फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:05 PM, 21-Apr-2026

Motihari: बालेन सरकार बनते ही नेपाल में नया नियम, भारत से 100 रु. से ज्यादा का सामान लेने पर टैक्स

Motihari: बालेन सरकार बनते ही नेपाल में नया नियम, भारत से 100 रु. से ज्यादा का सामान लेने पर टैक्स और पढ़ें

11:03 PM, 21-Apr-2026

Bihar Politics: CM सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंचे, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और पीएम मोदी से की मुलाकात

Bihar Politics: CM सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंचे, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और पीएम मोदी से की मुलाकात और पढ़ें

10:58 PM, 21-Apr-2026

Patna में भीषण गर्मी, DM ने 24 घंटे में दिया दूसरा आदेश...अब 11.30 के बाद नहीं खुले रहेंगे स्कूल

Patna में भीषण गर्मी, DM ने 24 घंटे में दिया दूसरा आदेश...अब 11.30 के बाद नहीं खुले रहेंगे स्कूल और पढ़ें

विज्ञापन
10:53 PM, 21-Apr-2026

Begusarai: डबल क्राइम से हड़कंप, टंकी से मिला युवक का शव...विवाहिता की संदिग्ध मौत

Begusarai: डबल क्राइम से हड़कंप, टंकी से मिला युवक का शव...विवाहिता की संदिग्ध मौत और पढ़ें

10:50 PM, 21-Apr-2026

Bihar News: गेहूं चोरी के शक में दो युवकों को तालिबानी सजा, ग्रामीणों ने बांधकर की पिटाई; पुलिस ने छुड़ाया

Bihar News: वैशाली के पदमौल गांव में गेहूं चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर जेसीबी में बांधकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को छुड़ाया। पूछताछ में युवकों ने चोरी से इनकार किया है। लिखित शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस उन्हें छोड़ने की तैयारी कर रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:47 PM, 21-Apr-2026

Bihar News: किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात; पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar News: किशनगंज के पोठिया में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी कुंदन मरांडी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शुरुआती जांच में आपसी विवाद हत्या का कारण बताया गया है। मामले की जांच जारी है। और पढ़ें

10:28 PM, 21-Apr-2026

Bihar News: सदर अस्पताल में बड़ा फर्जीवाड़ा; बिना जांच एक हजार में बन रहे अमरनाथ यात्रा मेडिकल सर्टिफिकेट

Bihar News: मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में बिना जांच एक हजार लेकर अमरनाथ यात्रा के मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने का खुलासा हुआ है। दलालों की मिलीभगत की आशंका है। सिविल सर्जन ने जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। और पढ़ें

10:04 PM, 21-Apr-2026

Panchayat Elections : राज्य निर्वाचन आयुक्त का सख्त निर्देश, बिहार में पहली बार मल्टी पोस्ट EVM से होगा मतदान

Panchayat Elections 2026 : बिहार के चुनावी इतिहास में पहली बार आधुनिक तकनीक का उपयोग हो रहा है। पारंपरिक मशीनों की तुलना में यह अधिक त्वरित और त्रुटिरहित है। मल्टी पोस्ट ईवीएम की कई खासियत हैं।  और पढ़ें

09:53 PM, 21-Apr-2026

Bihar News: वैशाली डकैती केस में लापरवाही बरतने पर दो पुलिस अधिकारी निलंबित, एसआईटी जांच और छापेमारी जारी

Bihar News: वैशाली में आभूषण व्यवसायी के घर डकैती के मामले में लापरवाही पर दो पुलिस अधिकारी निलंबित किए गए। डायल-112 और थाने की गंभीर चूक सामने आई। एसआईटी छापेमारी कर रही है और पुलिस जल्द मामले के खुलासे का दावा कर रही है।

और पढ़ें

09:29 PM, 21-Apr-2026

राज्यपाल के आगमन से पहले संस्कृत विश्वविद्यालय में बवाल; कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, आत्मदाह का प्रयास

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में राज्यपाल आगमन से पहले वेतन-पेंशन को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन हुआ। आत्मदाह का प्रयास भी हुआ। जनप्रतिनिधि धरने में शामिल हुए। हंगामे के चलते सीनेट बैठक टल गई और कुलपति पर गंभीर आरोप लगे।

और पढ़ें

09:10 PM, 21-Apr-2026

Bihar News: जमुई नक्सल मुक्त होने के बाद बड़ी कार्रवाई, जंगल में बना नक्सली स्मारक ध्वस्त

Bihar News: जमुई में बिहार-झारखंड सीमा पर सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा बनाया गया स्मारक ध्वस्त किया गया। सुरक्षा बलों ने इसे नक्सली प्रभाव की अंतिम निशानी बताया। प्रशासन क्षेत्र में शांति और विकास को मजबूत करने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहा है।

और पढ़ें

08:45 PM, 21-Apr-2026

Bihar News : राजस्व कर्मचारियों के निलंबन और बहाली पर स्थिति स्पष्ट, जिला समाहर्ताओं के स्तर पर हुई कार्रवाई

Bihar : बिहार में जनगणना का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसको देखते हुए राजस्व कर्मचारियों के निलंबन और उसकी वापसी को लेकर स्थिति अब पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। और पढ़ें

08:45 PM, 21-Apr-2026

Bihar: पुरानी रंजिश में महिला की हत्या, एफआईआर दर्ज कराने वाला भैसुर ही निकला आरोपी; दोस्त संग गिरफ्तार

Bihar News: किशनगंज के बालूबाड़ी गांव में मकई के खेत से मिली महिला की हत्या का पुलिस ने पांच दिनों में खुलासा कर दिया। जमीन विवाद के चलते महिला के भैसुर और उसके साथी ने गला दबाकर हत्या की थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें

07:46 PM, 21-Apr-2026

Bihar: 10 औद्योगिक इकाइयों को 6.09 एकड़ भूमि आवंटित, 94.16 करोड़ निवेश से दो हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

बिहार में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देते हुए बियाडा ने 10 औद्योगिक इकाइयों को 6.09 एकड़ भूमि आवंटित की है। इन परियोजनाओं में ₹94.16 करोड़ निवेश का अनुमान है, जिससे लगभग 2000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। और पढ़ें

07:23 PM, 21-Apr-2026

Bihar News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं; तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, दो युवकों की मौत

Bihar News: औरंगाबाद के एनएच-19 पर तेज रफ्तार कार के ट्रक से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब युवक शादी के लिए सामान लेने जा रहे थे। घटना के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

और पढ़ें

07:16 PM, 21-Apr-2026

Bihar News : स्व-गणना अभियान की हुई शुरुआत, बिहार का यह जिला शीर्ष पर; चार दिनों में 3.70 लाख परिवार हुए शामिल

Bihar : बिहार में 17 अप्रैल से शुरू हुए स्व-गणना अभियान को जनता का शानदार समर्थन मिल रहा है। मात्र चार दिनों के भीतर राज्य के लाखों परिवारों ने डिजिटल माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कराई है। और पढ़ें

07:07 PM, 21-Apr-2026

Bihar News: पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 19 महिलाएं और चार पुरुष; मचा हड़कंप

Bihar News: पूर्णिया के गुलाबबाग रेड लाइट एरिया में पुलिस और नया सवेरा एनजीओ की संयुक्त छापेमारी में 23 लोगों को हिरासत में लिया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को सील कर तलाशी ली गई। पुलिस अब इस अवैध धंधे के मुख्य सरगना और संभावित मानव तस्करी एंगल की जांच कर रही है।

और पढ़ें

06:24 PM, 21-Apr-2026

Bihar News : पटना में भीषण गर्मी का अलर्ट, 24 घंटे के अंदर फिर हुआ स्कूलों के समय में बदलाव; जानिए नया समय

Bihar :  पटना में बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। यह बदलाव 24 घंटे के अंदर किया गया है।  और पढ़ें

05:25 PM, 21-Apr-2026

Pappu Yadav: महिलाओं पर बयान देकर फंसे सांसद पप्पू यादव; महिला आयोग ने किस बात से खफा होकर भेजा नोटिस?

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव अपने विवादित बयानों को लेकर नई मुश्किलों में घिर गए हैं। महिला आरक्षण और महिलाओं की राजनीति में भूमिका पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बिहार राज्य महिला आयोग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। और पढ़ें

05:22 PM, 21-Apr-2026

Bihar News : निशांत कुमार 29 से नहीं इस तारीख से करेंगे बिहार का दौरा, नीतीश कुमार की क्या है योजना?

Bihar : सीएम का पद नहीं रहने के बाद भी नीतीश कुमार  बिहार की यात्रा करेंगे। हालांकि उनकी बिहार यात्रा की तारीख फिलहाल तय नहीं है, लेकिन निशांत कुमार की बिहार यात्रा की तारीख तय कर दी गई है। यह तारीख पहले 29 अप्रैल को थी, लेकिन अब यह नई तारीख पर होगी। और पढ़ें

04:35 PM, 21-Apr-2026

वैशाली में सनसनी: जलाशय में बोरी से बंधा मिला महिला का शव, पहचान में जुटी पुलिस; हत्या की आशंका

वैशाली के भगवानपुर थाना क्षेत्र में जलाशय से बोरी में बंधा एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शव चार-पांच दिन पुराना बताया जा रहा है और पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम के लिए शव को पीएमसीएच पटना भेजा गया है। और पढ़ें

03:34 PM, 21-Apr-2026

Bihar News: दूल्हे की गिरफ्तारी के दौरान बवाल, महिला अधिकारी समेत तीन घायल; 22 आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: मोतिहारी के बेतौना गांव में आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसमें महिला अधिकारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

और पढ़ें

03:19 PM, 21-Apr-2026

Bihar News: सिक्सलेन पुल पर बड़ा हादसा; जुगाड़ गाड़ी से टकराई एंबुलेंस जलकर खाक, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Bihar News: मोकामा के न्यू सिक्स लेन पुल पर जुगाड़ गाड़ी और एंबुलेंस की जोरदार टक्कर के बाद एंबुलेंस में आग लग गई और वह जलकर खाक हो गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई और दूसरे चालक को भी बाहर निकाला। दमकल देर से पहुंचने के कारण वाहन पूरी तरह जल गया, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। और पढ़ें

03:07 PM, 21-Apr-2026

Patna: JDU नेता राजीव रंजन का West Bengal Election पर बड़ा बयान, क्या बोले?

जनता जल यूनाइटेड के प्रवक्ता राजीव रंजन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुानावों को लेकर देखिए क्या दावा किया। और पढ़ें

02:50 PM, 21-Apr-2026

Bihar News: श्रवण कुमार बने जदयू विधायक दल के नेता, नीतीश कुमार ने क्यों लगाई इनके नाम पर मुहर?

नई सरकार के गठन छठे दिन जदयू को विधायक दल का नेता मिल गया है। कुर्मी समाज से आने वाले श्रवण कुमार को 84 विधायकों का नेता चुना गया है। 

और पढ़ें

01:48 PM, 21-Apr-2026

Bihar News: मुख्यमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी से मिले सम्राट चौधरी, मंत्रिमंडल विस्तार पर हुई चर्चा

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर चर्चा की। दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नामों पर विचार-विमर्श किया गया। और पढ़ें

01:26 PM, 21-Apr-2026

Bihar: गया के शुभम ने रचा इतिहास, JEE Main सेशन-2 में फिर लाया 100 परसेंटाइल, बिहार में पहला देश में छठा स्थान

Bihar: गया जिले के छात्र शुभम कुमार ने JEE Main 2026 सेशन-1 और सेशन-2 दोनों में 100 परसेंटाइल हासिल कर लगातार दूसरी बार शानदार उपलब्धि दर्ज की है। उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।   और पढ़ें

01:13 PM, 21-Apr-2026

Bihar News: जमीन रजिस्ट्री में ससुराल वालों ने नहीं दिया पैसा, नाराज पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Bihar News: समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव उसके ससुराल से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई है। मायके पक्ष ने पति, सास और ननद पर दहेज की मांग पूरी न होने पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

12:36 PM, 21-Apr-2026

Bihar: साले की शादी में बहनोई की मौत, डांस के विवाद में गाड़ी से रौंदा, कई घायल

Bihar: बिहार के बाढ़ अनुमंडल में बारात के दौरान डांस को लेकर हुए विवाद के बाद ड्राइवर ने गाड़ी से कई लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जबकि घायलों का इलाज बिहारशरीफ में चल रहा है। और पढ़ें

12:16 PM, 21-Apr-2026

Bihar News: चार महीने पहले लव मैरिज करने वाली दुल्हन ससुराल से गायब, परिवार के खिलाफ जाकर रचाई थी शादी

Bihar News: दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में चार महीने पहले लव मैरिज करने वाली रंजना 16 अप्रैल को अपने ससुराल से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस तकनीकी जांच, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

11:44 AM, 21-Apr-2026

Bihar News: 'इंदिरा गांधी की तरह हैं प्रियंका गांधी', तेज प्रताप यादव ने राहुल को नसीहत देते हुए क्या कहा?

जन शक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। तेज प्रताप यादव ने स्पष्ट कहा कि उनसे कुछ नहीं होने वाला है। उन्हें कुर्सी की लालच हो गई है। तेज प्रताप यादव ने प्रियंका गांधी की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से कर दी है। आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा? और पढ़ें

11:29 AM, 21-Apr-2026

Bihar News: टोल प्लाजा पर बारात जा रहे कार सवारों और गार्ड के बीच भिड़ंत, गोलीबारी में दो युवक घायल

Bihar News: जहानाबाद के सरथुआ टोल प्लाजा पर बारात जा रहे कार सवार युवकों और टोल गार्ड के बीच टैक्स को लेकर विवाद हिंसक हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट और फिर गोलीबारी हुई, जिसमें दो युवक घायल हो गए।   और पढ़ें

11:19 AM, 21-Apr-2026

Bihar: बारात में नाचते समय गिरा युवक, ऊपर से गुजरीं बाइक, मौत के बाद फूटा गुस्सा, छह माह पहले बना था पिता

Bihar: नालंदा के नगरनौसा के मोहिद्दीनपुर गांव में शादी के दौरान डीजे पर नाचते समय धक्का लगने से युवक सड़क पर गिर गया, जिसके ऊपर से दो तेज रफ्तार बाइक गुजर गईं। गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर वाहनों में तोड़फोड़ की।   और पढ़ें

10:44 AM, 21-Apr-2026

Bihar: बारात जा रही स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, खिड़की तोड़ कूदे बाराती, बाल-बाल बची जान

Bihar: नालंदा के झिंगनगर में बारात जा रही स्कॉर्पियो अचानक आग की चपेट में आ गई। सूझबूझ दिखाते हुए बारातियों ने खिड़कियां तोड़कर बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, हालांकि वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। और पढ़ें

10:32 AM, 21-Apr-2026

Bihar: दर्जनभर डकैतों ने ज्वेलरी व्यवसायी के घर डाली डकैती, बम चलाकर फैलाया दहशत, 2 घंटे देर से पहुंची पुलिस

Bihar: वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में 25–30 हथियारबंद डकैतों ने ज्वेलरी व्यवसायी के घर पर हमला कर लूटपाट की, दहशत फैलाने के लिए बम फेंके और मारपीट में दो लोग घायल हुए। घटना के बाद पुलिस के दो घंटे देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। और पढ़ें

10:25 AM, 21-Apr-2026

Bihar News: रोहतास में एक महिला का छत-विक्षत शव बरामद, दुराचार के बाद हत्या की आशंका

Bihar News: रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला का छत-विक्षत शव बरामद किया है। महिला के कमर के ऊपर का पूरा हिस्सा गायब है और पुलिस सिर्फ जांघ के सहारे महिला के साथ हुई दरिंदगी की जांच में जुटी है। और पढ़ें

09:57 AM, 21-Apr-2026

Bihar News: सहरसा में 10वीं की छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान, बंद कमरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: सहरसा में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रही 10वीं की छात्रा अनुप्रिया का शव बंद कमरे में फंदे से लटकता मिला। शिक्षक पिता किसी काम से शहर आए थे, तभी यह अनहोनी हुई। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही है। और पढ़ें

08:52 AM, 21-Apr-2026

Bihar Weather: अप्रैल की भीषण गर्मी के बीच सुबह छाया कुहासा, मौसम का बदला मिजाज

Bihar Weather: अप्रैल की भीषण गर्मी के बीच सीतामढ़ी और शिवहर में अचानक सुबह घना कुहासा छा गया, जिससे लोगों को अस्थायी राहत मिली। वैज्ञानिकों के अनुसार यह ‘रेडिएशन फॉग’ की सामान्य प्रक्रिया है और आने वाले दिनों में तापमान फिर बढ़ने की संभावना है। और पढ़ें

08:27 AM, 21-Apr-2026

Bihar: शादी के जश्न के बीच छाया मातम, तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने ली महिला की जान, खुशियां मातम में बदलीं

Bihar: नालंदा में शादी समारोह में शामिल होने आई महिला की तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

08:16 AM, 21-Apr-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर मुजफ्फरपुर के दो भाइयों ने प्रतियोगी छात्रा से ₹21.31 लाख ठग लिए और उसके मूल प्रमाण पत्र व दस्तावेज भी अपने पास रख लिए। विरोध करने पर पीड़ित परिवार को धमकियां दी गईं, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें