प्रयागराज के फाफामऊ स्थित एक कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड के तीन मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। और पढ़ें
पेट्रोल पंप पर प्रदूषण नियंत्रण मशीन चलाने वाले मोनू से अमर उजाला टीम ने सोमवार को वहां जाकर बात की। कांवरा इलाके में रहने वाले मोनू ने बताया कि अक्सर वो यहीं रहने वाले नौशाद के साथ बैठकर ही खाना भी खाता था। दोनों पास के इलाके से ही खाना मंगवाते थे। अक्सर वो मोबाइल तो चलाता रहता था लेकिन ऐसा कभी शक नहीं हुआ कि नौशाद अपने मोबाइल में कुछ अवैध गतिविधि कर रहा है। और पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने भी घटना को हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। और पढ़ें
चैती छठ महापर्व के दूसरे दिन सोमवार को ‘खरना’ का व्रत श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। व्रतियों ने दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को पूजा-अर्चना कर गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। और पढ़ें
पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह के दौरान हुए हंगामे के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए छात्र नेता पीयूष पुजारा, चाहत कुमार और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान विरोध प्रदर्शन करते हुए आत्मदाह की कोशिश की गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। और पढ़ें
वैशाली जिले की एमी सिन्हा ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में साइंस संकाय में 92.8% अंक हासिल कर जिले के टॉप-10 में स्थान बनाया। बिदुपुर की रहने वाली एमी ने अपनी सफलता का श्रेय मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी, नियमित पढ़ाई और परिवार के सहयोग को दिया। और पढ़ें
सारण जिले की नीलू परवीन ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में कॉमर्स संकाय में 459 अंक हासिल कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। साधारण ग्रामीण परिवार से आने वाली नीलू के पिता CRPF में कार्यरत हैं और मां गृहिणी हैं। और पढ़ें
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में दरभंगा जिले के चार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट टॉपर्स लिस्ट में जगह बनाई। मनीष कुमार ने आर्ट्स में पांचवां स्थान, स्वीटी कुमारी और सत्यम कुमार ने अपने-अपने विषयों में चौथा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। और पढ़ें
दरभंगा जिले की निशु कुमारी ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में आर्ट्स संकाय में 477 अंक (95.40%) हासिल कर पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। साधारण परिवार से आने वाली निशु की मां आंगनबाड़ी सेविका हैं और पिता किसान हैं। ननिहाल में रहकर पढ़ाई करने वाली निशु ने अपनी मेहनत और परिवार के सहयोग से यह सफलता हासिल की। और पढ़ें
सहरसा जिले के सिहौल गांव के 17 वर्षीय छात्र आदर्श ने बिहार इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा 2026 में 477 अंक हासिल कर पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उनके पिता हरियाणा के सोनीपत में मजदूरी करते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद आदर्श ने मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की। और पढ़ें
Bihar Board Inter Result 2026: मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने कहा कि विभाग भविष्य में भी ऐसे संस्थानों को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें। और पढ़ें
एक साधारण और बेरोजगार युवक की यह कहानी अब राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर मामले में बदल चुकी है, और जांच एजेंसियां उसके संपर्कों और नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही हैं। और पढ़ें
Patna News: विश्व जल दिवस पर बिहार के योजना एवं विकास विभाग को जल गणनाओं के सफल संचालन के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला। डॉ. एन. विजयलक्ष्मी के नेतृत्व में टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य पूरा कर राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। और पढ़ें
Chhath Kharna Puja: छठ महापर्व के दूसरे दिन को खरना पूजा होता है। आज छठ व्रती दिनभर व्रत रखती हैं और पूजा के बाद खरना का प्रसाद खाकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का आरंभ करती हैं। और पढ़ें
बिहार इंटर परीक्षा 2026 में मुजफ्फरपुर जिले की पलक कुमारी ने साइंस ग्रुप में पूरे राज्य में पांचवीं रैंक हासिल कर टॉप-5 में अपनी जगह बनाई। पलक को 475 अंक (95%) मिले हैं। और पढ़ें
Bihar News: बाहुबली अनंत सिंह के पटना स्थित आवास से लेकर मोकामा तक जश्न का माहौल है। जेल से निकलते ही अनंत सिंह के समर्थक उनके समर्थन में नारेबाजी करने लगे। पटाखे फोड़े जा रहे हैं। कल होने वाले रोड़ शो की भी तैयारी की जा रही है। और पढ़ें
समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में साइंस संकाय में 481 अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। साधारण परिवार से आने वाले आदित्य के पिता शिक्षक हैं। और पढ़ें
सारण जिले की रोशनी ने बिहार इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा 2026 में 475 अंक (95%) हासिल कर पूरे राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त किया। साधारण परिवार से आने वाली रौशनी के पिता किराना दुकान चलाते हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। और पढ़ें
सीतामढ़ी जिले के पुपरी की रहने वाली सिद्धि कुमारी ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में आर्ट्स स्ट्रीम में 478 अंक (95.60%) प्राप्त कर पूरे राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया। और पढ़ें
नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड की सपना कुमारी ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में विज्ञान संकाय में 479 अंक हासिल कर पूरे राज्य में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। साधारण परिवार से आने वाली सपना के पिता परचून की छोटी दुकान चलाते हैं। और पढ़ें
BPSC Exam News: बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा की अलग अलग तारीखें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। अब बिहार लोक सेवा आयोग ने फाइनल तारीख की जानकारी साझा कर दी है। आइये जानते हैं किस तारीख को कौन सी परीक्षा है? और पढ़ें
सीतामढ़ी के मेजरगंज की साक्षी कुमारी ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में 479 अंक (95.80%) हासिल कर पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया। साधारण और पढ़ें
लखीसराय जिले के एमपीएस +2 हाई स्कूल, सदायबिघा के छात्र चंद्रदीप कुमार ने आर्ट्स संकाय में 478 अंक प्राप्त कर बिहार में तीसरा स्थान हासिल किया।
और पढ़ें
पूर्णिया के लक्की अंसारी ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में आर्ट्स संकाय में 478 अंक (95.60%) के साथ पूरे राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया। बेहद साधारण परिवार से आने वाले लक्की के पिता फुटपाथ पर घड़ी की मरम्मत करते हैं। और पढ़ें
बेगूसराय जिले की अनामिका कुमारी ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में विज्ञान संकाय में 478 अंक हासिल कर पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। मटिहानी प्रखंड के राजकीयकृत के.एल. +2 उच्च विद्यालय की छात्रा अनामिका ने सभी विषयों में शानदार प्रदर्शन किया और अधिकतर में डिस्टिंक्शन प्राप्त किया। और पढ़ें
नालंदा जिले की साजिया (सहज) अंसारी ने बिहार इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा 2026 में 477 अंक और 95.40 प्रतिशत के साथ पूरे राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया। करायपरसुराय प्रखंड की यह छात्रा राजकीयकृत प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हैं। और पढ़ें
गया जिले की निशु कुमारी ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में कला संकाय में 479 अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। निशु यशवंत इंटर स्कूल, खिजरसराय की छात्रा हैं और उनके परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। और पढ़ें
Amar Ujala Exclusive : आधे घंटे बाद बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी कर रहा है। टॉपर्स की सूची जारी होगी। लेकिन, उससे पहले 'अमर उजाला' ने टॉपर्स से बात की थी। उनसे क्या पूछा गया था, सबकुछ जानिए पहले। और पढ़ें
Bihar News: दरभंगा जिले के छात्रों ने बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों स्ट्रीम में राज्य स्तर पर टॉप रैंक हासिल की, जिससे जिले का दबदबा कायम रहा। और पढ़ें
Bihar Board Inter Result Toppers: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि इस साल भी बिहार की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। तीन में से दो संकायों में छात्राओं ने टॉप किया है। इतना ही नहीं कुल 26 टॉपर्स में 19 लड़किया ही हैं।
यहां चेक करें अपना रिजल्ट... और पढ़ें
Bihar Board 2026 Result Out: बिहार बोर्ड अब लगातार सबसे पहले परीक्षा परिणाम जारी कर रहा है। पास होने वाले परीक्षार्थियों का प्रतिशत भी लगातार अच्छा हो रहा है। इस बार तो बोर्ड ने इंटर की परीक्षा लेने के 25 दिनों में ही परिणाम जारी कर दिया। पिछले आठ साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब इतनी जल्दी रिजल्ट जारी कर दी गया है।
और पढ़ें
Bihar Board Result 2026: बिहार इंटर रिजल्ट 2026 में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। पास प्रतिशत से लेकर टॉपर्स की सूची तक छात्राओं का दबदबा साफ दिख रहा है। कुल 26 टॉपर्स में 19 लड़कियां शामिल हैं। और पढ़ें
BSEB 12th Result 2026: बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने तीनों (विज्ञान, आर्ट्स और वाणिज्य) संकाय के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार उत्तीर्ण प्रतिशत में पिछले वर्ष तुलना में 1.31% की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले तीन वर्षों में यह सबसे कम है। आइए जानते हैं पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष विद्यार्थियों का प्रदर्शन कैसा रहा। पढ़ें लाइव अपडेट
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें...
Bihar Board Result 2026: कभी बिहार में टॉपर्स देने वाला सिमुलतला आवासीय विद्यालय पिछले कुछ वर्षों से इंटर परीक्षा में कमजोर प्रदर्शन कर रहा है। 2026 के रिजल्ट से पहले एक बार फिर सभी की नजरें इस संस्थान पर टिकी हैं। और पढ़ें
Bihar Board 12th Result: पूर्णिया के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की तीन छात्राओं को इंटर 2026 टॉपर वेरिफिकेशन के लिए बिहार बोर्ड मुख्यालय बुलाया गया है, जिससे जिले में खुशी का माहौल है और बेटियों की प्रतिभा फिर चर्चा में है। और पढ़ें
Bihar News: मुजफ्फरपुर में अंतरजातीय विवाह के बाद युवक की संदिग्ध मौत ने नया मोड़ ले लिया है, जहां परिजनों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर साजिशन हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है और मामले की जांच जारी है। और पढ़ें
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा। प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार परिणाम जारी करेंगे। ऐसे में हम आपको रिजल्ट चेक करने का सबसे सरल तरीका बता रहे हैं। चलिए जानते हैं कैसे आप अमर उजाला के साथ जुड़कर रिजल्ट देख सकते हैं? और पढ़ें
Bihar News: गया के चेरकी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां चचेरे भाई ने साथियों के साथ मिलकर पेंटर अक्षय यादव की गोली मारकर हत्या कर दी और शव नदी में फेंक दिया। पुलिस ने तकनीकी जांच और मोबाइल लोकेशन के आधार पर 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। और पढ़ें
BSEB Inter Result 2026 Today: कुछ ही देर में बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट चेक करते समय किसी भी तरह की परेशानी न हो। पढ़ें लाइव अपडेट
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आसानी से देखने के लिए अभी पंजीकरण करें... और पढ़ें
Bihar: गया के चंदौती थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे और कार्रवाई की मांग की, जबकि पुलिस ने जांच शुरू कर स्थिति को नियंत्रित किया। और पढ़ें
Bihar: बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एनएच-333B पर मॉर्निंग वॉक के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपति की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाई। और पढ़ें
Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1:30 बजे जारी होगा। पिछले साल की तरह इस बार भी लड़कियों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है, क्योंकि 2025 में तीनों स्ट्रीम में उन्होंने टॉप कर दबदबा बनाया था। और पढ़ें
अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मारी है। मौके पर तीनों की मौत हो गई है। पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी है। और पढ़ें
Bihar: सारण के पानापुर प्रखंड के पकरी नारोटम गांव निवासी नीरज कुमार सिंह ने संयुक्त राष्ट्र के CSW70 सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ग्रामीण बालिकाओं की शिक्षा, डिजिटल साक्षरता, नेतृत्व विकास और बाल विवाह रोकथाम जैसे मुद्दों को वैश्विक मंच पर मजबूती से उठाया। और पढ़ें
Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। ताजा अपडेट के मुताबिक, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज 23 मार्च को दोपहर 1:30 बजे इंटर का रिजल्ट जारी करेगा। पढ़ें लाइव अपडेट
सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए अभी पंजीकरण करें..
और पढ़ें