फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:45 PM, 17-Apr-2026

Bihar: जहानाबाद में न्यायिक पेच में उलझ सकता है जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव, 21 अप्रैल के फैसले पर टिकी निगाह

Bihar: जहानाबाद जिला परिषद अध्यक्ष पद का मामला एक बार फिर न्यायिक विवाद में फंस गया है। निवर्तमान अध्यक्ष रानी कुमारी ने अविश्वास प्रस्ताव और मत विभाजन की प्रक्रिया को नियमविरुद्ध बताते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया है।   और पढ़ें

10:41 PM, 17-Apr-2026

Bihar: जहानाबाद में ये सरकारी स्कूल या मनमर्जी का अड्डा? शिक्षक ही तय करते हैं पढ़ाई का समय!

Bihar: जहानाबाद के राजकीय प्राथमिक विद्यालय अंबेडकर नगर में शिक्षकों की भारी लापरवाही और मनमानी का मामला सामने आया है। चार शिक्षकों में से केवल एक शिक्षिका ही स्कूल में मौजूद रहती हैं, जबकि अन्य अनुपस्थित रहते हैं।  और पढ़ें

10:30 PM, 17-Apr-2026

Bihar: इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में दिल के मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी, तीसरा कैथलैब जल्द होगा शुरू

Bihar: पटना स्थित इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में हृदय रोगियों के बेहतर इलाज के लिए तीसरा कैथलैब जल्द शुरू किया जाएगा। इससे एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी के लिए मरीजों को अधिक सुविधा मिलेगी और प्रतीक्षा समय कम होगा।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:28 PM, 17-Apr-2026

Bihar: पूर्णिया में तेज रफ्तार का कहर; ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल

Bihar: पूर्णिया में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों खेत से लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। घायल का इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

08:51 PM, 17-Apr-2026

Bihar: स्कूल के वॉशरूम में धमाका, दीवारें हिलीं; घायल हुआ वही छात्र जिसने फोड़ा पटाखा

Bihar: बेतिया के संत जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल में बाथरूम में पटाखा फोड़ने से विस्फोट हो गया, जिससे आठवीं कक्षा का एक छात्र घायल हो गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई, पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच की। स्कूल प्रशासन ने सीसीटीवी के आधार पर छात्र की पहचान कर उसे निष्कासित कर दिया। और पढ़ें

विज्ञापन
08:36 PM, 17-Apr-2026

Bihar: ममता की कीमत मौत; बच्ची को जन्म देकर मां ने तोड़ा दम, अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

Bihar: मुजफ्फरपुर के मीनापुर में एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान 21 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों ने आशा कार्यकर्ता पर जबरन निजी अस्पताल ले जाने और अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। घटना के बाद हंगामा हुआ, जबकि पुलिस ने अस्पताल को सील कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

08:09 PM, 17-Apr-2026

Bihar: धार्मिक स्थल के पास बाजा बजाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, 14 गिरफ्तार; इलाके में पुलिस बल तैनात

Bihar: पश्चिमी चंपारण के मझरिया गांव में धार्मिक स्थल के पास बारात के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जो हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में कई लोग घायल हुए, जबकि पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है। और पढ़ें

07:52 PM, 17-Apr-2026

Bihar News: शैक्षणिक सत्र के दौरान शादी की तो निष्कासन; छात्राओं के लिए बिहार में किसने जारी किया यह आदेश?

Bihar News: गोपालगंज के हथुआ स्थित जीएनएम-एएनएम नर्सिंग कॉलेज द्वारा छात्राओं के लिए पढ़ाई के दौरान शादी पर प्रतिबंध लगाने का नोटिस जारी किया गया है, जिसमें विवाह करने पर नामांकन रद्द करने की चेतावनी दी गई है। यह नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है। और पढ़ें

07:43 PM, 17-Apr-2026

Bihar: गंगा में डूबकर बुझ गया घर का चिराग, गहरे पानी ने छीन ली जिंदगी, 14 वर्षीय छात्र की मौत

Bihar: भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में महमदपुर फुलवरिया गांव निवासी 14 वर्षीय छात्र आर्यन कुमार की बरारी घाट पर नहाने के दौरान गंगा में डूबने से मौत हो गई। गहरे पानी में चले जाने से यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।   और पढ़ें

07:29 PM, 17-Apr-2026

Bihar: एक टक्कर और खत्म हुई जिंदगी, पीछे छूट गया रोता-बिलखता परिवार, सड़क हादसे में युवक की मौत

Bihar: गोपालगंज के पचमवा गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजू मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वे कटेया बाजार से लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी वाहन की तलाश जारी है।   और पढ़ें

07:12 PM, 17-Apr-2026

Patna: पूर्व CM Nitish Kumar ने छोड़ा मुख्यमंत्री आवास, वीडियो आया सामने।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सीएम आवास खाली कर दिया। देखें वीडियो। और पढ़ें

07:10 PM, 17-Apr-2026

Patna: JDU दफ्तर पहुंचे Nishant Kumar, पार्टी कार्यालय में नेताओं के साथ की बैठक।

जेडीयू नेता व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पटना स्थित पार्टी दफ्तर में पहुंचे जहां उन्होंने नेताओं से मुलाकात की। और पढ़ें

07:05 PM, 17-Apr-2026

BJP प्रदेश अध्यक्ष Sanjay Saravgi ने नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav पर किया पलटवार, क्या बोले?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए देखिए क्या कहा। और पढ़ें

06:47 PM, 17-Apr-2026

Bihar News : एकमुश्त 128 राजस्व कर्मचारियों को किस जिले के DM ने किया सस्पेंड? कार्यवाही का निर्देश

Bihar: दरभंगा में डीएम कौशल कुमार ने हड़ताल के दौरान सामूहिक अवकाश लेने को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए 18 प्रखंडों के 128 राजस्व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। सभी के खिलाफ प्रपत्र 'क' गठित कर विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है, जिससे पूरे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। और पढ़ें

06:37 PM, 17-Apr-2026

Bihar: स्कूल में नामांकन करने गया छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनो ने जताई अनहोनी की आशंका

Bihar: मुजफ्फरपुर में स्कूल में नामांकन कराने गए 13 वर्षीय छात्र के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजन परेशान हैं और पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई है। लोगों से भी मदद की अपील की गई है। और पढ़ें

06:09 PM, 17-Apr-2026

Bihar: सीएम सम्राट ने मुस्लिम टोपी पहनाने से शख्स को रोका, जनता दरबार में मिलने के दौरान हुआ ऐसा; वीडियो वायरल

Bihar : कभी पीएम मोदी, तो कभी पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने मुस्लिम टोपी पहनने से इनकार कर दिया था। उन्होंने चादर और शॉल को प्राथमिकता दी थी। इसी तरह आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जनता जब मुस्लिम टोपी पहनाने लगी तो उन्होंने उस शख्स का हाथ पकड़ लिया। और पढ़ें

05:51 PM, 17-Apr-2026

Bihar: मुख्यमंत्री बनते ही बाबा हरिहरनाथ के दरबार में पहुंचे सीएम सम्राट, किया अभिषेक, परिवार रहा साथ

Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर राज्य की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उनके आगमन पर भव्य स्वागत किया गया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सीएम बनने के बाद वे लगातार एक्शन मोड में हैं और कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठा रहे हैं। और पढ़ें

05:35 PM, 17-Apr-2026

Bihar: 30-31 मई को होगी BCECE 2026 परीक्षा, जानें आवेदन से एडमिट कार्ड तक पूरा शेड्यूल

Bihar: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (बीसीईसीई) 2026 का आयोजन 30 और 31 मई को होगा। ऑनलाइन आवेदन 5 मई तक भरे जाएंगे, जबकि एडमिट कार्ड 22 मई को जारी होगा। इस परीक्षा के जरिए इंजीनियरिंग, मेडिकल, कृषि, फार्मेसी और नर्सिंग सहित विभिन्न डिग्री कोर्सों में नामांकन किया जाएगा। और पढ़ें

05:32 PM, 17-Apr-2026

Nitish Kumar: सम्राट चौधरी के लिए आवास छोड़ निकले नीतीश कुमार; अब कहां रहेंगे, पहले कब छोड़ा था सीएम आवास?

नीतीश कुमार ने अब मुख्यमंत्री आवास भी खाली कर दिया है। वह अपने बेटे निशांत के साथ पटना में अपने नए पते पर शिफ्ट हो गए हैं। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला... और पढ़ें

05:24 PM, 17-Apr-2026

Bihar: स्कूल जा रही शिक्षिका की सड़क दुर्घटना में मौत, अज्ञात वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर; परिवार में मातम

Bihar: मुजफ्फरपुर में विद्यालय जा रही एक शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद शिक्षकों में मायूसी छा गई है, वहीं परिजनों में चित्कार मचा हुआ है। और पढ़ें

05:13 PM, 17-Apr-2026

Bihar: जमीन के कागज के नाम पर 50 हजार की डील, रिश्वत लेने का अनोखा तरीका पड़ा भारी, दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar: पूर्णिया में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी लाल बाबू रजक और उनकी सहयोगी रूबी कुंडी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पीड़िता ललिता देवी की शिकायत पर हुई इस कार्रवाई में रिश्वत मांगने की पुष्टि के बाद जाल बिछाकर दोनों को पकड़ा गया।  और पढ़ें

05:12 PM, 17-Apr-2026

Bihar: पैक्स अध्यक्ष का शव खेत में संदिग्ध हालात में मिला; पुलिस बोली- शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

Bihar: बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र में एक पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार का शव संदिग्ध हालात में खेत से बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस को शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। और पढ़ें

05:00 PM, 17-Apr-2026

Bihar: हेलमेट होता तो बच जाती जान! सोनवर्षा में दो हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिवारों में कोहराम

Bihar: बिहार के सहरसा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में राज और निर्भय नामक दो युवकों की मौत हो गई। दोनों की बाइक ट्रकों से टकराई थी। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर पर लगी गंभीर चोट मौत का कारण बनी। घटना से परिवारों में भारी कोहराम है। और पढ़ें

04:08 PM, 17-Apr-2026

Bihar: मछली के तालाब पर हक की जंग; जीविका दीदी और ग्रामीणों में भिड़ंत, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील

Bihar: बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड के परसावां गांव में सार्वजनिक तालाब के उपयोग और मछली पालन के अधिकार को लेकर ग्रामीणों और जीविका दीदियों के बीच गंभीर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। और पढ़ें

03:53 PM, 17-Apr-2026

Bihar: प्यार, शक और हत्या; बड़े भाई ने छोटे भाई को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, जानें क्या है मामला?

Bihar: पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर दनियालपुर गांव में अवैध प्रेम प्रसंग को लेकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब दोनों के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी बढ़ गई और मामला हिंसक हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई  और पढ़ें

03:49 PM, 17-Apr-2026

Bihar Congress Party : बिहार में डिजिटल अभियान शुरू करेगी कांग्रेस, पार्टी को मजबूत करने की कवायद शुरू

Bihar : बिहार में अपनी स्थिति मजबूत हो इसके लिए कांग्रेस ने कवायद शुरू कर दी है। पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरे बिहार में डिजिटल अभियान शुरू कर रही है, ताकि कांग्रेस की खोई हुई पहचान वापस लाई जा सके। और पढ़ें

03:22 PM, 17-Apr-2026

Bihar: जिस घर में बजनी थी शहनाई, वहां छाया मातम, शादी से पहले काल बनकर आया ट्रैक्टर और छीन ली दूल्हे की जिंदगी

Bihar: दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक राकेश कुमार दास की मौत हो गई, जबकि उसकी मंगेतर गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों की शादी 26 अप्रैल को होनी थी और वे खरीदारी के लिए बाजार जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।   और पढ़ें

02:39 PM, 17-Apr-2026

Bihar: सीएम सम्राट चौधरी को धमकी देने वाला गिरफ्तार; जान मारने की बात कही थी, पुलिस ने गुजरात से पकड़ा

मुंगेर पुलिस ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिसिया पूछताछ में धमकी देने वाली बात भी स्वीकार कर ली है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

02:15 PM, 17-Apr-2026

Nitish Kumar: अब दिल्ली के इस VVIP इलाके में रहेंगे नीतीश कुमार, लुटियंस में मोदी सरकार ने दिया शानदार बंगला

Bihar News: राज्यसभा सासंद नीतीश कुमार को मोदी सरकार ने शानदार बंगला आवंटित कर दिया है। दिल्ली में उनका पता बदल गया है। जिस इलाके में गृह मंत्री अमित शाह रहते हैं, अब नीतीश कुमार भी यहीं रहेंगे। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

01:27 PM, 17-Apr-2026

Bihar News: बाहुबली अनंत सिंह ने शराब को लेकर कर दी बड़ी मांग; निशांत कुमार के लिए क्या कहा?

Samrat Choudhary : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकातों का सिलसिला जारी है। अब बाहुबली विधायक अनंत सिंह भी मिल आए। मुलाकात के बाद अनंत सिंह ने निशांत कुमार से लेकर बिहार की शराबबंदी तक को लेकर कई बातें कहीं। और पढ़ें

12:54 PM, 17-Apr-2026

Census 2027: बिहार में स्व-गणना का शुभारंभ, डोर-स्टेप विजिट से पहले मोबाइल से करा सकते हैं अपनी गणना

Bihar News: भारतीय जनगणना निदेशालय की डायरेक्टर रंजिता (IAS) ने कहा कि नागरिकों के लिए स्व-गणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे लोग घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। लोग आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से परिवार और घर से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकते हैं। और पढ़ें

12:13 PM, 17-Apr-2026

Bihar Weather Update: राज्य में मौसम का बदला मिजाज, गरज-चमक और वर्षा की संभावना बढ़ी

Bihar Weather Update: राज्य में मौसम का बदला मिजाज, गरज-चमक और वर्षा की संभावना बढ़ी और पढ़ें

11:54 AM, 17-Apr-2026

बिहार में जेलों पर आधी रात से सुबह तक सघन छापामारी: दरभंगा, सहरसा और हाजीपुर मंडल कारा में मची अफरातफरी

Raids on Jails in Bihar: बिहार के दरभंगा, सहरसा और हाजीपुर मंडल कारा में औचक छापामारी और निरीक्षण किए गए। सभी जगह सघन तलाशी के बावजूद कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रखने के संकेत दिए। और पढ़ें

10:19 AM, 17-Apr-2026

Bihar Census: बिहार में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, आज से एक मई तक होगी ऑनलाइन स्व-गणना; क्या हैं नियम?

Bihar Census: बिहार में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू हो गया है, जिसमें 17 अप्रैल से 01 मई तक ऑनलाइन स्व-गणना होगी। इसके बाद प्रगणक (सर्वेक्षक) सत्यापन करेंगे। डिजिटल माध्यम से हो रही इस प्रक्रिया में मकान और परिवार की जानकारी दर्ज की जाएगी। और पढ़ें

09:49 AM, 17-Apr-2026

DM के नाम से बनाया फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट: लोगों से झांसा देकर ठगी की कोशिशें, प्रशासन ने उठाया यह कदम

Gopalganj News: गोपालगंज में डीएम पवन कुमार सिन्हा के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश की जा रही है। प्रशासन ने चेतावनी जारी कर जांच शुरू की है और लोगों से सतर्क रहकर किसी भी संदिग्ध संदेश से बचने की अपील की है। और पढ़ें

09:29 AM, 17-Apr-2026

Bihar: सीतामढ़ी मंडल कारा में तड़के ही DM-एसपी की बड़ी छापामारी, आठ पन्नों के संदिग्ध दस्तावेज मिले; मची खलबली

Sitamarhi News: सीतामढ़ी मंडल कारा में तड़के छापामारी में आठ पन्नों के संदिग्ध दस्तावेज मिले। मोबाइल नंबर और कोडवर्ड मिलने से सुरक्षा पर सवाल उठे। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और कुख्यात कैदियों के स्थानांतरण की तैयारी की जा रही है। और पढ़ें

09:26 AM, 17-Apr-2026

Bihar News: Tej Pratap Yadav ने धूमधाम से मनाया 39वां जन्मदिन, Lalu Prasad Yadav ने दिया आशीर्वाद

Bihar News: Tej Pratap Yadav ने धूमधाम से मनाया 39वां जन्मदिन, Lalu Prasad Yadav ने दिया आशीर्वाद और पढ़ें

09:25 AM, 17-Apr-2026

Bihar News: बिहार के कई जेलों में एक साथ छापेमारी; वार्ड में सो रहे थे बंदी, अचानक पहुंची पुलिस लेने लगी तलाशी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों के साथ बैठक में क्राइम कंट्रोल की बात कही थी। उन्होंने पंचायत स्तर तक सख्ती बरतने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में आज बिहार के कई जेलों में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया गया। जानिए पूरा मामला... और पढ़ें

08:53 AM, 17-Apr-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

Gaya News: गया में देर रात सेंट्रल जेल और शेरघाटी उपकारा में संयुक्त छापामारी हुई। हर वार्ड की तलाशी में कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। प्रशासन ने इसे सुरक्षा जांच बताते हुए ऐसे औचक अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें