फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 मई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:30 PM, 24-May-2026

Bihar: परीक्षा के नाम पर प्रताड़ना! समस्तीपुर जंक्शन पर उमड़ा परीक्षार्थियों का सैलाब; व्यवस्थाएं ध्वस्त

Bihar: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) द्वारा आयोजित डिप्लोमा-सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (DCECE) में शामिल होने जा रहे छात्रों को समस्तीपुर जंक्शन पर भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा।   और पढ़ें

10:19 PM, 24-May-2026

Bihar: पूर्णिया में हाई-टेक चीटिंग का खुलासा: वॉकी-टॉकी की मदद से पत्नी को नकल करा रहा था पति; ऐसे खुली पोल

Bihar: पूर्णिया के सेंट पीटर्स स्कूल परीक्षा केंद्र में पैरामेडिकल परीक्षा के दौरान हाई-टेक नकल कांड का खुलासा हुआ है। एक युवक परीक्षा केंद्र के बाहर बैठकर वॉकी-टॉकी और ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए अपनी पत्नी को उत्तर बता रहा था। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया।   और पढ़ें

09:36 PM, 24-May-2026

Bihar : बिहार एआई समिट का हुआ भव्य समापन; राज्यपाल ने कहा- बिहार के युवा बंगलूरू को भी कर देंगे पीछे

Bihar : बिहार एआई समिट का आज भव्य समापन हुआ। इस मौके पर मुख्या अतिथि के रूप में बिहार के राज्यपाल ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से  बिहार का विकास होगा। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि बिहार के युवा एआई के क्षेत्र में बंगलूरू को भी पीछे छोड़ देंगे। और पढ़ें

विज्ञापन
09:00 PM, 24-May-2026

Bihar: लखीसराय में जमीन विवाद बना रणक्षेत्र! गोलियों की आवाज से कांपा गांव, लाठी-डंडों से भिड़े दो पक्ष

Bihar: लखीसराय जिले के तेतरहट थाना क्षेत्र के शरमा गांव में जमीन और मकान निर्माण विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर लाठी-डंडे चले और हवाई फायरिंग की गई। घटना में दोनों पक्षों से दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके से कारतूस का खोखा बरामद कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

08:54 PM, 24-May-2026

Bihar: सीवान में मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो! बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, पेड़ से टकराकर खाई में पलटी गाड़ी

Bihar: सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:47 PM, 24-May-2026

Bihar: किशनगंज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, महिला थाना से लेकर क्राइम ब्यूरो तक बदले अधिकारी

Bihar:Bihar: किशनगंज एसपी ने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के उद्देश्य से 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां और अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं। एसपी संतोष कुमार ने सभी को जल्द पदभार संभालने का निर्देश दिया है। और पढ़ें

08:36 PM, 24-May-2026

Bihar: 12 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गले पर मिले निशान; जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Bihar: सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय नीरज कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। किशोर के गले पर निशान मिलने के बाद परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

08:28 PM, 24-May-2026

Bihar: बिजली गई और मोहल्ला बना रणक्षेत्र! छतों से बरसीं ईंटें, आधी रात बवाल, महिलाओं-बच्चों समेत कई घायल

Bihar: भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ला में बिजली समस्या और कथित बिजली चोरी की शिकायत को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि देर रात हिंसक झड़प और पथराव शुरू हो गया। घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू किए और पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। और पढ़ें

08:02 PM, 24-May-2026

Bihar: मिट्टी खनन में लगी ट्रैक्टर की चपेट में आया किशोर, दर्दनाक मौत; चालक फरार, परिजनों में मची चीख-पुकार

Bihar: मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के जोकी गांव में अवैध मिट्टी खनन में लगी तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 11 वर्षीय दीपक कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने चालक की पहचान कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

07:53 PM, 24-May-2026

Bihar: पूर्णिया पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्र को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, टंकी में डुबोकर मारने की थी साजिश!

Bihar: पूर्णिया के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में परीक्षा देने आए एक छात्र के साथ दबंग छात्रों द्वारा बर्बर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्र को घेरकर उसका मोबाइल छीना गया, लाठी-डंडों और फाइटर से पीटा गया और हॉस्टल ले जाकर पानी की टंकी में डुबोकर मारने की योजना बनाई गई।  और पढ़ें

06:38 PM, 24-May-2026

Bihar: गरीबों की दवा बनी राख! अस्पताल में दीमक खाती रहीं सरकारी मेडिसिन, खुलासा होते ही लगा दी आग

Bihar: पूर्वी चंपारण के चिरैया प्रखंड स्थित हरिहर गांव के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी दवाइयों की भारी लापरवाही सामने आई है। मरीजों तक पहुंचने के बजाय दवाइयां गोदाम में सड़ती रहीं और बाद में उन्हें जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश का आरोप लगा है।  और पढ़ें

06:21 PM, 24-May-2026

Bihar: अनंत सिंह के दुश्मन के घर सर्च से पहले तलाशी देने वाले दोनों थानेदार निलंबित, अमर उजाला की खबर का असर

पटना के मोकामा प्रखंड में कुख्यात सोनू-मोनू के घर पर बिहार पुलिस की पूरी टीम की तलाश ली गई थी। यह घटना दो थानेदारों के सामने हुई। दोनों ने विरोध नहीं किया और पुलिसकर्मियों की तलाशी सोनू-मोनू गिरोह को लेने दी। अब इस मामले में पटना एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है।  और पढ़ें

06:09 PM, 24-May-2026

Bihar: दोस्तों संग खेलने निकला 13 साल का शाहिद लापता! नशे की लत में फंसे नाबालिगों पर अपहरण का शक

Bihar: वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बच्चे के दोस्तों पर अपहरण और हत्या की आशंका जताई है। परिवार का आरोप है कि कुछ नाबालिग लड़के नशे की लत में थे और अक्सर शाहिद से पैसे मांगते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्चे की तलाश जारी है। और पढ़ें

05:40 PM, 24-May-2026

Bihar: सुबह-सुबह दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला! पानी मांगने आया युवक बना हमलावर, बैग छोड़कर फरार

Bihar: भागलपुर के भुराहा चौक पर एक दुकानदार पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल दुकानदार राहुल कुमार ने बताया कि एक युवक पहले पानी मांगने आया, फिर कई बार दुकान पर लौटकर सामान को लेकर विवाद करने लगा और अचानक चाकू से हमला कर दिया। और पढ़ें

05:33 PM, 24-May-2026

Bihar: कोसी नदी में समा गया परिवार का सहारा! 24 घंटे बाद मिला मुंशी का शव, घाट पर मचा चीख-पुकार

Bihar: सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र में कोसी नदी में डूबे ठेकेदार के मुंशी कौशल किशोर सिंह उर्फ पप्पू सिंह का शव 24 घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। वे शनिवार को स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए थे और तेज बहाव में लापता हो गए थे। रविवार को घटनास्थल से करीब चार किलोमीटर दूर उनका शव मिला। मृतक परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। और पढ़ें

05:28 PM, 24-May-2026

Bihar News: 30 दिन में 16000 जमीन मामलों के निपटारे की चुनौती, सबसे ज्यादा कहां से शिकायत? मंत्री ने क्या कहा?

Sahyog Shivir: बिहार में जमीन की जुड़ी समस्याओं को सुलझाना काफी चुनौतीपूर्ण काम माना जाता है। कई दिनों तक राजस्व सेवा के अधिकारियों को कारण लोग परेशान थे। बिहार सरकार ने इन मामलों को सुलझाने के लिए खास पहल की। पांच दिन में हजारों केस का निपटरा हुआ। अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने नया लक्ष्य दे दिया है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

04:40 PM, 24-May-2026

Bihar: शराबी स्कॉर्पियो चालक का कहर! पुलिस गश्ती गाड़ी में मारी टक्कर, ASI समेत चार जवान गंभीर रूप से घायल

Bihar: पूर्णिया के के-हाट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पुलिस गश्ती वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एसआई समेत चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो चालक सहित चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।  और पढ़ें

04:12 PM, 24-May-2026

Bihar: आंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू, तेजस्वी ने क्या कहा? 27 मई को खास भोज में जुटेगा विपक्ष!

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे हैं। पार्टी की ओर से इसे स्वास्थ्य जांच से जुड़ी यात्रा बताया गया है। इधर, 27 मई को गाजियाबाद में एक खास भोज की तैयारी भी चल रही है। कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के नेताओं को न्यौता भेजा गया है। 

और पढ़ें

04:04 PM, 24-May-2026

Bihar: 10 रुपये का लालच देकर आठ साल की बच्ची से दरिंदगी! रातभर छापेमारी के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Bihar: लखीसराय जिले में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने बच्ची को 10 रुपये का लालच देकर सुनसान जगह पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया। बच्ची की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई।   और पढ़ें

03:50 PM, 24-May-2026

Bihar: ताड़ी उतारने चढ़ा युवक मौत बनकर गिरा; गोपालगंज में ताड़ के पेड़ से गिरते ही मचा कोहराम

Bihar: गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में ताड़ के पेड़ से गिरकर 25 वर्षीय युवक सुशील कुमार मांझी की दर्दनाक मौत हो गई। ताड़ी उतारने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से कंक्रीट की जमीन पर गिर पड़े। गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। और पढ़ें

03:31 PM, 24-May-2026

Bihar: सुपौल में पुलिस टीम पर रात में हमला, महिला जवान की राइफल छीनी, गाड़ी फूंकी; तोड़फोड़ से मचा हड़कंप

Bihar: सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र में शराबियों के हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना में एक एएसआई और महिला होमगार्ड जवान घायल हो गए, जबकि सरकारी वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। महिला जवान की राइफल छीने जाने की चर्चा के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।   और पढ़ें

02:58 PM, 24-May-2026

Bihar: बेंगलुरु से घर लौटे युवक की संदिग्ध मौत, सुबह टहलने निकला था; घर से 250 मीटर दूर मिला शव

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में बांसवाड़ी से 25 वर्षीय युवक गुलशन कुमार का शव संदिग्ध हालत में मिला। वह सुबह टहलने निकला था। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

और पढ़ें

02:56 PM, 24-May-2026

Bihar: मौत से एक रात पहले फोन पर बयां किया था दर्द, सुबह घर में मिली लाश; दहेज प्रताड़ना के लगे आरोप

गया के इमामगंज में 26 वर्षीय विवाहिता रीना कुमारी का शव घर में फंदे से लटका मिला। ससुराल पक्ष आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

02:21 PM, 24-May-2026

Bihar: पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने छीन लीं सांसें!, बुजुर्ग की मौत के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा

सहरसा में सड़क हादसे में घायल 70 वर्षीय उपेंद्र यादव की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

और पढ़ें

01:56 PM, 24-May-2026

Bihar: रात में टहलने निकला था युवक, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव; बहन के घर रहकर करता था मजदूरी

पूर्णिया के हुसैनाबाद में रेलवे ट्रैक पर 19 वर्षीय युवक सम्मत उरांव का क्षत-विक्षत शव मिला। वह रात में टहलने निकला था। परिजनों ने ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

01:30 PM, 24-May-2026

Bihar: बकाया रुपये लेने निकला युवक तीन दिन बाद मक्के के खेत में मृत मिला, सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी

समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में मक्के के खेत से युवक मो. जब्बार का शव बरामद हुआ। वह तीन दिन से लापता था और रुपये के विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

01:06 PM, 24-May-2026

Bihar: चलती गाड़ी के आगे अचानक आए किन्नर! पलट गया तेज रफ्तार ट्रक, ग्रामीणों ने लगाया अवैध वसूली का गंभीर आरोप

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में एनएच-57 पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों ने चालक और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों ने सड़क पर अवैध वसूली कर रहे किन्नरों पर हादसे की वजह बनने का आरोप लगाया है।

और पढ़ें

12:53 PM, 24-May-2026

Bihar: खाकी पर लगा 'दाग', ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में टल्ली थे दरोगा जी!; हंगामे के बाद जांच शुरू

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में डायल 112 टीम पर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने विरोध किया तो हंगामा हो गया। मामले में ट्रैफिक डीएसपी ने जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही गई है। और पढ़ें

12:33 PM, 24-May-2026

Bihar: कार में लिफ्ट लेकर बैठे बदमाशों ने ड्राइवर को मारी गोली, गाड़ी पर लगा था 'भारत सरकार GST' का बोर्ड

पटना के फतुहा में अर्टिगा कार चालक बिट्टू को कार में बैठे बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद घायल को पीएमसीएच रेफर किया गया। पुलिस ने कार से खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गाड़ी पर लगे ‘भारत सरकार GST’ बोर्ड की भी जांच की जा रही है।

और पढ़ें

11:49 AM, 24-May-2026

Bihar Weather: बिहार के चार जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, सीमांचल में आज भी बारिश के आसार; जानिए मौसम का हाल

Bihar Weather Update: पटना समेत अधिकांश जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बिहार के जिलों में 27 मई से पटना समेत कई इलाकों में मौसम बदल सकता है और बारिश के आसार बन रहे हैं। और पढ़ें

11:48 AM, 24-May-2026

Bihar News : भाजपा ने तेजस्वी यादव की बड़ी प्रशंसक को साथ जोड़ा, 26 मई को मिलन; अमर उजाला ने पहले बताया था

Bihar : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जिस राजद नेत्री को अपनी पार्टी से निष्थाकासित कर दिया था, उनके भाजपा में शामिल होने की तारीख की घोषणा हो गई है। पटना के सभी चौक-चौराहों पर बड़े-बड़े पोस्टर भी लग गए हैं। और पढ़ें

11:45 AM, 24-May-2026

Bihar News: पिकअप और ऑटो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, गाड़ी में फंसे चालक की तड़प-तड़प कर हुई मौत

रोहतास के सासाराम में तेज रफ्तार पिकअप वैन और ऑटो की टक्कर में चालक मनोज कुमार की मौत हो गई। हादसा नोखा थाना क्षेत्र में हुआ। गंभीर रूप से घायल चालक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

11:28 AM, 24-May-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर को मिला अपना मरीन ड्राइव लेक फ्रंट, बोटिंग क्लब तैयार; इसी महीने खुलेगा नया टूरिस्ट स्पॉट

मुजफ्फरपुर मरीन ड्राइव लेक फ्रंट पर बना फूड पार्क और फूड कॉर्नर इस महीने के अंत तक आम लोगों के लिए खुल जाएगा। यहां बोटिंग क्लब, फूड स्टॉल, कम्युनिटी हॉल और आकर्षक लाइटिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी। नगर निगम ने गुणवत्ता और साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया है।

और पढ़ें

10:49 AM, 24-May-2026

Bihar: देवर ही निकला दरिंदा! चार दोस्तों के साथ घर का ताला तोड़कर घुसा अंदर, भाभी से की दरिंदगी की कोशिश

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने चार आरोपियों को पकड़कर पीट दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

09:38 AM, 24-May-2026

Bihar Weather : मौसम ने तीन लोगों की जान ली; आधा बिहार झुलस रहा, इधर आंधी-बारिश में पेड़ और दीवार गिरने से मौत

सीतामढ़ी में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई। पेड़ और दीवार गिरने से एक युवक और दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कई इलाकों में सड़कें जाम रहीं और बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। प्रशासन ने मुआवजे का भरोसा दिया है।

और पढ़ें

09:24 AM, 24-May-2026

Bihar : बेटी को चाचा पर शक; पत्नी समेत व्यवसायी के गायब होने से सनसनी, पुलिस हर एंगल से जांच रही

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा इलाके से कारोबारी मनोज भगत और उनकी पत्नी मीनू देवी रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। कमरे में खून के निशान मिलने से परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें

09:03 AM, 24-May-2026

Bihar: 'मां, लौटते वक्त समोसा लेते आना'; बाजार से दवा लेकर लौटी महिला तो फंदे से लटकी मिली 11 साल की मासूम

सहरसा जिले के बसनही थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय बच्ची का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। बच्ची पिछले चार महीने से अपने ननिहाल में रह रही थी। शनिवार को उसकी मां अपने दूसरे बच्चे के इलाज के लिए बाजार गई थी। और पढ़ें

08:41 AM, 24-May-2026

Bihar: तीन दिन पहले हुआ था विवाद, मायके से लौटी पत्नी तो कमरे में पड़ा मिला पति का शव; मची चीख-पुकार

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में किराए के कमरे से 45 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। घटना के समय उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं। फोन कॉल का जवाब नहीं मिलने पर जब वह कमरे पर पहुंचीं, तब मामले का खुलासा हुआ। और पढ़ें

08:04 AM, 24-May-2026

Bihar: सरेराह खूनी खेल! घूमने गए युवकों पर बदमाशों ने किया ताबड़तोड़ हमला, चाकू से गोदकर किया लहूलुहान

मुजफ्फरपुर में शनिवार रात दो अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी की घटनाओं में दुकानदार समेत चार लोग घायल हो गए। ब्रह्मपुरा में तीन युवकों पर ताबड़तोड़ हमला हुआ, जबकि मोतीझील में इलेक्ट्रिक दुकानदार को चाकू मारा गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

 

और पढ़ें

07:49 AM, 24-May-2026

Bihar: तूफान ने मचाई तबाही, 100 पेड़ उखड़े; 50 से ज्यादा बिजली पोल गिरे, अंधेरे में डूबा शहर

कटिहार में तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। जिलेभर में 100 से ज्यादा पेड़ और 50 से अधिक बिजली पोल गिर गए, जिससे शहर के कई इलाके अंधेरे में डूब गए। मिर्चाईबाड़ी में वाहन क्षतिग्रस्त हुए, जबकि रेलवे स्टेशन पर जलजमाव दिखा। और पढ़ें

07:48 AM, 24-May-2026

Bihar News : अपराधियों के घर में बिहार पुलिस की तलाशी! अनंत सिंह के दुश्मन ने अब CM सम्राट को दी चुनौती

Bihar Police : पुलिस तलाशी लेती है, यह पूरी दुनिया जानती है। लेकिन, यहां तो बिहार पुलिस की तलाशी ले ली गई। जदयू विधायक आनंद सिंह के जानी दुश्मन सोनू-मोनू गैंग ने यह दुस्साहस कर दिखाया है। और पढ़ें

07:36 AM, 24-May-2026

Bihar: बेखौफ अपराधियों का तांडव, आभूषण कारोबारी के बेटे पर हमला कर लाखों के गहने लूटे; इलाके में दहशत

मुजफ्फरपुर के कांटी इलाके में बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी के बेटों को घेरकर 3-4 लाख के आभूषण लूट लिए। विरोध करने पर एक युवक को घायल कर दिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए अपराधियों की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें

05:00 AM, 24-May-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : पटना में आयोजित एआई समिट 2026 के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक बयान पर राजद नेता रोहिणी आचार्य ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री और बिहार सरकार को घेरा है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें