फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 मई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:53 PM, 07-May-2026

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार, तीन पूर्व CM के बेटे बने मंत्री

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार, तीन पूर्व CM के बेटे बने मंत्री और पढ़ें

09:37 PM, 07-May-2026

Bihar : चिराग पासवान ने दिया बड़ा बयान, निशांत कुमार के मंत्री बनने पर भी बोला; जानिए पूरी बात

Bihar : मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद लोजपा राम विलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष 
चिराग पासवान ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने निशांत कुमार के मंत्री बनने पर भी कई बातें कही। और पढ़ें

09:26 PM, 07-May-2026

Bihar: किशनगंज में बनेगा CISF का क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, सीएम सम्राट ने जताया पीएम मोदी-गृह मंत्री का आभार

CISF क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना के लिए किशनगंज के पोठिया में 110 एकड़ भूमि स्वीकृत की गई। इसकी जानकारी आज सूबे के सीएम सम्राट चौधरी ने दी है। उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह का आभार जताया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:04 PM, 07-May-2026

Bihar: दो दिनों से लापता था मदरसे के छात्र, तिस्ता नदी से बरामद शव हुआ बरामद; किनारे पर मिले कपड़े और चप्पल

किशनगंज के गोलाबस्ती निवासी 20 वर्षीय हाफिज मुशनिफ रेजा, जो पश्चिम बंगाल के फांसीदेवा मदरसे में पढ़ते थे, दो दिनों से लापता थे। गुरुवार को तिस्ता नदी से उनका शव बरामद हुआ। परिजनों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

और पढ़ें

08:42 PM, 07-May-2026

Bihar Crime: सहरसा में लापता युवक का तालाब से मिला शव, हत्या की जताई गई आशंका; इलाके में सनसनी

सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में एक हफ्ते से लापता 12वीं के छात्र रविशंकर (20) का शव तालाब से बरामद हुआ है। वह 29 तारीख की रात से गायब था। परिजनों ने साजिश के तहत हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:20 PM, 07-May-2026

Bihar : सम्राट सरकार के मंत्रियों का शपथ ग्रहण संपन्न, आमजन को खूब हुई फजीहत; कहा- अस्पताल जाना भी हुआ मुश्किल

Bihar : बिहार में आज मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। पीएम मोदी और गृह मंत्री के साथ-साथ वीवीआइपी नेताओं की उपस्थिति की वजह से सुरक्षा व्यस्था काफी कड़ी की गई थी। कई सड़कें भी ब्लॉक की गई, इसबीच आमलोगों ने अपनी परेशानी भी बताई। और पढ़ें

08:05 PM, 07-May-2026

Bihar Cabinet: सीएम सम्राट ने गृह विभाग खुद के पास रखा, नीतीश के बेटे निशांत समेत किसे क्या मिला; देखें लिस्ट

Bihar Cabinet: बिहार में सम्राट चौधरी सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ, जिसमें 32 मंत्रियों ने शपथ ली। सीएम ने गृह समेत 6 विभाग अपने पास रखे। बिजेंद्र यादव को वित्त, विजय चौधरी को जल संसाधन और पहली बार मंत्री बने निशांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग मिला।
  और पढ़ें

07:56 PM, 07-May-2026

Bihar: सात महीने बाद लेने थे सात फेरे, लेकिन प्रेमी-प्रेमिका से रहा नहीं गया; मई में कर डाली दोनों ने शादी

दरभंगा के भरवाड़ा बाजार स्थित रामजानकी मंदिर में प्रेमी जोड़े आनंद और पिंकी ने घर से भागकर शादी कर ली। दोनों की शादी दिसंबर में तय थी, लेकिन बढ़ते प्रेम के कारण इंतजार नहीं कर सके और हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे ले लिए।

और पढ़ें

07:39 PM, 07-May-2026

Bihar: मोतिहारी जेल में बड़ा खेल! VIDEO लीक की धमकी देकर जेल अधीक्षक से मांगी रंगदारी; नेपाल का एंगल क्या?

मोतिहारी सेंट्रल जेल से जुड़े ब्लैकमेलिंग मामले में जेल अधीक्षक को नेपाल नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर लाखों की रंगदारी मांगी गई। आरोपी ने जेल के अंदर के कथित वीडियो वायरल करने की धमकी दी। एफआईआर दर्ज कर पुलिस और साइबर टीम जांच में जुटी हैं।

और पढ़ें

07:29 PM, 07-May-2026

Bihar: ऑपरेशन थिएटर में गई महिला की जान, परिजनों ने लगाया सांस की नली काटने का आरोप, अस्पताल में बवाल

पूर्णिया के लाइन बाजार में टॉन्सिल ऑपरेशन के दौरान किशनगंज की सांता देवी की मौत हो गई। परिजनों ने सांस की नली काटने का आरोप लगाकर नर्सिंग होम पर हंगामा किया। पुलिस की मौजूदगी के बीच डॉक्टर और स्टाफ फरार हैं। और पढ़ें

06:50 PM, 07-May-2026

Bihar Cabinet: बीजेपी विधायक नीतीश मिश्रा की फिर बढ़ी सियासी ताकत, सम्राट चौधरी सरकार में बने मंत्री

झंझारपुर से बीजेपी विधायक नीतीश मिश्रा बिहार सरकार में मंत्री बन गए हैं। पूर्व उद्योग और पर्यटन मंत्री रह चुके मिश्रा ने विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की थी। मंत्री बनने की खबर से क्षेत्र में खुशी और जश्न का माहौल है।

और पढ़ें

06:39 PM, 07-May-2026

Bihar Accident: गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा, गिट्टी-बालू व्यवसायी की मौके पर मौत; अज्ञात वाहन ने रौंदा

गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से गिट्टी-बालू व्यवसायी वरुण कुमार उर्फ भीम राय की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी बेसुध है, जबकि दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

और पढ़ें

06:30 PM, 07-May-2026

Bihar Crime: खगड़िया में मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़, घर में बना रहे थे देसी हथियार; छह आरोपी दबोचे गए

Bihar: पुलिस ने मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़ कर छह लोगों को गिरफ्तार किया। छापेमारी में अर्द्धनिर्मित हथियार, देशी कट्टा, कारतूस और हथियार बनाने के भारी मात्रा में उपकरण बरामद हुए। पुलिस गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी है।

और पढ़ें

06:20 PM, 07-May-2026

Bihar Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; ग्रामीणों में आक्रोश

सारण के एकमा-मांझी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार विनोद कुमार सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर ट्रक में आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की।

और पढ़ें

06:01 PM, 07-May-2026

Bihar: विक्रमशिला सेतु संकट पर हाईलेवल बैठक, सचिव पंकज पाल बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं; कवायद तेज

विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत और यातायात बहाली को लेकर उच्चस्तरीय बैठक हुई। BRO की मदद से जल्द बेली ब्रिज बनाया जाएगा, जबकि दो महीने में ट्रस ब्रिज निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। IIT पटना सेतु का सेफ्टी ऑडिट कर रही है।

और पढ़ें

05:49 PM, 07-May-2026

Bihar: थाली में मिला मरा हुआ सांप, मिड-डे मील के खाने में चौंकाने वाला खुलासा; 250 से अधिक बच्चे हैं बीमार

Bihar: बिहार के सहरसा जिले के महिषी प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बलुआहा में मिड-डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए। उनके खाने में मरा हुआ सांप का बच्चा मिला।  और पढ़ें

05:34 PM, 07-May-2026

Bihar: गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर फूटा लोगों का गुस्सा, एजेंसी में घंटों हंगामा; बुकिंग के बावजूद नहीं मिला

मुंगेर के कोड़ा मैदान स्थित भागवत गैस एजेंसी में गैस सिलिंडर नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने समय पर वितरण नहीं होने, कर्मचारियों द्वारा सही जानकारी नहीं देने और लगातार चक्कर लगवाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

और पढ़ें

05:08 PM, 07-May-2026

सचिव जी बर्खास्त : वित्तीय अनियमितता के कारण पंचायत सचिव की सेवा समाप्त; कहां-क्या हुआ?

गोपालगंज में भ्रष्टाचार के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएम पवन कुमार सिन्हा ने भोरे के तत्कालीन पंचायत सचिव अभय कुमार गुप्ता को सेवा से बर्खास्त कर दिया। विभागीय जांच में वित्तीय अनियमितता और सरकारी राशि में गड़बड़ी के आरोप सही पाए गए।

और पढ़ें

05:01 PM, 07-May-2026

वैशाली डकैती कांड का खुलासा: बिहार-नेपाल के कुख्यात अपराधी समेत तीन गिरफ्तार, दूसरी वारदात की भी थी तैयारी

Vaishali News: वैशाली में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के द्वारा बताया गया है घटना के मुख्य आरोपी नेपाल का रहने वाला है और पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार का  सलाखों के पीछे भेज दिया है। और पढ़ें

04:38 PM, 07-May-2026

Bihar Crime: होटल के कमरे में युवती से हैवानियत, प्रेमी ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के अहियापुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया। पीड़िता ने होटल से पुलिस को कॉल कर मदद मांगी। पुलिस ने छापेमारी कर युवती को बचाया और आरोपी प्रेमी सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़ें

04:32 PM, 07-May-2026

Bihar Cabinet: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार में परिवार अपार; सम्राट चौधरी के कौन मंत्री किनके परिवारजन?

The Family Man : बिहार की राजनीति में अब फैमिली की चर्चा है।सीएम खुद पूर्व मंत्री के बेटे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार हुआ तो एक साथ तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। सांसद पुत्र, सांसद पत्नी- परिवार अपार है इस मंत्रिमंडल में। और पढ़ें

04:29 PM, 07-May-2026

Bihar Cabinet: सम्राट की कैबिनेट में जमुई का जलवा, गिद्धौर के दो विधायक बने मंत्री; श्रेयसी और दामोदर चमके

बिहार सरकार के कैबिनेट विस्तार में जमुई जिले को बड़ी पहचान मिली। विधायक श्रेयसी सिंह और दामोदर रावत ने मंत्री पद की शपथ ली। एक ही गांव के दो नेताओं के मंत्री बनने पर जिलेभर में जश्न और गौरव का माहौल है।

और पढ़ें

04:22 PM, 07-May-2026

Bihar Accident: वैशाली में सड़क हादसे में युवक की हुई मौत, परिजनों ने काटा बवाल, रोड कर दिया जाम

वैशाली में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाकर हाजीपुर-जंदाहा मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने समझाकर स्थिति शांत कराई।

और पढ़ें

04:15 PM, 07-May-2026

Bihar : मौत ऐसे आई- इधर कुआं, उधर खाई; NH जाम की वजह एक मौत, आवारा जानवर से भागा तो हाइवा ने कुचला

मुंगेर के लोहची गांव में सांड़ से बचने के दौरान साइकिल सवार मनोज शाह हाईवा की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-333 जाम कर प्रदर्शन किया।

और पढ़ें

03:59 PM, 07-May-2026

Bihar News : पहचान छिपाने को चेहरा कुचला, क्षत-विक्षत कर शव को नदी में बहाया; गायब छात्र की लाश कहां मिली?

नालंदा के रामजी चक गांव से लापता 18 वर्षीय छात्र अमरेंद्र का शव गोईठवा नदी से बरामद हुआ। अपराधियों ने पहचान मिटाने के लिए चेहरा कुचलकर क्रूरतापूर्वक हत्या की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

03:55 PM, 07-May-2026

Bihar: शादी के एक साल बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, फंदे पर लटका हुआ मिला शव; पुलिस कर रही जांच

रोहतास जिले में एक विवाहिता ने शादी के 1 साल बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है और पुलिस ने सास व पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

03:40 PM, 07-May-2026

Bihar: हल्दी रस्म के बीच दूल्हे को सांप ने काटा, शादी से पहले हुई मौत; बरात निकलने से पहले घर में मातम

मुंगेर के असरगंज क्षेत्र में शादी से पहले हल्दी रस्म के दौरान 24 वर्षीय नीरज कुमार को सांप ने डंस लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को बारात जानी थी, लेकिन हादसे से परिवार और गांव में मातम छा गया।

और पढ़ें

03:29 PM, 07-May-2026

Bihar Cabinet: न विधायक और न ही विधान परिषद, फिर भी वैशाली के लाल ने ली मंत्री पद की शपथ; मंच पर चर्चा में आए

Vaishali News: बिहार में मंगलवार को सबकी नजरें उस वक्त ठहर गईं, जब उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली। बाकी नेता जहां पारंपरिक पोशाक में दिखे, वहीं दीपक जींस और शर्ट पहनकर मंच पर पहुंचे। और पढ़ें

03:28 PM, 07-May-2026

Nishant Kumar : नीतीश कुमार की कुर्सी हासिल करेंगे बेटे निशांत कुमार? मंत्री पद की शपथ के बाद अगला पड़ाव यही

Bihar Cabinet : निशांत कुमार अब राजनीति की मुख्य धारा में हैं। मंत्री बन चुके हैं। अब पिता की छोड़ी एक कुर्सी पर बैठना उनके लिए जरूरी भी है, मजबूरी भी। भाजपा ही उन्हें इस कुर्सी तक ले जाएगी। आइए, जानते हैं कि निशांत कुमार हैं कौन और क्या होंगे आगे? और पढ़ें

03:24 PM, 07-May-2026

Bihar Cabinet: किशनगंज के दिलीप कुमार जायसवाल ने ली शपथ, तीन बार रह चुके है एमएलसी; समर्थकों में उत्साह

दिलीप कुमार जायसवाल ने पटना में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और तीन बार के एमएलसी जायसवाल सीमांचल के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। उनके मंत्री बनने पर किशनगंज और सीमांचल में खुशी की लहर है। और पढ़ें

03:01 PM, 07-May-2026

Bihar Cabinet : जब नीतीश का हाथ खींचकर पीएम मोदी ने बुला लिया; मंत्रिमंडल विस्तार की तस्वीरें देखें

Bihar Cabinet: आज पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया गया। इस दौरान पीएम मोदी से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम में शामिल हुए। देखें तस्वीरें। और पढ़ें

03:00 PM, 07-May-2026

Bihar News: पति ने पत्नी को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने पति को पकड़कर मार डाला

Bihar News: शेखपुरा के सिरारी थाना क्षेत्र में पति-पत्नी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां प्रदीप ठाकुर ने अपनी पत्नी प्रतिमा देवी को गोली मार दी। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी पति को पकड़कर पीट-पीटकर मार डाला। गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस मॉब लिंचिंग में शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है। और पढ़ें

02:22 PM, 07-May-2026

Bihar Cabinet: नीतीश की समता पार्टी के समय से साथ, छह बार के विधायक; करोड़ों के मालिक मंत्री दामोदर रावत

Bihar Cabinet: जमुई के झाझा विधानसभा क्षेत्र से दामोदर रावत ने 2000 से 2025 तक छह बार जीत दर्ज कर अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ साबित की है। बीच में 2015 की हार के बावजूद उन्होंने 2020 और 2025 में वापसी कर प्रभाव बनाए रखा। हालिया शपथ पत्र में उनकी संपत्ति करीब 6.7 करोड़ रुपये दर्ज है।
  और पढ़ें

02:08 PM, 07-May-2026

Bihar Cabinet: 19 मंत्रियों के विभाग बांटेंगे सम्राट चौधरी; 15 मंत्रियों का तय कौन करेगा? जानिए, आगे क्या होगा

Bihar Cabinet : बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। अब आगे सिर्फ विभागों का बंटवारा बचा है। इसका गणित भी तय है। कुछ आगे-पीछे करने का प्रयास चल रहा है, हालांकि इसकी उम्मीद दिख नहीं रही। अब शाम-रात तक अधिसूचना का इंतजार है। और पढ़ें

01:21 PM, 07-May-2026

Bihar Cabinet :अंत तक जुड़े-कटे नाम, मंत्रियों के नाम से जातीय समीकरण साधा; नितिन नवीन की बिरादरी गुम

Bihar Cabinet : बिहार सरकार में भाजपा के अब 16 मंत्री हैं। जदयू के 15 मंत्री हैं। चिराग पासवान की पार्टी से दो ही, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के दल से एक-एक। जाति ने इस विस्तार के उलटफेर में अहम भूमिका निभाई। नितिन नवीन की जाति खाली रह गई। और पढ़ें

01:14 PM, 07-May-2026

Bihar Cabinet: लखेंद्र पासवान ने ली मंत्री पद की शपथ; पत्नी का राजनीतिक रसूख अब कैसा?

Bihar Cabinet: भाजपा विधायक लखेंद्र पासवान को बिहार कैबिनेट में मंत्री पद मिला है। पातेपुर सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बने लखेंद्र ने प्रेमा चौधरी को हराया था। उनकी पत्नी मनीषा कुमारी भी जिला पार्षद रह चुकी हैं और परिवार का क्षेत्रीय राजनीति में मजबूत प्रभाव माना जाता है। और पढ़ें

01:04 PM, 07-May-2026

Bihar Cabinet: किसके इस्तीफे से खुली थी रत्नेश की किस्मत? चौथी बार विधायक, फिर मंत्री बन रहे सादा

Bihar Cabinet: रिक्शा चलाकर पढ़ाई पूरी करने वाले रत्नेश सदा आज बिहार सरकार में मंत्री बने हैं। रत्नेश ने गरीबी से संघर्ष करते हुए उन्होंने राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई और लगातार चार बार विधायक बनने के बाद अब फिर कैबिनेट में जगह पाए हैं। और पढ़ें

12:57 PM, 07-May-2026

Bihar Cabinet: सम्राट चौधरी सरकार में फिर मंत्री बनेंगी शीला मंडल, करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं विधायक

Bihar Cabinet: मधुबनी के फुलपरास से जदयू विधायक शीला मंडल को सम्राट चौधरी सरकार में फिर मंत्री बनाया जा रहा है। अति पिछड़ा वर्ग और महिला सशक्तिकरण की मजबूत नेता मानी जाने वाली शीला मंडल जदयू का प्रमुख चेहरा हैं। और पढ़ें

12:49 PM, 07-May-2026

Bihar Cabinet: छात्र राजनीति से सत्ता के शिखर तक, विजय सिन्हा बने बीजेपी का भरोसेमंद चेहरा

Bihar Cabinet: लखीसराय से भाजपा नेता विजय सिन्हा छात्र राजनीति से निकलकर बिहार की राजनीति के बड़े चेहरों में शामिल हुए हैं। विधायक, मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, विपक्ष के नेता और उपमुख्यमंत्री तक का उनका सफर उन्हें बीजेपी का भरोसेमंद नेता बनाता है। और पढ़ें

12:42 PM, 07-May-2026

Bihar Cabinet Expansion: बिहार सरकार में 32 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, जानिए कौन-कौन से नाम शामिल

बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। गुरुवार को पटना में हुए मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इस विस्तार में जातीय समीकरण का भी पूरा ध्यान रखा गया है।  और पढ़ें

12:34 PM, 07-May-2026

Bihar Cabinet: खाकी में भी नीतीश की पसंद, खादी में भी; मंत्री की शपथ ले रहे सुनील कुमार की संपत्ति इतनी कम!

Bihar: बिहार की राजनीति में कुछ नाम अपनी सादगी और प्रशासनिक अनुभव के कारण अलग पहचान रखते हैं। इन्हीं नामों में से एक हैं सुनील कुमार। वह जनता दल की टिकट पर भोरे विधानसभा सीट से दूसरी बार के विधायक हैं। और पढ़ें

12:33 PM, 07-May-2026

Bihar Cabinet: राजनीति में आने से पहले क्या करते थे मंत्री संतोष सुमन? नीतीश का साथ छोड़कर चर्चा में आए थे

Bihar Cabinet: डॉ. संतोष कुमार सुमन बिहार की राजनीति में एनडीए के प्रमुख दलित चेहरों में शामिल हैं। प्रोफेसर से मंत्री और फिर हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने तक उन्होंने शिक्षा, संगठन और राजनीतिक रणनीति के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई। महागठबंधन सरकार से इस्तीफा और फिर एनडीए में वापसी ने उन्हें बिहार की राजनीति का प्रभावशाली रणनीतिक नेता बना दिया। और पढ़ें

12:32 PM, 07-May-2026

Bihar Cabinet: चार बार के विधायक मदन सहनी मंत्री के रूप में क्यों पसंद? नीतीश सरकार में भी मिलती रही कुर्सी

Bihar Cabinet: बहादुरपुर विधायक मदन सहनी ने बिहार सरकार में एक बार फिर मंत्री पद की शपथ ली है। दवा कारोबार से राजनीति में आए मदन सहनी ने पंचायत स्तर से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की और लगातार तीन बार विधायक बनने के साथ कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे। और पढ़ें

12:31 PM, 07-May-2026

Bihar Cabinet: सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में क्यों शामिल हुए रामचंद्र प्रसाद? जानें, कितना है अनुभव

Bihar Cabinet: दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामचंद्र प्रसाद साह ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ ले ली। जिला परिषद से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले रामचंद्र साह लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए थे।   और पढ़ें

12:31 PM, 07-May-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar Cabinet: बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। लंबे समय तक संगठन में सक्रिय रहने वाले मिथिलेश तिवारी पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं।   और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें