फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 मई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:43 PM, 29-May-2026

Bihar Politics: लालू परिवार को लेकर सियासी चर्चा, बहू ऐश्वर्या राय की बात सही निकली?

Bihar Politics: लालू परिवार को लेकर सियासी चर्चा, बहू ऐश्वर्या राय की बात सही निकली? और पढ़ें

10:35 PM, 29-May-2026

Indian Railway: रेलवे का बड़ा फैसला, भीड़ के बीच बढ़ाई गई बेंगलुरु और देवघर स्पेशल ट्रेनों की अवधि

यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानापुर-बेंगलुरु और सरायगढ़-देवघर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का फैसला लिया है। दानापुर-एसएमभीबी बेंगलूरु स्पेशल अब 15 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन चलेगी और इसे नए रूट गुंटूर-गुत्ती-धर्मवरम-यलहंका होकर संचालित किया जाएगा। और पढ़ें

10:05 PM, 29-May-2026

Bihar News: LIC ऑफिस में अचानक चली गोली, गार्ड की बंदूक से फायरिंग, ग्राहक के पेट में लगी गोली

बगहा स्थित एलआईसी कार्यालय में शुक्रवार को गार्ड की लोडेड बंदूक से अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में पिपरिया निवासी 40 वर्षीय उपेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

विज्ञापन
09:51 PM, 29-May-2026

Bihar News: जीते-जी बेटी का पिंडदान! लव मैरिज से आहत परिवार ने फूंक डाला 'कुश' का पुतला; इलाके में हड़कंप

कटिहार के कोढ़ा प्रखंड स्थित खुदना गांव में एक परिवार ने बेटी की लव मैरिज से आहत होकर उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार की बेटी 12 मई से लापता थी, जिसके बाद गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। और पढ़ें

09:19 PM, 29-May-2026

Bihar News: रात में गायब हुई छात्रा, सुबह वायरल हुआ सिंदूर भरते वीडियो, पुलिस बोली- हर एंगल से होगी जांच

पूर्णिया के के.नगर थाना क्षेत्र की परोरा पंचायत में 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने और कथित शादी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी युवक राजकिशोर सिंह नाबालिग की मांग में सिंदूर भरता दिखाई दे रहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:19 PM, 29-May-2026

बिहार के छात्र ने दी UP में जान: हॉस्टल में लटका मिला शव, मोबाइल में दफन अजय की मौत का राज, चादर को बनाया फंदा

दोपहर में क्लास जाने के समय अजय राज ने साथियों से खुद के थोड़ी देर बाद आने की बात कही। उसके साथी वहां से चले गए। शाम चार बजे छुट्टी होने पर छात्र कमरे पर आए तो अजय का शव पंखे में चादर के सहारे लटकता पाया।  और पढ़ें

08:57 PM, 29-May-2026

Bihar : मठ-मंदिरों की जमीन कब्जा करने वाले हो जाएं सावधान, सम्राट सरकार करेगी सीधी कार्रवाई

Bihar : बिहार में अगर मठ या मंदिर की जमीन को कब्जा करने वाले लोग सावधान हो जाएं। सरकार धार्मिक न्यास पर्षद की संपत्तियों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए एक स्पेशल सेल का गठन कर रही है, जो कानूनी कार्रवाई से लेकर अतिक्रमण हटाने तक का काम करेगी।  और पढ़ें

08:47 PM, 29-May-2026

Bihar News : कोलकाता-दरभंगा इंडिगो फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, यात्रियों ने किया हंगामा, जानें पूरा मामला

खराब मौसम के कारण कोलकाता से दरभंगा आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 7234 को बीच रास्ते से डायवर्ट कर वापस कोलकाता भेज दिया गया। बाद में फ्लाइट रद्द कर यात्रियों को एयरपोर्ट पर उतार दिया गया, जिसके बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। और पढ़ें

08:33 PM, 29-May-2026

Bihar News: भागलपुर नगर निगम की स्थायी समिति का चुनाव संपन्न, पहली बार चुने गए चार नए सदस्य

भागलपुर नगर निगम की स्थायी समिति (स्टैंडिंग कमेटी) के सात सदस्यों का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। चुनाव में 22 प्रत्याशियों ने भाग लिया, जबकि 49 वार्ड पार्षदों ने मतदान किया। चुनाव के बाद सभी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने चुनाव को पारदर्शी और शांतिपूर्ण बताया। और पढ़ें

08:25 PM, 29-May-2026

Bihar News: सिविल कोर्ट बना रणभूमि! पत्नी ने पति को घसीटा और हाथ पर काटा, परिसर में मचा हड़कंप

पूर्णिया सिविल कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने अपने पति पर सरेआम हमला कर दिया। महिला ने पति का कॉलर पकड़कर उसे घसीटा, जमीन पर पटकने की कोशिश की और उसके हाथ पर काट लिया। और पढ़ें

07:50 PM, 29-May-2026

Bihar BJP Party : संजय सरावगी की कमिटी की नई टीम घोषित, 14 उपाध्यक्ष और 5 बने महामंत्री

Bihar : बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अपनी नई प्रदेश टीम और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश के बाद इस नई टीम की घोषणा की गई।  और पढ़ें

07:49 PM, 29-May-2026

Bihar News : तेज रफ्तार पिकअप का कहर: बुजुर्ग की मौत, दंपति गंभीर घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर चौक के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 60 वर्षीय विनोद यादव की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार प्रमोद पांडेय और उनकी पत्नी शिवानी पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

07:45 PM, 29-May-2026

Bihar News: गोपालगंज आर्म्स एक्ट केस में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, जांच अब CID के हवाले

गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हथियार लहराने का वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज आर्म्स एक्ट मामले में विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। और पढ़ें

07:33 PM, 29-May-2026

Bihar : बिहार के इस शहर में लगेगी मखाना प्रोसेसिंग यूनिट, युवाओं को मिलेगा रोजगार

Bihar : बिहार के युवा अब मजदूरी करने बिहार से बाहर नहीं जाएं इसके लिए सरकार ने कमर कस ली है। बिहार में अब एक अत्याधुनिक मखाना प्रोसेसिंग और निर्माण यूनिट लगाई जाएगी। इसके शरू होते ही लगभग 300 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से काम मिलेगा।  और पढ़ें

07:33 PM, 29-May-2026

Bihar News: शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: 1 जुलाई से राज्य के सभी प्राइवेट स्कूलों की होगी सघन जांच

बिहार शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों की जांच के लिए 1 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष सघन अभियान चलाने का फैसला किया है। शिक्षा विभाग के सचिव विनोद सिंह गुंजियाल ने सभी प्रमंडलीय आयुक्तों को पत्र जारी कर जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। और पढ़ें

07:25 PM, 29-May-2026

Bihar News :'बिहार को प्रोडक्शन स्टेट बनाने की तैयारी', संजय सरावगी बोले- हर जिले में लगेंगे उद्योग

दरभंगा में मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बिहार में जल्द बड़ा औद्योगिक बदलाव देखने को मिलेगा। सरकार राज्य को कंज्यूमर स्टेट से प्रोडक्शन स्टेट बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। और पढ़ें

06:59 PM, 29-May-2026

Bihar : राबड़ी देवी को फिर मिली नोटिस, खाली करना होगा 10 सर्कुलर रोड का बंगला, अब इस मंत्री को मिला यह आवास

Bihar : राबड़ी देवी अपने पोते का जन्मदिन मनाने के लिए पूरे परिवार के साथ अभी बिहार से बाहर हैं। इस बीच उन्हें फिर से उनका आवास खाली करने का नोटिस भेजा गया है।  और पढ़ें

06:37 PM, 29-May-2026

Bihar News : डीटीओ कार्यालय में चल रहा था रिश्वत का खेल, निगरानी टीम ने प्रधान लिपिक सहित दो को दबोचा

Bihar : निगरानी टीम सुबह से ही डीटीओ कार्यालय में घुम रही थी। उनकी नजर प्रधान लिपिक और एक एजेंट पर थी। तभी अचानक टीम ने चारों तरफ से दोनों को अचानक दबोच लिया।  और पढ़ें

05:51 PM, 29-May-2026

Bihar Weather: पटना समेत कई जिलों आंधी-बारिश से लोग परेशान, वज्रपात की चपेट में आने से नौ लोगों की मौत

Weather Forecast: बिहार सरकार ने आंधी-बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। खराब मौसम के कारण बिजली आपूर्ति और यातायात प्रभावित हो सकता है। सरकार ने आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।  और पढ़ें

05:48 PM, 29-May-2026

Bihar News: क्या तेज प्रताप यादव को विधान परिषद भेजेगी RJD?

Bihar News: क्या तेज प्रताप यादव को विधान परिषद भेजेगी RJD? और पढ़ें

05:35 PM, 29-May-2026

Bihar News: बिहार में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष: फायरिंग में महिला घायल, आरोपी गिरफ्तार

गया जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के पचमहला गांव में आपसी विवाद के दौरान फायरिंग हो गई, जिसमें एक महिला घायल हो गई। गोली महिला के हाथ में लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। और पढ़ें

05:29 PM, 29-May-2026

Bihar: बिहार में आसमान से बरसी आफत: वज्रपात ने ली शिक्षक और किसान की जान, दो परिवारों में पसरा मातम

मॉनसून पूर्व हुई बारिश के दौरान शुक्रवार की सुबह वज्रपात ने औरंगाबाद जिले में दो लोगों की जान ले ली। और पढ़ें

05:06 PM, 29-May-2026

Bihar: ऐश्वर्या राय की बात 100 फीसदी सही! लालू यादव का 'आदेश' बेकार; तेज के साथ रोहिणी भी चर्चा में क्यों?

Bihar News : बिहार के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार में अब 'मुखिया' लालू यादव की चलती नहीं है। उनका आदेश सालभर के अंदर भी प्रभावी नहीं दिखा। उलटा, उनकी बहू ऐश्वर्या राय की हर बात सही निकल रही है। आगे क्या होगा, यह चर्चा फिलहाल खूब है। और पढ़ें

04:10 PM, 29-May-2026

Bihar News : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

मुजफ्फरपुर के एनएच-28 स्थित गोबरसही चौक पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 27 वर्षीय ऋषिकेश कुमार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक एक निजी कंपनी में काम करता था और ड्यूटी के लिए निकला था। और पढ़ें

03:43 PM, 29-May-2026

Bihar News: बिहार में बारिश का कहर, दीवार गिरने से व्यक्ति की मौत, मचा हड़कंप

रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव में तेज बारिश और वज्रपात के दौरान घर की दीवार गिरने से 48 वर्षीय दिनेश शर्मा की मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना के समय वह घर के पास चारपाई पर सो रहे थे। और पढ़ें

03:38 PM, 29-May-2026

Bihar: किशनगंज में NIA की कार्रवाई, छापेमारी में दुकानदार हिरासत में, विदेशी संगठन से जुड़े इनपुट से हड़कंप

किशनगंज के पोठिया प्रखंड स्थित मिर्जापुर गांव में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छापेमारी कर एक संदिग्ध व्यक्ति मनोज रविदास को हिरासत में लिया है। घंटों चली इस कार्रवाई में NSG, STF और स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। और पढ़ें

02:54 PM, 29-May-2026

Bihar : इबोला और चमकी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बेड रिजर्व, एयरपोर्ट पर बढ़ेगी तैनाती

Bihar : कांगो से अहमदाबाद लौटे एक व्यापारी को और युगांडा से बेंगलुरु लौटी एक महिला को आइसोलेशन में रखा गया है। इबोला से संक्रमित होने की आशंका होने के कारण उनकी जांच की जा रही है। लेकिन इस चर्चा ने भारत के स्वास्थ्य व्यवस्था को अलर्ट कर दिया है।  और पढ़ें

02:36 PM, 29-May-2026

Bihar : जन सुराज पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकात, उनके समक्ष रखी मांग; कहा- मिले न्याय

Bihar : जन सुराज पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से मुलाकात की। उनलोगों ने डीजीपी के समक्ष अपनी मांगें रखी। उनलोगों ने कहा कि  परिजनों को न्याय मिले और आरोपियों को कड़े से कड़ी सजा।  और पढ़ें

02:15 PM, 29-May-2026

Patna: उमानाथ घाट पर नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला, रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच श्राद्ध में आई युवती गंगा में डूबी

Patna: पटना के बाढ़ स्थित उमानाथ गंगा घाट पर शुक्रवार सुबह श्राद्ध कर्म के बाद स्नान करने गई तीन युवतियां गंगा में डूबने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने दो युवतियों को बचा लिया, जबकि 18 वर्षीय काजल कुमारी नदी में लापता हो गई। यह हादसा ऐसे समय हुआ जब गुरुवार को नाव पलटने की घटना के बाद घाट पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें पहले से तैनात थीं। और पढ़ें

02:12 PM, 29-May-2026

Bihar News: 3.10 लाख लंबित म्यूटेशन के लिए तारीख तय, CO को संभलकर करना होगा काम; डीएम को क्या आदेश?

बिहार में लंबित दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) आवेदनों के त्वरित निष्पादन को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सख्ती दिखाई है। सचिव जय सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि लंबित मामलों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और इसकी रोजाना मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। विभाग ने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा है। और पढ़ें

02:03 PM, 29-May-2026

Bihar: पटना में आसमानी कहर! ठनका गिरते ही मच गई चीख-पुकार, दो बच्चियों की दर्दनाक मौत

Bihar: पटना के सकरैचा गांव में बकरी चराने गई दो मासूम बच्चियों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की गई है। और पढ़ें

02:02 PM, 29-May-2026

Bihar: तेज प्रताप फिर बनेंगे 'माननीय' या नहीं? बिहार विधान परिषद् चुनाव की 10 सीटों पर जातीय गणित में ही खेल

Bihar Politics : बिहार की राजनीति में अगले महीने कई रंग दिखेंगे। उनकी छाप अब दिखने लगी है। बिहार विधान परिषद् में कौन-सा दल किसे मौका देने जा रहा है, यह तस्वीर जैसे-जैसे साफ हो रही है, रोचक कहानियां सामने आती जा रही हैं। ताजा गणित समझिए... और पढ़ें

01:23 PM, 29-May-2026

Bihar News: फिर क्यों सिंगापुर जा रहे राजद सु्प्रीमो लालू प्रसाद? कोर्ट से मिली विदेश यात्रा की मंजूरी

Lalu Yadav Singapore Visit: पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एक बार फिर स्वास्थ्य जांच के लिए सिंगापुर जाएंगे। इससे पहले वह अगस्त 2024 में पोस्ट-ट्रांसप्लांट मेडिकल चेकअप के लिए गए थे। फिर से इसी काम के लिए वह सिंगापुर जा रहे हैं। वहां पर उनकी बेटी रोहिणी आचार्य रहती हैं। और पढ़ें

01:00 PM, 29-May-2026

Patna: होटल में बिक रही थी शराब, छापेमारी करने पहुंची टीम; आरोपियों ने किया पथराव, ड्राइवर और सिपाही घायल

Patna: पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची मद्यनिषेध टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। घटना में एक ड्राइवर और एक सिपाही घायल हो गए तथा दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं होटल संचालक के परिवार ने टीम पर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। और पढ़ें

12:43 PM, 29-May-2026

Bihar: बिहार में खुलेआम हथियारबाजी! युवक का देसी पिस्तौल संग वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Bihar: मुंगेर के हवेली खड़गपुर क्षेत्र में एक युवक का देसी पिस्तौल लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में युवक हथियार से निशाना साधते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस वीडियो की जांच कर युवक की पहचान में जुटी है। और पढ़ें

12:39 PM, 29-May-2026

Bihar News: तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा में भीषण टक्कर, चालक की मौत; पांच गंभीर घायल रेफर

Bihar: मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार इंडिका कार और ई-रिक्शा की भिड़ंत में चालक विभाष कुमार की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

12:32 PM, 29-May-2026

Bihar: शादी के 22 दिन बाद मौत ने छिनी जिंदगी, ससुराल जाते वक्त हादसे में युवक की मौत; दुल्हन की उजड़ी जिंदगी

Bihar: खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र में चलंत शौचालय टैंकर से बाइक की टक्कर में नवविवाहित युवक चिकु कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकु की शादी महज 22 दिन पहले हुई थी, जिससे परिवार में मातम पसरा है। और पढ़ें

12:26 PM, 29-May-2026

Bihar: बक्सर में खड़ी बस को अज्ञात लोगों ने लगाई आग, जलकर राख; दो हफ्ते में दूसरी घटना से बढ़ी रंज

Bihar: बक्सर जिले के कटरिया गांव में खड़ी यात्री बस को अज्ञात लोगों ने आग लगाकर जला दिया। बस पूरी तरह राख हो गई। इससे पहले भी दो सप्ताह पहले इसी तरह की घटना हुई थी, जिसके बाद अब रंजिश और बदले की कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

12:09 PM, 29-May-2026

Bihar: सरकारी नौकरी लगते ही परिवार पर हमला! घर के बाहर बैठी युवती को बदमाशों ने मारी गोली, साजिश का आरोप

Bihar: सीवान के दरौली थाना क्षेत्र में घर के बाहर बैठी युवती काजल कुमारी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। परिजनों ने पड़ोस की एक युवती पर प्रेम प्रसंग और जबरन शादी के दबाव को लेकर साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  और पढ़ें

11:50 AM, 29-May-2026

Bihar: पलभर में उजड़ गया गरीब परिवार, गया में वज्रपात चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Bihar: गया जिले के डुमरिया प्रखंड में भैंस चराने गए दिनेश यादव की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतक परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। हादसे के बाद पत्नी और चार बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ग्रामीण प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। और पढ़ें

11:44 AM, 29-May-2026

Bihar: बाहर रहकर मजदूरी करता था युवक, घर लौटा तो चचेरे भाई ने ली जान, सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से दहला इलाका

Bihar: समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में घर में सो रहे युवक सूरज कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने चचेरे देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। और पढ़ें

11:31 AM, 29-May-2026

Bihar: शादी के छह महीने बाद उजड़ा परिवार, उल्टी की शिकायत लेकर गई थी अस्पताल, कुछ घंटों बाद नवविवाहिता की मौत

Bihar: मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती नवविवाहिता प्रीति देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

11:24 AM, 29-May-2026

Bihar: प्रेमी के परिवार ने शादी से किया इनकार, गुस्से और जिद में टावर पर चढ़ी युवती, किया हाई वोल्टेज ड्रामा

Bihar: सीवान के गोरेयाकोठी प्रखंड के बरहोगाकोठी गांव में प्रेम विवाह की मांग को लेकर एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलने पर जामो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

11:14 AM, 29-May-2026

Bihar: जेल में बैठकर चला रहा था करोड़ों की गोल्ड लूट का नेटवर्क, अब हैदराबाद ले गई तेलंगाना पुलिस

Bihar: इंटरस्टेट गोल्ड लूट गैंग के सरगना सुबोध सिंह को हैदराबाद पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर पूर्णिया जेल से तेलंगाना ले गई है। उस पर जेल में बैठकर मोबाइल ऐप के जरिए देशभर में गोल्ड लूट की वारदातों को संचालित करने का आरोप है। हाल ही में हैदराबाद के करीमनगर में हुई 82 लाख की ज्वेलरी लूट में भी उसका नाम सामने आया है। और पढ़ें

11:07 AM, 29-May-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar: गोपालगंज के मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित डुमरिया घाट पर गंडक नदी पार करने के दौरान तीन किशोरियां गहरे पानी में लापता हो गईं। घटना के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों के साथ स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। भारी बारिश और तेज बहाव के कारण बचाव कार्य में परेशानी आ रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें