फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 मई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:49 PM, 04-May-2026

Vikramshila Bridge Collapsed: विक्रमशिला पुल टूटने पर राजनीति, भाजपा-राजद का एक-दूसरे पर निशाना

Vikramshila Bridge Collapsed: विक्रमशिला पुल टूटने पर राजनीति, भाजपा-राजद का एक-दूसरे पर निशाना और पढ़ें

10:21 PM, 04-May-2026

Bihar News : बिहार में सम्राट कैबिनेट का होगा विस्तार, गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की चल रही तैयारी

Bihar : गांधी मैदान में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। नए सरकार में अन्य मंत्रियों का शपथ ग्रहण होना है, जिसको लेकर व्यापक रूप से तैयारियां की जा रही हैं। बताया जा रहां है कि इस कार्यक्रम में पीएम भी शामिल हो रहे हैं। और पढ़ें

09:07 PM, 04-May-2026

Bihar News: गया में आम चुनने गए तीन दोस्तों पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर हुई मौत; गांव में पसरा मातम

Bihar News: गया के जोगापुर गांव में आंधी-बारिश के बाद आम चुनने गए तीन युवकों की वज्रपात से मौत हो गई। तीनों दोस्त मौके पर ही झुलस गए। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। प्रशासन ने सहायता का भरोसा दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

विज्ञापन
08:20 PM, 04-May-2026

Bihar News: औरंगाबाद में आसमान से गिरी आफत, अलग-अलग घटनाओं में चार की मौत; तीन घायल

Bihar News: औरंगाबाद में आंधी-बारिश के बीच वज्रपात से तीन अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। तीन अन्य घायल हैं। मदनपुर, जम्होर और गोह क्षेत्रों में हुए हादसों के बाद पूरे जिले में शोक का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

07:24 PM, 04-May-2026

Bihar Weather: बिहार में खराब मौसम के कारण 12 लोगों की मौत, पटना में आंधी के साथ झमाझम बारिश

Weather Forecast: मौसम विभाग ने आज पटना समेत 13 जिलों में आंधी और बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवा, बारिश और वज्रपात के कारण पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और जान-माल के नुकसान की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रशासन को भी अलर्ट मोड में रहने और आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
07:05 PM, 04-May-2026

Bihar News: मातम में बदलीं मुंडन की खुशियां, सड़क हादसे में युवक ने गंवाई जान; एक की हालत गंभीर

Bihar News: मधुबनी के अरेर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 18 वर्षीय प्रत्यूष झा की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल है। वह ननिहाल में मुंडन संस्कार में शामिल होने आया था। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ये भी पढ़ें... और पढ़ें

06:51 PM, 04-May-2026

Bihar: माता-पिता से मिलने जा रही बहनों का अपहरण, राजस्थान ले जाकर बेचा; पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

Bihar News: नालंदा पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कर तीन नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। बच्चियों को बहला-फुसलाकर बिहार से राजस्थान ले जाया गया था। पुलिस अब गिरोह के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

05:42 PM, 04-May-2026

Bihar News: मोतिहारी में आकाशीय बिजली का कहर, चार बच्चों की मौत; एक की हालत गंभीर, मची चीख-पुकार

Bihar News: मोतिहारी में आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। सुगौली, रामगढ़वा और मुफ्फसिल क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं से पूरे जिले में शोक का माहौल है। प्रशासन से पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

05:07 PM, 04-May-2026

Bihar News: विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त, आवागमन बंद; प्रशासन ने शुरू की मुफ्त नाव सेवा, सुबह से शाम तक संचालन

Bihar News: भागलपुर में विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा टूटने के बाद पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर मुफ्त नाव सेवा शुरू की है, जो सूर्योदय से सूर्यास्त तक चलेगी। सुरक्षा के लिए क्षमता सीमित रखने के निर्देश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

04:27 PM, 04-May-2026

Bihar News: गया में विदेशी श्रद्धालुओं का अनोखा पिंडदान, 40 देशों के 76 लोगों ने विश्व शांति के लिए किया तर्पण

Bihar News: गया में 40 देशों के 76 विदेशी श्रद्धालुओं ने देवघाट पर पिंडदान कर विश्व शांति की कामना की। उन्होंने अपने पितरों के साथ-साथ वैश्विक संघर्षों में मारे गए लोगों के लिए भी तर्पण किया। इससे गया की पहचान एक अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक केंद्र के रूप में और मजबूत हुई। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

03:45 PM, 04-May-2026

Bihar News: मधुबनी में दर्दनाक हादसा; तालाब में डूबने से मासूम बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम

Bihar News: मधुबनी के परसा गांव में 10 वर्षीय आरुषि कुमारी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह खेलते समय फिसलकर पानी में गिर गई थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। बारिश के मौसम में जिले में डूबने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

03:29 PM, 04-May-2026

Bihar: विक्रमशिला सेतु का हिस्सा गंगा में गिरा, नाव बनी एकमात्र सहारा; यात्रियों से वसूला जा रहा मनमाना किराया

Bihar News: विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने से भागलपुर-नवगछिया संपर्क बाधित हो गया है। नाव ही एकमात्र सहारा बचा है, जहां यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। आम लोग, खासकर छात्र और दैनिक यात्री, भारी परेशानी झेल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

03:11 PM, 04-May-2026

Bihar News: तीन साल से फेल हो रहा MBBS छात्र बना सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड, कई राज्यों में फैला नेटवर्क

Bihar News: नालंदा के वीएमआईएस हॉस्टल से नीट परीक्षा में सॉल्वर गैंग चलाने का खुलासा हुआ है। गैंग का मास्टरमाइंड उज्ज्वल राज फरार है, जबकि उसके साथी गिरफ्तार हो चुके हैं। लाखों की डील वाले इस नेटवर्क को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

02:04 PM, 04-May-2026

Election Results : जीत के बाद बिहार में जश्न; सम्राट-नीतीश ने क्या लिखा? बंगाल प्रभारी ने बताया- जीते कैसे

चार राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद बीजेपी नेताओं ने इसे बड़ा जनादेश बताते हुए ‘वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति के अंत’ का दावा किया है। भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि जनता ने विभाजनकारी राजनीति को नकार दिया है और सुशासन के पक्ष में वोट किया है। और पढ़ें

01:28 PM, 04-May-2026

Election Results : भाजपा की 'नवीन' नीति ने कैसे बदला पश्चिम बंगाल का गणित? बिहार ने अंदर से झोंकी थी ताकत

Election 2026 : आज पांच विधानसभा चुनावों का परिणाम आ रहा है, लेकिन देश की नजर पश्चिम बंगाल पर थी। देश ही नहीं, पड़ोसी- विदेशियों की भी। आज से करीब पांच महीने पहले भाजपा ने जो नवीन नीति लायी थी, इसे उसका परिणाम कहें तो गलत नहीं होगा। वजह समझिए।  और पढ़ें

01:06 PM, 04-May-2026

Bihar का Vikramshila Bridge तो टूटा, अब किस रास्ते पहुंचेंगे Bhagalpur? यहां जानिए

Bihar का Vikramshila Bridge तो टूटा, अब किस रास्ते पहुंचेंगे Bhagalpur? यहां जानिए और पढ़ें

01:02 PM, 04-May-2026

Bihar Weather Update: कहीं तेज धूप, तो कहीं आंधी...Bihar में 'खतरनाक' हुआ मौसम!

Bihar Weather Update: कहीं तेज धूप, तो कहीं आंधी...Bihar में 'खतरनाक' हुआ मौसम! और पढ़ें

12:59 PM, 04-May-2026

रथ सजा, शहनाई बजी, गेट पर लटके..ऐसे शुरू हुई Nishant Kumar की Sadbhavna Yatra!

रथ सजा, शहनाई बजी, गेट पर लटके..ऐसे शुरू हुई Nishant Kumar की Sadbhavna Yatra! और पढ़ें

12:57 PM, 04-May-2026

Bhagalpur Bridge Collapsed: Rabri Devi ने किया था उद्घाटन, 25 साल बाद गिरा पुल..Bihar में क्या हुआ?

Bhagalpur Bridge Collapsed: Rabri Devi ने किया था उद्घाटन, 25 साल बाद गिरा पुल..Bihar में क्या हुआ? और पढ़ें

12:55 PM, 04-May-2026

Gaya News: पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, ट्रेन से उतरने के बाद किया था गैंगरे*प

Gaya News: पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, ट्रेन से उतरने के बाद किया था गैंगरे*प और पढ़ें

12:50 PM, 04-May-2026

Bihar: बिहार में कलश यात्रा के दौरान बवाल, दो समुदाय आमने-सामने, प्रशासन ने संभाली कमान

मोतिहारी के ढाका थाना क्षेत्र के भंडार गांव में कलश यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच रूट को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते पत्थरबाजी और लाठीबाजी में बदल गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से बड़ा टकराव टल गया। और पढ़ें

12:44 PM, 04-May-2026

Bihar: कम्पार्टमेंटल परीक्षा में लापरवाही पर सख्ती, ड्यूटी से गायब 46 शिक्षकों का वेतन रोका, मांगा जवाब

जहानाबाद में कम्पार्टमेंटल परीक्षा के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले 46 शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने सभी का वेतन अस्थायी रूप से रोक दिया है और तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। और पढ़ें

12:42 PM, 04-May-2026

Google Maps : बिहार में विक्रमशिला सेतु गिरने के बाद गूगल मैप्स खतरे में डालेगा? पुल से गिरने का खतरा है

Vikramshila Setu : गूगल मैप्स फॉलो करने के कारण कई बार गाड़ियां पुल से गिर चुकी हैं, गड्ढे में उतर चुकी हैं और इससे जानें जा चुकी हैं। इसलिए, लोग विक्रमशिला सेतु गिरने के बाद सोशल मीडिया पर यह डर जता रहे हैं। पुल से गिरने का खतरा है। और पढ़ें

12:32 PM, 04-May-2026

Vikramshila Setu: ट्रेन ट्रैक नहीं था विक्रमशिला सेतु पर, मगर गिरने से रेलवे भी प्रभावित; कहां-कैसा असर पड़ेगा

Bihar News : भागलपुर जंक्शन से बहुत सारे लोग कटिहार-पूर्णिया आदि जाते थे। इसी तरह, नवगछिया स्टेशन उतरकर भी लोग भागलपुर आते थे। विक्रमशिला सेतु गिरने के बाद यह विकल्प खत्म हो गया है। भागलपुर की ट्रेनों पर भार बढ़ेगा। नवगछिया स्टेशन पर वीरानी छाएगी।

और पढ़ें

12:11 PM, 04-May-2026

Bihar News: विधायक अनंत सिंह के स्वागत में खुलेआम लहराए हथियार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में जदयू नेता और विधायक अनंत सिंह के स्वागत कार्यक्रम के दौरान समर्थकों द्वारा खुलेआम हथियार लहराने का वीडियो वायरल हुआ है। और पढ़ें

11:48 AM, 04-May-2026

Vikramshila Setu: इंजीनियर निलंबित, विक्रमशिला सेतु के लिए CM ने आर्मी से बात की; मेंटेनेंस पर क्या बोली सरकार

Bihar News: विक्रमशिला सेतु के एक हिस्सा गिरने पर डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि पिछले दिनों पटना से एक टीम को इस पुल की जांच के लिए भेजा गया था और जांच में भी कई खामियां सामने आयी थी। इस पुल की मरम्मती में आईआईटी, पटना का भी सहयोग लिया जाएगा।  और पढ़ें

11:35 AM, 04-May-2026

Bihar News : शहाबुद्दीन के बेटे के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई; राजद विधायक ओसामा शहाब पर किसकी नजर?

सीवान में सोमवार सुबह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजद विधायक ओसामा शहाब के प्रतापपुर और नई किला स्थित आवासों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई का नेतृत्व खुद डीआईजी नीलेश कुमार और एसपी पूरन कुमार झा ने किया। छापेमारी गोपालगंज में दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर की गई है, जिसमें पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। और पढ़ें

11:07 AM, 04-May-2026

Vikramshila Setu : भागलपुर का विक्रमशिला सेतु कब-किसने बनवाया? तेजस्वी क्या बोले, सत्ताधारी दल क्या कह रहे?

Bihar News : बिहार में कुछ वर्षों के दौरान निर्माणाधीन पुलों के गिरने की खबरें खूब आईं, लेकिन विक्रमशिला सेतु कुछ अलग है। इस पुल पर अलग तरह की राजनीति चलेगी। विपक्ष चुप रहे और सत्ता पक्ष हमलावर तो आश्चर्य नहीं। वजह यह कि बनवाया था किसने? और पढ़ें

10:37 AM, 04-May-2026

Vikramshila Setu: 'गिरने वाला हूं'- डेढ़ महीने पहले विक्रमशिला सेतु ने बताया था; अफसर बोल रहे थे- सुरक्षित है

Vikramshila Setu News : बड़े हादसे के पहले कभी-कभी संकेत सामने आते हैं। विक्रमशिला पुल ने तो बाकायदा डेढ महीने पहले बड़ा संकेत दिया था। अब उन अफसरों की गर्दन पकड़ी जानी चाहिए, जिन्होंने उलटा जवाब दिया था। और पढ़ें

09:59 AM, 04-May-2026

Bihar News: भ्रष्टाचार पर एसपी की बड़ी कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी निलंबित; महकमे में मचा हड़कंप

मुंगेर में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एसपी सैयद इमरान मसूद ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। कासिम बाजार थाना के एएसआई अनिकेत कुमार झा पर अपराधियों से सांठगांठ और अनुचित बैठकबाजी का आरोप सही पाया गया, जबकि मुफस्सिल थाना के पीटीसी अभिषेक कुमार पर चरित्र सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया। और पढ़ें

09:53 AM, 04-May-2026

Bihar News: पुरानी दुश्मनी का खौफनाक अंजाम, सगे भाईयों पर हमला; एक की मौत

रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के गिरधरिया गांव में पुराने विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। बिजली के तार और पानी को लेकर चल रही दो साल पुरानी रंजिश में पड़ोसियों ने तिलक समारोह से लौट रहे दो सगे भाइयों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। और पढ़ें

09:04 AM, 04-May-2026

Vikramshila Setu : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु गिरने से मुंगेर के रास्ते पर भी संकट; किन पुलों पर बढ़ा दबाव?

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु का पिलर नंबर 133 रविवार देर रात ध्वस्त होकर गंगा में समा गया, जिसके बाद पुल पर सभी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है और लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है। और पढ़ें

08:38 AM, 04-May-2026

Vikramshila Setu: बिहार के साथ यूपी-बंगाल और झारखंड की भी जरूरत था विक्रमशिला सेतु; अब क्या बचा रूट?

Bhagalpur Vikramshila Setu : उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की गाड़ियां विक्रमशिला सेतु होकर झारखंड की तरफ आवाजाही करती थीं। अब बाकी राज्यों के लिए आवाजाही का रास्ता क्या बचा, यह इस खबर से समझें। और पढ़ें

08:22 AM, 04-May-2026

Accident News : एक परिवार के पांच लोगों की मौत; बिहार में कहां हुआ हादसा? ट्रक ने दो गाड़ियों को मारी टक्कर

बिहार के रोहतास जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 319 पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बस और पिकअप को टक्कर मार दी। और पढ़ें

08:02 AM, 04-May-2026

Vikramshila Setu News : भागलपुर जाने का उपाय क्या बचा? विक्रमशिला सेतु गिरने के बाद नवगछिया का रास्ता बंद

Vikramshila Setu : नवगछिया होकर भागलपुर या उससे आगे बांका के रास्ते झारखंड की ओर जाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। विक्रमशिला सेतु गिरने के बाद अब भागलपुर जाने का उपाय क्या बचा, निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। और पढ़ें

07:55 AM, 04-May-2026

Bihar News: घरेलू विवाद में बहू ने की सास की हत्या, मिला कंबल में लिपटा शव; जांच जारी

मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक बहू पर अपनी सास की हत्या का आरोप लगा है। मलमल दक्षिणी पंचायत में कंबल में लिपटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका आशा देवी के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। और पढ़ें

07:12 AM, 04-May-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Vikramshila Setu Collapse : बिहार में पुल गिरने की घटनाएं कई हो चुकी हैं, लेकिन इस तरह यह पहली बार हुआ है। भागलपुर को शेष बिहार से जोड़ने के कारण लाइफलाइन कहा जाने वाला विक्रमशिला सेतु बीच से टूटकर नदी में समा गया। 25 साल से यह सेतु चल रहा था। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें