फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 मई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:57 PM, 06-May-2026

Bihar News: बेकाबू सांड ने मचाया उत्पात; किसान को पटक-पटक कर मौत के घाट उतारा, गांव में दहशत

Bihar News: दरभंगा में बेकाबू सांड के हमले में एक किसान की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है। महिला को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है। ये भी पढ़ें...

और पढ़ें

10:00 PM, 06-May-2026

Bihar: 'हथियार, डांस और वायरल वीडियो', एसपी ने क्यों दर्ज किया मामला; सफाई में क्या बोले अनंत सिंह?

Bihar News: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के उपनयन कार्यक्रम के वायरल वीडियो के बाद मामला गरमा गया है। हथियार लहराने और डांस के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस जांच में जुटी है, जबकि अनंत सिंह ने सभी आरोपों को गलत बताते हुए कार्रवाई का विरोध किया है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

09:29 PM, 06-May-2026

Bihar: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस-एसटीएफ की रेड में सात गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार बरामद

Bihar News: खगड़िया के मोरकाही थाना क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से पिस्टल, मैगजीन और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

विज्ञापन
09:14 PM, 06-May-2026

Bihar: पटना पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, कल गांधी मैदान में शपथ से पहले मंत्रियों की सूची पर लगाएंगे अंतिम मुहर

Bihar : कल कैबिनेट विस्तार और शपथ ग्रहण कार्यक्रम है, जिसमें हिस्सा लेने गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। अब कल शपथ ग्रहण कार्यक्रम के पहले मंत्रियों की सूची पर वह मुहर लगाएंगे। और पढ़ें

09:09 PM, 06-May-2026

BPSC 72nd Vacancy: 72वीं सीसीई भर्ती में पदों की संख्या घटकर हुई 1186, केन ऑफिसर की 44 रिक्तियां वापस ली गईं

BPSC 72nd Vacancy Decreased: बीपीएसई ने 72वीं सीसीई परीक्षा के लिए पहले 1230 पद घोषित किए थे, जिन्हें घटाकर 1186 कर दिया गया है। 44 केन ऑफिसर पद हटाए गए हैं। आवेदन 7 मई से शुरू होकर 31 मई 2026 तक होंगे। उम्मीदवार अब संशोधित वैकेंसी के अनुसार तैयारी करें।
  और पढ़ें

विज्ञापन
08:42 PM, 06-May-2026

Bihar News: आसमान से बरसी आफत; बिजली गिरने से शख्स और मवेशी की मौत, गांव में पसरा मातम

Bihar News: पूर्णिया में वज्रपात से वार्ड पंच मो. इकराम और एक मवेशी की मौत हो गई। घटना आंधी-बारिश के दौरान हुई। अस्पताल में इलाज के दौरान इकराम ने दम तोड़ा। प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

08:20 PM, 06-May-2026

Bihar News : कल कई रास्तों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां, स्कूल भी बंद; जानिए आपके लिए कौन सा रास्ता होगा आसान

Bihar : कल 7 मई को राजधानी के कई रास्ते पूर्णरूपेण बंद रहेंगे। इसलिए पटना प्रशासन के द्वारा सभी विद्यालयों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। ऐसे में आपको यह जानना जरुरी है कि कौन सा रास्ता आपके गंतव्य तक पहुंचने के लिए बेहतर होगा।  और पढ़ें

08:14 PM, 06-May-2026

Bihar News: मैट्रिक पास छात्र ने फांसी लगाकर दी जान; कमरे में लटका मिला शव, परिजनों में मची चीख-पुकार

Bihar News: भागलपुर के ईशाकचक में मैट्रिक पास छात्र गोलू कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने तोड़कर देखा तो वह लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है, कारण स्पष्ट नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

07:54 PM, 06-May-2026

Bihar: दोस्ती, प्यार और पैसों का खेल बना मौत की वजह; पार्टी के बहाने बुलाकर रची गई खौफनाक हत्या की साजिश

Bihar News: मुजफ्फरपुर में व्यवसायी नौशाद आलम की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। इसमें अवैध संबंध और पैसों के विवाद में तीन आरोपियों ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने तीनों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

07:16 PM, 06-May-2026

Bihar News: पांच महीने पहले हुई थी शादी, घर के सामने ही आ गई मौत; कैसे हुआ हादसा, जानें पूरा मामला

Bihar News: मुजफ्फरपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से 23 वर्षीय मनीष कुमार की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर है। मनीष की शादी पांच महीने पहले हुई थी। घटना के बाद परिवार में मातम और इलाके में आक्रोश है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

06:30 PM, 06-May-2026

Bihar: डीजे की धुन पर झूम रहे थे लोग, तभी लगने लगा झटका; छह से ज्यादा बच्चे करंट से झुलसे, गयाजी में हादसा

Bihar News: गया के नीमा गांव में डीजे वाहन में बिजली का तार सटने से आधा दर्जन बच्चे झुलस गए। सभी को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  और पढ़ें

06:14 PM, 06-May-2026

Bihar News: गहरी नींद से जागा सिस्टम; जमुई में दो जर्जर पुल किए बंद, 100 से अधिक गांव प्रभावित

Bihar News: जमुई में जर्जर नरियाना और मांगोबंदर पुलों को एहतियातन बंद कर दिया गया है। इससे दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है और लोगों को 60 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। प्रशासन ने सुरक्षा का हवाला दिया, ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की मांग की। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

06:02 PM, 06-May-2026

Bihar: क्या यही है विकास? 9.72 लाख का नाला बना आफत, सड़क पर घुटनों तक भरा पानी; जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

Bihar News: मधुबनी के जिरौल गांव में 9.72 लाख की लागत से बना नाला सड़क से ऊंचा होने के कारण जलभराव का कारण बन गया। हल्की बारिश में ही सड़क डूब गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और जांच की मांग की। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

06:00 PM, 06-May-2026

Bihar Cabinet: सीएम सम्राट चौधरी की बिहार कैबिनेट में 20 प्रस्तावों पर मुहर; क्या बड़ी सौगातें मिलीं?

Bihar Cabinet : सम्राट चौधरी की कैबिनेट ने मंत्रिमंडल विस्तार से पहले 20 बड़े फैसले लिए। इनमें निवेश प्रोत्साहन, ई-वोटिंग, AI ट्रेनिंग, केंद्रीय विद्यालयों को जमीन देने, सरकारी सेवकों को लोन आदि पर बड़े फैसले हुए हैं। टोल पर भी बड़ा फैसला हुआ है। और पढ़ें

05:07 PM, 06-May-2026

Bihar News: दरभंगा में सनसनी; लव मैरिज के बाद नाबालिग छात्रा ससुराल से लापता, हत्या की आशंका में एफआईआर दर्ज

Bihar News: दरभंगा के कमतौल में लव मैरिज करने वाली नाबालिग छात्रा ससुराल से लापता हो गई। परिजनों ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताते हुए पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस एसआईटी बनाकर जांच में जुटी है। पढ़े पूरी खबर...

और पढ़ें

04:58 PM, 06-May-2026

Bihar: जदयू ने सीएम सम्राट चौधरी को सौंपी अपने मंत्रियों की सूची, तीन नए नाम भी; निशांत कुमार मंत्री बनेंगे?

JDU Party Meeting: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हाईलेवल मीटिंग की। इसमें मंत्रिमंडल विस्तार पर बातचीत हुई। इसमें अलावा निशांत कुमार समेत कुछ नए चेहरों को मौका देने के बात पर भी बातचीत हुई। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

04:57 PM, 06-May-2026

Bihar : सब-रजिस्ट्रार पर EOU का बड़ा एक्शन, पटना सहित चार चार ठिकानों पर एक साथ धावा; काली कमाई का खुलासा

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ईओयू ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सब-रजिस्ट्रार के चार ठिकानों पर एक साथ धावा बोला है। फिलहाल जब्त किए गए दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। और पढ़ें

04:38 PM, 06-May-2026

Bihar: नालंदा में निगरानी का बड़ा एक्शन, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिका 3200 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Bihar News: नालंदा के नगरनौसा में निगरानी ब्यूरो ने आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिका सुषमा कुमारी को 3,200 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सेविका की शिकायत पर कार्रवाई हुई। घटना के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

04:06 PM, 06-May-2026

Bihar : अनंत सिंह को अब कौन-कैसे बचाएगा? हर बार जेल जाकर निकल रहे; इस बार क्या होगा?

Bihar : मोकामा के बाहुबली और छोटे सरकार को सरकार दे भी तो कैसे? जब-जब सरकार और न्यायपालिका के द्वारा उनको राहत मिलती है, वह खुद एक नई परेशानी को बुला लेते हैं। जेल से निकलने के बाद उन्होंने फिर परेशानी को दावत दे दी है।  और पढ़ें

03:44 PM, 06-May-2026

Bihar News: शादी बनी जंग का मैदान, वरमाला के दौरान मचा बवाल, मारपीट में एक लोग दर्जन घायल; चार की हालत गंभीर

Bihar News: मुंगेर के हवेली खड़गपुर में शादी समारोह के दौरान वरमाला में विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। घटना में एक दर्जन लोग घायल हुए, जिनमें 4 की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि बाद में समझौते के बाद शादी की रस्में पूरी हुईं। ये भी पढ़ें....

और पढ़ें

03:21 PM, 06-May-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा; ट्रेन से गिरकर कंस्ट्रक्शन कर्मी की मौत, शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा

Bihar News: मुजफ्फरपुर में ट्रेन से गिरकर 45 वर्षीय कंस्ट्रक्शन कर्मी मुकेश कुमार सिंह की मौत हो गई। शादी से लौटते वक्त यह हादसा सीहो स्टेशन के पास हुआ। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ये भी पढ़ें... और पढ़ें

03:08 PM, 06-May-2026

Bihar Weather : पटना में ओले गिरे, तेज आंधी के साथ आई बारिश; बिहार के मौसम पूर्वानुमान का अलर्ट पढ़ें

Bihar News : दस जिलों के 63 प्रखंडों के लिए मौसम पूर्वानुमान के तहत ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। सुबह साढ़े 11 बजे से ढाई बजे तक का अलर्ट है। समय बढ़ सकता है। इस बीच, पटना में आंधी के बीच ओले के साथ बारिश शुरू हो गई है।  और पढ़ें

02:58 PM, 06-May-2026

Bihar: बीच चौराहे पर हाथ में बोर्ड लेकर बैठा पति, बोला- पुरुष न करें शादी; पत्नी की प्रताड़ना से हुआ परेशान

Bihar News: हाजीपुर में एक पति ने पत्नी और ससुराल पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बीच सड़क प्रदर्शन किया। पीड़ित ने शादीशुदा जीवन को नरक बताया और न्याय की मांग की। मामला सोशल मीडिया पर वायरल है और पुरुषों के लिए भी कानून की मांग उठी है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

02:41 PM, 06-May-2026

Bihar: दरभंगा में परीक्षा देकर निकला छात्र नहीं लौटा घर, रेलवे ट्रैक पर मिला दो हिस्सों में बंटा शव

Bihar: दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित शाहगंज बेंता मोहल्ले में रेलवे ट्रैक किनारे ग्रेजुएशन छात्र ऋषभ कुमार का दो टुकड़ों में बंटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। छात्र बीती रात से लापता था और परीक्षा देकर दोस्तों के साथ बाहर गया था। और पढ़ें

02:30 PM, 06-May-2026

Bihar: बेगूसराय में पढ़ाई के बीच टूटा कहर, स्कूल में खिड़की गिरने से आठवीं के छात्र की दर्दनाक मौत; मचा हड़कंप

Bihar: बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के जहानपुर स्थित एक सरकारी स्कूल में खिड़की गिरने से आठवीं कक्षा के छात्र मुन्ना कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन व शिक्षा विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।  और पढ़ें

01:46 PM, 06-May-2026

PM Modi, Amit Shah, Nitin Nabin..अचानक Patna क्यों आ रहे दिग्गज? जानें क्या है पूरा मामला?

PM Modi, Amit Shah, Nitin Nabin..अचानक Patna क्यों आ रहे दिग्गज? जानें क्या है पूरा मामला? और पढ़ें

01:43 PM, 06-May-2026

दीदी हारी, तो मायूस हुए Pappu Yadav! अपने बयान से कैसे पलटे? देखें क्या-क्या कहा?

दीदी हारी, तो मायूस हुए Pappu Yadav! अपने बयान से कैसे पलटे? देखें क्या-क्या कहा? और पढ़ें

01:43 PM, 06-May-2026

Bihar: सुपौल में रजिस्ट्रार अमरेंद्र कुमार पर EOU का बड़ा एक्शन! 5 ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप

Bihar: बिहार के सुपौल में तैनात रजिस्ट्रार अमरेंद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने न्यायालय के आदेश पर सुपौल, पटना और सारण समेत पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। पैतृक घर से कोई खास बरामदगी नहीं हुई, लेकिन अन्य ठिकानों से जमीन से जुड़े दस्तावेज और नकदी मिलने की सूचना है। और पढ़ें

01:41 PM, 06-May-2026

Bihar Weather: Bihar में हैं, तो आज संभल कर! की लापरवाही, तो होगी दिक्कत...

Bihar Weather: Bihar में हैं, तो आज संभल कर! की लापरवाही, तो होगी दिक्कत... और पढ़ें

01:40 PM, 06-May-2026

'नाव की होगी जांच, नई ट्रेन शुरू', Vikramshila Bridge गिरने के बाद बोले Bhagalpur DM

'नाव की होगी जांच, नई ट्रेन शुरू', Vikramshila Bridge गिरने के बाद बोले Bhagalpur DM और पढ़ें

01:39 PM, 06-May-2026

रिपोर्टर ने पूछा Kangana Ranaut से जुड़ा सवाल, तो मुंह फेर क्यों भागे Chirag Paswan? क्या जवाब दिए?

रिपोर्टर ने पूछा Kangana Ranaut से जुड़ा सवाल, तो मुंह फेर क्यों भागे Chirag Paswan? क्या जवाब दिए? और पढ़ें

12:57 PM, 06-May-2026

Bihar: केंद्र से बिहार को बड़ी सौगात; CM सम्राट चौधरी ने रक्सौल एयरपोर्ट के टेंडर पर जताया PM का आभार

Bihar: बिहार के रक्सौल में एयरपोर्ट विकास परियोजना के तहत रनवे, एप्रन और अन्य एयरसाइड इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया है। मुख्यमंत्री ने इसे सीमावर्ती क्षेत्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम बताया। और पढ़ें

12:46 PM, 06-May-2026

Bihar: तेज रफ्तार बनी काल; बारात से लौटते वक्त दिखा मौत का मंजर, छपरा में आर्केस्ट्रा गाड़ी पलटी, चार की मौत

Bihar: बिहार के छपरा में आर्केस्ट्रा ग्रुप की गाड़ी पलटने से भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें पटना रेफर किया गया है। और पढ़ें

12:36 PM, 06-May-2026

Bihar: महिला शिक्षक दंपत्ति पर जानलेवा हमला, घायल शिक्षिका का चल रहा इलाज; चार पर प्राथमिकी दर्ज

Bihar: दरभंगा में स्कूल से पढ़ाकर लौट रहे शिक्षक दंपत्ति पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान महिला शिक्षिका के साथ बदसलूकी भी की गई। मारपीट में महिला शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। और पढ़ें

12:24 PM, 06-May-2026

LPG Crisis: बगहा में गैस किल्लत पर फूटा गुस्सा, उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर किया हंगामा

LPG Crisis: बगहा में घरेलू गैस की किल्लत से नाराज़ उपभोक्ताओं ने चौतरवा–धनहा मुख्य सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने पतीलार स्थित एचपी गैस एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद जाम खत्म हुआ, लेकिन लोगों ने जल्द आपूर्ति बहाल नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। और पढ़ें

12:12 PM, 06-May-2026

Bihar : सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में निशांत कुमार मंत्री बनेंगे? पहले डिप्टी सीएम की चर्चा थी; संभावना समझें

Nishant Kumar : पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कम सम्राट चौधरी के मंत्रिपरिषद में अब बतौर मंत्री शामिल होंगे? चर्चा गर्म है, लेकिन अंत तक मान भी सकते हैं निशांत कुमार। और पढ़ें

12:00 PM, 06-May-2026

Bihar: इंसाफ का इंतजार; सहेली की साजिश, नशीला पदार्थ और दुष्कर्म, गर्भवती नाबालिग दर-दर भटकने को मजबूर

Bihar: वैशाली में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसमें घटना के महीनों बाद भी पीड़िता गर्भवती है और न्याय के लिए भटक रही है। पीड़िता के अनुसार, उसकी सहेली ने साजिश के तहत उसे घर बुलाया, जहां दो लड़कों ने उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया।    और पढ़ें

11:09 AM, 06-May-2026

Bihar News: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले जदयू विधायक पर FIR; हथियार प्रदर्शन के मामले में अनंत सिंह पर प्राथमिकी

Bihar: गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में उपनयन संस्कार के दौरान हथियारों के प्रदर्शन और अश्लील नृत्य का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मोकामा विधायक अनंत सिंह समेत नौ नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कई आरोपियों की पहचान कर ली गई है। और पढ़ें

11:05 AM, 06-May-2026

Bihar News : मदद के बहाने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली की निर्भया की तरह रातभर हैवानियत

Bihar : मोतिहारी की रहने वाली नाबालिग लड़की पटना जंक्शन पर अपना मोबाइल चोरी होने के बाद रो रही थी। लेकिन उसे क्या पता था कि मदद का हाथ बढ़ाने वाला ही सबसे बड़ा भेड़िया निकलेगा। और पढ़ें

11:05 AM, 06-May-2026

Bihar: नए चेहरे को भी मौका देगी भाजपा, नीतीश, चिराग, मांझी और कुशवाहा की पार्टी से कितने मंत्री बन रहे?

Bihar Cabinet: सात मई को बिहार की नई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा। इसके लिए गांधी मैदान में समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है।  और पढ़ें

10:53 AM, 06-May-2026

Bihar News: बारात से लौटते समय दर्दनाक हादसा; पिकअप की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर

Jamui: जमुई जिले के खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से हुआ। और पढ़ें

10:13 AM, 06-May-2026

Bihar: विक्रमशिला पुल बंद होने पर मुंगेर में महाजाम, ट्रकों की लंबी कतार, उद्घाटन के बाद पहली बार बढ़ा दबाव

Bihar: भागलपुर में विक्रमशिला पुल बंद होने के बाद मुंगेर के श्री कृष्णा सेतु पर अचानक ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है, जिससे नौवागढ़ी से बांक मोड़ तक करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। भारी वाहनों की अधिक संख्या और फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण स्थिति और गंभीर हो गई है। और पढ़ें

08:41 AM, 06-May-2026

Bihar: कमरे में लटकती मिली ट्यूशन टीचर की लाश, बंद दरवाजा तोड़ते ही खुला खौफनाक राज

Bihar: बेतिया के नगर थाना क्षेत्र के कमलनाथ नगर में एक युवती सरिता शर्मा का शव उसके किराए के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। वह पिछले दो वर्षों से होम ट्यूशन पढ़ाकर रह रही थी। दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने तोड़कर अंदर देखा, जहां शव मिला। और पढ़ें

08:29 AM, 06-May-2026

Bihar: एनएच-922 पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर; मजदूरी कर लौट रहे युवक को कुचला, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar: बक्सर जिले के एनएच-922 पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मजदूरी कर घर लौट रहे 40 वर्षीय संतोष कुमार गुप्ता की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।   और पढ़ें

08:24 AM, 06-May-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar: गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र में गया-पटना हाईवे (एसएच-4) पर फर्जी पुलिस बनकर सक्रिय एक संगठित गिरोह ने दिनदहाड़े एक ईंट-भट्ठा व्यवसायी के बेटे को निशाना बनाया। बदमाशों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर 'सुरक्षा जांच' के नाम पर पीड़ित से सोने की चेन और अंगूठी उतरवा ली और मौके से फरार हो गए। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें