फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:03 PM, 04-Apr-2026

Bihar News : झारखंड रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव नीतीश कुमार पर जमकर बरसे, कहा- सरकार हर मोर्चे पर रही विफल

Bihar : तेजस्वी यादव आज फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जनता किसी व्यक्ति विशेष के चेहरे पर नहीं, बल्कि मुद्दों के आधार पर वोट देती है। और पढ़ें

10:13 PM, 04-Apr-2026

Bihar News : खुद को वकील बताकर बना रहा था जाली दस्तावेज, कई अधिकारियों के नकली मुहर भी बरामद

Bihar Police : पुलिस  को लगा था कि मामूली सी बात होगी। चूंकि शिकायत मिली थी, इसलिए आरोपी के घर पर जाना जरुरी था। लेकिन जब पुलिस आरोपी के कमरे में घुसी तो अंदर का नजारा देख कर हैरान रह गई। इतने सारे मुहर?  और पढ़ें

10:01 PM, 04-Apr-2026

Bihar News: गांधी आश्रम पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी. राधाकृष्णन, बापू को दी श्रद्धांजलि; ऐतिहासिक विरासत को सराहा

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम का दौरा कर महात्मा गांधी व कस्तूरबा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया, संग्रहालय देखा और ऐतिहासिक महत्व की सराहना की।

और पढ़ें

विज्ञापन
09:13 PM, 04-Apr-2026

Bihar: मधुबनी में दिनदहाड़े फायरिंग का मामला, युवक को मारी दो गोलियां; गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती

मधुबनी के शाहपुर गांव में पड़ोसी ने 25 वर्षीय युवक को दो गोली मार दी। एक पेट और दूसरी हाथ में लगी। गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती है। पुलिस ने बयान दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

और पढ़ें

09:12 PM, 04-Apr-2026

Bihar News: भागलपुर में फर्जी शपथ पत्र कांड का बड़ा खुलासा, पुलिस की तकनीकी जांच से नेटवर्क बेनकाब

Bihar: भागलपुर में फर्जी शपथ पत्र कांड का पुलिस ने 90 दिन की तकनीकी जांच के बाद खुलासा किया। एक आरोपी गिरफ्तार हुआ। डिजिटल साक्ष्यों से नेटवर्क उजागर हुआ, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और आगे बड़े खुलासे संभव हैं।

और पढ़ें

विज्ञापन
08:15 PM, 04-Apr-2026

Bihar: मधुबनी में 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप; पुलिस कर रही मामले की जांच

मधुबनी के एक निजी स्कूल के हॉस्टल में रह रहे 12 वर्षीय छात्र विकेश कुमार महतो की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने पिटाई कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

और पढ़ें

08:03 PM, 04-Apr-2026

Bihar News: हापुड़ से लापता युवती की तलाश में यूपी पुलिस सहरसा पहुंची, 4 मार्च से हुई थी गायब; तलाश हुई तेज

यूपी के हापुड़ से 4 मार्च से लापता 23 वर्षीय युवती की तलाश में यूपी पुलिस 1200 किमी दूर बिहार के सहरसा पहुंची। आखिरी लोकेशन यहीं मिली थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से जांच तेज कर दी गई है।

और पढ़ें

07:39 PM, 04-Apr-2026

Bihar: सीवान के डीएवी कॉलेज में विवाद, शिक्षिका से अभद्रता का मामला; पुलिस के दखल के बाद शांत हुई स्थिति

सीवान के डीएवी पीजी कॉलेज में हाजिरी विवाद के दौरान बाहरी युवक द्वारा महिला शिक्षिका से अभद्रता के बाद तनाव बढ़ गया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। शिक्षकों ने प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई नहीं होने पर धरने की चेतावनी दी।

और पढ़ें

07:30 PM, 04-Apr-2026

सीवान में दर्दनाक हादसा: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मामा के घर से लौट रहा था; परिजन बेसुध

सीवान के आंदर थाना क्षेत्र में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार अमित कुमार सिंह की मौत हो गई। घायल अमित ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त किया है। जांच जारी है।

और पढ़ें

07:23 PM, 04-Apr-2026

किशनगंज में GST का बड़ा एक्शन: व्यापारी के कई ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप, वित्तीय लेन-देन की हो रही जांच

किशनगंज के ठाकुरगंज में जीएसटी विभाग ने व्यापारी श्रवण कुमार जाजोदिया के दुकान, घर और गोदामों पर छापेमारी की। टीम दस्तावेज, स्टॉक और लेन-देन की जांच कर रही है। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

और पढ़ें

07:06 PM, 04-Apr-2026

Bihar News : राज्यसभा जाने से पहले सीएम पहुंचे बिहटा, निर्माणाधीन एयरपोर्ट सहित एलिवेटेड पथ का किया निरीक्षण

Bihar : सीएम अब राज्यसभा चले जाएंगे, लेकिन वहां जाने से पहले वह हर काम बहुत जल्द पूरा कर लेना चाहते हैं। शायद इसी वजह से वह आज बिहटा पहुंचे जहां उन्होंने निरीक्षण करने के बाद निर्माणाधीन कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। और पढ़ें

06:43 PM, 04-Apr-2026

मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी की पोल खुली: फिर धंसी मुख्य सड़क, लोगों में दहशत; प्रशासन पर उठे बड़े सवाल

मुजफ्फरपुर के काली मंदिर रोड पर अचानक सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने बांस और लाल कपड़े लगाकर चेतावनी दी। घटना से सड़क गुणवत्ता और निगरानी पर सवाल उठे।

और पढ़ें

06:38 PM, 04-Apr-2026

Bihar: 'भूमाफियाओं पर सख्त कार्रवाई होगी, हड़ताल बर्दाश्त नहीं', डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दी चेतावनी

मुंगेर में आयोजित जनसंवाद में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने भूमि विवाद खत्म करने, भूमाफियाओं पर सख्त कार्रवाई और पारदर्शिता बढ़ाने की बात कही। हड़ताल को अनुचित बताते हुए वैकल्पिक व्यवस्था लागू करने की चेतावनी दी।

और पढ़ें

06:23 PM, 04-Apr-2026

Bihar: नशा करने से रोका तो युवक को बेरहमी से पीटा, मदद मांगने पर पुलिस पर ही मारपीट और वसूली का गंभीर आरोप लगा

वैशाली के महनार में नशा करने से रोकने पर युवक की पिटाई हुई। आरोप है कि सूचना देने पर पुलिस ने भी पीड़ित से मारपीट, गाली-गलौज की और यूपीआई से 1000 रुपये वसूले। परिजनों ने विरोध किया।

और पढ़ें

06:09 PM, 04-Apr-2026

Street Dog Bite: गया जी में आवारा कुत्तों का कहर, रोज 100 से ज्यादा लोग बन रहे शिकार; नगर निगम पर उठे सवाल

गया जी में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। रोज 100 से अधिक लोग हमले का शिकार हो रहे हैं। एक बच्चे पर हमला CCTV में कैद हुआ। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी, लोगों ने कार्रवाई की मांग की।

और पढ़ें

05:44 PM, 04-Apr-2026

Bihar: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को दी चुनौती, कहा- NDA इन मुद्दों पर करे मुझसे सार्वजनिक बहस

Bihar : केरल में तेजस्वी यादव के द्वारा दिए गये भाषण की सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं चल रही हैं। सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है कि तेजस्वी यादव बिहार से बाहर जाकर बिहार की ही बुराई क्यों कर रहे हैं? अब तेजस्वी यादव ने  सरकार पर पलटवार किया है। और पढ़ें

05:14 PM, 04-Apr-2026

Bihar: नवादा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शत्रुधन प्रसाद सिंह का निधन, 51 साल तक मरीजों की सेवा; शोक की लहर

नवादा के प्रख्यात चिकित्सक व समाजसेवी डॉ. शत्रुधन प्रसाद सिंह का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। कैंसर से जूझते हुए भी वे अंतिम समय तक मरीजों की सेवा करते रहे। उनके निधन से जिले में शोक की लहर है।

और पढ़ें

04:54 PM, 04-Apr-2026

Bihar: शराब माफियाओं पर छापेमारी करने गई बिहार पुलिस की गाड़ी रेत में फंसी, जवानों ने धक्का लगाकर निकाला बाहर

Vaishali News : सम्राट चौधरी की पुलिस दियारा इलाके में छापेमारी करने पहुंची थी इसी दौरान पुलिस की गाड़ी दियारा में बालू की रेत पर फंस गई जब तक पुलिस वाले गाड़ी को धक्का देकर बाहर निकला तब तक कारोबारी भागने में सफल हो गया। और पढ़ें

04:28 PM, 04-Apr-2026

Bihar News: एनएचएआई का फर्जी महानिदेशक बनकर 87 लाख की ठगी, कई लोग बने शिकार; औरंगाबाद में मामला दर्ज

औरंगाबाद में एक ठग ने खुद को एनएचएआई असम का महानिदेशक बताकर ठेका व नौकरी दिलाने के नाम पर छह से अधिक लोगों से 87 लाख रुपये ठग लिए। पैसे मांगने पर धमकी दी, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

और पढ़ें

04:11 PM, 04-Apr-2026

Bihar: बेगूसराय में STF और बदमाशों में मुठभेड़, एक घायल, चार गिरफ्तार; ज्वेलरी लूटकांड में बड़ी कार्रवाई

बेगूसराय में एसटीएफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हुआ है। चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। यह कार्रवाई दरभंगा ज्वेलरी लूटकांड से जुड़ी है। पुलिस ने हथियार और लूट का सामान बरामद कर जांच तेज कर दी है।

और पढ़ें

04:02 PM, 04-Apr-2026

Bihar News: थाने में युवक की मौत पर बवाल, उग्र भीड़ ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, हथियार भी छीन लिए

कटिहार के फलका थाना में हिरासत में युवक की संदिग्ध मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। उग्र भीड़ ने सड़क जाम कर पुलिस पर हमला कर दिया।इतना ही नहीं भीड़ ने उनसे हथियार भी छीन लिए।

और पढ़ें

03:53 PM, 04-Apr-2026

Bihar Politics: क्या होगा बिहार में सत्तारूढ़ दलों का मंत्रिमंडल गणित? सीएम का नाम तय नहीं, कहां-क्या चल रहा?

बिहार में नई सरकार का खाका अब तक पूरी तरह तैयार नहीं हो पाया है। दिल्ली और पटना में बैठे अलाकमान मंथन कर रहे हैं। मंत्रिमंडल में किसे शामिल किया जाएगा? किसे दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा? कौन सा दल क्या चाह रहा है? आइये सबकुछ जानते हैं... और पढ़ें

03:50 PM, 04-Apr-2026

Bihar: रबर डैम से पानी छोड़ते ही फल्गु नदी में मछलियों की बहार, पकड़ने उमड़ी भीड़; प्रशासन की चेतावनी बेअसर

गया जी में रबर डैम से पानी छोड़े जाने के बाद फल्गु नदी में मछलियों की भरमार हो गई। मछली पकड़ने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद लोग नदी में उतर रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई है।

और पढ़ें

03:32 PM, 04-Apr-2026

दरभंगा ज्वेलरी लूटकांड: STF की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध हिरासत में; यूपी-एमपी नंबर की बाइक भी बरामद

दरभंगा के प्रेम ज्वेलर्स में दो करोड़ की लूट के बाद पुलिस ने STF के साथ कार्रवाई कर चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सिमरी से यूपी-एमपी नंबर की दो बाइक और हेलमेट बरामद की है।

और पढ़ें

02:58 PM, 04-Apr-2026

Bihar News: 'आज Gen Z नशे की गिरफ्त में हैं, ये समाज के लिए खतरा', सांसद पप्पू यादव ने कहा- ये चिंता की बात है

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मुजफ्फरपुर में बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए कहा कि देश में बड़ी क्रांति जरूरी है। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशाखोरी और नेताओं पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

और पढ़ें

02:34 PM, 04-Apr-2026

Bihar News: जहानाबाद में कलर कोडिंग के खिलाफ ऑटो चालकों का बवाल, सड़क जाम से यातायात ठप

जहानाबाद में कलर कोडिंग व्यवस्था के विरोध में ऑटो चालकों ने काको मोड़ पर सड़क जाम कर दिया। 120 ऑटो की अनुमति से नाराज चालकों ने रोजी-रोटी पर संकट बताया। पुलिस ने जाम हटवाया, लेकिन आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

और पढ़ें

01:25 PM, 04-Apr-2026

Bihar Weather: 40 डिग्री पहुंचा दिन का पारा, रात में बारिश का अलर्ट; आठ अप्रैल तक कैसा रहेगा बिहार का मौसम

Bihar मौसम विभाग ने कहा कि बदलते मौसम को देखते हुए सावधान रहें। किसान अपने कट चुकी फसलों को खेतों में नहीं छोड़ें। बारिश और वज्रपात के समय घर से बाहर नहीं निकलें। गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं और दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचें। 
  और पढ़ें

12:46 PM, 04-Apr-2026

Bihar News: मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर जारी, सातवीं मौत के बाद अब एक और युवक ने तोड़ा दम; आंकड़ा बढ़ा

Bihar News: मोतिहारी और उसके आस-पास के क्षेत्रों में जहरीली शराब के सेवन से मौतों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। पिछले 48 घंटों में 8 लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।  और पढ़ें

11:59 AM, 04-Apr-2026

Bihar News: पटना में तीन साल की मासूम के साथ हैवानियत, चाचा ने दोस्तों के साथ मिलकर किया ऐसा; हालत गंभीर

Patna Police: घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। लोग आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि एफएसएल की मदद से साक्ष्य जुटाया जा रहा है। एक आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है। सभी आरोपियों को स्पीडी ट्रायल के तहत जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जाएगी।  और पढ़ें

11:12 AM, 04-Apr-2026

Bihar News: कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के रिश्तेदार के घर गोलीबारी, अपराधियों ने पथराव भी किया; तीन घायल

मनेर थानाध्यक्ष रजनीश ने बताया कि आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी और मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। और पढ़ें

10:52 AM, 04-Apr-2026

Bihar News: किसान की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, फसल काटने आए मैनेजर पर फायरिंग, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार

Bihar News: गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में जमीन विवाद के चलते 16 एकड़ गेहूं की फसल काटने आए मैनेजर पर भू-माफियाओं ने जानलेवा हमला किया। अपराधियों ने डराने के लिए हवाई फायरिंग की और धमकी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। और पढ़ें

10:12 AM, 04-Apr-2026

Bihar: आज से जिला कोषागार सक्रिय, कर्मचारियों को कब मिलेगा वेतन? जीविका दीदियों को दूसरी किस्त देने की तैयारी

विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि नीतीश सरकार का खजाना का खाली हो चुका है। लेकिन, सरकार लगातार विपक्ष को आरोपों को खारिज कर रही है। कर्मचारियों को वेतन जल्दी मिल जाएगी। साथ ही जीविका दीदियों को भी दूसरी किस्त देने की तैयारी शुरू कर दी गई है।  और पढ़ें

09:45 AM, 04-Apr-2026

Bihar News: बांका में सुबह-सुबह मचा मातम; तेज रफ्तार कार ने छीनी तीन भाइयों की जिंदगी, तीन घरों के बुझे चिराग

Bihar News: बांका के देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन सगे व चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। कार सवार परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया। घटना और पढ़ें

09:02 AM, 04-Apr-2026

Bihar News: SIT ने मोतिहारी जहरीली शराब नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 700 लीटर स्प्रिट जब्त, 1 जांच में 8 गिरफ्तार

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले में जहरीली शराब से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य गंभीर स्थिति में हैं। जिसके बाद  प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरकौलिया थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी और परसौना के चौकीदार भरत रॉय को निलंबित करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

07:59 AM, 04-Apr-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News: दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में स्थानीय लोगों की मध्यस्थता से अंतरजातीय प्रेमी-प्रेमिका की शादी रामजानकी मंदिर में धूमधाम से हुई। दोनों परिवार पहले शादी का विरोध कर रहे थे, लेकिन समाज की पहल से सहमति बनी और नवविवाहित जोड़े को गांव में आशीर्वाद के साथ विदा किया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें