झारखंड के हजारीबाग जिले में NH-2 पर दनुआ घाटी के पास तेज रफ्तार में ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान SUV ट्रक से टकरा गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ। और पढ़ें
भागलपुर में 21 वर्षीय छात्र सौरभ कुमार जायसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सौरभ पूर्णिया का रहने वाला था और पढ़ाई के लिए भागलपुर में रह रहा था। घटना वाले दिन वह दोस्तों के साथ गया था, लौटते समय उसे गोली मारी गई। और पढ़ें
जनेऊ विवाद को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कर्नाटक में परीक्षा के दौरान जनेऊ उतरवाने के मुद्दे पर राहुल गांधी और कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है। और पढ़ें
सहरसा में रिफ्यूजी कॉलोनी के पास एक सीमेंट और हार्डवेयर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिससे लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान मालिक के अनुसार करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने पहले बिजली कटवाई और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया। और पढ़ें
Bihar : राजधानी पटना में अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। और पढ़ें
नालंदा के राजगीर थाना में तैनात SI देवकांत कुमार को निगरानी ब्यूरो ने 90 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वह एक डॉक्टर से केस डायरी और जब्त पिस्टल रिलीज कराने के नाम पर पैसे मांग रहा था। और पढ़ें
जमुई के गरही डैम में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। अफजल गहरे पानी में डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए समीर कूद पड़ा, लेकिन वह भी बाहर नहीं निकल सका। दोनों अपने दोस्तों के साथ घूमने आए थे। और पढ़ें
Bihar : सीतामढ़ी के पुनौराधाम में बन रहे मां सीता का मंदिर 31 दिसंबर 2028 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। यह बात आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में मां का आशीर्वाद लेना उनके लिए गौरव का विषय है। और पढ़ें
किशनगंज के पौआखाली में मदरसा नौमानिया शीशागाछी के नाम पर फर्जी मदरसा चलाने और सरकारी पैसे के गबन का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने पहले भी शिकायत की थी, लेकिन बिना जांच के भुगतान जारी रहा। मामले की शिकायत जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक भेजी गई है और जांच व कार्रवाई की मांग की गई है। और पढ़ें
गया में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पहली बार सार्वजनिक रूप से बताया कि संतोष कुमार सुमन उनके सौतेले बेटे हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा उन्हें अपने बेटे की तरह पाला और वही उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी बने। और पढ़ें
Bihar : अचानक तेज धमाके होने लगे। चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पटना हाईकोर्ट में आतंकियों ने बस को हाईजैक कर लिया। सूचना मिलते ही वहां ATS कमांडो भी पहुँच गए। यह मॉक ड्रिल के तहत किया गया। और पढ़ें
जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने बिहार के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर जमकर निशाना साधा। देखिए उन्होंने क्या कहा। और पढ़ें
Patna Crime News: आरोप यह भी है कि हत्या से पहले नवविवाहिता को जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने एफएसएल टीम मदद से इसकी जांच कर रही है। एसडीपीओ दीपक कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। और पढ़ें
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के हाल में महिलाओं पर दिए बयान को लेकर जदयू की प्रदेश महिला सचिव रीना चौधरी ने कराई एफआईआर। देखिए उन्होंने क्या कहा। और पढ़ें
बेतिया में शराब तस्करी का अनोखा मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति घोड़े के जरिए अवैध शराब की सप्लाई कर रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से करीब 21 लीटर शराब बरामद की। और पढ़ें
मोकामा के कसहा दियारा में 70 वर्षीय वाल्मीकि निषाद की निर्मम हत्या कर दी गई। वह अपने बथान पर सो रहे थे, तभी अपराधियों ने गला दबाकर और धारदार हथियार से हमला कर उनकी जान ले ली। और पढ़ें
बख्तियारपुर के चिरैया गांव में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब गंगा स्नान के दौरान चार लड़कियां तेज धारा में बह गईं। स्थानीय लोगों ने दो को बचा लिया, लेकिन अमृता कुमारी और माधुरी कुमारी अब भी लापता हैं। और पढ़ें
सारण में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां युवक ने अपनी मौसेरी बहन से प्रेम विवाह करने के बाद ही उसकी हत्या कर दी। आराध्या कुमारी, जो छपरा में शिक्षिका थीं, का अपने मौसेरे भाई दीपक से प्रेम संबंध था और दोनों ने परिवार के विरोध के बावजूद शादी कर ली थी। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के फकुली थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय मो. हबीब की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोग उनकी पत्नी पर डायन का आरोप लगाते हुए घर पहुंचे और गाली-गलौज के साथ मारपीट करने लगे। और पढ़ें
Patna Crime News: निर्मम हत्या के बाद लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन न्याय की न्याय की गुहार लगा रहे हैं। और पढ़ें
Bihar News: Raghav Chadha के भाजपा में शामिल होने पर भड़के तेजस्वी, BJP और JDU के नेताओं की भी प्रतिक्रिया और पढ़ें
ओबरा में जमीनी विवाद ने एक परिवार को खून-खराबे की कगार पर पहुंचा दिया, जब बेटे अजीत कुमार ने अपने ही पिता और बड़े भाई पर फायरिंग कर दी। सौभाग्य से दोनों बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने सघन छापेमारी कर उसे हरनाही पुल के पास गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें
Bihar News: गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के मटहा गांव में 60 वर्षीय महिला बिफरी देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। महिला का शव सुबह बधार में मिला। प्रारंभिक आशंका है कि उसे डायन बताकर इस वारदात को अंजाम दिया गया, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। और पढ़ें
Bihar: पूर्णिया के अनगढ़ में वार्ड सदस्य मोहम्मद अशफाक अंसारी की घर में घुसकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बेटी ने 6 लोगों पर FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है। और पढ़ें
Weather forecast: बिहार में कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान और सतर्क रहने की अपील की है। आइए जानते है बिहार में कहां कैसा रहेगा मौसम का हाल? और पढ़ें
Bihar: बिहार के गया जिले में एक निजी नर्सिंग होम में किशोर की मौत के बाद जमकर हंगामा, तोड़फोड़ और मारपीट की घटना सामने आई है, जिसका CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। और पढ़ें
Bihar News: मुजफ्फरपुर के सरैया बाजार स्थित एक मॉल में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया और इलाके में अफरातफरी मच गई। आग सुबह करीब 5 बजे लगी और तेजी से फैल गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन भारी नुकसान हुआ है। और पढ़ें
Bihar: कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के दनिहा पंचायत में मस्जिद से 5 लाख रुपये चोरी के आरोप में दो युवकों को पकड़कर पंचायत ने अवैध रूप से फैसला सुनाया और उनसे 2 लाख रुपये लौटाने का इकरारनामा कराया। इसी दौरान मुखिया प्रतिनिधि ने दोनों युवकों की लाठी से पिटाई कर दी, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें
Bihar Latest News: Gopalganj में लूट के बाद खूनी बवाल, फा*रिंग और भीड़ के गुस्से में गई तीन जानें और पढ़ें
Bettiah News: बेतिया-लौरिया मार्ग पर सड़क हादसे में भीम आर्मी लौरिया प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश की मौत हो गई। उनके मित्र प्रदीप राम गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। गांव में शोक का माहौल है। और पढ़ें
Bihar: दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र से 11 अप्रैल को स्कूल जाते समय अपहृत छात्रा को पुलिस ने बिठौली चौक से सकुशल बरामद कर लिया है। परिजनों ने अपहरण का आरोप छात्रा के ममेरे भाई सहित चार लोगों पर लगाया है। और पढ़ें
Bihar News: अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र में प्रेमी की दूसरी शादी की तैयारी से आहत होकर एक 25 वर्षीय युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई और न्याय की मांग करने लगी। करीब पांच घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और प्रशासन की समझाइश से उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। और पढ़ें
Bihar Politics: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पुनौराधाम निकलने से पहले राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से मिले। फ्लोर टेस्ट के वक्त सम्राट चौधरी ने स्पष्ट कहा था कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में ही एनडीए की सरकार चल रही है। उनके ही बताए रास्ते पर हमलोग चल रहे हैं। और पढ़ें
Bihar: छपरा के गोढा गांव में तिलकोत्सव के दौरान हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। इस घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाते समय पार्षद ने रास्ते में दम तोड़ दिया। और पढ़ें
Bihar News: नालंदा के थरथरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ससुराल में एक 21 वर्षीय युवक विश्वविजय कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने पत्नी, सास और ससुर पर गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है। और पढ़ें
Bihar: सासाराम में प्रसव के बाद एक जीएसटी अधिकारी के नवजात बच्चे की मौत का मामला सामने आया है, जिसमें निजी अस्पताल पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। शिकायत के बाद एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने पुलिस बल के साथ अस्पताल में छापेमारी कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
Bihar News: नवादा उत्पाद विभाग के पुलिसकर्मियों की संलिप्तता वाले अपहरण और फिरौती कांड ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जमुई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो एएसआई समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वसूली गई रकम भी बरामद कर ली है। और पढ़ें
Bihar: वैशाली जिले के काजीपुर थाना क्षेत्र के असाधरपुर गांव में एक विवाहिता गुंजन कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ससुराल से बरामद हुआ। मृतका के पिता ने पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
Murder News: रोहतास जिले के बभनगांवा गांव में 45 वर्षीय दीपू साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह पहले एक हत्या मामले में आरोपी था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। और पढ़ें
Darbhanga: दरभंगा में 16 वर्षीय लड़की की संदिग्ध मौत के मामले में ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया है। परिजन साक्ष्य मिटाने के लिए शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चिता से अवशेष बरामद किया है। और पढ़ें
Gopalganj: बिहार के गोपालगंज में ज्वेलरी दुकान लूट के दौरान अपराधियों की फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जिसके बाद उग्र भीड़ ने दो अपराधियों को पकड़कर बेरहमी से पीटा। इसमें से एक की मौत हो गई। वहीं दूसरी की हालत गंभीर है। इलाके में तनाव बना हुआ है। और पढ़ें
Bihar: वैशाली में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक दर्दनाक घटना में युवक ने कथित रूप से पहले अपनी प्रेमिका को गोली मार दी और फिर आत्महत्या कर ली। युवती गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है। हालांकि घटनास्थल से हथियार और खोखे न मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है, जिससे पुलिस की जांच पर सवाल उठ रहे हैं। और पढ़ें