Bihar: मुंगेर प्रवास के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कार्यकर्ता विकास वर्ग के बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष केवल उत्सव का नहीं, बल्कि नए संकल्पों और राष्ट्र निर्माण को गति देने का वर्ष है। उन्होंने व्यक्ति निर्माण को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए संघ की शाखा पद्धति और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। और पढ़ें
Bihar: मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र स्थित सिमरा वार्ड संख्या-11 मुशहरी में 22 वर्षीय रिंकी देवी की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पति नीरज सदाय पर लगा है, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
Bihar : पूर्व मंत्री और राजद नेता शिवचंद्र राम के इस्तीफे के बाद विपक्षी खेमे में हलचल तेज है। इस मामले पर केंद्रीय मंत्री ने राजद के शीर्ष नेतृत्व पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजद में दलित नेताओं की उपेक्षा का इतिहास पुराना है। और पढ़ें
Bihar: शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन में सफर के दौरान तिलैया स्टेशन पर एक महिला ट्रेन से उतरते समय पीछे रह गई, जबकि उसकी दो वर्षीय बच्ची ट्रेन में ही छूट गई। एक यात्री की सूचना पर गया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और रेलवे अधिकारियों ने बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। और पढ़ें
Bihar: बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना-2.0 के तहत 200 बीएलसी परियोजनाओं के लिए 262.37 करोड़ रुपये की द्वितीय किस्त को मंजूरी दी है। इस राशि से शहरी गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए आवास निर्माण कार्य में तेजी आएगी। और पढ़ें
Bihar: प्रसाद अस्पताल अग्निकांड के बाद मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने अवैध और नियमों का उल्लंघन करने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। अब तक 25 अस्पतालों को सील किया जा चुका है और 50 से अधिक को नोटिस जारी किया गया है। और पढ़ें
Bihar: बिहार मंत्रिपरिषद ने राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद (SIPB) सचिवालय को औद्योगिक निवेश से संबंधित मामलों के लिए एकल नोडल एजेंसी बनाने की मंजूरी दी है। इस फैसले से निवेश परियोजनाओं को त्वरित क्लियरेंस मिलेगा, प्रशासनिक जटिलताएं कम होंगी और उद्योग लगाने की प्रक्रिया आसान बनेगी। और पढ़ें
Bihar: गया की एक शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी बनवाने का झांसा देकर एक शिक्षक और उसके सहयोगियों ने उसका कथित यौन शोषण किया तथा आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने धमकी देकर उससे 14.81 लाख रुपये वसूल लिए। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
Bihar: समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र स्थित परमात्मा अलाइड फीड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में करंट लगने से मजदूर चंदेश्वर महतो की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजा तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। और पढ़ें
Bihar : कई अटकलों और चर्चाओं के बीच एमएलसी चुनाव के नामांकन भरने की तिथि आज समाप्त हो गई। इस दौरान एनडीए और राजद ने अपना-अपना पर्चा भर दिया। मामला उपेन्द्र कुशवाहा का फंस गया। और पढ़ें
Bihar: गया में ऑल इंडिया युवा फेडरेशन (AIYF) के नेतृत्व में छात्रों और युवाओं ने पेपर लीक मामलों तथा छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की शिक्षा नीति और परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और उनके इस्तीफे की मांग की। और पढ़ें
Bihar: मुंगेर के जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र स्थित छोटी केशोपुर में हर घर नल-जल योजना से वंचित लोगों ने प्रदर्शन कर शीघ्र कनेक्शन देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। और पढ़ें
Bihar: रोहतास जिले में सोमवार को एक दुखद दिन देखने को मिला। जमुहार स्थित एनएमसीएच के एमबीबीएस छात्र हिमांशु बिहारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने जांच की मांग की है। वहीं नोखा थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में आफताब आलम और सुशील कुमार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। और पढ़ें
बिहार में विधान परिषद् चुनाव को लेकर सियासी उथल-पुथल जारी है। एनडीए ने मंत्री दीपक प्रकाश को एमएलसी उम्मीदवार नहीं बनाया। इसके बाद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली चले गए। इन सब के बीच सीएम सम्राट चौधरी ने कैबिनेट की बैठक की। आइये जानते हैं उन्होंने किन-किन महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगाई। और पढ़ें
Bihar: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को बड़ा झटका लगा है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और पार्टी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम ने अपने सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है। एमएलसी पद नहीं मिलने से नाराज शिवचंद्र राम ने पार्टी नेतृत्व और कुछ नेताओं पर उपेक्षा व वादाखिलाफी के आरोप लगाया है। और पढ़ें
Patna DM : पाटलिपुत्र अंचलाधिकारी के खिलाफ राजस्व अभिलेख में हेराफेरी और दाखिल-खारिज वाद के निष्पादन में लापरवाही के आरोप प्रमाणित पाए जाने के बाद विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी पटना ने अपर समाहर्ता को अंचलाधिकारी के विरुद्ध प्रपत्र-‘क’ गठित कर सरकार को प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया है। और पढ़ें
Bihar: भागलपुर के नवगछिया में शव यात्रा के दौरान कथित रूप से हथियारों से फायरिंग किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
Bihar: मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित माधौल बाईपास एनएच पर एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने 60 वर्षीय ठेकेदार ज्योधि शाह को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। और पढ़ें
Bihar: कटिहार जिले के जफरगंज निवासी बुचु राम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुचु राम अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। और पढ़ें
Vaishali: वैशाली जिले में 37 वर्षीय रीता देवी का अधजला शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। रीता चार दिन से लापता थीं। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है। और पढ़ें
Munger: मुंगेर के जमालपुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में अपर थाना अध्यक्ष टीपू सुल्तान के बंद पड़े मकान में चोरी की घटना सामने आई है। और पढ़ें
Bihar: सहरसा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सीट को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बीच-बचाव करने पहुंचे 38 वर्षीय ऑटो चालक मो. अनीस को हमलावरों ने बेरहमी से पीट दिया, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। और पढ़ें
Munger: मुंगेर में भीषण गर्मी और उमस के बीच अंचल कार्यालय में कार्यरत अंचल नाजिर आनंद कुमार कापड़ी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हीट वेव, डिहाइड्रेशन और लगातार सफर को स्वास्थ्य खराब होने का कारण बताया। और पढ़ें
पटना के दीघा थाना क्षेत्र में पानी की टंकी खोदने को लेकर हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने दानापुर-दीघा मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ेंमुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र स्थित बैजनाथपुर गांव में संपत्ति विवाद से परेशान एक विवाहिता ने कथित तौर पर कमरे में खुद को बंद कर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा पूर्व एमएलसी सुनील सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया पर बिना किसी का नाम लिए उन्होंने पार्टी नेतृत्व के फैसले पर सवाल उठाए और आरोप लगाया। आइये जानते हैं रोहिणी ने क्या कहा? और पढ़ें
दिल्ली में 2018 की न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई फायरिंग में महिला की मौत के मामले में बिहार के साहेबगंज विधायक और पूर्व मंत्री राजू कुमार सिंह को अदालत ने दोषी करार दिया है। सजा के बिंदु पर सुनवाई 9 जून को होनी है। फैसले के बाद उनके पैतृक क्षेत्र में मायूसी का माहौल है।
और पढ़ेंBihar News : सोशल मीडिया स्टार फैजल खान सर को पटना पुलिस ने इतने समय तक गिरफ्तार नहीं किया। अब, जेल से बचने के लिए खान सर ने जमानत याचिका दायर कर दी है। कल फैसला हो जाएगा कि उनके साथ क्या होगा? और पढ़ें
औरंगाबाद जिले में एनएच-19 पर श्रद्धालुओं से भरी एक पर्यटक बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में आंध्र प्रदेश के तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। कई घायलों को बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
Bihar MLC Election : बिहार विधान परिषद् की नौ सीटों पर चुनाव और एक पर उप चुनाव के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन है। एनडीए के नौ पहले से घोषित प्रत्याशियों के नामांकन की तैयारी है। मतलब, दीपक प्रकाश विधान परिषद् नहीं जा रहे। तो क्या मंत्री की कुर्सी छिनेगी? और पढ़ें
गयाजी के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। ओपीडी सेवा बंद होने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी सेवा बहाल होने के बावजूद सामान्य मरीजों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं।
और पढ़ेंBihar News : बिहार विधान परिषद् की नौ सीटों पर चुनाव और एक पर उप चुनाव होना था। एनडीए ने नौ सीटों के लिए ही प्रत्याशी दिए। दीपक प्रकाश को लेकर असमंजस था। अब भी है। लेकिन, अंतिम दिन 12 बजे तक दीपक प्रकाश के नाम से एनआर नहीं कटा है। और पढ़ें
Bihar News : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाते हैं पवन सिंह। घर से राजनीति तक, विवादों में घिरे रहे हैं। अब भाजपा उन्हें बिहार के उच्च सदन भेज रही है। वह किस तारीख से माननीय कहे जाएंगे? और पढ़ें
गया जिले के डुमरिया प्रखंड में दिव्यांग कृष्ण भगत की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद और संपत्ति बंटवारे को लेकर रिश्तों में तनाव बढ़ा था। इलाज के लिए जमीन बेचने और बहनों को हिस्सा देने की इच्छा विवाद की प्रमुख वजह बताई जा रही है।
और पढ़ेंनवादा के पारनवादा मलिक टोला में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर उसका कान काट दिया गया। पीड़ित अमर कुमार का आरोप है कि पूर्व प्रेमिका के भाई ने बातचीत के शक में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ेंसारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के शिलहौरी गांव में तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से 50 वर्षीय कांति देवी की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला करीब 10 मीटर तक ऑटो में फंसकर घिसटती रहीं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
और पढ़ेंपटना जिले के बाढ़ नगर परिषद क्षेत्र के चोंदी मोहल्ले में पंप हाउस का मोटर जलने से पिछले पांच दिनों से जलापूर्ति ठप है। भीषण गर्मी में लोग दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
और पढ़ेंशहादी गांव में नहर के पास अचेत अवस्था में मिले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। और पढ़ें
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद विरोध प्रदर्शन के बीच घिर गए। इस दौरान उनकी गाड़ी पर हमला होने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि मंत्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। और पढ़ें
मरंगा बियाडा स्थित एक निजी कंपनी में कथित तौर पर तीन कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों को पुलिस ने मौके से मुक्त कराकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। और पढ़ें
किशनगंज समेत बिहार के सीमावर्ती इलाकों में रविवार देर रात भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। करीब 10 सेकंड तक धरती में कंपन महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र भूटान के पुनाखा के पास बताया जा रहा है। और पढ़ें
Bihar : पहले झड़प हुई और फिर गोलियां चलने लगीं। इस घटना में एक किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गोली लगने से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। और पढ़ें