़े कॉलेजों के नाम इस सूची में शामिल हैं। और पढ़ें
गोपालगंज के नवादा गांव में 22 वर्षीय युवक शोहरत अली का शव पेड़ से लटका मिला। युवक लंबे समय से जमीन खरीद को लेकर विवाद और तनाव में बताया जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ेंमुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभय कुमार ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में उसने पत्नी के कथित प्रेम संबंधों को अपनी मौत का कारण बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
और पढ़ेंबिहार में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है। सुरक्षा वापस किए जाने के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सुरक्षा आवश्यकता के आधार पर दी जाती है। और पढ़ें
बिहार में रेलवे ढांचे के विस्तार और नई रेल सेवाओं को लेकर केंद्र सरकार ने रफ्तार बढ़ा दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के दौरे के दौरान राज्य को नई ट्रेनों, स्टेशन आधुनिकीकरण और इंजन निर्माण से जुड़ी कई सौगातें मिलने जा रही हैं। और पढ़ें
भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले ने बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। विपक्ष के साथ अब सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। भाजपा के मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक और राष्ट्रीय मंत्री ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। आइये जानते हैं कौन- क्या बोल रहे? और पढ़ें
गया के शेरघाटी में एनएच-19 पर खड़े ट्रक से तेज रफ्तार मालवाहक वाहन की टक्कर में चालक की मौत हो गई। चालक करीब एक घंटे तक केबिन में फंसा रहा, जिसे गैस कटर से बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस पहचान और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
और पढ़ेंदरभंगा के केवटी सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर एक युवक अस्पताल की छत पर चढ़ गया और फेसबुक लाइव के दौरान आत्महत्या की धमकी देने लगा। युवक का आरोप था कि कई बार शिकायत के बावजूद अस्पताल में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। पुलिस ने समझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।
और पढ़ेंझारखंड राज्यसभा चुनाव के बाद बिहार में भी सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने अब कांग्रेस के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। राजद ने बिहार में हुई राज्यसभा चुनाव ने कांग्रेस के तीन विधायकों के अनुपस्थित होने की बात की याद दिलाई। कहा कि इस घटना के बावजूद कांग्रेस ने इन पर कार्रवाई नहीं किया। राजद ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाये। आइए जानते ने राजद ने क्या-क्या कहा? और पढ़ें
रोहतास के डेहरी नगर थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक रौशन कुमार का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि मोबाइल चोरी के मामले में औरंगाबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था, लेकिन अगले दिन उसका शव मिला। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
और पढ़ेंजमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रवैय मुसहरी गांव में एक युवक की मौत के बाद अंधविश्वास के चलते ग्रामीणों ने एक महिला को डायन बताकर मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को भीड़ से बचाकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
और पढ़ेंपटना के पंचरुखिया थाना क्षेत्र में भैंस खरीद-बिक्री के एक लाख रुपये के बकाया विवाद ने खूनी रूप ले लिया। देर रात पैसे मांगने पहुंचे आरोपी ने गोली चला दी, जो पति के बजाय उसकी पत्नी रानी देवी को लग गई। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। और पढ़ें
Bihar : पटना में आज सुबह से स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। टेंडर घोटाले के सामने आने के बाद निलंबित दो आईएएस और रिशुश्री के कंपनी निदेशक के घर पर जांच चल रही है। और पढ़ें
गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान लौंडा डांसर सोनू गोंड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि कुछ बदमाश उसे जबरन सुनसान जगह ले जाना चाहते थे। विरोध करने पर पेट में गोली मार दी गई। घायल डांसर ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
और पढ़ेंपूर्णिया के केनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पहले बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मारी, फिर यात्रियों से भरी ऑटो से जा भिड़ा। हादसे में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ज्ञानेंद्र कुमार उर्फ लक्ष्मण राम की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।
और पढ़ेंमुंगेर के सफियासराय थाना क्षेत्र में थाना से महज 100 मीटर दूर स्थित एक सप्लायर कार्यालय में हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट और मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने झारखंड से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ेंमिथिला और राजस्थान के बीच रेल संपर्क को नई मजबूती मिलने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 21 जून को जयपुर-दारभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और रोजगार, शिक्षा, व्यापार व पारिवारिक यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देगी।
और पढ़ेंBihar : तेज प्रताप यादव के खिलाफ पटना कोर्ट में एक परिवाद यानी नालसी मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप आकाश यादव ने लगाया है। यहां तक कि इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भी चर्चा हो रही है।
और पढ़ें
मुजफ्फरपुर में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक नाबालिग छात्रा ने युवक पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि बर्थडे पार्टी में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ गलत काम किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
सुपौल के प्रतापगंज थाना में जब्त 6162 बोतल कोडीन कफ सिरप गायब होने का बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में मालखाने से कफ सिरप, बैटरी और वाहन पार्ट्स बेचने का मामला सामने आया। चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार किए गए हैं। और पढ़ें