Bihar : आरएसएस के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत आज बिहार पहुंचे। इस अवसर पर उनका स्वागत करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के कई शीर्ष नेता तथा पदाधिकारी मौजूद थे। और पढ़ें
बाढ़ में मद्यनिषेध विभाग की महिला एसआई गुंजा कुमारी पर स्थानीय लोगों और एक एनटीपीसी कर्मचारी ने अभद्र व्यवहार तथा मारपीट का आरोप लगाया है। मामले को लेकर विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि मद्यनिषेध थानाध्यक्ष ने जांच के लिए वरीय अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही है। और पढ़ें
Bihar: वीडियो कॉल पर लालू प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से बात की और कहा कि आपलोग परेशान मत हों। दरअसल लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा में कमी होने के बाद राजद का रुख सरकार के खिलाफ आक्रामक है। और पढ़ें
गयाजी के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय विवाहिता लीला देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोगों के घर छोड़कर चले जाने से मामला रहस्यमय बन गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
भाजपा बिहार प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की अध्यक्षता में नव-नियुक्त प्रदेश महामंत्रियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा के साथ महामंत्रियों को विभिन्न संभागों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। और पढ़ें
बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गंडक नहर के किनारे रील बनाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम छा गया, जबकि पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पढ़ें
किशनगंज के मौलाना तौसीफ रजा हत्याकांड में बरेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ट्रेन यात्रा के दौरान हुई मारपीट के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पंकज लोधा को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें
रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर कथित शराब कारोबारियों ने पथराव कर दिया। इस घटना में एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गए, जबकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें
मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में खेत में एक किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर मिले जले के निशान और खून के निशानों के बीच पुलिस वज्रपात से मौत की आशंका जता रही है, जबकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा। और पढ़ें
Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन हो गया है। पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष कुमार सिंह के भाई आलोक कुमार सिंह को फिर से जिम्मेदारी सौंप गई है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
गयाजी जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे सरकारी शिक्षक मोहम्मद खैरूउद्दीन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। शव के दोनों पैर गमछे से बंधे होने के कारण हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। और पढ़ें
जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर आंजन नदी पुल के समीप हुए सड़क हादसे में 28 वर्षीय निजी शिक्षक सोनू कुमार की मौत हो गई। देर रात कोचिंग से घर लौटने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना से परिवार, छात्रों और स्थानीय लोगों में शोक व्याप्त है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय शंभू ठाकुर का शव पड़ोसी जिले के विजयपुरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। और पढ़ें
मधेपुरा के मुरलीगंज स्थित एक आवासीय स्कूल में छह वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि घटना के बाद स्कूल संचालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। और पढ़ें
सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान एमएनसीयू के अधूरे संचालन, खराब स्वच्छता व्यवस्था और अक्रियाशील सार्वजनिक शौचालय पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को कई अहम निर्देश दिए। और पढ़ें
Bihar Politics: बंगला विवाद के बाद अब सुरक्षा में कटौती पर सियासत गरमा गई है। राबड़ी आवास के बाद आज राजद कार्यकर्ता सुबह से ही डटे हैं। वह पहरेदारी कर रहे हैं। राजद ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। आइये जानते हैं पूरा मामला और पढ़ें
पूर्णिया जिले के भवानीपुर प्रखंड में बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत की मुखिया सोनी सिंह के पति दौलत सिंह पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले सड़क पर रस्सी लगाकर उनकी बाइक रोकने की कोशिश की और फिर देसी कट्टे से गोली मारने का प्रयास किया। और पढ़ें
गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गईं। पहले दिन ओपीडी बंद रहने के बाद दूसरे दिन इमरजेंसी सेवा भी बाधित हो गई। और पढ़ें
Bihar : फैजल खान की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण अब पटना पुलिस सवालों के घेरे में है। लोगों का आरोप है कि आखिर इस तरह का पक्षपात क्यों किया जा रहा है? एक शिक्षक को 4 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा 48 घंटों के बाद भी गिरफ्त से दूर क्यों है? और पढ़ें
दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अमन पासवान के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि देर रात घर में अकेली मौजूद नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया और विरोध करने पर मारपीट भी की गई। और पढ़ें
वैशाली जिले के सोनपुर स्थित सबलपुर दियारा में गंगा कटाव के बढ़ते खतरे को लेकर ग्रामीणों ने रिंग बांध बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने नया बाजार घाट पर मानव श्रृंखला बनाकर सांकेतिक जल समाधि ली और कटाव रोधी कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के बोचहा थाना क्षेत्र स्थित मझौली बाजार रोड पर एक फर्नीचर दुकान में देर रात भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा फर्नीचर और अन्य सामग्री पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। और पढ़ें
MLC Election: विधान परिषद् चुनाव में नामांकन की आखिरी तारीख आठ जून को है। सारी तस्वीर अब तक साफ नहीं हुई है। एनडीए में मंत्री दीपक प्रकाश की सीट को लेकर पेंच फंस गया है। वहीं राजद ने अब तक अपना उम्मीदवार का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। और पढ़ें
Bihar : परिजनों को कॉल किया गया। परिजन घटना की सूचना मिलते ही सन्न रह गए। फिर घटना की जानकारी पटना में रह रहे उनके रिश्तेदारों को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुँच गई। और पढ़ें
बिहार के सहरसा जिले में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में गैरेज मैकेनिक कृष्ण कुमार की मौत हो गई। वह लगमा चौक स्थित अपने गैरेज में काम कर रहे थे, तभी सड़क से गुजर रहे एक ट्रैक्टर का टायर अचानक फट गया। और पढ़ें
राज्य में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को 180 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर और बायोमेट्रिक मशीनें लगाई गई हैं। इस वर्ष 1.23 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें 77 हजार से अधिक महिलाएं हैं। और पढ़ें
Raju Singh BJP MLA : बिहार के पूर्व पर्यटन मंत्री और भाजपा के साहेबगंज विधायक राजू सिंह की बिहार विधानसभा से सदस्यता खत्म होने का रास्ता तैयार हो गया है। गैर-इरादतन हत्या के जिस केस में वह दोषी करार दिए गए, उसके कारण उनकी सदस्यता पर खतरा मंडराने लगा है। आइये जानते हैं उन्हें सजा हुई तो क्या होगा? और पढ़ें
रोहतास जिले के सासाराम में शिवसागर थाना क्षेत्र के कोनार गांव के पास शनिवार रात एक सड़क हादसे में किसान अक्षयवर सिंह की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें
मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रभु शंकर के खिलाफ नामांकन पत्र में तथ्य छिपाने और गलत जानकारी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। और पढ़ें
भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर बीआरओ द्वारा बनाए गए चार बेली ब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है। सफल ट्रायल के बाद आज से वाहनों का आवागमन शुरू होगा। पुल पर 10 टन तक के मालवाहक वाहन चल सकेंगे।
और पढ़ें