फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 मई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:59 PM, 05-May-2026

Bihar Crime: छेड़खानी का विरोध करने पर महिला राजमिस्त्री को मारी गोली, हालत गंभीर; डीएमसीएच में इलाज जारी

Bihar Crime: दरभंगा में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला राजमिस्त्री को गोली मार दी गई। घटना में वह गंभीर रूप से घायल है और डीएमसीएच में इलाज चल रहा है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

10:50 PM, 05-May-2026

Bihar News: श्रीकृष्ण सेतु पर आमने-सामने भिड़े दो ट्रक, दोनों चालकों की दर्दनाक मौत; ओवरटेक बना हादसे की वजह

Bihar News: बेगूसराय के श्रीकृष्ण सेतु पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों चालकों की मौत हो गई। देर रात हुए हादसे की वजह ओवरटेक बताई जा रही है। भारी वाहनों का दबाव बढ़ने से पुल पर दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

10:40 PM, 05-May-2026

Bihar News: प्रशिक्षण केंद्र में गृह रक्षक जवान की मौत, अचानक बेहोश होकर गिरा; अस्पताल में तोड़ा दम

Bihar News: मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर प्रशिक्षण केंद्र में गृह रक्षक जवान सूरज कुमार की अचानक बेहोश होकर मौत हो गई। वह पटना का रहने वाला था और जल्द प्रशिक्षण पूरा करने वाला था। घटना से पूरे केंद्र में शोक का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

विज्ञापन
10:20 PM, 05-May-2026

Bihar News: दरभंगा के कपिलेश्वर सिंह को बड़ा झटका, तिहरे हत्याकांड में अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Bihar News: दरभंगा तिहरे हत्याकांड मामले में आरोपी कपिलेश्वर सिंह की अग्रिम जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। 2023 में जमीन विवाद के दौरान आगजनी में गर्भवती महिला और उसके भाई की मौत हुई थी। अब आरोपी को कोर्ट में सरेंडर करना होगा। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

10:15 PM, 05-May-2026

Bihar News: बारिश से लीची किसानों को राहत, बागों में लौटी रौनक; शाही लीची की तुड़ाई जल्द शुरू होने की उम्मीद

Bihar News: मुजफ्फरपुर में बारिश से लीची किसानों को राहत मिली है। बागानों में नमी बढ़ने से शाही लीची की तुड़ाई जल्द शुरू होगी। वैज्ञानिकों ने कीट नियंत्रण और सही छिड़काव के लिए किसानों को जरूरी सलाह दी है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

विज्ञापन
09:54 PM, 05-May-2026

Bihar: वाराणसी से आई पत्नी, थाने में छह घंटे तक चला हंगामा; पति पर मारपीट का आरोप, बोली- प्रेमी संग रहूंगी

Bihar News: मुजफ्फरपुर में लव ट्रायंगल का मामला थाने तक पहुंच गया। पति की शिकायत पर महिला को प्रेमी के साथ बरामद किया गया। पूछताछ में महिला ने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। पुलिस ने लिखित आवेदन लेकर मामला शांत कराया। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

08:54 PM, 05-May-2026

Bihar News: पटना ट्रैफिक पुलिस को बड़ा तोहफा, दो एंबुलेंस मिली, आपात स्थिति में तुरंत मिलेगी मदद

Bihar News: पटना ट्रैफिक पुलिस को दो एंबुलेंस मिली हैं, जो सड़क हादसों में घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाएंगी। सीएसआर फंड से मिली ये सुविधा प्रमुख सड़कों पर 24 घंटे तैनात रहेगी और जल्द ही डायल-112 से जोड़ी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

08:36 PM, 05-May-2026

Bihar News: CM सम्राट चौधरी ने सड़क-पुल परियोजनाओं का जायजा लिया, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खगड़िया दौरे में माता कात्यायनी मंदिर में पूजा की और सड़क व पुल परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और लोगों में उत्साह दिखा। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

08:20 PM, 05-May-2026

Bihar : गांधी मैदान में NDA का शक्ति प्रदर्शन, शपथ ग्रहण और मंत्रिमंडल विस्तार 7 को; पीएम मोदी भी होंगे शामिल

Bihar : गांधी मैदान में शपथ ग्रहण और मंत्रिमंडल विस्तार 7 मई को होना है। इसको लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में एनडीए शक्ति प्रदर्शन करेगी।  और पढ़ें

08:03 PM, 05-May-2026

Bihar: बियाडा की बड़ी पहल; 19 औद्योगिक इकाइयों को 20.04 एकड़ भूमि आवंटित, 284 करोड़ के निवेश से मिलेगा रोजगार

Bihar Newsबियाडा ने 19 औद्योगिक इकाइयों को 20.04 एकड़ भूमि आवंटित की है। करीब ₹284 करोड़ निवेश से 1200 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। सरकार का लक्ष्य बिहार को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करना है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

07:56 PM, 05-May-2026

BPSC 72th Exam: बीपीएससी 72वीं में राजस्व अधिकारी के 365 पद, DSP-SDO के कितने पदों पर निकली वैकेंसी?

BPSC 72th Prelims Exam: बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में अधिकारी बनने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बीपीएससी ने 72वीं संयुक्त प्रवेश परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार 359 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। 
  और पढ़ें

07:26 PM, 05-May-2026

Bihar News: विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त; नावों के भरोसे सफर; अव्यवस्था से परेशान हुए यात्री

Bihar News: विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर में नावों से आवागमन शुरू हुआ है, लेकिन यात्रियों को लंबी कतार, भीड़ और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। लोग इसे अस्थायी राहत मानते हुए स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें...

और पढ़ें

06:52 PM, 05-May-2026

Bihar Crime: चाची निकली कातिल; जिसे गोद में खिलाया, उसी भतीजी की ली जान, सामने आई ये वजह

Bihar Crime: किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची की हत्या का मामला पुलिस ने महज 48 घंटे में सुलझा लिया। जांच में सामने आया कि चाची ने ही पारिवारिक विवाद में गला घोंटकर हत्या की थी। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

06:49 PM, 05-May-2026

Bihar Politics: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले जदयू दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, कार्यकर्ताओं से मिलकर क्या कहा?

Nitish Kumar: सात मई को बिहार में नई सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इसको लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इन सब के बीच आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक जदयू दफ्तर पहुंच गए। इसके बाद क्या क्या हुआ? आइये जानते हैं... और पढ़ें

06:28 PM, 05-May-2026

Bihar News: विक्रमशिला सेतु हादसे के बाद एक्शन में सरकार, सीएम ने किया एरियल सर्वे; जल्द मरम्मत के निर्देश

Bihar News: विक्रमशिला सेतु का स्लैब टूटने के बाद बिहार सरकार एक्शन में है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एरियल सर्वे कर हालात का जायजा लिया और जल्द मरम्मत के निर्देश दिए। प्रशासन यातायात बहाली के प्रयासों में जुटा है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

05:36 PM, 05-May-2026

Bihar: पूर्णिया कोर्ट स्टेशन के पास कार्टन में मिला नवजात का शव, इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: पूर्णिया कोर्ट स्टेशन के पास कार्टन में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है। घटना ने समाज को झकझोर दिया है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:06 PM, 05-May-2026

Bihar News: अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी गया में राज्यपाल का दौरा, कैडेट्स को सैन्य नेतृत्व का संदेश दिया

Bihar News: बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी गया का दौरा कर कैडेट्स को सैन्य नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। उन्होंने अनुशासन, ईमानदारी और रणनीतिक सोच को सफल अधिकारी की पहचान बताते हुए अपने अनुभव साझा किए। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

04:33 PM, 05-May-2026

Bihar News: खौलते दूध के कड़ाह में गिरी पांच साल की बच्ची, 90 प्रतिशत झुलसी; गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर

Bihar News: दरभंगा के ककोढ़ा गांव में शादी की तैयारी के दौरान पांच साल की बच्ची खौलते दूध के कड़ाह में गिर गई, जिससे वह 90 प्रतिशत झुलस गई। गंभीर हालत में पहले डीएमसीएच और फिर बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। ये भी पढ़ें... और पढ़ें

04:22 PM, 05-May-2026

Nalanda: सफलता नहीं मिली तो बना मास्टरमाइंड, तीन साल से फेल हो रहा था MBBS छात्र..कैसे चलता था रैकेट?

Nalanda: सफलता नहीं मिली तो बना मास्टरमाइंड, तीन साल से फेल हो रहा था MBBS छात्र..कैसे चलता था रैकेट? और पढ़ें

03:55 PM, 05-May-2026

BPSC 72th Prelims Exam: बीपीएससी 71वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, कुल 1230 पदों पर होगी भर्ती

BPSC 72th Prelims Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1230 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। और पढ़ें

03:48 PM, 05-May-2026

Bihar News: पांच महीने से नहीं मिली मजदूरी, हाजीपुर बीज निगम में मजदूरों का हंगामा; भुगतान न मिलने पर काम ठप

Bihar News: हाजीपुर के बिहार राज्य बीज निगम में ठेकेदार के अधीन काम करने वाले मजदूरों को 5 महीने से मजदूरी नहीं मिली। आक्रोशित मजदूरों ने हंगामा कर काम बंद कर दिया। आर्थिक संकट से जूझ रहे मजदूरों ने जल्द भुगतान की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

03:23 PM, 05-May-2026

Bihar News: बंगाल-असम में ऐतिहासिक जनादेश, राजकुमार चौबे बोले- यह सत्ता परिवर्तन नहीं, सनातन चेतना का उभार

Bihar News: पश्चिम बंगाल और असम के चुनावी नतीजों पर राजकुमार चौबे ने कहा कि यह केवल राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि सामाजिक और वैचारिक बदलाव का संकेत है। उन्होंने इसे सांस्कृतिक जागरूकता और जनसमर्थन का परिणाम बताते हुए भाजपा को बधाई दी। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

02:50 PM, 05-May-2026

Bihar CM: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का घर वही, पता बदला; सीएम आवास को लेकर क्या आया आदेश?

Bihar : नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित सीएम आवास खाली कर दिया है, लेकिन सम्राट चौधरी 20 दिन बाद भी उसमें शिफ्ट नहीं हुए। अब भवन निर्माण विभाग ने बीच का रास्ता निकाला है। सीएम का मौजूदा घर 'एक्सटेंशन' हो गया है। 1अणे मार्ग का नाम भी बदल गया। और पढ़ें

02:35 PM, 05-May-2026

Love Affair: कमरे में प्रेमी का शव, प्रेमिका पर हत्या का आरोप; पटना में बस स्टैंड के पास होटल में क्या हुआ?

Patna: पटना के बाइपास बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में 30 वर्षीय युवक संतोष कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपनी महिला मित्र के साथ ठहरा हुआ था। शव पंखे से लटका मिला, जबकि महिला मित्र ने आत्महत्या की बात कही है। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला मित्र को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।  और पढ़ें

02:20 PM, 05-May-2026

Bihar: मुंगेर में CM सम्राट चौधरी का मेगा दौरा! गंगा पथ पर सख्त रुख, संतों से आशीर्वाद और बड़ा संदेश

Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को मुंगेर पहुंचे, जहां उन्होंने बिहार योग विद्यालय में पूजा-अर्चना कर संतों से मुलाकात की। इसके बाद गंगा पथ परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और अंत में बीजेपी के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। और पढ़ें

01:55 PM, 05-May-2026

Samrat Chaudhary Cabinet: गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की चल रही है तैयारी, सम्राट कैबिनेट का होगा विस्तार

Samrat Chaudhary Cabinet: गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की चल रही है तैयारी, सम्राट कैबिनेट का होगा विस्तार और पढ़ें

01:04 PM, 05-May-2026

Bihar: बंगाल में भाजपा की जीत को विधानसभा अध्यक्ष ने बताया PM मोदी के विजन पर मुहर, बोले- बहेगी विकास की गंगा

Bihar: बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम को लोकतंत्र और जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल और सुशासन पर भरोसा जताया है।  और पढ़ें

12:18 PM, 05-May-2026

Bihar: 'बेरहमी की मार से बुझ गई 14 साल के विक्रम की जिंदगी', इलाज के दौरान टूटा परिवार का सहारा

Bihar: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल 14 वर्षीय किशोर विक्रम कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, एक सप्ताह पहले कुछ लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की थी। मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है, एक आरोपी गिरफ्तार है जबकि अन्य फरार हैं। और पढ़ें

12:01 PM, 05-May-2026

Bihar News: बोधगया से भारत दौरे का वियतनाम के राष्ट्रपति ने किया आगाज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

Bihar News: वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम अपने तीन दिवसीय भारत दौरे पर बोधगया पहुंचे, जहां उन्होंने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां चाक-चौबंद रहीं।   और पढ़ें

11:34 AM, 05-May-2026

Bihar Cabinet: बिहार में सात मई को होगा मंत्रिमंडल विस्तार, पीएम मोदी भी आएंगे; संजय सरावगी ने बताई सारी बात

Bihar Cabinet Expansion: नई सरकार किन दिग्गजों को जगह मिलेगी? पुराने नेताओं का क्या होगा? युवाओं को मौका मिलेगा या नहीं? इन सब सवालों से सात मई को पर्दा उठ जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दरबार से सबकुछ फाइनल कर लौट आए हेैं। आइये जानते हैं पूरा मामला...    और पढ़ें

11:03 AM, 05-May-2026

Tariq Anwar on Election Result: चार राज्यों में कांग्रेस पार्टी की बुरी हार पर तारिक अनवर का बड़ा बयान

Tariq Anwar on Election Result: चार राज्यों में कांग्रेस पार्टी की बुरी हार पर तारिक अनवर का बड़ा बयान और पढ़ें

10:46 AM, 05-May-2026

Bihar Weather: बिहार में आठ मई तक कैसा रहेगा मौसम? पिछले 24 घंटे में आंधी और वज्रपात के कारण 23 लोगों की मौत

Weather Forecast: मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में तेज हवा, बारिश और वज्रपात के कारण पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और जान-माल के नुकसान की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने प्रशासन को भी अलर्ट मोड में रहने और आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। और पढ़ें

10:11 AM, 05-May-2026

Nalanda Police: नालंदा पुलिस की गिरफ्त में सॉल्वर गैंग के गुर्गे, मेडिकल छात्र समेत 3 गिरफ्तार | Neet Exam

Nalanda Police: नालंदा पुलिस की गिरफ्त में सॉल्वर गैंग के गुर्गे, मेडिकल छात्र समेत 3 गिरफ्तार | Neet Exam और पढ़ें

10:06 AM, 05-May-2026

Bihar: लीची बागान में छिपा था शराब का बड़ा जखीरा! 10 लाख की खेप बरामद, बाप-बेटे चला रहे थे तस्करी का रैकेट

Bihar: मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र के शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान करीब 10 लाख रुपये की विदेशी शराब, एक पिकअप वैन और कार जब्त की गई। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए। और पढ़ें

09:38 AM, 05-May-2026

Bihar: घंटे भर की बारिश में डूबा हाजीपुर! DM ऑफिस पानी से हुआ लबालब, सड़कें बनीं तालाब

Bihar: हाजीपुर में एक घंटे की मूसलाधार बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। गांधी चौक से अस्पताल रोड तक कई प्रमुख इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे आमजन और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।   और पढ़ें

09:24 AM, 05-May-2026

Bihar News : पांच दिन चैटिंग कर होटल में बुलाया, फिर पटना में नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत

Bihar : पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली छात्रा को उसके प्रेमी ने होटल में बुलाया और फिर उसके साथ घिनौना काम किया। आरोपी ने पांच दिन की दोस्ती के बाद एशिया काम किया। और पढ़ें

09:01 AM, 05-May-2026

Bihar News: पति बेटे को छोड़ने गया स्कूल, पीछे कमरे में झूल गई पत्नी; तीन साल की मासूम ने देखी मां की लाश

 Bihar News: गया के डेल्हा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद से परेशान 35 वर्षीय महिला रंजना कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति बेटे को स्कूल छोड़ने गया था, जबकि घर में मौजूद तीन साल की बेटी ने मां का शव फंदे से लटका देखा और पड़ोसियों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

08:19 AM, 05-May-2026

Bihar: गरजते आसमान ने छीनी मासूमों की सांसें; मोतिहारी में आकाशीय बिजली से चार बच्चों की दर्दनाक मौत

Bihar: पूर्वी चंपारण जिले में मौसम के अचानक बदले मिजाज के बीच आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग जगहों पर चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। सुगौली, रामगढ़वा और मुफ्फसिल थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। और पढ़ें

07:45 AM, 05-May-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में साइबर ठगों ने खुद को पटना हाई कोर्ट का जज बताकर एक ट्रांसपोर्टर को निशाना बनाया और करीब 20 लाख रुपये ठग लिए। ठग ने पहले परिवहन पदाधिकारी के जरिए भरोसा जीतकर ट्रांसपोर्टर का नंबर हासिल किया, फिर जरूरी काम के बहाने पैसे मंगवाए। पैसे ट्रांसफर होने के बाद आरोपी का फोन बंद हो गया, जिससे ठगी का खुलासा हुआ। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें