Bihar : बिहार में आज रामनवमी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सभी मंत्री और विधायक मौजूद थे। ख़ास बात यह रही कि इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी ने समां बांध दिया। वहीं रामायण के राम अरुण गोविल भी मौजूद रहे। और पढ़ें
बिहार में सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व सेवा अधिकारियों के खिलाफ सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट किया कि 1 अप्रैल से हर हाल में अंचलों में काम होगा और गैरहाजिर अधिकारियों की जगह अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया जाएगा। और पढ़ें
रामनवमी के दिन छपरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो चचेरी बहनों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
जमुई में विधायक आईपी गुप्ता ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने का खुला न्योता दिया। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर नीतीश चाहें तो बिना शर्त समर्थन देकर उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। और पढ़ें
जमुई वन प्रमंडल की सतर्कता और समन्वित प्रयासों से जिले में भटके 26 हाथियों के झुंड को सुरक्षित रूप से झारखंड के जंगलों में वापस भेज दिया गया। करीब एक महीने तक चले इस अभियान में न तो किसी मानव को नुकसान हुआ और न ही किसी हाथी को। और पढ़ें
मकान मालिक रामबिलास ने अपनी शिकायत में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुनील ने 20 मार्च को उनसे कमरा किराए पर लिया था। सुनील का जीजा जीवन भी उस कमरे में रहता था। जीवन के कहने पर ही रामबिलास ने सुनील को कमरा दिया था। और पढ़ें
वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH पर एक व्यक्ति का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
वैशाली जिले के राघोपुर में रामनवमी के दौरान गंगा स्नान करते समय दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई, जिससे त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। और पढ़ें
जमुई जिले के असरहुआ गांव में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां बेटे और परिजनों पर 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
दरभंगा में बन रहे बिहार के दूसरे एम्स के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 700 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि को मंजूरी दी है। इससे कुल परियोजना लागत बढ़कर 1964 करोड़ रुपये हो गई है और निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। और पढ़ें
भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में नशा करने से रोकना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपियों ने मिलकर युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम में डगरुआ प्रखंड के दुबैली विद्यालय के कई छात्रों का रिजल्ट तकनीकी कारणों से लंबित हो गया। और पढ़ें
Anant Singh: सत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने समर्थक के घर पहुंचे अनंत सिंह | Mokama | Nitish Kumar और पढ़ें
Weather Forecast: बिहार में अचानक मौसम बदल गया। दोपहर तक धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान थे। शाम होते ही तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। मौसम विभाग ने आज पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
और पढ़ें
पूर्णिया में बस चालक जुगेश यादव की हत्या मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है, लेकिन मुख्य आरोपी अब भी फरार हैं। परिजनों के आरोप पर पहली पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। और पढ़ें
Bihar Politics: लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर से भाजपा को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। रोहिणी का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइये जानते हैं रोहिणी ने क्या कहा? और पढ़ें
Ramnavami 2026: पटना के हनुमान मंदिर में उमड़ी भक्तजनों की भीड़ | Patna Hanuman Mandir | Bihar और पढ़ें
Bihar Police: पूर्णिया आईजी ने विवेकानंद ने दो साल पुराने केस की फाइल खंगाली तो दंग रह गए। इसमें आईओ से लेकर एसडीपीओ तक ने लापरवाही बरतने की बात सामने आई। आईजी ने अपने स्तर पर पूरे केस की गंभीरता से छानबीन की। इसके बाद बड़ी कार्रवाई कर दी। और पढ़ें
Ramkripal Yadav: महावीर मंदिर पहुंचे रामकृपाल यादव, दिया ये खास संदेश | Patna | Ramnavami 2026 और पढ़ें
औरंगाबाद के हसपुरा थाना क्षेत्र में खुटहन गांव में एक परिवारिक विवाद के चलते तीन मासूम बच्चों की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक बच्चों की पहचान अनीष (10), आयुष (7) और अनुष्का (5) के रूप में हुई। आरोपी चाचा अमंत पाल (18) ने वारदात के दौरान तेज संगीत चलाकर बच्चों की चीख-पुकार दबाई और खुद पर भी हमला किया। और पढ़ें
सहरसा के सदर अस्पताल में गुरुवार शाम इलाज के लिए लाई गई 36 वर्षीय प्रियंका कुमारी की मौत हो गई। घटना के दौरान महिला को अस्पताल लेकर आए दो युवक शव छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर मृतका की पहचान की और मामले की जांच शुरू की। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर में एलपीजी गैस की लगातार कमी के कारण होटल और रेस्टोरेंट संचालक परेशान हैं। कई रेस्टोरेंटों में गैस न मिलने के कारण ताला लग गया तो कुछ ने मेन्यू की कीमतें बढ़ा दी। पश्चिम एशिया में तनाव और युद्ध के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों पर असर पड़ा है। और पढ़ें
रोहतास जिले के पडुहार गांव में शराबबंदी का विरोध करने वाले 43 वर्षीय राजेश कुमार राम की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक ने अपनी निजी जमीन पर अवैध शराब बिक्री का विरोध किया था, जिसके कारण स्थानीय कुछ दबंगों ने हमला किया। और पढ़ें
Rajiv Ranjan on Mallikarjun Kharge: मल्लिकार्जुन खरगे के पत्र पर राजीव रंजन ने किया पलटवार | Excise Duty और पढ़ें
Sanjay Saraogi on Congress: मोदी जी कांग्रेस के किए पाप धो रहे हैं, बोले संजय सरावगी | Fuel Crisis और पढ़ें
बिहार में अब भी राजस्व सेवा के कई अधिकारी हड़ताल पर हैं। इनके कारण अंचल और राजस्व कार्यालयों में जमीन से काम करवाने जा रहे लोगों को परेशानी हो रही है। इन सबको देखते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बड़ा कदम उठाया है। आइये जानते हैं पूरा मामला? और पढ़ें
वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के गनियारी घाट पर रामनवमी के दिन गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के पांच लोग डूब गए। दो लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए, जबकि 16 वर्षीय किशोरी सीमा कुमारी की मौत हो गई। दो लोग अभी भी लापता हैं। और पढ़ें
सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मटियार गांव के समीप सरयू नदी में मनवमी और चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन पांच बच्चे लकड़ी काटने और पानी पीने के लिए गए थे। पानी में पैर फिसलने से तीन बच्चे डूब गए और उनकी मौत हो गई, जबकि दो बच्चे किसी तरह बच गए। और पढ़ें
Nitin Nabin: राम का काम तो कोई रोक नहीं सकता, जो भी बाधा बनेगा उन्हीं का काम तमाम होगा- नितिन नबीन और पढ़ें
बिहार के बेगूसराय में 9 मार्च को हुई जमीन कारोबारी वरुण चौधरी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह मोहल्ले में हुई इस वारदात में शामिल तीन शूटरों को दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल हथियार, कारतूस और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद किए। और पढ़ें
Pappu Yadav on LPG Crisis: कतार में लगते-लगते भारत के लोग बर्बाद हो गए, LPG संकट पर पप्पू यादव का तंज | Bihar और पढ़ें
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के नदियामी गांव में चैती दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित ओर्केस्ट्रा कार्यक्रम में झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान मिथिलेश तांती (20) की चाकू मारकर मौत हो गई और दो अन्य युवक घायल हुए। और पढ़ें
Bihar News: पटना ही नहीं पूरे बिहार में भगवान श्री राम के जयकारे लग रहे हैं। मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतार में श्रद्धालु खड़े हैं। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पटना में इस बार की शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। और पढ़ें
सारण जिले के गंगा और सरयू नदी तट पर स्थित माता अंबिका भवानी मंदिर, जिसे आम बोलचाल में आमी वाली माई कहा जाता है, सतयुग से जुड़ा एक प्रमुख शक्तिपीठ है। मंदिर में माता की पूजा मिट्टी की पिंडी के रूप में होती है और मूर्ति नहीं है। और पढ़ें
बिहार के सीवान जिले में बीती रात तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गोलीबारी की घटनाओं से दहशत फैल गई। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पंजवार गांव में मौलाना महमूदुल हसन पर गोली चली, जिन्हें गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया। और पढ़ें
दरभंगा के बिरौल प्रखंड में अस्मिता माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने लोन दिलाने का झांसा देकर 500 से अधिक महिलाओं से करीब दो करोड़ रुपये ठग लिए। कंपनी ने दो लाख रुपये का लोन देने का वादा किया और पहले पांच-पांच हजार रुपये वसूले। और पढ़ें
गया के कोतवाली क्षेत्र में एक कपड़ा गोदाम में आग लगने की घटना ने सुरक्षा में बड़ी चूक को उजागर किया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है। गोदाम में कोई फायर सेफ्टी उपकरण नहीं था और संकरी सीढ़ियों व धुएं की वजह से फायर टीम को काफी परेशानी हुई। और पढ़ें
Tejashwi Yadav : क्या तेजस्वी यादव पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी? आखिर वजह क्या है? एक शख्स ने क्यों दी है चुनौती? दरअसल एक वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक सियासत में खलबली मच गई है। शख्स ने गंभीर आरोप लगाए हैं। और पढ़ें