फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:52 PM, 31-Mar-2026

Bihar News: चलती बाइक में भड़की आग, सेकंडों में हुई राख, युवकों ने कूदकर बचाई जान

Bihar News: मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के पंनसाय गांव के पास बड़ी पोखर के समीप मंगलवार देर संध्या एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। मोटरसाइकिल सवार धीरज कुमार ने समय रहते बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई।  और पढ़ें

10:43 PM, 31-Mar-2026

Bihar News: घर के पास खेल रही बच्ची तालाब में गिरी, मौत से मचा कोहराम

Bihar News: जहानाबाद के परसबिगहा थाना क्षेत्र के धाना डीहरी गांव में चार साल की पल्लवी कुमारी घर के पास खेलते समय तालाब में गिर गई और डूबने से मौत हो गई। परिजन और गांववाले बच्ची को बाहर निकालने में लगे रहे, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। और पढ़ें

10:27 PM, 31-Mar-2026

Bihar: 25 प्लॉट, लग्जरी कार और सोने के जेवर; DSP गौतम कुमार के करोड़ों के संपत्ति साम्राज्य का खुलासा

Bihar: ईओयू की छापेमारी में डीएसपी गौतम कुमार के कई ठिकानों से आलीशान मकान, 25 प्लॉट, महंगी गाड़ियां, सोने के जेवर और बेनामी निवेश से जुड़े अहम साक्ष्य मिले हैं। जांच में उनकी आय से 60% अधिक संपत्ति और बाहरी निवेश के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:04 PM, 31-Mar-2026

Bihar: 16 प्लॉट, लाखों का निवेश और ट्रस्ट का जाल, अफसर के काले धन का खेल बेनकाब

Bihar: ईओयू की छापेमारी में डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार के कई ठिकानों से 16 प्लॉट, करोड़ों के निवेश, लग्जरी कारों के दस्तावेज और चैरिटेबल ट्रस्ट के जरिए संचालित आईटीआई कॉलेज से जुड़े अहम सबूत मिले हैं।   और पढ़ें

09:49 PM, 31-Mar-2026

Bihar News: रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश, कारणों को लेकर बना रहस्य, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News: सीवान के सराय थाना क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है, जबकि घटना के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:00 PM, 31-Mar-2026

Bihar News: नालंदा विश्वविद्यालय में राष्ट्रपति बोलीं- ज्ञान का कभी अंत नहीं होता, विदेश मंत्री ने क्या कहा?

President Draupadi Murmu: नालंदा आज भी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नालंदा विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। उनके अलावा विदेश मंत्री भी इस शामिल में शामिल हुए थे। और पढ़ें

08:59 PM, 31-Mar-2026

Bihar News: अलग-अलग सड़क हादसे में एक छात्रा समेत दो की मौत, दो घायल

Bihar News: रोहतास जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक छात्रा और एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दावथ में ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की जान गई, वहीं चेनारी में दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हुई, जिसके बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया। और पढ़ें

08:46 PM, 31-Mar-2026

Bihar: पेट्रोल-डीजल संकट से किसान परेशान, गैलन में नहीं मिल रहा ईंधन, ट्रैक्टर व पंपसेट चलाना हो रहा मुश्किल

Bihar: समस्तीपुर में पेट्रोल-डीजल की कमी और गैलन में ईंधन नहीं मिलने से किसानों के कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे ट्रैक्टर और पंपसेट चलाने में दिक्कत आ रही है। आपूर्ति में अनिश्चितता के बीच प्रशासन ने स्थिति सामान्य होने का दावा करते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। और पढ़ें

08:28 PM, 31-Mar-2026

Bihar News: पैसे देकर धर्म बदलवाने की बात पर बवाल, जांच में नहीं मिला कोई प्रमाण, पादरी रिहा

 Bihar News: पटना के पंडारक थाना क्षेत्र के पुरणबीघा गांव में धर्म परिवर्तन के आरोप को लेकर हंगामा हुआ, जहां ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने बाहर से आए पादरियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि जांच में प्रलोभन या धर्म परिवर्तन का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिलने पर सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया। और पढ़ें

08:16 PM, 31-Mar-2026

Bihar: सासामुसा चीनी मिल में विदेशी निवेश की आहट, ऑस्ट्रेलियाई समूह ने किया निरीक्षण, खुलेंगी रोजगार की राहें

Bihar: सासामुसा चीनी मिल को फिर से चालू करने की दिशा में तेजी आई है, जहां एक ऑस्ट्रेलियाई उद्योग समूह ने मिल का निरीक्षण कर निवेश में रुचि दिखाई है। सरकार के सकारात्मक रुख और लगातार प्रयासों के चलते न सिर्फ मिल के पुनर्जीवन की उम्मीद बढ़ी है, बल्कि क्षेत्र में बड़े स्तर पर रोजगार सृजन की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं। और पढ़ें

07:51 PM, 31-Mar-2026

Bihar News: जखराज स्थान के पास दिनदहाड़े गोली मारकर व्यक्ति की हत्या, इलाके में दहशत

Bihar News: जमुई के टाउन थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

07:46 PM, 31-Mar-2026

Bihar Politics: नई सरकार के गठन से पहले किन नेताओं को मिला VIP का दर्जा; विधान सभा समितियों में ओहदा

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिहार विधान सभा की कई समितियों का गठन कर दिया है। इसमें दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गजों को सदस्य बनाया गया है। खास बात यह है कि लिस्ट में बाहुबली अनंत सिंह का भी नाम है।  और पढ़ें

07:43 PM, 31-Mar-2026

Bihar: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की टाली में लगी आग, माहौल बिगाड़ने की साजिश की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Munger: जमालपुर के सदर बाजार क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की टाली में आग लगने की घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, लेकिन इसे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश मानते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। और पढ़ें

07:33 PM, 31-Mar-2026

Bihar News: सरकारी स्कूल से पढ़कर ISRO तक का सफर, पूर्णिया के शशि का तकनीकी सहायक पद पर चयन

Bihar News: पूर्णिया के शशि कुमार ने ISRO में तकनीकी सहायक पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि उनकी पूरी पढ़ाई सरकारी संस्थानों से हुई। और पढ़ें

06:48 PM, 31-Mar-2026

Bihar News: 20 करोड़ में हुई डील, शूटरों को मिले सिर्फ 500 रुपये! कृष्णा सिंह मर्डर केस में पुलिस का खुलासा

Bihar News: गोपालगंज में कृष्णा सिंह हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान एक चौंकाने वाली साजिश का खुलासा हुआ, जिसमें 20 करोड़ की सुपारी की बात सामने आई, लेकिन शूटरों को महज 500 रुपये दिए गए। इस मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ  जांच में पेशेवर तरीके से की गई रेकी और सुनियोजित हत्या की पुष्टि हुई है। और पढ़ें

06:25 PM, 31-Mar-2026

Bihar News: सीएम नीतीश के दौरे का असर, रातों-रात चमकी सड़कें, वर्षों की समस्या तीन दिन में हल

Bihar News: वैशाली महोत्सव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन से पहले वर्षों से जर्जर सड़कों की आनन-फानन में मरम्मत शुरू कर दी गई है। प्रशासन के दबाव में तेजी से काम तो हो रहा है, लेकिन गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं।  और पढ़ें

06:07 PM, 31-Mar-2026

Bihar News: नालंदा में मंदिर प्रबंधन की लापरवाही से हुआ हादसा, SHO सस्पेंड, घटनास्थल का DGP ने किया मुआयना

Bihar News: नालंदा के शीतला मंदिर हादसे के बाद डीजीपी ने जांच में सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की गंभीर लापरवाही उजागर की है। SHO को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि मंदिर की खराब संरचना और बुनियादी सुविधाओं की कमी को हादसे की बड़ी वजह माना गया। अब CCTV फुटेज के आधार पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी है। और पढ़ें

05:45 PM, 31-Mar-2026

Nalanda Stambede: भगदड़ वाली जगह की ऐसी हालत क्या बोले ADG हेडक्वार्टर? | Sheetla Mata Mandir Stampede

Nalanda Stambede: भगदड़ वाली जगह की ऐसी हालत क्या बोले ADG हेडक्वार्टर? | Sheetla Mata Mandir Stampede और पढ़ें

05:29 PM, 31-Mar-2026

Bihar News: समस्तीपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Bihar News: समस्तीपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों ने हालात बिगाड़ दिए, जिससे पंपों पर भारी भीड़ और लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई पंप बंद होने से लोगों में घबराहट बढ़ी, हालांकि संचालकों ने किसी भी तरह की कमी से इनकार किया है। अंतरराष्ट्रीय हालात के असर की चर्चा ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। और पढ़ें

05:25 PM, 31-Mar-2026

Sanjay Saraogi: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने बोला कांग्रेस पर हमला | Mamata Banerjee | Congress | NDA

Sanjay Saraogi: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने बोला कांग्रेस पर हमला | Mamata Banerjee | Congress | NDA और पढ़ें

04:29 PM, 31-Mar-2026

Bihar Stamped: मंदिर में भगदड़ की वजह आई सामने; पैसे लेकर एक गलती कर बैठे प्रबंधन के लोग, इसी से हुईं मौतें

Bihar Stamped: नालंदा के शीतलाष्टमी मंदिर में कुप्रबंधन और पैसों के खेल ने 9 लोगों की जान ले ली। बैक डोर एंट्री और क्षमता से ज्यादा भीड़ ने हालात बेकाबू कर दिए, जिसके बाद भगदड़ मच गई। हादसे के बाद पंडा कमेटी फरार है और पूरा मंदिर परिसर बदहाली और लापरवाही की कहानी बयां कर रहा है। और पढ़ें

04:16 PM, 31-Mar-2026

Nalanda Stampede: पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का किया एलान | Bihar Stampede

Nalanda Stampede: पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का किया एलान | Bihar Stampede और पढ़ें

04:16 PM, 31-Mar-2026

Nalanda Stampede: हादसे की आपबीती सुनाते हुए परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल! | Sheetla Mata Mandir | Bihar

Nalanda Stampede: हादसे की आपबीती सुनाते हुए परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल! | Sheetla Mata Mandir | Bihar और पढ़ें

04:04 PM, 31-Mar-2026

Bihar Politics: राज्यसभा वोटिंग से दूरी का ‘इनाम’, विधानसभा समिति में RJD विधायक को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Bihar Politics: बिहार विधानसभा की 19 समितियों के गठन में राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटिंग से दूर रहे राजद विधायक फैसल रहमान को अहम समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। नई समिति का कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक रहेगा।  और पढ़ें

03:14 PM, 31-Mar-2026

Nalanda Stampede: शीतला मंदिर भगदड़ मामले में क्या बोले एसपी भारत सोनी और डीएम कुंदन कमार? | Bihar News

Nalanda Stampede: शीतला मंदिर भगदड़ मामले में क्या बोले एसपी भारत सोनी और डीएम कुंदन कमार? | Bihar News और पढ़ें

02:57 PM, 31-Mar-2026

Bihar: मैट्रिक में फेल होने पर दिव्यांग छात्रा ने दी जान, गांव में मातम; परिवार के समझाने के बावजूद नहीं संभला

बाढ़ थाना अंतर्गत मैट्रिक परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मैट्रिक एग्जाम में गणित बिषय में क्रॉस लगने पर छात्रा काफी तनाव में थी। वह जन्म से ही दोनो पैर से दिव्यांग थी, उसे दो साल से दिव्यांग राशि भी सरकार से नहीं मिला था। और पढ़ें

02:19 PM, 31-Mar-2026

नालंदा यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह: राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने युवाओं को किया प्रेरित, दिए कामयाबी के मंत्र

Nalanda University: नालंदा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने छात्रों को संबोधित कर उन्हें सफलता और भविष्य की दिशा के लिए प्रेरित किया। और पढ़ें

02:16 PM, 31-Mar-2026

Bihar Stampede: 'कोय इंतजाम नहीं था, कोय पुलिस नहीं था...', मंदिर भगदड़ में जिंदा बचने वालों ने बताया हाल

Nalanda Mandir : जो हर वीआईपी मूवमेंट पर बिहार में होता है, वही हुआ। 'अमर उजाला' ने नालंदा के मंदिर में हुई भगदड़ की पहली खबर में ही सामने ला दिया था कि पूरा अमला राष्ट्रपति के दौरे की तैयारी में था। वही अब भगदड़ में जिंदा बचे लोगों ने बताया।
  और पढ़ें

02:12 PM, 31-Mar-2026

Nalanda Stampede: शीतला माता मंदिर भगदड़ में नौ लोगों की मौत, नीतीश कुमार ने 6 लाख मुआवजे का किया एलान

Nalanda Stampede: शीतला माता मंदिर भगदड़ में नौ लोगों की मौत, नीतीश कुमार ने 6 लाख मुआवजे का किया एलान और पढ़ें

02:10 PM, 31-Mar-2026

Bihar: प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल पर फूटा परिजनों का गुस्सा; रेफर में देरी का आरोप लगाया

गोपालगंज के कटेया में प्रसव के बाद 24 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही और देर से रेफर करने का आरोप लगाते हुए संजीवनी अस्पताल के सामने शव रखकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

और पढ़ें

02:01 PM, 31-Mar-2026

Bihar Stampede: भगदड़ में मरने वालों के परिजनों को आठ लाख कहां-कैसे मिलेंगे? पीएम मोदी सहित किसने क्या कहा?

Nalanda Temple Stamede : बिहारशरीफ के शीतला माता मंदिर में भगदड़ के कारण हुई मौतों ने पटना से लेकर दिल्ली तक शोक की लहर फैला दी। पीएम मोदी ने भी दु:ख जताया। अलग-अलग जगहों से मुआवजा राशि का एलान किया गया। और पढ़ें

01:43 PM, 31-Mar-2026

Nalanda Stampede: शीतला मंदिर में भगदड़ के बाद अस्पताल में अचानक आने लगे घायल लोग, क्या बोले डॉक्टर?

Nalanda Stampede: शीतला मंदिर में भगदड़ के बाद अस्पताल में अचानक आने लगे घायल लोग, क्या बोले डॉक्टर? और पढ़ें

01:22 PM, 31-Mar-2026

Bihar News: पटना में रसोई गैस सिलिंडर के लिए बवाल, एम्स गोलंबर के पास लोगों ने किया सड़क जाम; जनिए पूरा मामला

Patna Police: पटना जिला प्रशासन रसोई गैस की कमी नहीं होने का दावा कर रही है। लेकिन, फुलवारी शरीफ के लोग रसोई गैस की कमी से परेशान हैं। आज बात इतनी बढ़ गई कि लोगों ने एम्स के नजदीक सड़क जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे।  और पढ़ें

01:18 PM, 31-Mar-2026

Bihar News: दरभंगा से बेंगलुरु अब सीधी उड़ान, पांच अप्रैल से अकासा एयर की होगी शुरुआत; मिथिलांचल को बड़ी सौगात

अकासा एयर 5 अप्रैल से दरभंगा-बेंगलुरु के बीच रोजाना सीधी उड़ान शुरू करेगी। टिकट बुकिंग चालू है। इससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि पहले स्पाइस जेट की सेवा बंद थी।

और पढ़ें

01:11 PM, 31-Mar-2026

मैट्रिक पास की खुशी मातम में बदली: गया जी में भीषण सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत, ट्रैक्टर से हुई थी भिड़ंत

Bihar: गया जी के फतेहपुर में चपरी मोड़ के पास ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में दो मैट्रिक पास छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी।  और पढ़ें

01:02 PM, 31-Mar-2026

Crime News: रंगदारी नहीं दी तो गोलियां बरसीं, बिहार के इस जिले में बदमाशों का आतंक; इलाके में दहशत

जहानाबाद के टाउन थाना क्षेत्र में NH-139 पर होटल के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन इलाके में दहशत है। 

और पढ़ें

12:49 PM, 31-Mar-2026

Bihar: भागवत कथा के दौरान भिड़े दो पक्ष, जमकर चली लाठियां; रोहतास में धार्मिक आयोजन बना रणक्षेत्र

रोहतास के नारायणपुर गांव में भागवत कथा के दौरान आरती के समय विवाद बढ़ने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। कई लोग घायल हुए। घटना के सात दिन बाद वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच और आरोपियों की पहचान में जुटी है।

और पढ़ें

12:39 PM, 31-Mar-2026

Bihar Crime: घर के पास घात लगाकर बैठे बदमाशों ने कर दी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दिनदहाड़े बरसाईं गोलियां

मुजफ्फरपुर में घर के चंद कदम की दूरी पर हत्या के लिए कर रहे थे इंतजार,बरसाई कई गोलियां,CCTV में दिखे बाइक सवार दो बदमाश,प्रॉपर्टी डीलर मर्डर। कई बिंदुओं पर जांच जारी। जमीन कब्जे को लेकर के हत्या की भी है संभवाना। और पढ़ें

12:39 PM, 31-Mar-2026

Bihar Temple Stampede: मंदिर में आखिर हुआ क्या था? रोते लोगों ने बता दी सारी बात | Nalanda Sheetla Mata Mandir

Bihar Temple Stampede: मंदिर में आखिर हुआ क्या था? रोते लोगों ने बता दी सारी बात | Nalanda Sheetla Mata Mandir और पढ़ें

12:31 PM, 31-Mar-2026

Bihar News: डीआरडीए के निदेशक के ठिकाने पर EOU की छापेमारी, भ्रष्टाचार कर आय से 2.41 लाख करोड़ कमाने का आरोप

डीआरडीए के निदेशक वैभव कुमार के छह ठिकाने पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने धावा बोला है। उन पर भ्रष्टाचार कर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। ईओयू की अलग अलग टीम सहरसा और मुजफ्फरपुर में छापेमारी कर रही है।  और पढ़ें

12:17 PM, 31-Mar-2026

Sheetla Mandir Stampede: बिहार शरीफ के मघड़ा स्थित मंदिर में बड़ा हादसा, मंदिर में भगदड़, आठ की मौके पर ही मौत

Sheetla Mandir Stampede: बिहार शरीफ के मघड़ा स्थित मंदिर में बड़ा हादसा, मंदिर में भगदड़, आठ की मौके पर ही मौत और पढ़ें

11:40 AM, 31-Mar-2026

Nalanda Temple Stampede: नालंदा के मंदिर में बड़ा हादसा, भगदड़ में 8 महिलाओं की मौत | Sheetla Mandir Stampede

Nalanda Temple Stampede: नालंदा के मंदिर में बड़ा हादसा, भगदड़ में 8 महिलाओं की मौत | Sheetla Mandir Stampede और पढ़ें

11:32 AM, 31-Mar-2026

Bihar Police: बिहार पुलिस सेवा के अधिकारी के ठिकाने पर EOU की रेड, किशनगंज-पूर्णिया में संपत्ति खंगाल रही टीम

Bihar News डीएसपी गौतम कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत मिले थे। इसके बाद आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने पूर्णिया और किशनगंज स्थित आरोपी डीएसपी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

11:18 AM, 31-Mar-2026

Bihar Temple Stampede: नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़, नौ की मौत; पीएम मोदी और सीएम की तरफ से मुआवजों का एलान

Bihar News : मंगलवार को सुबह नालंदा से भारी अमंगल की सूचना आई। जहां पूरा प्रशासनिक तंत्र राष्ट्रपति के नालंदा दौरे की तैयारियों में व्यस्त था, वहीं जिले के शीतला देवी मंदिर में भगदड़ से नौ लोगों की जान चली गई। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय राहत कोष से मुआवजे का एलान किया है। राज्य सरकार ने भी आर्थिक मदद की घोषणा की है। और पढ़ें

09:25 AM, 31-Mar-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी के आरोपी अररिया (जोकीहाट) निवासी मौलाना अब्दुल सलीम को यूपी एसटीएफ ने पूर्णिया के अमौर से गिरफ्तार किया है। विधायक अख्तरुल ईमान ने गिरफ्तारी के तरीके पर सवाल उठाए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें