Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रमोशन होना है। पुलिस मुख्यालय ने एएसआई और सिपाहियों की सेवा पुस्तिकाएं मांग की है। बताया जाता है कि वर्तमान सूची में 94 ASI के विवरण में खामी पाई गई हैं। और पढ़ें
Bihar: कटिहार के रोजीतपुर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, जबकि आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
Bihar: सिवान में सहायक तकनीकी प्रबंधक के पद पर कार्यरत 27 वर्षीय सृष्टि कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मौके से मिले सुसाइड नोट और घटनास्थल की स्थिति पर संदेह जताते हुए पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। और पढ़ें
Bihar: मधेपुरा में फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर ठेके दिलाने का झांसा देकर 34.74 लाख रुपये ठगने वाले दंपती को पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ कि पत्नी अधिकारी बनती थी और पति बॉडीगार्ड बनकर लोगों को फंसाता था। और पढ़ें
Bihar News: खगड़िया में एक युवक प्रेमिका से बातचीत बंद होने के कारण मानसिक तनाव में आकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घंटों की समझाइश और पुलिस-ग्रामीणों की कोशिशों के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। और पढ़ें
Bihar News: दरभंगा में पारिवारिक रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता अपने नंदोई के साथ फरार हो गई। घटना के बाद पति ने गहने और नकदी लेकर भागने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है और पढ़ें
Bihar : बिहार में सरकारी कर्मचारियों और पदाधिकारियों के लिए एक नया आदेश जारी किया गया है। सरकार का स्पष्ट रूप से कहना है कि अगर आप इस आदेश का उल्लंघन करते हैं तो आपको अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। और पढ़ें
Patna News: बख्तियारपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुए पथराव मामले में जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती तौर पर स्कूली बच्चों पर लगा आरोप गलत साबित हुआ, जबकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर असली आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। और पढ़ें
बिहार में तेल कंपनियों ने दावा किया है कि राज्य में पेट्रोलियम और कृषि उत्पादों की आपूर्ति पूरी तरह स्थिर है और किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। किसानों और आम लोगों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और जरूरत के अनुसार ही खरीदारी करें। और पढ़ें
Bihar : तीन महीने गुजर गए लेकिन एक छात्रा की संदिग्ध मौत का खुलासा अब तक नहीं हो पाया। यह मौत है या हत्या यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया, जबकि इस मामले की जांच में बिहार पुलिस और एसआईटी के बाद सीआईडी भी जुटी हुई है। परिजन हताश हो रहे हैं। और पढ़ें
Bihar News: लखीसराय में धान अधिप्राप्ति लक्ष्य के कथित पक्षपातपूर्ण वितरण और मानकों की अनदेखी को गंभीर प्रशासनिक चूक मानते हुए बिहार सरकार ने डीएम मिथिलेश मिश्र को हटाकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, एडीएम नीरज कुमार को अस्थायी रूप से जिले की कमान सौंपी गई है। और पढ़ें
सतना के बकोट गांव में खेत में लगी भीषण आग में 80 वर्षीय किसान मुरलिया यादव की मौत हो गई। अरहर की पूरी फसल जलकर राख हो गई। तेज हवा से आग फैली थी।
और पढ़ेंBihar: दरभंगा-सकरी मुख्य मार्ग पर हरिनगर चौक के पास तेज रफ्तार हाइवा ने टेम्पो को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हाइवा जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है। और पढ़ें
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने यह भी कहा कि वर्तमान समय में कई जगह भू-माफिया सक्रिय हैं और उन पर सबसे प्रभावी रोक राजस्व अधिकारियों की निष्पक्ष कार्रवाई से ही संभव है। उन्होंने कहा कि आपकी कलम ही भू-माफियाओं के खिलाफ सबसे बड़ी ताकत है। और पढ़ें
Bihar: पूर्णिया में रेलवे पटरी किनारे मिले युवक के शव को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। शरीर पर चोट के निशान मिलने से मामला और गंभीर हो गया है। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर लंबे समय तक चली बहस के कारण कार्रवाई में देरी हुई, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। और पढ़ें
Bihar: जदयू नेता निशांत कुमार मंगलवार को वैशाली के विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पुहंचे। इस दौरान निशांत की सुरक्षा को लेकर व्यवस्था पुख्ता रही। मंदिर पहुंचने पर उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद निशांत ने मंदिर में मत्था टेका। और पढ़ें
Bihar: बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा मंगलवार को भाजपा प्रत्याशियों ने हावड़ा में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन में शामिल होने के लिए बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी पहुंचे। जहां उन्होंने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। और पढ़ें
Bihar: समस्तीपुर के शिवाजीनगर में करेह नदी में नहाने के दौरान तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत से गांव में मातम छा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया, वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सहायता नहीं मिलने की शिकायत की। और पढ़ें
BPSC TRE 4: शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं हुआ तो अनशन करेंगे, पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन और पढ़ें
Bihar: किशनगंज में पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में फर्जी चालान के जरिए अवैध खनिज परिवहन करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ। जांच के दौरान हाईवा चालक को गिरफ्तार कर वाहन और फर्जी दस्तावेज जब्त किए गए, जबकि मामले में वाहन मालिक सहित अन्य अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। और पढ़ें
Bihar: जहानाबाद जिले में मासूम छात्र की हत्या के मामले ने अब खौफनाक मोड़ ले लिया है। सिविल सर्जन ने मामले में अप्राकृतिक यौनाचार की आशंका जताई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। और पढ़ें
Bihar News: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से ली जाने वाली चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा की वैकेंसी अब तक जारी नहीं हुई है। आयोग कब विज्ञापन जारी करेगा? इसकी तारीख भी बताई नहीं गई है। इस मामले को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों में आक्रोश बढ़ता ही जा ही है। आज पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। और पढ़ें
पटना के मोकामा थाना क्षेत्र के साहबेगपुर में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां दो भाइयों के परिवारों के बीच हिंसक झड़प में एक युवक की कुदाल से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें
वैशाली के हाजीपुर स्थित तीन कॉलेजों पर बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के दुरुपयोग के आरोप में सरकार ने फंडिंग रोक दी है। जांच में फर्जी नामांकन और संसाधनों की कमी सामने आने के बाद मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। और पढ़ें
मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना में सात हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एसआई अनिल कुमार सिंह को विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। जमीन जांच रिपोर्ट भेजने के बदले घूस मांगने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। और पढ़ें
Weather News Updates: बिहारवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। सोमवार रात को कई जिलों में तेज हवा चली। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। मंगलवार सुबह भी कई जिलों में धूप निकली लेकिन गर्मी कम है। मौसम विभाग आज पूरे बिहार में यलो अलर्ट जारी किया है। और पढ़ें
Samastipur Police: समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, STF की मदद से मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ | Bihar और पढ़ें
वैशाली जिले में एलपीजी सिलिंडर की कालाबाजारी और घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। महनार और हाजीपुर में छापेमारी कर कई सिलिंडर जब्त किए गए और कई प्रतिष्ठानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। और पढ़ें
दरभंगा-सहरसा स्टेट हाईवे-17 पर झमटा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय युवक चंद्र किशोर चौपाल की मौत हो गई। शादी से ठीक पहले हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। और पढ़ें
बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना अंतर्गत मेउरा गांव में सुबह लगभग पांच बजे अपने भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी, हत्या का आरोप श्लोक यादव और उसके बेटे चन्द्रभूषण कुमार पर लगा है, बताया जा रहा है जमीनी विवाद और आपसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। और पढ़ें
वैशाली के हाजीपुर में जढुआ ओपी अध्यक्ष सब-इंस्पेक्टर कौशल किशोर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या कर ली। जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग और निजी तनाव की वजह रही, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। और पढ़ें
सीतामढ़ी के मेहसौल थाना क्षेत्र के प्रताप नगर में उस वक्त मातम पसर गया, जब शादी की खुशियों के बीच युवक रूद्र प्रताप सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला। बहन की शादी की तैयारियों के बीच हुई इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। और पढ़ें