फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:45 PM, 24-Apr-2026

Bihar:ड्यूटी भी और इंसानियत भी, दरभंगा जंक्शन पर गूंजी नन्ही किलकारी, पुलिस ने मसीहा बनकर कराया सुरक्षित प्रसव

दरभंगा जंक्शन पर प्रसव पीड़ा से तड़प रही मधुबनी की अफसाना खातून के लिए जीआरपी पुलिस मसीहा बनी। एसआई सुभाष चंद्र और महिला सिपाही पूजा टोप्पो ने धूप में चादर घेरकर सुरक्षित प्रसव कराया, जहां महिला ने बेटी को जन्म दिया। और पढ़ें

10:16 PM, 24-Apr-2026

Bihar: दरभंगा में ग्रीनफील्ड टाउनशिप के लिए 17 हजार एकड़ जमीन चिन्हित, राजभवन ने जारी की सूची

दरभंगा में ग्रीनफील्ड टाउनशिप परियोजना को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा के बाद राजभवन ने तीन प्रखंडों के 100 से अधिक गांवों की सूची जारी कर दी है, जहां टाउनशिप विकसित की जाएगी। और पढ़ें

09:48 PM, 24-Apr-2026

Bihar: नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, सड़क जाम कर परिजनों का हंगामा, लापरवाही का लगाया आरोप

जमुई के बरहट प्रखंड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र आनंद कुमार की संदिग्ध मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। छात्र स्कूल परिसर में अचेत अवस्था में मिला, जिसे अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:43 PM, 24-Apr-2026

Bihar: सहरसा टाउनशिप पर बड़ा ऐलान, सरकार ने जारी की गांवों की पूरी लिस्ट, 2027 तक जमीन खरीद-बिक्री पर रोक

सहरसा में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड और सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग ने कोर एरिया और विशेष क्षेत्र की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। प्रशासनिक आदेश के अनुसार, इन चिन्हित इलाकों में 31 मार्च 2027 तक जमीन की खरीद-बिक्री, प्लॉटिंग और नए निर्माण कार्यों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। और पढ़ें

09:34 PM, 24-Apr-2026

Bihar: सुहाग की बलि, एनएच पर लाश और 12वें दिन बारात; सीवान के 'हैवान' इंजीनियर की खौफनाक कहानी

सीवान में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक इंजीनियर ने रिश्तों का कत्ल कर दिया। आरोपी दीपक कुमार अपनी पत्नी आराध्या को बाइक पर घुमाने के बहाने ले गया और उसकी हत्या कर लाश को बोरे में भरकर नेशनल हाईवे के किनारे फेंक दिया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:32 PM, 24-Apr-2026

Bihar : बिहार म्यूजियम में दिखेगा मिथिला पेंटिंग का पद्मश्री सफर, 9 मई से सजेगी भव्य प्रदर्शनी

Bihar : कला प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। राजधानी पटना में मिथिला पेंटिंग की एक विशेष प्रदर्शनी लगने वाली है। इसमें स्थानीय कला के साथ-साथ देश-विदेश में ख्याति प्राप्त दिग्गज कलाकारों की पेंटिंग्स भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी। और पढ़ें

09:14 PM, 24-Apr-2026

‘अंग क्षेत्र टाउनशिप’ को कैबिनेट की मंजूरी, 43 गांवों के विकास का रास्ता साफ;जमीन खरीद-बिक्री पर एक साल की रोक

मुंगेर जिले के शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य सरकार ने “अंग क्षेत्र टाउनशिप” परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुए फैसले के तहत यह टाउनशिप करीब 100 एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी। और पढ़ें

08:46 PM, 24-Apr-2026

Bihar News: पूर्णिया में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप योजना, 2027 तक जमीन खरीद-बिक्री पर रोक

पूर्णिया शहर के विस्तार और आधुनिक विकास के लिए बिहार सरकार ने ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप बसाने का फैसला लिया है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने इसके लिए मास्टर प्लान तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। और पढ़ें

08:27 PM, 24-Apr-2026

Bihar : पटना में नई सैटेलाइट टाउनशिप का रास्ता साफ, अगले साल तक जमीन की खरीद-बिक्री और निर्माण पर लगी रोक

Bihar : राजधानी पटना सहित 11 नए आधुनिक शहर बसेंगे। इसको लेकर बिहार सरकार में राजधानी पटना में भी अगलर साल तक जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है।  और पढ़ें

08:06 PM, 24-Apr-2026

Bihar News: 11 साल बाद गिरफ्तार हुआ फरार कनीय अभियंता, गबन मामले में भेजा गया जेल

मुंगेर में पीसीसी सड़क और नाला निर्माण में गबन के मामले में 11 साल से फरार कनीय अभियंता ओम प्रकाश कुमार को पुलिस ने पटना के फुलवारी शरीफ से गिरफ्तार कर लिया। उस पर 3 लाख 74 हजार 584 रुपये के गबन का आरोप है। और पढ़ें

07:54 PM, 24-Apr-2026

Bihar: बिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, शातिर चोर गिरफ्तार, 30 लाख के जेवरात और 8 लाख कैश बरामद

पटना और आसपास के इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पाटलिपुत्र और एसकेपुरी थाना पुलिस ने नालंदा के सोहसराय थाना पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद परवेज को पकड़ा। और पढ़ें

07:43 PM, 24-Apr-2026

Bihar News: सासाराम में लूट के दौरान हत्या मामले में पांच दोषियों को सजा, तीन को उम्रकैद

रोहतास जिले के सासाराम में लूट के दौरान एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या के मामले में अदालत ने पांच अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए कड़ी सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-2 विजेंद्र कुमार राय की अदालत ने तीन आरोपियों को आजीवन कारावास और दो को 10 वर्ष का सश्रम कारावास दिया है। और पढ़ें

06:52 PM, 24-Apr-2026

Bihar: दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, पीछा करने पर अपराधियों ने चलाई गोलियां, ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ा

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर गांव में ‘दीपक ज्वेलर्स’ में दिनदहाड़े लूट की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। लूट के बाद भाग रहे अपराधियों का पीछा करने पर उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें राहगीर डबलू मिश्र की मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें

06:21 PM, 24-Apr-2026

Bihar News : BPSC 71वीं मुख्य परीक्षा कल से शुरू, राजधानी पटना के 22 केंद्रों पर 13 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

Bihar : बिहार लोक सेवा आयोग की एकीकृत 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा कल से शुरू हो रही है। परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। साथ ही परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  और पढ़ें

05:16 PM, 24-Apr-2026

Bihar News: तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जहानाबाद जिले में तीन दिन से लापता 30 वर्षीय अरुण कुमार का शव परस बीघा थाना क्षेत्र के बदलू बीघा गांव के बधार से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले गांव के एक व्यक्ति से गेहूं की पलारी जलाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद अरुण अचानक लापता हो गए थे। और पढ़ें

05:03 PM, 24-Apr-2026

Bihar : विधान सभा अध्यक्ष की नीतीश कुमार के लिए लिखी लाइनें पढ़िए; बहुमत के बाद प्रेम कुमार ने क्या कहा?

Bihar Vidhan Sabha : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बहुमत प्रस्ताव के बाद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए कुछ रोचक पंक्तियां कहीं। साथ ही, उन्होंने समापन सत्र पर मन की बात भी कही। और पढ़ें

04:29 PM, 24-Apr-2026

Bihar News: रोहतास में निगरानी की कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी गिरफ्तार

रोहतास जिले के सासाराम में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजपुर प्रखंड के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जनार्दन कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वह पैक्स गोदाम के सत्यापन के नाम पर पैक्स प्रबंधक प्रशांत कुमार से घूस मांग रहे थे। और पढ़ें

04:28 PM, 24-Apr-2026

Bihar News : रोहिणी आचार्या ने सीएम सम्राट चौधरी पर कसा तंज, फ्लोर टेस्ट के बहाने सोशल मीडिया पर खूब लिखा

Bihar : रोहिणी आचार्या ने सीएम सम्राट चौधरी पर खूब तंज कसा। एक दिवसीय सत्र के दौरान तेजस्वी यादव और सीएम के बीच खूब बहसबाजी हुई।बात इतनी बढ़ गई कि सीएम को अंत में यह कहना पड़ा कि निजी हमला कीजिएगा तो निजी कमेंट सुनना पड़ेगा।  और पढ़ें

04:18 PM, 24-Apr-2026

Bihar News: सुगौली लव जिहाद केस में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार; युवती भी बरामद

पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के बहुचर्चित ‘लव जिहाद’ मामले (कांड संख्या 175/26) में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी शेख साहिल को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है और संबंधित युवती को भी उसके साथ बरामद किया गया है। और पढ़ें

04:07 PM, 24-Apr-2026

Bihar News: वर्दी में रील बनाना नहीं थम रहा, वैशाली के होमगार्ड जवान का वीडियो वायरल

बिहार में वर्दी पहनकर रील बनाने पर प्रतिबंध के बावजूद यह सिलसिला जारी है। हाल ही में पुलिस मुख्यालय द्वारा कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन रुक नहीं रहा है। और पढ़ें

03:06 PM, 24-Apr-2026

IP Gupta on Samrat Chaudhary: आईपी गुप्ता ने क्यों किया सम्राट चौधरी का धन्यवाद? खुद ही बता दिया | Bihar

IP Gupta on Samrat Chaudhary: आईपी गुप्ता ने क्यों किया सम्राट चौधरी का धन्यवाद? खुद ही बता दिया | Bihar और पढ़ें

02:55 PM, 24-Apr-2026

Bihar: मासूम की हत्या के सदमे से उबर भी न पाया परिवार, अब दादा के लापता होने से परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

Bihar: पूर्णिया के अमौर थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची सोमिया कुमारी की निर्मम हत्या के बाद उसके दादा कृत्यानंद हरिजन के रहस्यमयी तरीके से लापता होने से सनसनी फैल गई है। लगातार दो बड़ी घटनाओं ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है और इलाके में दहशत का माहौल है।   और पढ़ें

02:31 PM, 24-Apr-2026

Lalu Yadav: सीएम सम्राट चौधरी बोले- लालू यादव ने RSS के सामने घुटने टेके, नीतीश नहीं होते तो वह बनते भी नहीं

बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी उम्र, डिग्री समेत कई सवालों का जवाब दिया। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला। आइये जानते हैं किसने क्या कहा? और पढ़ें

02:19 PM, 24-Apr-2026

Alok Mehta on Samrat Chaudhary: सम्राट पर भड़क गए RJD नेता आलोक मेहता, बोले- व्यवहार संहिता बनाइए

Alok Mehta on Samrat Chaudhary: सम्राट पर भड़क गए RJD नेता आलोक मेहता, बोले- व्यवहार संहिता बनाइए और पढ़ें

01:20 PM, 24-Apr-2026

Bihar Floor Test: बिहार फ्लोर टेस्ट.. क्या बोले नेता? | Bhai Virendra | Samrat Chaudhary | Bihar Politics

Bihar Floor Test: बिहार फ्लोर टेस्ट.. क्या बोले नेता? | Bhai Virendra | Samrat Chaudhary | Bihar Politics और पढ़ें

01:14 PM, 24-Apr-2026

Bihar News: जमुई में भीषण सड़क हादसा; दूध गाड़ी और हाईवा की टक्कर, 30 मिनट तक केबिन में फंसा रहा चालक

Bihar News: जमुई जिले के गिद्धौर-झाझा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दूध वाहन और हाईवा की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है। और पढ़ें

12:35 PM, 24-Apr-2026

Bihar Floor Test: बिहार विधानसभा में बोले तेजस्वी यादव- इन्होंने नीतीश जी को फिनिश कर दिया | Bihar Vidhansabha

Bihar Floor Test: बिहार विधानसभा में बोले तेजस्वी यादव- इन्होंने नीतीश जी को फिनिश कर दिया | Bihar Vidhansabha और पढ़ें

12:06 PM, 24-Apr-2026

Bihar: पति दिल्ली में करता रहा मजदूरी, इधर पत्नी प्रेमी संग फरार, गहने, कैश और बच्चों को भी ले गई साथ

Bihar: दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ बेटे-बेटी को लेकर फरार हो गई। पति ने अपहरण का मामला दर्ज कराते हुए नकदी और गहने ले जाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

11:51 AM, 24-Apr-2026

Bihar Vidhan Sabha: तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर वायरल बात की याद सम्राट चौधरी को दिलाई: विधानसभा में CM को घेरा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज बहुमत प्रस्ताव के विपक्ष में बोलने के खड़े हुए तो उन्होंने NDA सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सम्राट चौधरी पर भी तंज कसा। साथ ही लालू राज की भी याद दिलाई।  और पढ़ें

10:34 AM, 24-Apr-2026

Tejashwi Yadav: सम्राट चौधरी के बहुमत प्रस्ताव पर MLA की गिनती नहीं चाहेंगे तेजस्वी यादव; ऐसा क्यों?

Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा में राज्य की नई सरकार आज बहुमत प्रस्ताव पेश करेगी। इसके लिए फ्लोर टेस्ट सत्तारूढ़ एनडीए चाहेगा, लेकिन विपक्षी महागठबंधन नहीं। खासकर राजद और तेजस्वी यादव तो बिल्कुल नहीं। वजह समझिए।
  और पढ़ें

10:22 AM, 24-Apr-2026

Bihar: टक्कर से तकरार; दरभंगा में बाइक भिड़ंत के बाद दो समुदायों में हिंसक झड़प, पत्थरबाजी में दर्जनभर घायल

Bihar: दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के मकसूदनपुर गांव में दो बाइक की टक्कर के बाद दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर गांव में कैंप कर रही है।  और पढ़ें

09:53 AM, 24-Apr-2026

Bihar: विधानसभा से महागठबंधन के चार विधायक गायब रहेंगे या ज्यादा? जानिए, क्या है बिहार में विधायकों का गणित

Bihar Politics : बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के 35 विधायक जीते थे, लेकिन जब ताकत दिखाने की बारी आई तो चार मौके से गायब थे। अब चर्चा तो यह संख्या बढ़ने की है, इसलिए जानिए बिहार विधानसभा का पूरा गणित और वैसे चर्चित चेहरों के बारे में। और पढ़ें

09:47 AM, 24-Apr-2026

Bihar: हरियाणा की डांसर, बंगाल की कॉल गर्ल; कहीं होटल तो कहीं आर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा था देह व्यापार

Bihar: बेगूसराय में पुलिस ने अवैध देह व्यापार और मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग रैकेट का भंडाफोड़ किया। सुभाष चौक स्थित एक होटल में छापेमारी कर कॉल गर्ल, ग्राहक और होटल स्टाफ को गिरफ्तार किया गया, जबकि आर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहे दूसरे रैकेट में लड़कियों को बहला-फुसलाकर इस धंधे में धकेला जा रहा था।  और पढ़ें

09:28 AM, 24-Apr-2026

Bihar: गोपालगंज में चाकूबाजी में घायल युवक की मौत के बाद बवाल, एनएच-27 जाम, 10 अप्रैल को हुआ था जानलेवा हमला

Bihar: गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी गांव में चाकूबाजी में घायल युवक नितिन शर्मा की इलाज के दौरान मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शव गांव पहुंचते ही लोगों ने एनएच-27 को जाम कर टायर जलाकर प्रदर्शन किया।  और पढ़ें

09:19 AM, 24-Apr-2026

Bihar: दरभंगा एम्स के आसपास बसने जा रही नई दुनिया, ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर मिथिला ग्रीनफील्ड टाउनशिप की तैयारी

Bihar: दरभंगा में प्रस्तावित मिथिला ग्रीनफील्ड टाउनशिप परियोजना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इस योजना के तहत बहादुरपुर, हनुमाननगर और केवटी प्रखंड के 102 गांवों को चिन्हित किया गया है, जहां लगभग 12 हजार एकड़ क्षेत्र में आधुनिक टाउनशिप विकसित की जाएगी। और पढ़ें

07:56 AM, 24-Apr-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar: बिहार शरीफ के सूफी नगर में बेखौफ बदमाशों ने पिता-पुत्र को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बिना किसी पूर्व विवाद के हुई इस सरेआम गोलीबारी से इलाके में दहशत है। पुलिस घायलों को अस्पताल भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें