फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:05 PM, 19-Mar-2026

Gopalganj: रामाश्रय सिंह हत्याकांड में दो और दोषियों को उम्रकैद, अब तक छह को मिली सजा

Gopalganj: गोपालगंज के खजुरहां गांव में 2019 में हुए उद्योगपति रामाश्रय सिंह हत्याकांड में अदालत ने दो और मुख्य दोषियों, राजू सिंह और विनय कुमार मिश्र, को आजीवन जेल की सजा सुनाई। इससे पहले चार अन्य दोषियों को भी उम्रकैद मिली थी। अब तक कुल छह आरोपियों को कठोर सजा मिल चुकी है। और पढ़ें

09:52 PM, 19-Mar-2026

Bihar: संकट में Gaya Ji की फल्गु नदी, तार-तार हो रही पवित्रता! क्या बोले श्रद्धालु?

Bihar: संकट में Gaya Ji की फल्गु नदी, तार-तार हो रही पवित्रता! क्या बोले श्रद्धालु? और पढ़ें

09:49 PM, 19-Mar-2026

Bhagalpur में Rail Police ने की छापेमारी, 1 करोड़ से ऊपर के जेवरात किए बरामद

Bhagalpur में Rail Police ने की छापेमारी, 1 करोड़ से ऊपर के जेवरात किए बरामद और पढ़ें

विज्ञापन
09:32 PM, 19-Mar-2026

Bihar: कटिहार पुलिस ने म्यूल अकाउंट गिरोह पकड़ा, CA और बैंक मैनेजर समेत छह गिरफ्तार, 2 करोड़ की ठगी का खुलासा

Bihar: कटिहार में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन प्रहार 2.0 में पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए हो रहे अवैध लेनदेन का बड़ा नेटवर्क उजागर किया। इस कार्रवाई में चार्टर्ड अकाउंटेंट और बैंक मैनेजर समेत कुल 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिनके खाते साइबर अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे थे। और पढ़ें

09:10 PM, 19-Mar-2026

Bihar News: लखीसराय में कैंदी चौक पर सो रही महिला की हत्या, ईंट-पत्थर से वार कर उतारा मौत के घाट

Bihar News: लखीसराय जिले में कैंदी चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास 57 वर्षीय फल-सब्जी विक्रेता महिला की देर रात हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाशों ने सो रही महिला पर ईंट-पत्थर और धारदार वस्तु से हमला किया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
08:53 PM, 19-Mar-2026

Bhagalpur: रेल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, करोड़ों के सोने-चांदी के जेवरात बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Bhagalpur: भागलपुर में रेल पुलिस (जीआरपी और आरपीएफ) ने गुरुवार को डाउन हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस में छापेमारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया और एक करोड़ रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए। और पढ़ें

08:44 PM, 19-Mar-2026

Indore: इंदौर के पुराने टर्मिनल को भी नए एयरपोर्ट से जोड़ा, 24 मार्च को होगा लोकार्पण

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर पुराने टर्मिनल  का नवीनीकरण पूरा हो गया है और इसका लोकार्पण 24 मार्च को किया जाएगा। नए टर्मिनल के शुरू होने से एयरपोर्ट की क्षमता बढ़कर सालाना 50 लाख यात्रियों तक पहुंच जाएगी। और पढ़ें

08:37 PM, 19-Mar-2026

Bihar: बिहार में अल्ट्राटेक सिमेंट करेगी ₹1,200 करोड़ का निवेश, बांका में स्थापित होगी इकाई

Bihar: बांका में अल्ट्राटेक सिमेंट 59.47 एकड़ भूमि पर ₹1,200 करोड़ का निवेश कर सीमेंट निर्माण इकाई स्थापित करेगी, जिससे लगभग 1000 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। और पढ़ें

08:19 PM, 19-Mar-2026

Bihar News : आज चांद दिखा तो कल ईद, नमाज़, रोज़ा और फितरा के साथ पूरी होंगी इबादतें

Bihar : पवित्र रमज़ान माह अब अंतिम समय चल रहा है, बस चांद के  दिखने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अब महीने के अंत में ईद का त्योहार इबादतों की कबूलियत की उम्मीद के साथ मनाया जाएगा। और पढ़ें

08:15 PM, 19-Mar-2026

Bihar: लगातार असफल होने के कारण डिप्रेशन में था युवक, पंखे की खूंटी से लटक कर दे दी जान

Bihar: भागलपुर के ममलखा गांव में 28 वर्षीय आनंद साह उर्फ सिट्टू ने लगातार असफल होने और डिप्रेशन के कारण अपने घर में पंखे की खूंटी से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक बिहार पुलिस की तैयारी कर रहा था और पत्नी मायके गई हुई थी। और पढ़ें

07:57 PM, 19-Mar-2026

Indore Fire Tragedy: सात फीट की सीढ़ी और कमजोर वेल्डिंग ने बचाईं चार जिंदगियां, बेडरूम तक पहुंच गई थी आग

इंदौर में बुधवार को हुए अग्निकांड चार लोगों की जिंदगी सात फीट की सीढ़ी और कमजोर वेल्डिंग के कारण बच गई। इन्हीं का मदद से मनोज पुगलिया की पत्नी और तीन बेटों को उनके पीछे रहने वाले जैन परिवार के भाइयों ने बचा लिया।  और पढ़ें

07:46 PM, 19-Mar-2026

Jehanabad News: नीट छात्रा मामले में चौथी बार CBI टीम बैरंग लौटी, परिजनों ने पूछताछ से किया इनकार

Jehanabad News: जहानाबाद के पतियावा गांव में नीट छात्रा मामले की जांच के लिए चौथी बार सीबीआई टीम पहुंची, लेकिन परिजनों ने पूछताछ और सहयोग से साफ इंकार कर दिया। इससे जांच टीम खाली हाथ लौट गई।   और पढ़ें

07:41 PM, 19-Mar-2026

Indore: इंदौर में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर के बाद आई एम ए डिस्को डांसर गीत पर झूमे पार्षद

इंदौर में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के बाद नेताओं का डांस करता वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पार्षद से लेकर नगर अध्यक्ष तक फिल्मी गीत पर झूमते नजर आए, जिससे यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। और पढ़ें

07:26 PM, 19-Mar-2026

Bihar News : हिंदू नववर्ष की हुई शुरुआत, धूमधाम से मनाया जा रहा चैती छठ; बन रहे विशेष संयोग

Bihar : चैत्र नवरात्र की शुरुआत हुई है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस बार माता ‎जगतजननी डोली पर सवार होकर‎ आई हैं और मुर्गे पर उनकी विदाई ‎होगी। हालांकि, श्रद्धा और भक्ति से किए गए पूजन से विशेष पुण्य की प्राप्ति होगी। और पढ़ें

07:25 PM, 19-Mar-2026

Munger News: बिहार में ‘सरकारी गाड़ी’ से टोटो चालक के अपहरण का प्रयास, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

Munger News: शेखपुरा में “बिहार सरकार” लिखी गाड़ी से टोटो चालक मोहम्मद छोटु का कथित अपहरण किया गया। घटना की सूचना पर यातायात थाना अध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा ने नाकाबंदी कर वाहन और आरोपियों को बरामद किया, लेकिन पुलिस ने जांच के बावजूद वाहनों को थोड़ी देर में छोड़ दिया, जिससे लोगों में प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठे हैं। और पढ़ें

07:07 PM, 19-Mar-2026

समृद्धि यात्रा: कजरा में सौगातों की झड़ी, विपक्ष पर प्रहार; व्यवस्थाओं की कमी और अधूरी उम्मीदों ने छोड़ी कसक

समृद्धि यात्रा: समृद्धि यात्रा के तहत कजरा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लखीसराय के विकास के लिए करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। हालांकि स्थानीय स्तर पर बड़ी घोषणाओं की उम्मीद पूरी नहीं होने से लोगों में निराशा रही। कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्थाएं भी सामने आईं, जिससे प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल उठे। और पढ़ें

06:54 PM, 19-Mar-2026

Bihar: पूर्णिया में NH-31 पर सरकारी बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, तीन बच्चों की सिर से उठा पिता का साया

Bihar: पूर्णिया में NH-31 पर बिहार राज्य पथ परिवहन की बस ने बाइक सवार धीरतानंद मंडल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में उनके पीछे तीन छोटे बच्चे और पत्नी ललिता देवी रह गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और प्रशासन से मृतक के परिवार को राहत देने की मांग उठी है।  और पढ़ें

06:45 PM, 19-Mar-2026

Bihar News: गया में गैस किल्लत के बीच बड़ा खेल उजागर, ‘कागज पर ग्रामीण’ बनाकर बढ़ाया जा रहा इंतजार

Bihar News: गया में गैस एजेंसियों द्वारा शहरी उपभोक्ताओं को रिकॉर्ड में ग्रामीण दिखाने का मामला सामने आया है, जिससे उन्हें सिलेंडर के लिए अतिरिक्त इंतजार करना पड़ रहा है। मामले पर संज्ञान लेते हुए अशोक कुमार चौधरी ने सुधार के निर्देश दिए हैं और जांच की मांग तेज हो गई है। और पढ़ें

05:40 PM, 19-Mar-2026

Patna: नई पीढ़ी को परंपरा से जोड़ने की पहल, पटना के महावीर मंदिर ने जारी किया विक्रम संवत् 2083 का कैलेंडर

Patna: पटना के महावीर मंदिर द्वारा विक्रम संवत् 2083 का विशेष दीवार कैलेंडर जारी किया गया है, जिसमें पारंपरिक पंचांग के अनुसार महीनों और तिथियों को सरल रूप में दर्शाया गया है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय तिथि गणना और संस्कृति से जोड़ना है, साथ ही प्रमुख व्रत और पर्वों की जानकारी भी इसमें शामिल की गई है। और पढ़ें

05:26 PM, 19-Mar-2026

Bihar : कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ किया हल्लाबोल, फूंका पीएम का पुतला; कहा-कंप्रोमाइज प्रधानमंत्री नहीं चलेगा

Congress Party Protest : बिहार कांग्रेस पार्टी ने एलपीजी को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों ने पीएम मोदी और पेट्रोलियम मंत्री का पुतला भी जलाया।  प्रदर्शन करने वाले, 'सिलेंडर का दाम कम करो, आम आदमी पर अत्याचार बंद करो' के नारे लगा रहे थे।  और पढ़ें

05:22 PM, 19-Mar-2026

Bihar News: पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर चल रहा था धोखाधड़ी का खेल, महिलाओं को लगाया लाखों का चूना

Bihar News: वैशाली के राघोपुर में फर्जी कंपनी गोल्ड कैपिटल सर्विस लिमिटेड के जरिए महिलाओं को लोन का झांसा देकर पहले सामान खरीदने के नाम पर पैसे जमा कराए गए और फिर ऑफिस बंद कर लूटेरे फरार हो गए। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सामान जब्त किया है और आरोपियों की तलाश जारी है। और पढ़ें

04:55 PM, 19-Mar-2026

Bihar News: हाइवा ने साइकिल सवार को 25 मीटर तक घसीटा; क्षत-विक्षत हुआ शव, मुआवजे को लेकर सड़क जाम

Bihar News: सहरसा के रामपुर ईटहरा बाईपास पर एक तेज रफ्तार हाइवा ने साइकिल सवार को टक्कर मारकर 25 मीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया और ट्रक के खलासी को पकड़ लिया। और पढ़ें

04:48 PM, 19-Mar-2026

Bihar News: खेल के पैसे से ‘खेल’, हेडमास्टर-सप्लायर के गठजोड़ ने मोतिहारी में बिना सामान खरीदे उड़ाई रकम

Bihar News: मोतिहारी के ढाका प्रखंड में स्कूलों के लिए आई खेल सामग्री की राशि में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की आशंका है। आरोप है कि बिना सामान खरीदे ही भुगतान कर दिया गया, जिसमें अधिकारियों, हेडमास्टरों और सप्लायर की मिलीभगत सामने आ रही है।  और पढ़ें

04:29 PM, 19-Mar-2026

Bihar: पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर बवाल; बोतल में पेट्रोल ले पहुंचा छात्र, दी आत्मदाह की धमकी

Bihar: पूर्णिया विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में छात्र नेताओं के विरोध ने उस वक्त उग्र रूप ले लिया, जब एक छात्र नेता पेट्रोल लेकर आत्मदाह की धमकी देते हुए सीनेट हॉल में पहुंच गया। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने किसी तरह मामले को शांत कराया और कार्यक्रम रात में 9 बजे खत्म हुआ। और पढ़ें

04:12 PM, 19-Mar-2026

Bihar: नालंदा में अनियंत्रित कार गड्ढे में पलटी, इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Bihar: नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें फंसे छात्रों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से निकाला गया, लेकिन दो की जान नहीं बच सकी जबकि अन्य का इलाज जारी है। और पढ़ें

04:00 PM, 19-Mar-2026

Bihar: कोचिंग के बहाने भागे प्रेमी युगल, मंदिर में रचाई शादी, पुलिस पहुंची तो हुआ बड़ा खुलासा

Bihar: बिहार के जमुई में एक बालिग प्रेमी जोड़े ने परिवार की असहमति के बावजूद घर से भागकर मंदिर में शादी कर ली। शादी का वीडियो वायरल होने और जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया, लेकिन बालिग होने के कारण बॉन्ड भरवाकर रिहा कर दिया। और पढ़ें

03:33 PM, 19-Mar-2026

Bihar News: CM का कार्यक्रम खत्म होते ही शुरू हो गई लूट, आलू-प्याज लेकर भागते अफसर का वीडियो हुआ वायरल

मुंगेर में ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। वे हेलीकॉप्टर से पोलो मैदान पहुंचे, जहां उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह और मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। इस दौरान करीब 87 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया।
  और पढ़ें

03:20 PM, 19-Mar-2026

Bihar: मुंगेर को CM नीतीश ने दी करोड़ों की सौगात, डिप्टी CM ने मरीन ड्राइव और सोलर प्लांट बनाने का किया एलान

Bihar: मुंगेर में ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत पहुंचे मुख्यमंत्री ने जिले को जहां 87 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, वहीं उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र में मरीन ड्राइव, एक्सप्रेसवे और देश के सबसे बड़े सोलर प्लांट जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं की घोषणा कर विकास को नई दिशा देने का दावा किया। और पढ़ें

02:51 PM, 19-Mar-2026

Bihar News: बिहार का बेटा शहीद, कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए सीताराम यादव वीरगति को प्राप्त

Bihar News: समस्तीपुर जिले के लोदीपुर नारायण गांव निवासी सेना के जवान सीताराम यादव जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। वह लंबे समय से सेना में सेवा दे रहे थे और कई ऑपरेशन में हिस्सा ले चुके थे। और पढ़ें

02:26 PM, 19-Mar-2026

Bihar News: साथ जीने-मरने की कसम हुई सच; बचाने उतरे और तालाब में समा गए पति-पत्नी

Bihar News: दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तालाब में डूबने से पति-पत्नी की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों एक-दूसरे को बचाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान यह दर्दनाक घटना हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। और पढ़ें

01:39 PM, 19-Mar-2026

Bihar News : जमीन के कामों पर लग जाएगी ब्रेक, 23 मार्च से ठप पड़ जाएगा पूरा राजस्व तंत्र

Amin Strike : अगर आपका जमीन संबंधित कोई काम है तो यह खबर आपके लिए है।  23 मार्च से आपके ऐसे सभी काम ठप हो जाएंगे, क्यों कि बिहार के सभी अमीनों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी है। और पढ़ें

12:48 PM, 19-Mar-2026

Ananat Singh: दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को मिली बेल, जल्द जेल से होंगे रिहा; समर्थकों में खुशी

मोकामा विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्या मामले में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर जल्द रिहाई संभव है। फैसले के बाद समर्थकों में खुशी और क्षेत्र में जश्न का माहौल है।

और पढ़ें

12:14 PM, 19-Mar-2026

Bihar weather Tomorrow : बदल रहा मौसम का मिजाज, घटी धूप की ताकत, कहां-कहां बारिश के आसार?

Bihar weather : बिहार में बढ़ते तापमान से लोग गर्मी महसूस करने लगे थे, लेकिन अब धूप की ताकत अब धीमी पड़ती जा रही है। अब मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। और पढ़ें

11:32 AM, 19-Mar-2026

Chaitra Navratri: जय माता दी के नारों से मुजफ्फरपुर में भक्तिमय हुआ माहौल, मंदिरों में पूजा के लिए आई भीड़

Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ मुजफ्फरपुर में भक्ति का माहौल है। कलश स्थापना के बाद मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा हो रही है, भक्त श्रद्धा से दर्शन कर मनोकामनाएं मांग रहे हैं।

और पढ़ें

10:59 AM, 19-Mar-2026

Bihar Crime: 'मिल गया तो हाथ-पैर तोड़ देंगे', अनंत सिंह को किसने दी ऐसी धमकी? सोनू-मोनू गिरोह का नाम आया

बातचीत के दौरान सोनू बार-बार शिवरतन को जान से मारने, हाथ-पैर तोड़ने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता है। वह यह भी दोहराता है कि जिसने उसके साथ गद्दारी की, उसका अंजाम बुरा होता है।

और पढ़ें

10:17 AM, 19-Mar-2026

गया जी का मां मंगला गौरी मंदिर: 600 साल से जल रही अखंड ज्योति, गर्भगृह में नहीं बिजली; ऐसे होते हैं दर्शन

Chaitra Navratri: बिहार के गया जी स्थित मां मंगला गौरी मंदिर शक्तिपीठों में प्रमुख है। यहां 600 वर्षों से अखंड ज्योति जल रही है, गर्भगृह में बिजली नहीं है। मान्यता है कि यहां माता सती का वक्षस्थल गिरा था, जिससे इसकी आस्था और बढ़ती है।

और पढ़ें

09:18 AM, 19-Mar-2026

Bihar : राजधानी पटना के बड़े अस्पताल पर कार्रवाई, हर्निया बताकर बच्चेदानी निकालने की मिली थी शिकायत

 Bihar : बिहार के एक बड़े अस्पताल की करतूत सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने उस अस्पताल पर कार्रवाई करते हुए अस्पताल के आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का निबंधन रद्द कर दिया है।  और पढ़ें

08:38 AM, 19-Mar-2026

Bihar News : आधारकार्ड में सुधार करवाने में लोगों के छूट रहे हैं पसीने, पटना जीपीओ में लग रही है रोज भीड़

Aadhaar cards : आधारकार्ड में सुधार करवाने में लोगों पसीने छूट रहे हैं। रोज बिहार के अलग-अलग कोने से लोग पटना जीपीओ आ रहे हैं, लेकिन उनकी परेशानी दूर नहीं हो रही है। और पढ़ें

08:26 AM, 19-Mar-2026

गया जी एयरपोर्ट पर खुलासा: थाईलैंड से आए यात्रियों के पास 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, बड़ी कार्रवाई

Bihar: गया जी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाईलैंड से आए चार यात्रियों के पास से 25 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया। इसकी कीमत 25 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

और पढ़ें

08:07 AM, 19-Mar-2026

Crime News: पटना में 12 साल की मासूम से दरिंदगी, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला किया दर्ज; लोगों में नाराजगी

फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी 1 सुशील कुमार ने बताया की पीड़ित नाबालिग बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है ताकि साक्ष्य पुख्ता किए जा सकें। न्यायालय में पीड़िता का कलमबंद बयान (धारा 164 के तहत) दर्ज कराया जाएगा। और पढ़ें

07:50 AM, 19-Mar-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

इंदौर के ब्रजेश्वरी एनएक्स क्षेत्र में मकान में लगी आग ने सुरक्षा इंतजामों की कमियों को उजागर कर दिया है। घर को सुरक्षित बनाने के लिए छत के बंद चैनल गेट ही बचाव के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा बन गए। घर के सदस्यों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें