फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 जून के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:56 PM, 17-Jun-2026

Bihar News: समस्तीपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-28 जाम कर काटा बवाल

समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय कुशेश्वर राय की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ एनएच-28 जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग की। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल किया गया। और पढ़ें

10:04 PM, 17-Jun-2026

कोचिंग से घर लौट रही थी 15 साल की छात्रा की तेज रफ्तार हाइवा ने छीनी जिंदगी; ग्रामीणों ने जाम किया NH-333

जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में कोचिंग से साइकिल पर घर लौट रही 15 वर्षीय छात्रा की हाइवा की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-333 को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। और पढ़ें

10:02 PM, 17-Jun-2026

Bihar : फैजल खान के खिलाफ FIR दर्ज कराने पर अड़े रौशन आनंद, समर्थकों संग थाने के बाहर धरने पर बैठे

Bihar : ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद अपने भाई का अंतिम संस्कार कर वापस पटना पहुंचे और थाना के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि पुलिस फैजल खान से मिली हुई है, इसलिए प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही है।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:42 PM, 17-Jun-2026

Bihar: ब्लूटूथ, सॉल्वर गैंग और 6 लाख की डील! सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा खुलासा; 6 ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार

Bihar News: सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान छह फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से ब्लूटूथ समेत कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सॉल्वर गैंग के सक्रिय होने और प्रति अभ्यर्थी छह लाख रुपये में सौदा होने की बात सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों में एक युवक 14 जून को पूर्णिया में भी परीक्षा दे चुका था।
  और पढ़ें

09:03 PM, 17-Jun-2026

Bihar: कोचिंग विवाद पर पप्पू यादव का हमला, बोले- नेताओं ने बढ़ाया विवाद, शिक्षकों को गुंडा कहना दुर्भाग्यपूर्ण

सहरसा पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने शिक्षक-कोचिंग विवाद और प्रिंस यादव की मौत को लेकर बिहार सरकार व भाजपा नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने खान सर और रौशन आनंद से विवाद खत्म करने की अपील की तथा प्रिंस यादव की मौत की न्यायिक जांच की मांग उठाई। और पढ़ें

विज्ञापन
08:53 PM, 17-Jun-2026

Bihar : कल बताया था मानसिक विक्षिप्त, आज उसी का पुलिस ने किया एनकाउंटर; लोग उठा रहे सवाल

Bihar : काफी हैरान करने वाली बात है कि बिहार पुलिस ने कल जिस शख्स को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया था, आज उसी का पुलिस ने किया एनकाउंटर कर दिया। फेसबुक लाइव पर आकर फायरिंग करने वाले युवक की मौत पर अब लोग सवाल उठा रहे है। और पढ़ें

08:29 PM, 17-Jun-2026

Bihar: ANMMCH के इमरजेंसी वार्ड से डॉक्टर गायब, वार्ड बॉय करता दिखा महिला का इलाज

Bihar News: गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जहर खाकर पहुंची महिला का इलाज कथित तौर पर वार्ड बॉय करते दिखा। घटना के बाद अस्पताल व्यवस्था पर सवाल उठे, जबकि अधीक्षक ने जांच कराने की बात कही। और पढ़ें

07:53 PM, 17-Jun-2026

Bihar: AC कोच बना ‘हॉट बॉक्स’! गया जंक्शन पर फूटा यात्रियों का गुस्सा, तकनीकी टीम ने संभाला मोर्चा

शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन की एसी बोगी में तकनीकी खराबी के कारण एयर कंडीशनिंग सिस्टम बंद हो गया। भीषण गर्मी और उमस के बीच यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। गया जंक्शन पहुंचने पर नाराज यात्रियों ने विरोध जताया, जिसके बाद रेलवे की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर खराबी दूर की।
  और पढ़ें

07:31 PM, 17-Jun-2026

Bihar Cabinet : बिहार के 11 टाउनशिप क्षेत्रों की जमीन अब बेची जा सकेगी; खरीदार कौन होगा, क्यों लिया फैसला?

Bihar News : बिहार सरकार ने राज्य के जिन 11 टाउनशिप क्षेत्रों को चिह्नित कर जमीन खरीद-बिक्री पर रोक लगाई थी, उसपर बड़ा फैसला आया है। इन इलाकों के रैयतों को हो रही परेशानी को देखते हुए सरकार ने तीन रास्ते निकाले हैं। और पढ़ें

07:27 PM, 17-Jun-2026

DMCH में मरीज की मौत के बाद बवाल: जूनियर डॉक्टरों पर परिजन को पीटने का आरोप, डेढ़ घंटे ठप रही इमरजेंसी सेवा

दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद हिंसक हो गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही और एक परिजन को कमरे में बंद कर पीटने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

06:56 PM, 17-Jun-2026

Bihar Cabinet: सीएम सम्राट चौधरी ने 29 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, जनता को क्या तोहफा मिला?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न हो गई। मुख्यमंत्री ने आज सुबह फुलवारीशरीफ में जो घोषणा की थी, उस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। आइए जानते हैं कौन से महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। और पढ़ें

06:23 PM, 17-Jun-2026

Explainer : रौशन आनंद और फैजल खान सर के बीच क्यों मची गदर, शिक्षा के बाजार से मौत की खबर तक क्यों आई बात?

Bihar News : आज बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा ली गई है। रौशन आनंद और फैजल खान सर के विवाद के पीछे भी सिपाही भर्ती और पुलिस की अहम भूमिका रही है। कैसे-क्यों? इन सवालों का जवाब जानने के लिए पढ़ें हर पहलू। और पढ़ें

06:11 PM, 17-Jun-2026

Bihar: 12वीं में फेल छात्र ने खाई 11 एक्सपायर्ड गोलियां, इलाज के दौरान मौत; अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप

Bihar News: बांका जिले में 12वीं की परीक्षा में असफल होने के बाद 20 वर्षीय छात्र कृष कुमार ने कथित तौर पर एक्सपायर्ड दवा की 11 गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर उसे अमरपुर अस्पताल से भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
  और पढ़ें

06:10 PM, 17-Jun-2026

Bihar Cabinet: सीएम सम्राट चौधरी ने 29 प्रस्तावों पर लगाया मुहर, जनता को क्या तोहफा मिला?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न हो गई। मुख्यमंत्री ने आज सुबह फुलवारीशरीफ़ में जो घोषणा की थी, उस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। आइए जानते हैं कौन से महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। और पढ़ें

05:55 PM, 17-Jun-2026

Bihar: सहयोग शिविर में सीएम सम्राट चौधरी ने क्या घोषणाएं की, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क को लेकर खास बात की

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और पात्र लोगों को एक ही स्थान पर सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। इसके अलावा भी उन्होंने कई बातें की। आइए जानते हैं... और पढ़ें

05:21 PM, 17-Jun-2026

Bihar: नाली विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और कुदाल से हमला, जदयू नेता समेत 15 घायल

Bihar News: मुंगेर जिले के एक गांव में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। लाठी-डंडों और कुदाल से हुए हमले में 15 लोग घायल हो गए। इनमें 11 की हालत गंभीर होने पर उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। और पढ़ें

04:23 PM, 17-Jun-2026

Bihar: महंगाई-बेरोजगारी पर RJD का हल्लाबोल, गया में सड़कों पर उतरे नेता-कार्यकर्ता; बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

Bihar: गयाजी में राष्ट्रीय जनता दल ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। गांधी मैदान के समीप आयोजित प्रदर्शन में विधायक, पूर्व विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। और पढ़ें

03:54 PM, 17-Jun-2026

Bihar: ‘जूता निकाल के मारेंगे...’ वायरल ऑडियो से मचा बवाल! जदयू विधायक पर इंजीनियर ने दर्ज कराई एफआईआर

Bihar: बिजली विभाग के कनीय अभियंता और कुर्था के जदयू विधायक पप्पू कुमार वर्मा के बीच विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया है। सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो वायरल होने के बाद अभियंता ने विधायक पर एफआईआर दर्ज कराई है। और पढ़ें

03:36 PM, 17-Jun-2026

Bihar: 'डॉक्टर साहब थोड़ा मेहनत करें, 15 अगस्त के बाद रेफर करने से बचें'- CM सम्राट चौधरी का दो टूक निर्देश

Bihar News : बिहार की सम्राट चौधरी सरकार पटना पर लोड कम और छोटे सरकारी अस्पतालों को ज्यादा जिम्मेदार बनाने पर एक साथ काम करने के लिए उतर गई है। 15 अगस्त मियाद तय कर दी गई है। मॉनीटरिंग भी होगी। कैसे, यह भी बताया। और पढ़ें

01:56 PM, 17-Jun-2026

Bihar: रौशन आनंद और फैजल खान सर विवाद में नए शिक्षकों की एंट्री; किस शिक्षक ने कर दी कार्रवाई की मांग?

Bihar News : शिक्षकों की बिरादरी में हंगामा मचा है। रौशन आनंद और फैजल खान सर के विवाद में नए शिक्षकों की एंट्री, नई मांग- इस विवाद को नए रास्ते पर ले जा रही है। आज इस मामले में क्या हो रहा है, जिसकी चर्चा है? और पढ़ें

01:53 PM, 17-Jun-2026

Bihar: घर पहुंचने से महज दो किमी पहले दर्दनाक हादसा! हाईटेंशन तार की चपेट में आई बस, पति-पत्नी की मौत

नालंदा के पावापुरी में मजदूरों से भरी स्लीपर बस 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। बस की छत पर रखी साइकिल का हैंडल तार से टकराते ही करंट फैल गया। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि 10 लोग झुलस गए।

और पढ़ें

12:10 PM, 17-Jun-2026

Bihar News: किन बातों को लेकर लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार पर लगाया बड़ा आरोप? कहा- सब पागल हो गए हैं

 Bihar Politics: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सुरक्षा व्यवस्था और राबड़ी आवास खाली कराने की चर्चाओं को लेकर जनता दल यूनाईटेड पर निशाना साधा है। उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाा दिया है। इससे सियासी गलियारे में सियासत गरमा गई है।  और पढ़ें

11:54 AM, 17-Jun-2026

Bihar: सूरत से लौटकर किया गंगा स्नान, ससुराल पहुंचते ही लगा ली फांसी; परिवार में मचा कोहराम

नालंदा के नगरनौसा में सूरत से लौटे 42 वर्षीय बब्लू बिंद ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार वह बेटी के प्रेम विवाह के बाद से मानसिक तनाव में थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

11:24 AM, 17-Jun-2026

Bihar: थाने के अंदर हाईवोल्टेज ड्रामा, एससी-एसटी केस में फंसाने की धमकी देकर फरार हुए तीन युवक; तलाशी शुरू

दरभंगा के बहेड़ी थाना में पूछताछ के दौरान तीन युवकों पर थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की, सरकारी कागजात फेंकने और एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

और पढ़ें

11:18 AM, 17-Jun-2026

Bihar Police: 500 परीक्षा केंद्रों पर दूसरे चरण की सिपाही भर्ती परीक्षा, फर्जीवाड़ा रोकने के लिए खास व्यवस्था

Bihar Police Constable Exam: केंद्रीय चयन पर्षद की ओर से ली जा रही मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा का आज दूसरा चरण है। पूरे बिहार में कुल 500 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो शिफ्ट में परीक्षा हो रही है। कहीं कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं। साथ ही अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल ट्रेन का भी इंतजाम किया गया है।  और पढ़ें

10:13 AM, 17-Jun-2026

Bihar: पहले बहन को जलाया, अब भांजे को दिया जहर; युवक की संदिग्ध मौत पर छलका मामा का दर्द

जहानाबाद में 20 वर्षीय युवक अंकित कुमार की मौत ने पारिवारिक विवाद और हत्या की आशंका को जन्म दे दिया है। मृतक के मामा ने पिता, सौतेली मां और सौतेले भाई पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

और पढ़ें

09:53 AM, 17-Jun-2026

Bihar: सिपाही भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण आज, मुजफ्फरपुर के 22 केंद्रों पर कड़े पहरे के बीच परीक्षा शुरू

मुजफ्फरपुर में केंद्रीय चयन परिषद की ओर से आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिले के 22 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हो रही है। कदाचार रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा, फ्रिस्किंग, वीडियोग्राफी और विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। और पढ़ें

09:42 AM, 17-Jun-2026

Bihar: चुनाव से पहले वोटरों को लुभाने का खेल नाकाम, ग्रामीणों ने शराब बांटते रंगे हाथ पकड़ा आरोपी

पश्चिम चम्पारण के बखरिया पंचायत में पैक्स चुनाव से पहले शराब बांटने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से शराब बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

और पढ़ें

07:18 AM, 17-Jun-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 जून के मुख्य और ताजा समाचार

पूर्णिया में मोबाइल लूट का विरोध करना एक सैलून संचालक को भारी पड़ गया। बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। जांघ में गोली लगने से घायल युवक की हालत गंभीर है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें