फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:42 PM, 06-Apr-2026

Bihar : थ्री इडियट मूवी जैसा सीन देखते रह गए लोग, स्कूटी पर मरीज को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचा युवक

गया जी के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिलने पर युवक अपनी बीमार दादी को स्कूटी से प्राइवेट अस्पताल ले गया। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। और पढ़ें

10:38 PM, 06-Apr-2026

Bihar News : हत्या कर तेजाब से जला दिया चेहरा; पहचान छिपाने के लिए ऐसी वारदात, मगर शव को घर में ही छोड़ा

मधुबनी के खजौली में रंजीत कुमार का जला शव उसके निर्माणाधीन मकान से मिला। पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला गया। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी है।

और पढ़ें

09:48 PM, 06-Apr-2026

Bihar : बिहार में शिक्षा सुधार पर राजद ने उठाया सवाल, कहा- व्यवस्था को सुधारने के प्रयास केवल दिखावटी

Bihar : राजद ने बिहार के शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है। राजद ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अधिकांश कॉलेज अतिथि शिक्षकों के सहारे चल रहे हैं। कई कॉलेजों के विभाग में एक भी नियमित शिक्षक नहीं है, जिसका सीधा असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:22 PM, 06-Apr-2026

Bihar: मुंबई-दरभंगा इंडिगो की फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट हुई, यात्रियों के विरोध के बाद वापस पहुंची; जानें वजह

मुंबई से दरभंगा आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E 535 को अचानक वाराणसी डायवर्ट किया गया, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। विरोध के बाद विमान दोबारा उड़ा और दरभंगा में सुरक्षित उतरा, जबकि देरी से कई फ्लाइट प्रभावित रहीं।

और पढ़ें

09:14 PM, 06-Apr-2026

Bihar Police Suicide: बंद कमरे में पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली, 15 दिन पहले मिला था पदभार; विभाग में हड़कंप

Bihar Police Suicide: वैशाली के जढुआ ओपी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर कौशल कुमार ने किराए के कमरे में सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 

और पढ़ें

विज्ञापन
09:09 PM, 06-Apr-2026

Bihar: बेगूसराय में गेहूं कटनी के दौरान खूनी संघर्ष, फायरिंग में एक घायल, कई जख्मी; पुलिस मौके पर पहुंची

बेगूसराय के भगवानपुर में 9 बीघा जमीन विवाद के दौरान गेहूं कटनी को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हुई। मामले में जमकर लाठी-डंडे चले। इसके साथ फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लगी है। 

और पढ़ें

08:58 PM, 06-Apr-2026

Bihar: दरभंगा ज्वेलरी लूट कांड का खुलासा, सोना गायब लेकिन चांदी बरामद; दो करोड़ की लूट में छह की गिरफ्तारी

दरभंगा के प्रेम ज्वेलर्स लूटकांड में बेगूसराय पुलिस ने छह आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया, लेकिन बरामदगी में सिर्फ चांदी मिली। सोना गायब है। पढ़ें खबर

और पढ़ें

08:48 PM, 06-Apr-2026

Bihar News: दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग मामले में चार साल बाद आया फैसला, दोषी को 10 वर्ष की सश्रम कारावास

दुष्कर्म एवं ब्लैकमेलिंग मामले में कोर्ट ने एक अभियुक्त को दोषी पाते हुए 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इनके ऊपर 20500 रूपए का अर्थ दंड भी लगाया है और नहीं देने की स्थिति में अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। और पढ़ें

08:45 PM, 06-Apr-2026

BJP party : भाजपा ने मनाया 47वां स्थापना दिवस, शुरू हुआ गांव चलो अभियान; जन-जन तक पहुंचने का है लक्ष्य

BJP party : भाजपा ने आज 47वां स्थापना दिवस मनाया। इसके साथ ही भाजपा ने गांव चलो अभियान शुरू किया। इसका मुख्य उद्देश्य जन-जन तक पहुंचने का है। इस मौके पर आज प्रदेश कार्यालय में 47 किलो का लड्डू का केक काटा गया। और पढ़ें

08:43 PM, 06-Apr-2026

जहानाबाद में दर्दनाक हादसा: पिता-पुत्री की मौके पर मौत, मां गंभीर; तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का बनी काल

जहानाबाद के एनएच-22 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पिता और दो वर्षीय बेटी की मौके पर मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल है।

और पढ़ें

07:31 PM, 06-Apr-2026

Bihar Latest News: प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया BJP का 47वां स्थापना दिवस

Bihar Latest News: प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया BJP का 47वां स्थापना दिवस और पढ़ें

07:21 PM, 06-Apr-2026

Bihar Latest News: शराबबंदी दिवस नहीं मनाए जाने पर सियासत गरमाई, BJP ने दी सफाई

Bihar Latest News: शराबबंदी दिवस नहीं मनाए जाने पर सियासत गरमाई, BJP ने दी सफाई और पढ़ें

06:48 PM, 06-Apr-2026

Railway: बिहार से मुंबई-पुणे जाने वालों के लिए खुशखबरी, शुरू होंगी स्पेशल ट्रेनें; बढ़ती भीड़ के बीच फैसला

गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानापुर और समस्तीपुर से पुणे व मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को राहत और कन्फर्म टिकट मिलने में सुविधा होगी।

और पढ़ें

06:21 PM, 06-Apr-2026

Bihar: बहन की शादी से पहले बुझ गया घर का चिराग, भाई ने फांसी लगाकर दे दी जान; खुशियों के आंगन में मातम पसरा

मुंगेर के कासिम बाजार क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बहन की शादी के बीच हुई, जिससे खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा, मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें

05:42 PM, 06-Apr-2026

Bihar: सीएम नीतीश की अध्यक्षता में राहत कोष न्यासी परिषद की 24वीं बैठक, 4.70 करोड़ की सहायता को मंजूरी

नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राहत कोष बैठक में 4.70 करोड़ रुपये की सहायता मंजूर हुई। मृतकों के परिजनों, घायलों, बाढ़ शिविरों और बाल श्रम से मुक्त किशोरों के पुनर्वास के लिए आर्थिक मदद स्वीकृत की गई।

और पढ़ें

05:31 PM, 06-Apr-2026

Bihar News: बिहार के इस सरकारी अस्पताल में बर्थ सर्टिफिकेट बनाने में अवैध वसूली का भांडा फूटा, वीडियो वायरल

बिहार के सरकारी अस्पतालों में बर्थ सर्टिफिकेट(जन्म प्रमाण पत्र) बनाने के लिए अवैध वसूली की शिकायतें आम है। ऐसी ही शिकायत औरंगाबाद के सदर अस्पताल से भी मिल रही थी, जिसका भांडा एक वीडियो के वायरल होने से फूट गया है। और पढ़ें

05:25 PM, 06-Apr-2026

बिहार लहूलुहान: एक दिन में छह बड़े हत्याकांड; युवक, महिला और मासूमों को भी मार डाला, जानिए कहां क्या हुआ?

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के चार दिन पहले, सोमवार को बिहार में एक साथ छह बड़े हत्याकांड ने सुशासन को कठघरे में ला खड़ा किया है। पांच साल के बच्चे, 13 साल की बच्ची के साथ बेटी, पत्नी, दादी और एक युवक को मारने का मामला सामने आया है। और पढ़ें

05:07 PM, 06-Apr-2026

Bihar News: पुणे में सड़क हादसे में जमुई के युवक की हुई मौत, शव के गांव पंहुचते ही पसरा मातम

महाराष्ट्र के पुणे में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में जमुई जिले के अजय यादव (26) की मौत हो गई। सोमवार को शव गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है। और पढ़ें

04:59 PM, 06-Apr-2026

Bihar: BCA मेंस टी-20 ट्रॉफी का हुआ एलान, 15 अप्रैल से शुरू होगा रोमांचक मुकाबला; आठ जोन में बंटी टीमें

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने 2025-26 के लिए BCA मेंस टी-20 ट्रॉफी का एलान किया है। 15 अप्रैल से 14 मई तक पटना में मैच होंगे। 8 जोन की टीमें लीग के बाद नॉकआउट खेलकर फाइनल तक पहुंचेंगी।

और पढ़ें

04:38 PM, 06-Apr-2026

तेज रफ्तार बाइक का कहर: जमुई में साइकिल सवार किसान की मौत, युवक गंभीर; संतुलन बिगड़ने से हो गया हादसा

जमुई-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

04:27 PM, 06-Apr-2026

Bihar News: कर्ज के बोझ से टूटा ई-रिक्शा चालक, फंदे से लटककर दी जान; दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

भागलपुर के बरारी में कर्ज से परेशान 26 वर्षीय ई-रिक्शा चालक बिट्टू कुमार ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। रात में पत्नी ने शव देखा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। मृतक दो बच्चों का पिता था, परिवार में मातम पसरा है।

और पढ़ें

04:12 PM, 06-Apr-2026

Bihar: आठवीं की छात्रा ने कीटनाशक खाकर दी जान, घर पर अकेली थी, तभी उठाया खौफनाक कदम; कोहराम

भागलपुर में आठवीं कक्षा की छात्रा ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के कारण स्पष्ट नहीं है। 

और पढ़ें

03:55 PM, 06-Apr-2026

Bihar Crime: पैसों के विवाद में सास की पीट-पीटकर हत्या, बड़ी बहू और बेटे आरोपी; शिकायत के बाद घर लौटीं थीं

मुंगेर के लोहची गांव में पैसों के विवाद में बड़ी बहू और उसके बेटों पर 65 वर्षीय उर्मिला देवी की पीट-पीटकर हत्या का आरोप है। शिकायत के बाद घर लौटने पर वारदात हुई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

और पढ़ें

03:55 PM, 06-Apr-2026

Bihar News: अवैध संबंध के शक में उजड़ा परिवार, गला रेतकर पत्नी की हत्या, शव को दफनाने के बाद किया सरेंडर

अवैध संबंध के शक में एक पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर शव को मिट्टी में दफना दिया। परिजनों द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया और अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया।
  और पढ़ें

03:48 PM, 06-Apr-2026

Bihar : पांच साल के बच्चे की हॉस्टल में हत्या; UKG के छात्र के शरीर पर क्रूरता के निशान देख पुलिस भी कांपी

जहानाबाद के लोदीपुर गुरुकुल हॉस्टल में पांच वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। शरीर पर चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और NH-22 जाम किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें

03:23 PM, 06-Apr-2026

Bihar: मां कपड़ा धोती रही, गंगा में समा गया मासूम; तीन साल के बच्चे की मौत के बाद मुआवजे को लेकर हंगामा

मुंगेर के बरियारपुर में गंगा घाट पर खेलते समय तीन वर्षीय बच्चे की डूबकर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर NH-80 जाम किया, जिससे गर्मी में राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

और पढ़ें

03:05 PM, 06-Apr-2026

Bihar: मगध मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल नहीं मिलने पर भड़के जूनियर डॉक्टर, जमकर किया प्रदर्शन; लापरवाही के आरोप

Protest: गया जी के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने हॉस्टल नहीं मिलने पर विरोध किया। एमबीबीएस छात्रों ने कहा कि बाहर रहकर पढ़ाई में परेशानी हो रही है और मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। और पढ़ें

02:51 PM, 06-Apr-2026

Bihar: कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में आठवीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Madhepura News : रविवार रात विद्यालय में आयोजित डांस कार्यक्रम में हिस्सा लेने और भोजन करने के बाद संतोषी करीब 9.30 बजे अपने कमरे में सोने चली गई थी। सोमवार तड़के करीब तीन बजे उसकी सहपाठी छात्रा ने वार्डन को संतोषी की तबीयत खराब होने की सूचना दी।

और पढ़ें

02:38 PM, 06-Apr-2026

Bihar: जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो गुटों के बीच फायरिंग में दो लोग घायल; पुलिस मौके पर पहुंची

पटना के गोपालपुर में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हुई। मारपीट के बाद गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

और पढ़ें

02:12 PM, 06-Apr-2026

Ramkripal Yadav on Rahul Gandhi: राहुल गांधी हताशा में अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं, बोले रामकृपाल यादव

Ramkripal Yadav on Rahul Gandhi: राहुल गांधी हताशा में अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं, बोले रामकृपाल यादव और पढ़ें

01:55 PM, 06-Apr-2026

Jharkhand News: एचआईवी पॉजीटिव थी गर्भवती, बिना जांच के कर दिया ऑपरेशन, खुलासे के बाद डॉक्टरों में मचा हड़कंप

रिम्स में बिना पूर्व जांच एचआईवी संक्रमित महिला का ऑपरेशन होने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद डॉक्टरों में हड़कंप है और एहतियातन दवाएं शुरू कर दी गई हैं, जबकि अस्पताल प्रबंधन मामले की जांच में जुटा है। और पढ़ें

01:38 PM, 06-Apr-2026

Bihar News: कॉलेजों ने तोड़ी नियमों की सीमा; तय सीट से ज्यादा नामांकन; एक कोर्स के लिए दो विवि से ली मान्यता

वैशाली में कॉलेजों की अनियमितताओं ने एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आवंटित सीट से ज्यादा नामांकन और एक ही कोर्स के लिए दो विश्वविद्यालयों से संबद्धता लेने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और जांच शुरू कर दी गई है। और पढ़ें

01:07 PM, 06-Apr-2026

Bihar News: लटकते तार ने ली मासूम की जान, करंट लगने से 12 वर्षीय बालक की मौत, बिजली विभाग पर लगे गंभीर आरोप

रास्ते में लटकते बिजली तार ने 12 वर्षीय मासूम की जान ले ली, जिससे गांव में मातम छा गया है। पहले से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने के आरोपों के बीच ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है और बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।
  और पढ़ें

01:00 PM, 06-Apr-2026

Bihar Weather Today: बिहार में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम? मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर ने दी जानकारी

Bihar Weather Today: बिहार में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम? मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर ने दी जानकारी और पढ़ें

12:39 PM, 06-Apr-2026

Bihar News: रिश्तों का दर्दनाक अंत, पारिवारिक विवाद में छोटे भाई को गोली मारने के बाद बड़े ने उठाया खौफनाक कदम

पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने छोटे को गोली मार दी और कुछ ही देर बाद खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी। इस दोहरी घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

12:30 PM, 06-Apr-2026

Ali Khamenei: खामेनेई की शहादत पर जो बोली ये महिला, आप भी सुनिए | Iran | Israel | America | Donald Trump

Ali Khamenei: खामेनेई की शहादत पर जो बोली ये महिला, आप भी सुनिए | Iran | Israel | America | Donald Trump और पढ़ें

12:03 PM, 06-Apr-2026

Bihar News: एएनएम की लापरवाही से नवजात की जांघ में फंसी टूटी नीडल, इलाज के लिए भटकते रहे परिजन

स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही ने एक नवजात की जान को खतरे में डाल दिया। इंजेक्शन लगाते समय जांघ में नीडल का टुकड़ा छोड़ देने की घटना सामने आने के बाद परिजनों को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ा, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। और पढ़ें

12:01 PM, 06-Apr-2026

Ali Khamenei: खामेनेई की शहादत के एक महीने पूरे, पटना में भव्य शोक सभा, खामेनेई के प्रतिनिधि हुए शामिल | Patna

Ali Khamenei: खामेनेई की शहादत के एक महीने पूरे, पटना में भव्य शोक सभा, खामेनेई के प्रतिनिधि हुए शामिल | Patna और पढ़ें

11:14 AM, 06-Apr-2026

Bihar News: बेगूसराय में युवक की गोली मारकर हत्या, पिता की तरह बेटे को भी बनाया निशाना; इलाके में दहशत

बेगूसराय में एक बार फिर गोलीकांड से सनसनी फैल गई है। यहां घर में सो रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग और हत्या ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि मृतक के पिता की भी पहले हत्या हो चुकी थी, जिससे मामला और ज्यादा गंभीर हो गया है।
  और पढ़ें

10:46 AM, 06-Apr-2026

Bihar News: गर्मी के साथ बढ़ा सर्पदंश का खतरा, एक बच्चे समेत पांच को डसा; अस्पतालों में इलाज जारी

गर्मी बढ़ने के साथ ही सर्पदंश की घटनाओं में अचानक इजाफा देखने को मिल रहा है। अलग-अलग इलाकों में एक बच्चे समेत पांच लोगों के सांप के शिकार होने से हड़कंप मच गया है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
  और पढ़ें

10:27 AM, 06-Apr-2026

Bihar News: घर से भागकर की शादी, प्रेम विवाह के बाद सोशल मीडिया पर दिया ऐसा बयान, चर्चा का बाजार गर्म

हवेली खड़गपुर में प्रेम विवाह के बाद वीडियो जारी कर दिया गया युवती का बयान- हम ही इन्हें भगाकर लाए हैं, खासी चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस विवाह और युवती के बयान ने इलाके में बहस और प्रतिक्रियाओं का माहौल खड़ा कर दिया है। और पढ़ें

09:51 AM, 06-Apr-2026

Bihar News: सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर छात्रा का खौफनाक कदम, हाथ पर ब्लेड से किए 19 वार, विवाद में उलझी जांच

सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर छात्रा द्वारा ब्लेड से 19 बार हाथ काटकर आत्मघाती कदम उठाने के बाद घटना के पीछे प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद जैसे अलग-अलग एंगल सामने आ रहे हैं। पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है। और पढ़ें

09:33 AM, 06-Apr-2026

Murder Case: टेबल फैन से पीट-पीट कर लड़की की हत्या; बिहार में पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? जानिए पूरा मामला

Crime News Update: किसी ने सोचा नहीं होगा कि एक पिता अपनी बेटी के साथ ऐसा करेगी। वह अपनी बेटी पर इतना गुस्सा हो गया कि उसे बेरहमी से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आइये जानते हैं पूरा मामला और पढ़ें

09:28 AM, 06-Apr-2026

Bihar News: वैशाली में दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, पहले पेट्रोल छिड़ककर जलाया फिर साक्ष्य मिटाने की कोशिश

दहेज के लिए विवाहिता की कथित निर्मम हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। जलाकर मारने, जहर का इंजेक्शन देने और फिर साक्ष्य मिटाने की कोशिश जैसे गंभीर आरोपों के बीच मामला और भी उलझ गया है, जिस पर पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। और पढ़ें

08:41 AM, 06-Apr-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

Weather Alert: खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि किसी भी हाल में बारिश के दौरान बाहर नहीं निकलें। अगर आप खुले में हैं तो जल्दी किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पर और बिजली के खंभों से दूर रहें किसान अपने खेतों में नहीं जाएं और मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें