आकाशवाणी पटना ने भोजपुरी समाचार बुलेटिन का प्रसारण शुरू कर दिया है। पहला बुलेटिन सोमवार शाम 6:05 बजे प्रसारित हुआ। यह न्यूज ऑन एयर ऐप, यूट्यूब और एयर न्यूज बिहार प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध रहेगा।
और पढ़ेंअररिया के जोगबनी में पांच दिनों से लापता ट्रांसपोर्ट कर्मी पवन तिवारी का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ेंसहरसा में बीपीएससी अभ्यर्थी को आधी रात घर से उठाकर थर्ड डिग्री देने और पैसे लेकर छोड़ने का आरोप बलवाहाट थाना पुलिस पर लगा है। पीड़ित परिवार ने डीआईजी और एसपी से शिकायत की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पूर्णिया के कॉलेज चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने कार सवार दो दोस्तों को गोली मार दी। छिनतई के विरोध में हुई फायरिंग में एक युवक की हालत गंभीर है। दोनों घायलों का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी है।
और पढ़ेंआईआईटी पटना की जांच रिपोर्ट में गया जिले के तीन पुलों को बेहद जर्जर और खतरे की श्रेणी में बताया गया है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। रिपोर्ट के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।
आरोपी ने चाकू दिखाकर पीड़ित की हीरे की अंगूठी व 27 हजार रुपये कैश लूट लिए। इसके बाद ब्रह्मदेव अपने साथियों से सुरेंद्र की हत्या करने के लिए कहने लगा। बुरी तरह डराने के बाद आरोपी ने सब्जी के 11 लाख रुपये लेने के नाम पर जबरन पीड़ित से कुछ कागजात पर साइन करवाए। इसके बाद ब्रह्मदेव ने सुरेंद्र के दोनों अंगूठे चाकू से काटकर अलग कर दिए।
और पढ़ें
आईआईटी पटना की जांच रिपोर्ट में बिहार के नौ पुलों को खतरे की श्रेणी में बताया गया है। मुजफ्फरपुर का दादर पुल और माड़ीपुर रेल ओवरब्रिज भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त पाए गए हैं। रिपोर्ट में तत्काल मरम्मत और मजबूतीकरण की जरूरत बताई गई है।
गोपालगंज पुलिस ने नोट डबल करने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 95.27 लाख रुपये नकद, केमिकल और मशीनें बरामद करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का नेटवर्क पश्चिम बंगाल से नेपाल तक फैला था।
बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी पर हुए हमले के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई है। विधायक ने इसे सुनियोजित साजिश बताया, जबकि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सात दिनों में गिरफ्तारी नहीं होने पर डीएम-एसएसपी आवास घेराव की चेतावनी दी है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। ऐसे में बिहार अग्निशमन सेवा को भी अपनी तैयारियों को और मजबूत करना होगा। अग्निशमन सेवा के जवान केवल सेवा ही नहीं, बल्कि लोगों का जीवन बचाने का महान कार्य कर रहे हैं। और पढ़ें
जहानाबाद पुलिस ने 75 हजार रुपये में हत्या करने वाले कुख्यात सुपारी किलर रौशन उर्फ रूखी को पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने कई हत्याकांडों में शामिल होने की बात कबूल की है।
खगड़िया में एनएच-31 पर तेज रफ्तार ट्रक का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक स्कॉर्पियो और टेंपो से टकरा गया, जिसमें डेढ़ महीने के मासूम समेत छह लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
और पढ़ेंBihar Latest News: विक्रमशिला सेतु ढहने के बाद बेली पुल का निर्माण शुरू, क्या बोले स्थानीय लोग? और पढ़ें
राजगीर मलमास मेले में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मी थिएटर में बार-बालाओं का डांस देखते और मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए। मीडिया कैमरा देखते ही पुलिसकर्मी वहां से भाग निकले। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। और पढ़ें
Murder Case : बिहार में एक साथ सिर कटी लाश वाली खबर आपने 'अमर उजाला' पर पढ़ी होगी। लेकिन, जब इस हत्याकांड की कहानी सामने आई तो वह उससे भी ज्यादा हैरान करने वाली है। जानिए, अपने परिवारजन की हत्या करने वाले ने क्यों ऐसा किया? और पढ़ें
समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने SBI ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर करीब तीन लाख रुपये लूट लिए। पांच अपराधी दो बाइक से पहुंचे थे। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ेंBihar News: पद्मश्री सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र किशोर ने दावा किया है कि पीएमओ का आधिकारिक ईमेल इनबॉक्स फुल हो गया है। इसके कारण नए ईमेल रिसीव नहीं हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर मामला उठने के बाद पीएमओ की तकनीकी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
और पढ़ेंसासाराम और शिवसागर रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों से युवक और युवती के शव बरामद हुए। युवती की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, जबकि युवक की ट्रेन से गिरकर मौत होने की संभावना है। पुलिस पहचान और जांच में जुटी है।
और पढ़ेंBihar Latest News: सासाराम स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में आग, यात्रियों में मची अफरातफरी |Amar Ujala और पढ़ें
भाजपा विधायक आनंद मिश्रा ने वैश्विक तेल संकट का हवाला देते हुए लोगों से पेट्रोल-डीजल के कम इस्तेमाल करने को लेकर की अपील। और पढ़ें
सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में आग लग गई। रेलवे कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। घटना के बाद डीआरएम उदय सिंह मीणा मौके पर पहुंचे और उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए।
राजद नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मोतिहारी में ग्रामीण लोगों के बीच पहुंचकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। देखिए उन्होंने क्या कहा। और पढ़ें
पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन ने अपने बेटे के मंत्री न बनने पर जताई नाराजगी। देखिए क्या बोले। और पढ़ें
Bihar: पश्चिम चम्पारण के लोगों के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब नरकटियागंज जंक्शन से दरभंगा जंक्शन और सिकटा से मुजफ्फरपुर जंक्शन के लिए दो नई ट्रेनों का शुभारंभ किया गया। इस दौरान रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने, इंटरसिटी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़ने और नरकटियागंज में वाशिंग पिट निर्माण की घोषणा भी की गई। और पढ़ें
मोहनपुर प्रखंड में कार्यक्रम में जा रही थीं विधायक का 15-20 लोगों पर हमला और गाली-गलौज करने का आरोप। FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस। और पढ़ें
Bihar: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बाबा गरीबनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे, जहां उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधते हुए उनकी समझ पर सवाल उठाए और पढ़ाई करने की नसीहत दी। और पढ़ें
Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर में असामाजिक तत्वों ने वंदे भारत एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों पर पथराव कर दिया। घटना रामदयालुनगर स्टेशन के पास हुई, जिसमें वंदे भारत की तीन बोगियों के शीशे टूट गए। हालांकि किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। और पढ़ें
Traffic News Updates: प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रात 12 बजे के बाद इस मार्ग से यात्रा करने से बचें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। यातायात पुलिस का कहना है कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। और पढ़ें
Bihar: मुजफ्फरपुर जिले में सोमवार सुबह एक 13 वर्षीय किशोर का शव तालाब से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रितेश कुमार के रूप में हुई है, जो रविवार दोपहर से घर से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
Bihar: सीवान जिले के जीरादेई में हुए 40 लाख रुपये के आभूषण लूटकांड के मुख्य आरोपी अंकित कुमार सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसके दोनों घुटनों में लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। और पढ़ें
Patna: पटना के अगमकुआं में शिक्षक शंभू कुमार को गोली मारकर लूटपाट करने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भगवत नगर इलाके में कार्रवाई की। और पढ़ें
Bihar: दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के आमाही गांव से देहरादून पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी बिरजू राम को गिरफ्तार किया। आरोपी पर शादी के दो महीने बाद दहेज में बाइक नहीं मिलने पर पत्नी पूजा कुमारी को प्रताड़ित करने और उसकी मौत के बाद फरार होने का आरोप है। मोबाइल और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। और पढ़ें
Bihar: पटना जिले के नदी थाना क्षेत्र में रविवार रात शव यात्रा लेकर जा रही एक बस श्मशान घाट के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य को मामूली चोटें आईं। बस में करीब 40 लोग सवार थे, जो मसौढ़ी के केवाली गांव से अंतिम संस्कार के लिए फतुहा जा रहे थे। और पढ़ें
विपक्ष लगातार बिहार में पुलों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता आ रहा है। हाल में ही विक्रमशिला पुल के एक हिस्से गिरने के बाद सरकार ने पुलों की जांच करवाई। अब जांच रिपोर्ट में कई पुलों के बारे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आइये जानते हैं पूरा मामला और पढ़ें
Bihar: सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। रेलवे ने शॉर्ट सर्किट की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
Bihar Politics: सीतामढ़ी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद आनंद मोहन ने जेडीयू नेतृत्व और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बेटे चेतन आनंद को मंत्री न बनाए जाने का दर्द जाहिर करते हुए कहा कि सरकार बचाने में उनके परिवार की बड़ी भूमिका रही, लेकिन अब उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। और पढ़ें