Bihar : राज्यसभा के चुनाव में राजद के उम्मीदवार की जीत पर खतरा मंडराता दिख रहा है। खतरा इसलिए क्यों कि इस बैठक में खास तौर पर बुलाए गए ओवैसी और मायावती के विधायक शामिल नहीं हुए। कुछ और भी विधायकों का अंत तक इंतजार होता ही रह गया। और पढ़ें
समृद्धि यात्रा पर मंगलवार को मधेपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले में 300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 86 करोड़ की लागत से 137 नई योजनाओं का शिलान्यास और 216 करोड़ की लागत से 158 योजनाओं का उद्घाटन किया। और पढ़ें
दरभंगा में खाड़ी देशों के बीच चल रहे युद्ध के असर से घरेलू रसोई गैस की किल्लत बढ़ गई है। सरकार ने गैस की कीमत 60 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाई और बुकिंग का अंतराल 25 दिन कर दिया। इसके बाद शहर की कई एजेंसियों पर लोग सुबह पांच बजे से सिलेंडर के लिए कतार में खड़े रहते हैं। और पढ़ें
पटना में उद्योग विभाग के सचिव एवं बियाडा और आईडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में बियाडा की प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमिटी (PCC) की बैठक हुई। इसमें राज्य के 8 औद्योगिक क्षेत्रों में 73.47 एकड़ भूमि 10 औद्योगिक इकाइयों को आवंटित करने का निर्णय लिया गया। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव के समीप सड़क किनारे खड़े दो दोस्तों मोहन सहनी (40) और मिथिलेश सहनी (33) को मंगलवार को अज्ञात अपाचे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। और पढ़ें
कुचायकोट प्रखंड के सासामुसा स्थित लंबे समय से बंद पड़ी चीनी मिल को फिर से चालू करने की प्रक्रिया में तेजी आई है। मंगलवार को तिरहुत उद्योग और महाराष्ट्र की निजी कंपनी ‘टू सिग्मा’ के प्रतिनिधियों ने मिल परिसर का निरीक्षण किया। और पढ़ें
Bihar : बिहार राजस्व सेवा के पाँच अधिकारियों ने त्यागपत्र दे दिया जिसे आज डिप्टी सीएम ने स्वीकार कर लिया है। संबंधित जिलों के डीएम ने इसकी अनुशंसा की थी। उन पदाधिकारियों में तीन महिला और दो पुरुष अधिकारी शामिल हैं। और पढ़ें
मोकामा के हाथीदह क्षेत्र में राजेंद्र सेतु से ट्रेन से बेगूसराय जा रही एक लड़की साक्षी कुमारी रील्स बनाने के चक्कर में गंगा नदी में गिर गई। घटना में उसे गंभीर चोटें आईं। मौके पर तैनात नाविक और एफ्कोन्स कंपनी के कर्मचारी तुरंत मदद के लिए आए और लड़की को नदी से बाहर निकालकर कंपनी के एंबुलेंस से महात्मा गांधी अस्पताल ले गए। और पढ़ें
पूर्णिया जिले के सहायक खजांची थाना में दो कैदी हाजत से फरार हो गए, जिसमें एक आरोपी को पुलिस ने पुनः गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा अभी भी फरार है। आरोपियों ने हाजत का दरवाजा खोलकर दीवार फांदी और सुरक्षित निकल गए। और पढ़ें
बिहार के सहरसा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बनगांव थाना क्षेत्र के पड़री नंबर-7 गांव निवासी युवक भोज कार्यक्रम से बाइक से घर लौट रहा था, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। और पढ़ें
गोपालगंज जिले के कुचायकोट अंचल पदाधिकारी के हड़ताल पर चले जाने से अंचल कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो गया है। मंगलवार को अंचल पदाधिकारी के कक्ष पर ताला लटका रहने के कारण दूर-दराज से आए कई फरियादियों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ा। और पढ़ें
होली के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने कई होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। पटना, दानापुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, पूर्णिया, धनबाद और अन्य प्रमुख स्टेशनों से दिल्ली, आनंद विहार, पुणे, लोकमान्य तिलक, चंडीगढ़ सहित कई शहरों के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनों को मार्च के अंत तक जारी रखा जाएगा। और पढ़ें
बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित झीलमिलवा जंगल से एक विधवा महिला का सड़ा-गला शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला तीन मार्च से लापता थी और काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। और पढ़ें
सीतामढ़ी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रुन्नीसैदपुर प्रखंड की कौड़िया लालपुर पंचायत के मुखिया अवधेश साह को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिप्टी सीएम विजय सिंह ने स्पष्ट दिशा निर्देश दे दिया है कि किसी भी कीमत पर काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इतना ही नहीं 13 मार्च को वह पटना में समीक्षा बैठक भी लेंगे। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है कि वाल्मीकिनगर हवाई अड्डे के विकास और उन्नयन के लिए 38.64 करोड़ रुपये की लागत से टेंडर जारी किया गया है। इस परियोजना के तहत टर्मिनल भवन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर और फायर स्टेशन सहित कई आधुनिक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। और पढ़ें
समस्तीपुर में सीजीएम कोर्ट से चोरी हुए महत्वपूर्ण दस्तावेज एक कबाड़ी दुकान से बरामद होने के बाद पुलिस ने बहादुरपुर मोहल्ला निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी रविवार को ठेला लेकर कोर्ट परिसर में घुसा और वहां से जरूरी दस्तावेज चोरी कर उन्हें कबाड़ी दुकान में बेच दिया। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर में वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ एसएसपी कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन एटीएम फ्रॉड गिरोह के सरगना पप्पू सहनी के एनकाउंटर में हुई मौत को लेकर किया गया। और पढ़ें
Bihar News : ईरान-इजरायल युद्ध और उसमें अमेरिकी दखल का प्रभाव भारत के राज्यों तक पहुंच रहा है। बिहार में घरेलू रसोई गैस पर संकट अभी गहरा नहीं दिख रहा है, लेकिन सोमवार की छुट्टी के बाद आज से कॉमर्शियल सिलेंडर बांटने पर रोक दिख रही है। और पढ़ें
पूर्वी चंपारण के मोतिहारी जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के चकबारा बखरी गांव में 18 वर्षीय युवक आशीष कुमार का शव उसके ननिहाल स्थित घर में फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर जिले के एयरफोर्स सार्जेंट प्रशांत शेखर का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ उनके गांव पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 33 वर्षीय प्रशांत शेखर असम के तेजपुर एयरफोर्स सेंटर में पोस्टेड थे और कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। और पढ़ें
दरभंगा–बेनीपुर स्टेट हाईवे 56 पर कपछाही गांव के पास तेज रफ्तार बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान देकुली चट्टी निवासी इंदर महतो के पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है। और पढ़ें
Ishan Kishan : विश्व कप में धमाल मचाने के बाद अपने राज्य लौटे ईशान किशन ने वर्ल्ड कप की जीत पर खूब सारी बातें की। बताया कि कैसे परफॉर्मेंस से बिहार में खिलाड़ी प्रेरित होंगे। उन्होंने कीर्ति आजाद को लेकर पूछे सवाल पर अलग ही जवाब दे दिया। और पढ़ें
Bihar News: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में कॉन्ट्रैक्टर मूंटून सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
Bihar News: सहरसा स्थित एक लॉज में मधेपुरा निवासी 19 वर्षीय छात्र प्रशांत कुमार ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह टीपी कॉलेज में बीए का छात्र था। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला। और पढ़ें
Bihar News: समस्तीपुर के केवस निजामत पंचायत में समृद्धि यात्रा के दौरान शुरू हुआ मॉडल पार्क का निर्माण अधूरा पड़ा है। करीब एक करोड़ रुपये की इस योजना का काम भुगतान नहीं मिलने के कारण रुक गया है, जिससे स्थानीय लोग नाराज हैं। और पढ़ें
मोकामा के हाथीदह थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब राजेंद्र सेतु के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। और पढ़ें
Bihar News: वैशाली जिले के हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग पर टेंपो पलटने से 10 लोग घायल हो गए। सभी लोग शादी से पहले गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। पांच घायलों को गंभीर हालत में पटना PMCH रेफर किया गया है। घायलों ने अस्पताल में डॉक्टर और स्ट्रेचर नहीं मिलने का आरोप लगाया है। और पढ़ें
Bihar: दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में नालंदा के युवक नीतीश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी ने इसे शराब के अत्यधिक सेवन से हुई मौत बताया है, जबकि भाई ने साले और साढ़ू पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। और पढ़ें
Bihar News: मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में 7 साल के बच्चे की हत्या कर शव को मिट्टी में गाड़ देने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी सिकिंदर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने प्रेम-प्रसंग के विवाद में बच्चे की हत्या कर दी थी। और पढ़ें
Bihar News: पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र में पैक्स अध्यक्ष मंटू बोशाक पर नकाबपोश अपराधियों ने चलती बाइक पर फायरिंग कर दी। घटना में उनके चेहरे पर गोली लगी, जिसके बाद उन्हें दालकोला के अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
Bihar News: विधानसभा में खराब प्रदर्शन के बाद राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव राज्यसभा चुनाव में हर हाल में एक सीट पर जीत चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने सियासी बिसात बिछा दी है। इससे एनडीए की टेंशन बढ़ गई है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला... और पढ़ें
Bihar News: मुजफ्फरपुर में हजरत अली की शहादत की याद में देर रात मातमी जुलूस निकाला गया। इस दौरान मजलिस आयोजित कर हजरत अली के जीवन और शहादत को याद किया गया। कार्यक्रम में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामनैई की तस्वीरें भी बांटी गईं। और पढ़ें
Bihar News : कहीं भी हाउसिंग स्कीम आती है तो पूरे देश को पता चल जाता है कि फलां शहर में कहां पर प्लॉट मिलेगा, क्या रेट है या आवेदन कब तक होगा? लेकिन, बिहार राज्य आवास बोर्ड की स्कीम तो बिल्कुल तिलस्मी निकली... और पढ़ें
Patna News: रोहतास जिले के राजपुर थाना में तैनात चौकीदार नथुनी राम की ड्यूटी से घर लौटने के बाद अचानक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। और पढ़ें
Bihar: खगड़िया में केले के तनों से रेशा निकालकर उत्पाद बनाने के लिए महिलाओं को एक महीने का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला प्रशासन और नाबार्ड की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की अवधारणा को बढ़ावा देना है। और पढ़ें
Bihar: भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में दोगच्छी बायपास के पास ट्रक की टक्कर से दूध से भरा कंटेनर पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
Bihar: गया में प्रस्तावित विष्णुपद कॉरिडोर परियोजना को लेकर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंदिर की 16 वेदियों और पिंडदान की परंपरा में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। विकास कार्य परंपराओं को सुरक्षित रखते हुए किए जाएंगे और श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। और पढ़ें
Bihar: पटना में प्रशासनिक भवनों के बीच तेज और स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए ‘अल्ट्रा पॉड्स’ ट्रांजिट सिस्टम शुरू करने की योजना बनाई गई है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और एलएंडटी की टीम के बीच हुई बैठक में 296 करोड़ रुपये की इस परियोजना की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। करीब 5 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर 59 पॉड्स चलेंगे और हर 7 सेकंड में यात्रियों को अगला पॉड उपलब्ध होगा। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद यह परियोजना लगभग 15 महीनों में पूरी की जाएगी। और पढ़ें
Bihar News: वैशाली के हाजीपुर कोर्ट में अपहरण मामले में जेल में बंद एक कैदी ने भागने की कोशिश में कोर्ट की छत से पास के पोखर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और लोगों की मदद से उसे रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। आरोपी को न्यायालय में पेशी के लिए जेल से लाया गया था और फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
Bihar: बिहार के बेगूसराय में एक शिक्षक को नाबालिग छात्रा का शोषण करने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने रविवार देर शाम इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि नाबालिग के शोर मचाने के कारण आरोपी पकड़ा गया।
और पढ़ें
Bihar : निशांत कुमार की जदयू में धमाकेदार इंट्री हो गई, लेकिन पार्टी उनको कौन सी जिम्मेदारी देगी, यह तय नहीं हो पाया है। कार्यकर्ता तो उनको सीएम देखना चाहते हैं, वहीं राजद कह रही है कि उनपर जो थोपना है थोप दें। फिलहाल सीएम के निर्णय का इंतजार है। और पढ़ें
Bihar: भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र में त्रिमोहन चौक के पास देर रात बाइक सवार बदमाशों ने 35 वर्षीय ऋषभ झा को गोली मार दी। दोस्त के साथ बाइक से जा रहे ऋषभ को पेट में गोली लगी, जिसके बाद इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। और पढ़ें
Bihar News: मुंगेर की पोक्सो अदालत ने अपनी ही नाबालिग बेटियों के यौन शोषण के दोषी पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। वर्ष 2022 के इस मामले में आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने ही जमालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। और पढ़ें
Bihar News: मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र के चिचड़ी गांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 16 माह के मासूम कार्तिक कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें