फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:55 PM, 29-Apr-2026

Bihar News: महिलाओं को 60 हजार के लोन का झांसा देकर लाखों की ठगी, फिर अचानक फरार हुए जालसाज

Bihar News: गया के डोभी में माइक्रोफाइनेंस कंपनी ने लोन और सामान का लालच देकर ग्रामीण महिलाओं से हजारों रुपये वसूले और बाद में कार्यालय बंद कर फरार हो गई। घटना से महिलाओं में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ठगों की तलाश जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

10:49 PM, 29-Apr-2026

Bihar पुलिस के एनकाउंटर में आई तेजी, कार्यपालक के हत्यारे को किया ढेर...12 घंटे के अंदर मार गिराया

Bihar पुलिस के एनकाउंटर में आई तेजी, कार्यपालक के हत्यारे को किया ढेर...12 घंटे के अंदर मार गिराया और पढ़ें

10:47 PM, 29-Apr-2026

Patna Accident: दो कार और बाइक की टक्कर, गुस्साए लोगों की पुलिस से नोक-झोंक

Patna Accident: दो कार और बाइक की टक्कर, गुस्साए लोगों की पुलिस से नोक-झोंक और पढ़ें

विज्ञापन
10:37 PM, 29-Apr-2026

Bihar: आंधी-बारिश ने मचाई तबाही; पेड़ गिरने के कारण दरभंगा-समस्तीपुर हाईवे जाम; तीन किमी लंबी वाहनों की कतार

Bihar News: दरभंगा में तेज आंधी और बारिश के कारण विशाल पेड़ गिरने से दरभंगा–समस्तीपुर स्टेट हाईवे जाम हो गया। करीब तीन किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। प्रशासन पेड़ हटाने में जुटा है। शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

10:18 PM, 29-Apr-2026

Bihar News: अस्पताल में सुविधाएं या सिर्फ इंतजार? सीढ़ियों पर महिला ने नवजात को दिया जन्म

Bihar News: पटना के बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में एक गर्भवती महिला ने अस्पताल के नए भवन की सीढ़ियों पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। अस्पताल पहुंचने के बाद समय पर मदद नहीं मिलने से यह स्थिति बनी। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

विज्ञापन
09:51 PM, 29-Apr-2026

Bihar News: बारात से लौटते समय भीषण सड़क हादसा; बाइक टक्कर में युवक की मौत, तीन घायल

Bihar News: गया में बारात से लौटते समय दो बाइकों की टक्कर में संदीप मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गांव में मातम है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। पढ़े पूरी खबर...

और पढ़ें

09:40 PM, 29-Apr-2026

Bihar : पटना में मौसम का मिजाज बिगड़ा, कम दृश्यता के कारण फ्लाइट डायवर्ट; वाराणसी में करानी पड़ी लैंडिंग

Bihar : शाम में अचानक तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। अचानक मौसम के इस बदलाव का असर सीधे तौर पर हवाई सेवाओं पर पड़ा। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।  और पढ़ें

09:23 PM, 29-Apr-2026

Bihar Crime: भाजपा नेता के भांजे की गोली मारकर हत्या, रोड रेज में हुई थी कहासुनी; बहनोई गंभीर रूप से घायल

Bihar News: सिवान में रोड रेज की घटना में बीजेपी नेता के भांजे हर्ष कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि बहनोई चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामूली सड़क विवाद के बाद हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

09:07 PM, 29-Apr-2026

Bihar News: प्रेम विवाह के बाद मचा बवाल, लड़की पक्ष ने की दूल्हे की पिटाई; पुलिस ने दिलाया साथ रहने का अधिकार

Bihar News: गया में अंतरजातीय प्रेम विवाह के बाद हंगामा हो गया। युवक से मारपीट कर युवती को परिजन ले गए, लेकिन पुलिस जांच में दोनों बालिग पाए गए। युवती की इच्छा के बाद उसे पति के साथ रहने की अनुमति दी गई। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

08:44 PM, 29-Apr-2026

Bihar News: बेटे की हत्या करने वाले पिता को उम्रकैद, जमीन विवाद और नशे ने उजाड़ कर रख दिया परिवार

Bihar News: बेगूसराय में अपने ही पुत्र की हत्या करने वाले पिता को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। जमीन विवाद और नशे की लत इस वारदात की मुख्य वजह बनी। सात गवाहों और ठोस साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए जुर्माना और मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

08:30 PM, 29-Apr-2026

Bihar News: दिल्ली से दरभंगा आ रही इंडिगो की फ्लाइट अचानक हुई डायवर्ट, दुर्गापुर में सुरक्षित लैंडिंग

Bihar News: दरभंगा एयरपोर्ट पर रनवे खाली नहीं होने के कारण दिल्ली से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 360 को दुर्गापुर डायवर्ट करना पड़ा। बाद में रनवे उपलब्ध होने पर विमान ने शाम 4:30 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। इस दौरान यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन सुरक्षित पहुंचने पर उन्होंने राहत की सांस ली। और पढ़ें

07:57 PM, 29-Apr-2026

Bihar: अब बिहार में ही बन रहा भविष्य; डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी बोले- शिक्षा के लिए छात्रों का पलायन घटा

Bihar News: बिहार में तकनीकी शिक्षा के विस्तार से छात्रों का पलायन तेजी से घटा है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि 38 जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज और 46 पॉलिटेक्निक संस्थान संचालित हो रहे हैं, जहां कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

और पढ़ें

06:47 PM, 29-Apr-2026

Bihar: सीआईडी डीआईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, मुख्य आरोपी की पत्नी निकली नगर परिषद उप सभापति; जांच तेज

Bihar News: सुल्तानगंज गोलीकांड मामले में सीआईडी डीआईजी जयंत कांत ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच तेज कर दी है। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए मुख्य आरोपी रामधनी यादव की पत्नी नगर परिषद की उप सभापति होने से मामला और संवेदनशील हो गया है। पुलिस कई परिजनों से पूछताछ कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

06:40 PM, 29-Apr-2026

Bihar Cabinet: सीएम सम्राट चौधरी ने दूसरी कैबिनेट में क्या सौगातें दी? 63 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगाई मुहर

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार शाम पांच बजे मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी। मुख्य सचिवालय में हुई इस महत्त्वपूर्ण बैठक में 63 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। आइये जानते हैं सीएम किन महत्वपूर्ण फैसलों पर अपनी स्वीकृति दी? और पढ़ें

06:38 PM, 29-Apr-2026

Bihar: पटना समेत 15 जिलों में रेड अलर्ट, मगध, मिथिला, कोसी, सीमांचल में भी बारिश के आसार; पढ़िए पूरी खबर

Today Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। साथ ही पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है।  और पढ़ें

06:24 PM, 29-Apr-2026

Bihar: कुलपति की कार्यशैली पर घिरी बिहार विवि; राज्यपाल को पत्र और सदन में हंगामे के बाद CM के पाले में गेंद

Bihar News: बिहार कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति की कार्यशैली और प्रशासनिक फैसलों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नियुक्ति, नामांकन और वित्तीय मामलों में अनियमितता के आरोपों के बाद उच्चस्तरीय जांच की मांग उठी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मामले की प्रारंभिक रिपोर्ट तलब की है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

05:58 PM, 29-Apr-2026

Bihar: शिक्षा का मंदिर या मजदूरी का अड्डा? स्कूली बच्चों से ढुलवाए बेंच-डेस्क; वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

Bihar News: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनवर्षा में बच्चों से बेंच-डेस्क ढुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले के सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने पर संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:30 PM, 29-Apr-2026

Bihar News: विदाई की आस टूटी तो विवाहिता ने मायके में लगाई फांसी, मासूम के सिर से उठा मां का साया

Bihar News: पूर्णिया के अकबरपुर थाना क्षेत्र में ससुराल वालों की बेरुखी और विदाई नहीं होने से आहत 20 वर्षीय विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

05:04 PM, 29-Apr-2026

Bihar: कार्यपालक पदाधिकारी के पार्थिव शरीर को देखकर रो पड़ी पत्नी, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Bihar News: सुल्तानगंज के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णभूषण कुमार की हत्या के बाद उनका पार्थिव शरीर मधुबनी स्थित पैतृक आवास लाया गया, जहां परिजनों में कोहराम मच गया। राज्य सरकार ने उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराने और परिवार को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

04:52 PM, 29-Apr-2026

Bihar: विजय सिन्हा प्रकरण से भूमिहार नाराज! सम्राट मंत्रिमंडल में भाजपा की सोशल इंजीनियरिंग का क्या होगा?

Cabinet Expansion: बिहार में नई सरकार 15 अप्रैल को बनी थी। सम्राट चौधरी के अलावा भाजपा से किसी अन्य नेता ने उस दिन शपथ नहीं ली। अब सवाल उठ रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा? सीएम सम्राट की नई  टीम कैसी रहेगी? क्या चल रहा है भाजपा में? पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, पूर्व मंत्री दिलीप जायसवाल जैसे बड़े नेताओं का क्या होगा? आइये इन सब सवालों का जवाब जानते हैं?  और पढ़ें

04:38 PM, 29-Apr-2026

Bihar: 'तेजस्वी जंगलराज के युवराज', भड़के मंत्री संतोष सुमन; बोले- सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर कर रही काम

Bihar News: गया में एक निजी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में डॉ. संतोष कुमार सुमन ने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर खुशी जताई। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए उन्हें 'जंगलराज का युवराज' बताया और कहा कि बिहार सरकार अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से काम कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

04:05 PM, 29-Apr-2026

Bihar News: पूर्णिया में अचानक अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, हादसे में चली गई किशोर की जान; एक की हालत नाजुक

Bihar News: पूर्णिया के बेलौरी चौक पर देर रात हुए सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

03:42 PM, 29-Apr-2026

21 साल के डिलीवरी बॉय की ह*त्या पर बोले चिराग पासवान- बर्दाश्त नहीं किया जाएगा | Chirag Paswan

21 साल के डिलीवरी बॉय की ह*त्या पर बोले चिराग पासवान- बर्दाश्त नहीं किया जाएगा | Chirag Paswan और पढ़ें

03:34 PM, 29-Apr-2026

Bihar News: हत्या के सनसनीखेज मामले में बड़ा फैसला; तीन दोषियों को उम्रकैद, 50-50 हजार का जुर्माना लगाया

Bihar News: बाढ़ व्यवहार न्यायालय ने 2020 के हत्या मामले में तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। फैसला आने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

03:24 PM, 29-Apr-2026

Bihar News: 'पुलिस ने जिसे एनकाउंटर में मार गिराया, वह एनडीए नेता था' तेजस्वी यादव ने सबूत दिखाते हुए ऐसा कहा

 Bhagalpur Murder Case: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने स्पष्ट कहा कि बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसर कृष्ण भूषण कुमार की हत्या करने वाला रामधुनी यादव एनडीए नेता है। उन्होंने रामधुनी यादव के साथ एनडीए के नेताओं की तस्वीर भी शेयर की। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला? और पढ़ें

03:17 PM, 29-Apr-2026

Bihar News: तेज रफ्तार कार का कहर; कंटेनर के पास काम कर रहे तीन लोगों को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

Bihar News: मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे कंटेनर का पहिया निकाल रहे तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क और राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

03:06 PM, 29-Apr-2026

Delhi में Bihar के डिलीवरी बॉय की हत्या, पीड़ित परिवाप से मिले Pappu Yadav, क्या बोले?

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली में हुए बिहार के डिलीवरी बॉय की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मुलाकात की। और पढ़ें

03:05 PM, 29-Apr-2026

Bihar : पटना के रेस्टोरेंट में आग से खेलने की कैसी है तैयारी; जहां होटल हुआ था खाक, आज कैसा है हाल

Bihar : पाल होटल में लगी भीषण आग में 6 लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में युवतियां भी थीं। उस हादसे के तो कई कारण थे, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि वहां आसपास के रेस्टोरेंट और होटल आज भी उस घटना से कुछ भी सीख नहीं पाए।    और पढ़ें

02:56 PM, 29-Apr-2026

Bihar: शादी की खुशियां मातम में बदली; मड़वा स्नान के दौरान गंगा में डूबी पांच साल की भांजी, मची चीख पुकार

Bihar News: मोकामा थाना क्षेत्र में मामा की शादी में शामिल होने आई पांच वर्षीय बच्ची की ‘मड़वा स्नान' की रस्म के दौरान गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

02:56 PM, 29-Apr-2026

Bhagalpur: भागलपुर में हुई BAS अफसर की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर, जानें मामला।

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी रामधनी यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। अपराधियों की ओर से की गई फायरिंग में बिहार पुलिस के तीन जवान भी घायल हुए हैं।  और पढ़ें

02:29 PM, 29-Apr-2026

Jodhpur: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, ड्रग्स माफियाओं पर कार्रवाई करते हुए क्या मिला?

जोधपुर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एनटीएफ) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी अवैध ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है।  और पढ़ें

02:28 PM, 29-Apr-2026

Bihar: छह माह की बेटी से छिना पिता का साया, ADM पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़, CM सम्राट ने किया मुआवजे का एलान

Bihar: सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी शादी उत्तर प्रदेश में तैनात एडीएम से हुई थी और उनकी 6 माह की एक पुत्री है।  और पढ़ें

01:14 PM, 29-Apr-2026

Bihar: अमर उजाला की खबर का असर; मनरेगा जांच में खुली कई परतें, कई अधिकारी और कर्मी जिम्मेदार

Bihar: पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन प्रखंड स्थित विजयी पंचायत में मनरेगा समेत विभिन्न योजनाओं में लाखों रुपये की अनियमितता सामने आई है। अमर उजाला की खबर के बाद प्रशासन ने जांच कराई, जिसमें गंभीर गड़बड़ियां पाई गईं। जांच रिपोर्ट में 9 योजनाओं सहित सोख्ता निर्माण और डस्टबिन योजना में लाखों की वसूली तय की गई है। और पढ़ें

12:22 PM, 29-Apr-2026

Bihar News: उपसभापति का पति ही निकला कार्यपालक पदाधिकारी का हत्यारा, पुलिस एनकाउंटर में हुआ ढेर

Bihar News: भागलपुर के सुल्तानगंज में नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी रामधनी यादव, जो उपसभापति का पति है, वही हत्या का मास्टरमाइंड था। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया। और पढ़ें

12:00 PM, 29-Apr-2026

Tejashwi Yadav: बीजेपी की हार में देश की जीत है, बोले तेजस्वी यादव | West Bengal Elections 2026

Tejashwi Yadav: बीजेपी की हार में देश की जीत है, बोले तेजस्वी यादव | West Bengal Elections 2026 और पढ़ें

11:47 AM, 29-Apr-2026

Bihar: व्यवसायी की हत्या कर शव को दुकान में किया बंद, पूर्व मालिक पर लगा हत्या का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Bihar: दरभंगा में पेंट व्यवसायी बबलू यादव की दुकान के अंदर हत्या कर शव बंद कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पुराने विवाद के चलते दुकान के मालिक के पुत्र चंदन यादव ने उन्हें फोन कर बुलाया और विवाद के बाद हत्या कर दी।  और पढ़ें

11:25 AM, 29-Apr-2026

Bihar: करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं, फसल बचाने के लिए बिछाई गई थी तार

Bihar: नालंदा जिले के नीरपुर गांव में चचेरी बहन की शादी की तैयारियों के दौरान 16 वर्षीय अंकुश कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। खेत में फसल की सुरक्षा के लिए अवैध रूप से बिछाए गए बिजली के नंगे तार उसकी मौत का कारण बने। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें

11:09 AM, 29-Apr-2026

Bihar: नालंदा में समधी मिलन से पहले ही टूटी सांसों की डोर, सड़क हादसे में पिता की मौत से शादी की खुशियां मातम

Bihar: नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र में बेटी की शादी के दौरान समधी मिलन के लिए घर से निकले पिता आरजू पासवान की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने बेटी की शादी प्रभावित न हो, इसलिए मौत की खबर छुपाकर सभी रस्में पूरी कराईं और विदाई के बाद घटना सार्वजनिक हुई।  और पढ़ें

10:40 AM, 29-Apr-2026

Bihar News: साइबर प्रहार 3.0 के जरिए 5036 म्यूल अकाउंट की पहचान, 22 बैंक के अधिकारी बिहार पुलिस के रडार पर

Cyber Crime News: साइबर प्रहार के पहले और दूसरे चरण में भी सैकड़ों खातों पर कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस का दावा है कि इस अभियान से साइबर अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी सफलता मिलेगी। पुलिस ने आम लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है। और पढ़ें

09:36 AM, 29-Apr-2026

Bihar: कक्षा में पढ़ाने वाला बना ‘प्रेमी’; छात्रा संग फरार शिक्षक, पत्नी ने खोला चौंकाने वाला राज!

Bihar: दरभंगा में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर अपनी ही छात्रा को लेकर फरार होने का गंभीर आरोप लगा है। शिक्षक की पत्नी ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को शिकायत देकर  कार्रवाई की मांग की है।   और पढ़ें

09:18 AM, 29-Apr-2026

Bihar: सिकंदरा नगर पंचायत में घूसखोरी का बड़ा खुलासा; कार्यपालक पदाधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Bihar: जमुई में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई में सिकंदरा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार और स्वच्छता प्रहरी सोनू चौधरी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। दोनों से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच हो रही है। और पढ़ें

09:02 AM, 29-Apr-2026

Bihar: बारात से लौटते ही बुझ गया घर का आखिरी सहारा, इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत से परिजन बेहाल

Bihar: जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड के भाने बीघा गांव के युवक विवेक राज की बारात से लौटने के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और काको में जिम चलाते थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। और पढ़ें

08:54 AM, 29-Apr-2026

Bihar: भागलपुर में BAS अफसर की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मार गिराया; मुठभेड़ में तीन जवान भी घायल

Bihar Police : भागलपुर में सरकारी कार्यालय के अंदर घुसकर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की हत्या के तीन में से एक आरोपी को बिहार पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। दोनों ओर से हुई फायरिंग में पुलिसकर्मी भी घायल है। और पढ़ें

07:52 AM, 29-Apr-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर हुए सड़क हादसे में बिहार पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ओम प्रकाश मिश्रा की दर्दनाक मौत हो गई। वे मधुबनी में तैनात थे और किसी काम से मुजफ्फरपुर आए थे। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें