Bihar : भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह उर्फ नीरज बबलू ने पटना कोचिंग हिंसा मामले में फैजल खान सर को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने फैजल खान सर को फर्जी और फ्रॉड बताते हुए कहा कि वह पढ़ाई कम, डायलॉगबाजी और नेतागिरी ज्यादा करते हैं। और पढ़ें
Bihar: मधेपुरा के मुरलीगंज स्थित एक निजी स्कूल के हॉस्टल में छह वर्षीय छात्र आनंद प्रेम की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि बच्चे ने कथित तौर पर एक शिक्षक और स्कूल संचालक की पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। और पढ़ें
Bihar: एक ही कानूनी धारा दोनों पर है, जबकि दूसरे पर जान से मारने की कोशिश और आर्म्स एक्ट का अतिरिक्त आरोप है। वहीं पोस्टर फाड़ने का आरोपी जेल में है। यह आक्रोश एक दिन पुलिस के खिलाफ भड़केगा। यह कहना है उन छात्रों का, जिनका कैरियर दांव पर लगा हुआ है। और पढ़ें
Bihar: मोतिहारी में कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना में कथित गड़बड़ी के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिस खबर को जिला प्रशासन ने पहले भ्रामक और तथ्यहीन बताया था, उसी मामले की जांच में अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी गई है, जिसके बाद कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। और पढ़ें
Bihar: गया जिले में बेटी की शादी की तैयारियों के बीच पिता शशि भूषण उपाध्याय के रहस्यमय तरीके से लापता हो जाने से परिवार गहरे संकट में है। 23 जून को बेटी की शादी तय है, लेकिन पिता के अचानक गायब होने से घर का माहौल चिंता और बेचैनी में बदल गया है। और पढ़ें
Bihar: मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में ससुराल में रह रहे 35 वर्षीय विवेक कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कमरे से बरामद किया गया। परिजनों ने पत्नी, ससुर और साले पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
Bihar: गया जिले के बांकेबाजार थाना के थानाध्यक्ष मंटू कुमार को एक ठेकेदार की शिकायत और जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि उन्होंने पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाकर समझौता कराने की कोशिश की और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं किया। मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। और पढ़ें
Bihar: पूर्णिया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में एक आंगनबाड़ी सेविका और उनके पति पर कथित तौर पर गवाही देने से नाराज आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि दबिया, हॉकी स्टिक और लाठी-डंडों से दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई तथा सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया गया। और पढ़ें
Bihar: विक्रमशिला सेतु के एक्सपेंशन जॉइंट के बीच गैप बढ़ने की खबरों को पथ निर्माण विभाग ने भ्रामक बताया है। विभागीय जांच, ड्रोन सर्वे और तकनीकी मापी में गैप पूर्व की स्थिति के अनुरूप पाया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सेतु पूरी तरह सुरक्षित है और हल्के वाहनों का परिचालन बिना किसी बाधा के जारी है। और पढ़ें
Bihar: गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 75 वर्षीय साइकिल सवार महेंद्र राम की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार दो युवक भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। और पढ़ें
Bihar: सुपौल के जदिया थाना हाजत में शराब के नशे में गिरफ्तार 25 वर्षीय बिट्टू कुमार का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है, जबकि परिजनों ने पुलिस पर मारपीट कर हत्या करने और उसे आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। और पढ़ें
Darbhanga: दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र में कोसी नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे के बाद चार लोग लापता हो गए। घटना के कई घंटे बाद तक राहत-बचाव अभियान जारी रहा। SDRF की टीम ने पांच घंटे बाद एक महिला का शव बरामद कर लिया, जबकि दो अन्य लोगों की तलाश जारी है। और पढ़ें
Samastipur: समस्तीपुर जिले में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबहुद्दीन पंचायत के मुखिया सिया राम राय को 1.20 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एक शिक्षक से निलंबन वापस लेने के बदले कथित तौर पर 5 लाख रुपये की मांग की गई थी। शिकायत के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। इस दौरान पंचायत सचिव अजीत कुमार फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। और पढ़ें
Bihar: पूर्णिया के कला भवन परिसर में एक युवक और नाबालिग युवती के साथ मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। युवक की पहचान भागलपुर निवासी राजा खान के रूप में हुई है। आरोप है कि उसके मोबाइल में युवती से जुड़ी आपत्तिजनक तस्वीरें मिली हैं। और पढ़ें
Bihar: पटना के पंचरुखिया थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव में एक युवक ने अपने ही दोस्त विकास कुमार को पीठ में गोली मार दी और उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल विकास का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। और पढ़ें
Bihar: सिवान जिले के दरौंदा में एनएचएआई ने जाम और सड़क दुर्घटनाओं की समस्या से निपटने के लिए रेलवे ढाला से प्रखंड कैंपस तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किया और कुछ लोग बुलडोजर पर चढ़कर आत्मदाह की धमकी देने लगे। और पढ़ें
Bihar: पूर्णिया जिले के गढ़बनेली के पास ग्रेजुएशन की छात्रा मेहरीना कौशर परीक्षा देकर अपने भाई के साथ घर लौट रही थी, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मेहरीना गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों बाइक जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
Bihar: खगड़िया जिले के इचरुआ निवासी 35 वर्षीय मजदूर आजाद सिंह, जो 8 जून की रात से लापता थे, उनका शव मंगलवार को सदानंदपुर-कठौरा क्षेत्र स्थित इटवा बहियार में आम के पेड़ के नीचे संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
Bihar: वैशाली में 10 वर्षीय बादल कुमार के लापता होने के बाद उसके पिता ने अपनी पत्नी पर अपहरण का आरोप लगाया है। पिता ने पूर्व में अपने एक अन्य बच्चे को बेचने तक का गंभीर आरोप लगाया है। और पढ़ें
Bihar: औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र के दधपा गांव में छह साल पहले प्रेम विवाह करने वाले दंपति के रिश्ते का दर्दनाक अंत हो गया। पीडीएस दुकान से राशन लाने को लेकर हुए विवाद में पति सनोज मेहता ने पत्नी चंचला देवी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रॉड बरामद कर ली है और आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। और पढ़ें
Bihar: रोहतास जिले के डेहरी स्थित बीसैप-2 परिसर में भीषण गर्मी के बीच प्रशिक्षण के दौरान तीन प्रशिक्षु जवानों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को हीट स्ट्रोक की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां समस्तीपुर निवासी जवान श्रीराम कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो अन्य जवानों का इलाज जारी है। और पढ़ें
बिहार में पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश किसी भी सदन के सदस्य नहीं है। उनके पिता और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने काफी कोशिश की लेकिन फिलहाल सफल नहीं हो पाएं। इसके बाद वह दिल्ली गए। दिल्ली में मीटिंग के बाद उनके पास क्या-क्या विकल्प बचे? दीपक प्रकाश का क्या होगा? आइये जानते हैं? और पढ़ें
Bihar: सिवान जिले के सुरवाला गांव में पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर बैठे युवक सोनू और मासूम सिद्धार्थ को जहरीले सांप ने डस लिया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चबूतरा तुड़वा दिया और सपेरे की मदद से वहां से दो जहरीले सांप पकड़े गए। पू और पढ़ें
Bihar: किशनगंज जिले में NH 327E पर जीरनगाछ टोल प्लाजा के पास मंगली चौक स्थित सर्विस रोड एक रात की बारिश के बाद धंस गया। सड़क पर बड़ी दरारें और गड्ढा बनने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। डीएम विशाल राज ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। और पढ़ें
Bihar: अररिया-पूर्णिया मार्ग (NH-57) पर कुसियारगांव पार्क के पास एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर विपरीत दिशा से आ रही ब्रेजा कार से टकरा गई। हादसे में साइकिल सवार समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में मां-बेटे सहित एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। और पढ़ें
Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सीएम ने 60 वर्ष से अधिक उम्र के छूटे लोगों से जल्द आवेदन करने और आधार लिंक नहीं होने के कारण वंचित लोगों से शीघ्र आधार अपडेट कराने की अपील की। और पढ़ें
अररिया जिले में नोएडा से गुवाहाटी जा रहा इलेक्ट्रॉनिक्स सामान से भरा 10 चक्का कंटेनर रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। जीपीएस बंद होने के बाद कंटेनर ट्रेसलेस हो गया था, जिसे पुलिस ने एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर जीरो माइल से बरामद कर लिया। और पढ़ें
बिहार में पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी घमासान जारी है। बंगला और सुरक्षा के बाद अब संपत्ति विवाद शुरू हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल ने आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की संपत्ति का मुद्दा उठाया है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र के बलभद्र परसा गांव में एक युवक की पोखर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पंकज कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो अपने दोस्तों के साथ गांव के पोखर में नहाने गया था। और पढ़ें
Bihar : बहुचर्चित रिशु श्री प्रकरण में जांच एजेंसियों ने संयुक्त सचिव स्तर के एक अधिकारी और दो बड़े इंजीनियरों को गिरफ्तार किया है। वहीं आईएएस अधिकारी संजीव हंस की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। और पढ़ें
गया जिले के बेलागंज थाना में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चौकीदार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जमीनी विवाद से जुड़े मारपीट के मामले में आरोपी का नाम हटाने के बदले 10 हजार रुपये की मांग की गई थी। और पढ़ें
मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार सरकार भूमि प्रशासन को पूरी तरह पारदर्शी, डिजिटल और जनोन्मुखी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। बिहार भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण और ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है। विशेष शिविर के माध्यम से लाखों लंबित मामलों के समाधान हो रहा है। और पढ़ें
दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र में कोसी नदी में बुधवार को एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। खेतों में मूंग तोड़ने जा रहे किसानों की नाव बनरी ढलान के पास तेज धारा में असंतुलित होकर डूब गई। हादसे के समय नाव पर करीब 11 लोग सवार थे। और पढ़ें
Bihar : राजधानी पटना वासियों के वीकेंड को मजेदार बनाने के लिए पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने गांधी मैदान में ओपन एयर सिनेमा की शुरुआत की है। मेगा स्क्रीन पर लोग खुले आसमान के नीचे फिल्म का मजा लेंगे और वह भी बिल्कुल मुफ्त। और पढ़ें
गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला गांव स्थित एक ईंट-भट्ठा परिसर में बुधवार सुबह एक महिला का शव गड्ढे में ईंटों से दबा हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। काम पर पहुंचे मजदूरों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। और पढ़ें
Bihar News: फैजल खान उर्फ खान सर के केस में एक नया मोड़ आ गया है। पटना हाईकोर्ट में आज इस मामले में सुनवाई हुई है। कोर्ट ने अब चार हफ्तों में बिहार सरकार से जवाब मांगा है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
Patna Weather News: मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों को भी खेतों में काम करते समय सावधानी बरतने तथा मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है। और पढ़ें
Bihar : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की वित्तीय स्थिति को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला करते हुए कहा कि सरकार की नीतियां जनविरोधी हो चुकी हैं और राज्य वित्तीय आपातकाल के मुहाने पर खड़ा है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक पद के लिए लिखित प्रतियोगिता परीक्षा बुधवार को शुरू हो गई। जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 14,808 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। और पढ़ें
गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के मंझयावा गांव में अंधविश्वास की वजह से एक महिला की जान चली गई। प्रियंका कुमारी को खेत में काम करने के दौरान जहरीले सांप ने डंस लिया था, लेकिन परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय तांत्रिक के पास झाड़-फूंक कराने ले गए। और पढ़ें
पटना जिले के बख्तियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सड़क हादसे में घायल महिलाओं को अस्पताल में स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं हो सका। एक गंभीर रूप से घायल महिला को बेडशीट में लपेटकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया, जबकि दूसरी घायल महिला को दर्द की हालत में पैदल चलाकर वाहन तक ले जाया गया। और पढ़ें
गया जिले में औद्योगिक और तकनीकी विकास को नई गति देने के लिए 200 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। 15 जून को प्रस्तावित भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। और पढ़ें
Bihar : स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक कमरा काफी देर से बंद है। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई अशक्त नहीं हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। अंत में पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। और पढ़ें
बिहार क्रिकेट को एक और उभरता हुआ सितारा मिल गया है। मुजफ्फरपुर के 14 वर्षीय अयान राज ने जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग के उद्घाटन मुकाबले में महज 83 गेंदों पर 210 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। और पढ़ें
बिहार के गया जिले के कोच बाजार निवासी मेजर आशीष कुमार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान असाधारण वीरता और नेतृत्व का परिचय देने पर शौर्य पदक से सम्मानित किया गया है। और पढ़ें