फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:01 PM, 30-Apr-2026

Bihar: इंदौर से बिहार प्रेमिका के लिए पहुंचा आशिक, इनकार पर बिजली के खंभे पर चढ़कर मचाया बवाल, मचा हड़कंप

Bihar: रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र के मकराइन गांव में इंदौर के एक युवक ने प्रेमिका से मिलने से इनकार किए जाने पर बिजली के खंभे पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने समय रहते उसे बचा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में सुधार है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

10:57 PM, 30-Apr-2026

Bihar Weather: 17 जिलों में बारिश के आसार, आंधी-बारिश का रेड अलर्ट...वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना

Bihar Weather: 17 जिलों में बारिश के आसार, आंधी-बारिश का रेड अलर्ट...वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना और पढ़ें

10:53 PM, 30-Apr-2026

Bihar News: बिहार में एनकाउंटर पर विपक्ष का हमला, भाजपा ने किया पलटवार

Bihar News: बिहार में एनकाउंटर पर विपक्ष का हमला, भाजपा ने किया पलटवार और पढ़ें

विज्ञापन
10:40 PM, 30-Apr-2026

MLC उपचुनाव के लिए BJP कैंडिडेट अरविंद शर्मा ने भरा पर्चा, सीएम सम्राट चौधरी समेत कई नेता रहे मौजूद

MLC उपचुनाव के लिए BJP कैंडिडेट अरविंद शर्मा ने भरा पर्चा, सीएम सम्राट चौधरी समेत कई नेता रहे मौजूद और पढ़ें

10:03 PM, 30-Apr-2026

Bihar : केस में फंसाने का दे रहा था धमकी, निगरानी की टीम ने दबोचा; पटना के इस थाना में था अपर थानाध्यक्ष

Bihar : दारोगा पटना के एक थाना में पदस्थापित था। वह एक शख्स को केस में फंसाने की धमकी दे रहा था। अब निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। अपर थानाध्यक्ष को टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:41 PM, 30-Apr-2026

ICSE 10th Result 2026 : पटना के छात्र समर कांत का शानदार प्रदर्शन, कई विषयों में 95% से अधिक अंक

Bihar : CISCE ने कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस साल 4 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं की किस्मत का फैसला हो गया है। और पढ़ें

09:00 PM, 30-Apr-2026

Bihar: गया में सड़क हादसे के बाद भीड़ ने किया था पुलिस पर हमला, अब 26 गिरफ्तार, कई जवान हुए थे घायल

Bihar: गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद हुए बवाल और पुलिस पर हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के दौरान आक्रोशित भीड़ ने शव रखकर सड़क जाम किया और पुलिस टीम पर लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। और पढ़ें

08:41 PM, 30-Apr-2026

Bihar: पूर्णिया में भू-माफिया और अफसरों की मिलीभगत, विधवा की जमीन पर म्यूटेशन की तैयारी, DM से न्याय की गुहार

Bihar: पूर्णिया के बेलौरी इलाके में एक विधवा महिला ने अंचल कार्यालय पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि कोर्ट में लंबित जमीन विवाद के बावजूद उसकी पैतृक संपत्ति पर म्यूटेशन की प्रक्रिया भू-माफियाओं के दबाव में आगे बढ़ाई जा रही है। और पढ़ें

08:41 PM, 30-Apr-2026

Bihar News: राजकीय सम्मान के साथ पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान को अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब

Bihar News: जमुई के सिकंदरा के सात बार विधायक व पूर्व मंत्री रामेश्वर पासवान को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
  और पढ़ें

08:23 PM, 30-Apr-2026

Bihar: CM सम्राट की विद्यार्थियों को तोहफा; अनुदान किया डबल, 10 हजार छात्रों की जेब में आएंगे ज्यादा पैसे

Bihar: पटना में राज्य सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावासों में रहने वाले एससी-एसटी छात्र-छात्राओं के लिए बड़ा निर्णय लिया है। अब उन्हें मिलने वाला मासिक छात्रावास अनुदान 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दिया गया है। इस फैसले से 10 हजार से अधिक छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा। और पढ़ें

07:45 PM, 30-Apr-2026

Bihar: पटना समेत छह जिलों में एक साथ गूंजेगा सायरन, पलभर में छाएगा अंधेरा; प्रशासन अलर्ट, जानें कब होगा ऐसा?

Bihar: पटना समेत बिहार के छह जिलों में मई के तीसरे सप्ताह में नागरिक सुरक्षा को लेकर बड़ी मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। गृह मंत्रालय के निर्देश पर होने वाले इस अभ्यास में हवाई हमले की स्थिति और ब्लैकआउट की तैयारी का परीक्षण किया जाएगा। और पढ़ें

07:18 PM, 30-Apr-2026

Bihar News: गया में पुलिया किनारे मिली महिला की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादसा? पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Bihar News: गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुख्य सड़क किनारे झाड़ियों से एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की हालत बेहद खराब होने के कारण पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और गुमशुदगी के मामलों से मिलान किया जा रहा है। और पढ़ें

06:39 PM, 30-Apr-2026

Bihar: दरभंगा में दरिंदगी; पांच लाख की डिमांड न पूरी होने और अफेयर का विरोध करने पर राक्षस बना शराबी पति

Bihar: दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को पति के अवैध संबंधों और शराबखोरी का विरोध करने पर ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटकर घर से निकाल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला का डीएमसीएच में इलाज चल रहा है। और पढ़ें

06:22 PM, 30-Apr-2026

Bihar: जहानाबाद को मिला सबसे युवा जिला परिषद अध्यक्ष! बिना वोटिंग ही सोनू बने चेयरमैन, जानें कैसे हुआ खेला?

Bihar: जहानाबाद में जिला परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में अभिषेक रंजन उर्फ सोनू राधे को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। वे सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने हैं और पहली बार में ही इस पद तक पहुंचे हैं। एकमात्र प्रत्याशी होने के कारण बिना मतदान के उनका चयन हुआ। और पढ़ें

06:10 PM, 30-Apr-2026

Bihar: किशनगंज में रेड लाइट एरिया में पुलिस की एंट्री से अफरा-तफरी, भागते हुए 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar: किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर रेड लाइट एरिया में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर देह व्यापार के आरोप में 5 पुरुष और संचालिका समेत 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया। मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ।   और पढ़ें

05:37 PM, 30-Apr-2026

Bihar: तेज धमाका और फिर धुआं ही धुआं! मुजफ्फरपुर में मोबाइल टावर बना ‘आग का गोला’

Bihar: मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में एक मकान की छत पर लगे मोबाइल टावर के कंट्रोल रूम में शॉर्ट सर्किट या बैटरी ब्लास्ट के कारण आग लग गई, जिससे तेज धमाका हुआ और इलाके में हड़कंप मच गया। अग्निशमन विभाग ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, जबकि मामले की जांच जारी है। और पढ़ें

05:28 PM, 30-Apr-2026

Bihar Weather: पटना, जमुई समेत 17 जिलों में रेड अलर्ट जारी, खराब मौसम के कारण 24 घंटे में 10 लोगों की मौत

Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घर के अंदर ही सुरक्षित रहें और बिना जरूरत बाहर न निकलें। खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों अपने फसलों और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखें। 
  और पढ़ें

05:12 PM, 30-Apr-2026

Bihar: शादी की खुशियां मातम में तब्दील, साली की शादी से पहले जीजा की संदिग्ध मौत

Bihar: मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना क्षेत्र में साली की शादी से पहले दामाद संजीत कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से खुशियां मातम में बदल गईं। वह दो दिन पहले ससुराल आया था, जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं।   और पढ़ें

04:58 PM, 30-Apr-2026

Bihar: महाबोधि मंदिर की चमक देख रह जाएंगे दंग! बुद्ध पूर्णिमा पर बड़ा आयोजन, CM सम्राट चौधरी करेंगे खास पूजा

Bihar: बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में भव्य आयोजन होगा, जहां विशेष पूजा, ध्यान और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी, सुरक्षा और सुविधाओं की व्यवस्था की है। और पढ़ें

04:55 PM, 30-Apr-2026

Bihar News : 11 टाउनशिप में जमीन जाने का फायदा या नुकसान? 55 फीसदी किसके पास रह जाएगा? हर सवाल का जवाब

Bihar : पटना सहित पूरे बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप बनने की घोषणा के साथ ही जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लग गई है। किसान और जमीन मालिक भी उहापोह की स्थिति में हैं। आम जनता के मन में कई सवाल हैं, जिसका जवाब 'अमर उजाला' आपको दे रहा है। और पढ़ें

04:43 PM, 30-Apr-2026

Bihar: गायब दुकानदार का खौफनाक अंत, मकई के खेत में मिली लाश, पास खड़ी थी बाइक

Bihar: मुजफ्फरपुर के पियर थाना क्षेत्र में लापता मुर्गा दुकानदार मोहम्मद नौशाद आलम का शव संदिग्ध हालत में चौड़ के पास मकई के खेत से बरामद हुआ। मौके पर उनकी बाइक भी मिली। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है और एफएसएल टीम साक्ष्य जुटा रही है। और पढ़ें

04:38 PM, 30-Apr-2026

Bihar News: अब केवल 50 फीसदी राशि देकर पुराने चालानों से पाएं छुटकारा, सीएम सम्राट चौधरी ने दी लोगों को राहत

One Time Traffic Challan Settlement Scheme-2026: परिवहन विभाग की ओर से बताया कि वाहन चालकों के लिए ‘एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना-2026’ लाया गया है। इसका उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाएं और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक बनें। और पढ़ें

04:33 PM, 30-Apr-2026

Bihar News: जमीन विवाद में खूनी खेल, बुजुर्ग के सिर पर हथौड़े से वार कर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर 80 वर्षीय बुजुर्ग सुखदेव यादव की हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें भागलपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रंजीत यादव और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। और पढ़ें

04:24 PM, 30-Apr-2026

Bihar Bhumi: जमीन के रुके काम अब होंगे; राजस्वकर्मियों की हड़ताल खत्म, CM सम्राट चौधरी में जताई आस्था

Bihar News : पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से सीधी तकरार के बाद हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों ने आखिरकार अपना फैसला वापस ले लिया है। हड़ताल खत्म करने का एलान किया गया है। सीएम सम्राट चौधरी के प्रति आस्था जताई है। और पढ़ें

04:20 PM, 30-Apr-2026

Bihar News: अब किस जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी गई? अविश्वास प्रस्ताव में पिछली बार भी हुआ था खेल

Bihar News: दरभंगा जिला परिषद में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ, जहां अध्यक्ष सीता देवी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव 26 मतों से पारित हो गया और उन्हें पद छोड़ना पड़ा। कुल 47 सदस्यों में से 21 की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। अब नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। और पढ़ें

04:02 PM, 30-Apr-2026

Bihar News: विधान परिषद् उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार भरा पर्चा, एनडीए की पूरी टीम ने जीत का दावा भी कर दिया

नामांकन पर्च दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा ने कहा कि ‎राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो भी भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। उन्होंने अपनी जीत का दावा भी कर दिया।  और पढ़ें

04:01 PM, 30-Apr-2026

Bihar: रोजी-रोटी की तलाश में गया था, लाश बनकर लौटा; चावल की बोरियों में दबकर मजदूर ने तोड़ा दम

Bihar: पूर्णिया के केनगर स्थित परोरा एथेनॉल प्लांट में चावल की बोरियों के नीचे दबने से 30 वर्षीय मजदूर बुद्धों मुनि की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह गोदाम में काम कर रहे थे। सहकर्मियों ने उन्हें बाहर निकालकर जीएमसीएच पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। और पढ़ें

03:42 PM, 30-Apr-2026

Bihar: प्यार, धोखा और अपहरण; इंस्टाग्राम की दोस्त निकली किडनैपिंग गैंग की बॉस, बॉयफ्रेंड संग रचा प्लान

Bihar: नालंदा में 22 वर्षीय युवक के अपहरण के मामले का पुलिस ने महज 6 घंटे में खुलासा कर दिया। अपहृत को सकुशल बरामद करते हुए पुलिस ने साजिश की मास्टरमाइंड संध्या कुमारी को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि इंस्टाग्राम के जरिए बने प्रेम संबंध के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फिरौती के लिए अपहरण की साजिश रची थी।  और पढ़ें

03:34 PM, 30-Apr-2026

BSEB Exam: दो मई से बिहार बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की कम्पार्टमेंटल परीक्षा, आनंद किशोर ने दी सारी जानकारी

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि प्रत्येक 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक की तैनाती होगी। हर केंद्र पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। परीक्षा कक्ष में केंद्राधीक्षक को छोड़कर कोई भी मोबाइल फोन लेकर नहीं जा सकेगा। और पढ़ें

02:58 PM, 30-Apr-2026

Bihar: ईओ की हत्या का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस पर की थी फायरिंग, जांच में खुलेंगे कई बड़े राज

सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में घुसकर सभापति पर हमला और ईओ कृष्ण भूषण की हत्या के मुख्य आरोपी रामधनी यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद उसके ठिकाने का पता चला था। और पढ़ें

02:49 PM, 30-Apr-2026

Bihar: इंस्टाग्राम वाले 'बाबू' से बगीचे में मिल रही थी दो बच्चों की मां, ग्रामीणों ने पकड़ा और करा दी शादी

वैशाली के पातेपुर में एक महिला को उसके इंस्टाग्राम प्रेमी के साथ आम के बगीचे में पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने दोनों की मंदिर में शादी करवा दी। घटना के दौरान दोनों के साथ मारपीट भी की गई और बाद में अस्पताल में इलाज कराया गया। और पढ़ें

02:20 PM, 30-Apr-2026

Bihar News: गंगा घाट घूमने गए युवक को अपराधियों ने मारी गोली, आंत के पास फंसी बुलेट; हालत गंभीर

मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेरासी गांव में 18 वर्षीय मनोज कुमार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह गंगा घाट की ओर जा रहा था, तभी उसे निशाना बनाया गया। और पढ़ें

01:13 PM, 30-Apr-2026

Bihar: भाजपा सरकार ने इंदिरा गांधी के बेटे का नाम कहां-कहां से हटाया? CM सम्राट चौधरी का फैसला चर्चा में

Bihar News : बिहार में पहली बार भाजपाई मुख्यमंत्री बनने के 15 दिनों के अंदर कई अहम फैसले हुए हैं। एक बड़ा फैसला चर्चा में है। सम्राट चौधरी सरकार ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी का नाम कई जगह से गायब कर दिया है। और पढ़ें

01:13 PM, 30-Apr-2026

Bihar News: बेटे की शादी से 2 दिन पहले पिता का कत्ल, पेंट गोदाम में मिला शव; खुशियां मातम में बदलीं

दरभंगा के बेलादुल्लाह मोहल्ले में बेटे की शादी से ठीक पहले पिता बबलू यादव की हत्या से पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। वह मटकोर के लिए सामान लेने बाजार गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे और बाद में उनका शव पेंट गोदाम से बरामद हुआ। और पढ़ें

12:55 PM, 30-Apr-2026

Bihar News: घर में अकेली महिला को बंधक बना पीटा, चेहरे पर किए वार और लाखों की लूट कर फरार हुए डकैत

नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र के छज्जू मोहल्ला में हथियारबंद बदमाशों ने देर रात एक घर में घुसकर 28 वर्षीय महिला हेना परवीन को बंधक बना लिया और विरोध करने पर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। और पढ़ें

12:11 PM, 30-Apr-2026

Bihar: तेजस्वी यादव बोले- केवल तीन लोग ही मनमानी कर चला रहे बिहार, अब अब इस निरर्थक सरकार से कोई उम्मीद नहीं

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसा। एनडीए सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की कोशिश की। आइये जानते हैं उन्होंने क्या-क्या होगा? और पढ़ें

11:28 AM, 30-Apr-2026

Bihar: बिहार में भीषण सड़क हादसा, गिट्टी लदा ट्रक ऑटो पर पलटा, CISF जवान समेत 3 की मौत

खगड़िया के महेशखुट थाना क्षेत्र में NH-31 पर गिट्टी लदा अनियंत्रित ट्रक ऑटो पर पलट गया, जिससे CISF जवान, उसकी पत्नी और ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब जवान छुट्टी खत्म कर पत्नी के साथ ड्यूटी पर लौट रहा था। और पढ़ें

11:24 AM, 30-Apr-2026

Bihar News: ड्यूटी के दौरान स्टोरकीपर की गई जान, शादी वाले घर में पसरा मातम

नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र स्थित बिजली विभाग के सर्किल ऑफिस में ड्यूटी के दौरान स्टोरकीपर सुदिल पासवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर सहकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें

11:09 AM, 30-Apr-2026

Bihar News: बिहार पुलिस की बड़ी लापरवाही, समय पर चार्जशीट दाखिल न करने से 75 अपराधी को मिली जमानत

बिहार में पुलिस की लापरवाही के कारण गंभीर मामलों के 75 आरोपितों को डिफॉल्ट बेल मिल गई, क्योंकि समय सीमा के भीतर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल नहीं की गई। इनमें वैशाली जिले के 12 अनुसंधानकर्ता शामिल हैं, जिन पर अब विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। और पढ़ें

10:12 AM, 30-Apr-2026

Bihar News: स्कूल से घर जा रही नन्ही परी से दरिंदगी, आरोपी किशोर पुलिस के शिकंजे में

पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां स्कूल से घर लौट रही एक पाँच वर्षीय मासूम बच्ची को गांव के ही एक नाबालिग किशोर ने अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। और पढ़ें

09:23 AM, 30-Apr-2026

Bihar: पुलिस एनकाउंटर में पकड़ा गया भाजपा नेता के भांजे की हत्या का आरोपी, मामूली विवाद में हुई थी हत्या

सीवान में सड़क पर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें भाजपा नेता मनोज सिंह के भांजे हर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी छोटू यादव को मुठभेड़ में पकड़ लिया, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। और पढ़ें

09:21 AM, 30-Apr-2026

Bihar News: फर्जी आधार कार्ड रैकेट का खुलासा, दरभंगा से पकड़ाया आरोपी, 2024 में भी हो चुकी है गिरफ्तारी

दरभंगा में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले बड़े साइबर गिरोह का खुलासा हुआ है, जहां बक्सर पुलिस ने बिरौल थाना की मदद से आरोपी फूलहसन को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लैपटॉप, प्रिंटर, फिंगरप्रिंट मशीन और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनसे वह नाम, पता और जन्मतिथि बदलकर आधार तैयार करता था। और पढ़ें

08:40 AM, 30-Apr-2026

Bihar: जमीन विवाद में ट्रिपल मर्डर, पत्नी और दो मासूम बच्चों की गला दबाकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड के बझिला गांव में जमीन और पैतृक मकान विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका के पति संतोष कुमार साह ने 8 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। और पढ़ें

08:36 AM, 30-Apr-2026

Bihar News: मुजफ्फरपुर में आंधी-बारिश का कहर, पेड़-पोल गिरे और बिजली ठप, जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार देर शाम अचानक आए तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। सरैया में एक घर पर पीपल का पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि परिवार सुरक्षित बच गया। कुढ़नी और बोचहा में पेड़ और बिजली के पोल गिरने से सड़कें बाधित हो गईं और बिजली आपूर्ति ठप हो गई। और पढ़ें

07:46 AM, 30-Apr-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार महिला सुमित्रा देवी को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें