फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:57 PM, 03-Mar-2026

Bihar News: बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों पर आधी रात कार्रवाई, 400 से अधिक हिरासत में

Bihar News: बेगूसराय में ज्वाइनिंग की मांग को लेकर समाहरणालय पर आमरण अनशन कर रहे 400 से अधिक चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों को प्रशासन ने देर रात हिरासत में ले लिया। तीन दिनों से जारी भूख हड़ताल के बाद की गई इस कार्रवाई के दौरान अभ्यर्थियों को बस से हर्ल ग्राउंड ले जाया गया।   और पढ़ें

09:06 PM, 03-Mar-2026

Bihar News: चंद्र ग्रहण पड़ा भारी, एक ही जगह छह बच्चों की डूबकर मौत, DM ने किया मुआवजे का एलान

Bihar: पूर्वी चंपारण के लोहरगांवा गांव में ग्रहण के बाद नहाने गए छह बच्चों की चंवर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। एक बच्चे को बचाने की कोशिश में अन्य बच्चे भी गहरे पानी में चले गए और सभी की जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। और पढ़ें

09:05 PM, 03-Mar-2026

2026 Holi : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं के संग मनाई होली, कहा- आज भाषण नहीं गाना सुनने का दिन

Bihar : कार्यकर्ता और नेताओं ने जब यह कहा कि आईए अपने कार्यकर्ताओं को एक संदेश दीजिए। नेता ने कहा कि आज भाषण का नहीं बल्कि होली गीत सुनने का दिन है, इसलिए आज होली के रंग में डूब जाईए। यह बात पटना आए ‎भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कही।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:35 PM, 03-Mar-2026

Bihar News: किशनगंज में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Bihar News: जिले के पोठिया-इस्लामपुर मुख्य मार्ग पर फटीपोखर तालाब के पास तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर तालाब में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।   और पढ़ें

07:37 PM, 03-Mar-2026

Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव बीमार, डॉक्टर की निगरानी में इलाज चल रहा; किस तरह की परेशानी आई?

पैतृक गांव खुर्दा में मौजूद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। हाल ही में लगातार राजनीतिक गतिविधियों और होली मिलन समारोह में व्यस्त रहने के बाद उनकी सेहत प्रभावित हुई बताई जा रही है। फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार की बात कही गई है। और पढ़ें

विज्ञापन
07:22 PM, 03-Mar-2026

Holi 2026 : भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने होली पर कर दिया ऐसा कांड, हो गया वायरल; जानिए, कहां मचा बवाल

पूर्णिया स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह का एक वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में जिलाध्यक्ष पर एक महिला नेत्री के साथ अमर्यादित व्यवहार का आरोप लगा है, जिससे पार्टी के भीतर ही नाराजगी बढ़ गई है। वरिष्ठ नेताओं ने इसे पद की गरिमा के खिलाफ बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

 

और पढ़ें

06:58 PM, 03-Mar-2026

Bihar News: होली खेली तो होगी अनहोनी! मुंगेर के इस गांव में 400 साल से रंग पर पाबंदी

Bihar News: मुंगेर जिले के सजुआ पंचायत स्थित सती स्थान गांव में करीब 400 वर्षों से होली नहीं मनाई जाती। गांव में फागुन के महीने में कोई रंग-गुलाल या पकवान नहीं बनते, जबकि वैशाख में ‘विशुआ’ के दिन उत्सव मनाया जाता है। और पढ़ें

06:29 PM, 03-Mar-2026

Bihar News: थाने में ही भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात-घूंसे; पुलिस ने संभाला मोर्चा, वीडियो वायरल

रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार की दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब पुलिस की मौजूदगी में ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दरअसल, सासाराम रेलवे स्टेशन पर हुई मारपीट के बाद दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे थे, लेकिन वहां भी आपस में उलझ गए। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ चलने लगे।
और पढ़ें

06:28 PM, 03-Mar-2026

Bihar: ट्रेन में परिवार पर हमला, GRP थाने पहुंचा मामला? | Bihar News | GRP

Bihar: ट्रेन में परिवार पर हमला, GRP थाने पहुंचा मामला? | Bihar News | GRP और पढ़ें

06:13 PM, 03-Mar-2026

Bihar News: STF को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी दीपक गिरफ्तार, किराए के मकान से मिला हथियारों का जखीरा

Bihar News: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में छिपे 25 हजार के इनामी कुख्यात दीपक कुमार उर्फ दीपक यादव को एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। आरोपी पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित 11 संगीन मामले दर्ज हैं और वह 7 मामलों में फरार चल रहा था।

 

और पढ़ें

05:40 PM, 03-Mar-2026

Bihar News: घटिया निर्माण से खफा डिप्टी मेयर ने तोड़ी दीवार, वीडियो वायरल; बोलीं-धरने पर बैठेंगी

Bihar News: दरभंगा के डीबी मार्केट में चल रहे निर्माण कार्य में कथित तौर पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल से नाराज डिप्टी मेयर नाजिया हसन ने मौके पर दीवार तोड़कर विरोध जताया। उन्होंने निगम प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई नहीं होने पर धरना देने की चेतावनी दी है। और पढ़ें

05:25 PM, 03-Mar-2026

Bihar News: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, गेहूं के खेत से मिला शव; आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र में वर्ष 2017 की पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। 35 वर्षीय विनोद राय की चाकू से गोदकर और गला काटकर हत्या कर दी गई।   और पढ़ें

05:14 PM, 03-Mar-2026

Rajya Sabha Election: बिहार से राज्यसभा के उम्मीवार बनाए गए शिवेश कुमार को जानिए, भाजपा ने क्यों खेला दांव?

Bihar News: भाजपा की ओर से राज्यसभा के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। बिहार से नितिन नवीन के अलावा जिन्हें उम्मीदवार बनाया गया, उनकी चर्चा खूब हो रही है। उनके बारे में लोग जानना चाह रहे हैं। उनके भेजने के पीछे क्या प्रमुख कारण है? आइये जानते हैं सब कुछ इस खबर में... और पढ़ें

04:34 PM, 03-Mar-2026

Rajya Sabha Election: जदयू की सूची बाकी, एनडीए का तीसरा प्रत्याशी तय; उपेंद्र कुशवाहा लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव

Upendra Kushwaha: अब जनता दल यूनाइटेड के राज्यसभा प्रत्याशियों का नाम किसी भी समय सामने आ सकता है। एनडीए के बाकी तीन प्रत्याशियों का नाम सामने आ चुका है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा पार्टी ने शिवेश कुमार को उतारा। तीसरे उम्मीदवार एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा बनाए गए हैं। और पढ़ें

04:27 PM, 03-Mar-2026

Bihar News: शामपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ली मजदूर की जान, सड़क किनारे गड्ढे में पलटने से हुआ हादसा

Bihar News: शामपुर थाना क्षेत्र में थ्रेशिंग कार्य से लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया, जिससे ट्रैक्टर पर सवार 35 वर्षीय मजदूर लुखो मंडल की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

04:07 PM, 03-Mar-2026

Bihar: ओमान की खाड़ी में मिसाइल हमले के बाद बेतिया का बेटा लापता, दहलीज पर टिकी मां की नजर, घर में पसरा इंतजार

Bihar: ओमान की खाड़ी में 1 मार्च को ‘Skylight’ तेल टैंकर पर हुए मिसाइल हमले के बाद बेतिया निवासी कैप्टन आशीष कुमार लापता हो गए हैं। हमले के बाद अधिकांश क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन कैप्टन समेत दो लोग अब भी लापता हैं। परिवार ने भारतीय दूतावास और केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है, जबकि समुद्र में खोज अभियान जारी है। और पढ़ें

03:50 PM, 03-Mar-2026

Nitin Nabin: राज्यसभा जा रहे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में 5 खास बातें जानिए; कहां से शुरू हुआ था सफर?

BJP President: बांकीपुर से 2025 विधानसभा चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचने वाले नितिन नवीन को भाजपा अब राज्यसभा भेज रही है। उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। वह बिहार से पहले ऐसे शख्स है, जो विश्व की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। आइये जानते हैं उनके बारे में... और पढ़ें

03:49 PM, 03-Mar-2026

Bihar: दिल्ली से बक्सर जा रही महिला के साथ रेलवे कर्मचारी ने किया गलत काम, पुलिस ने ट्रैकमैन को किया गिरफ्तार

Bihar News: सोनपुर में  कार्यरत एक ट्रैकमैन पर दिल्ली से बक्सर जा रही महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता के थाने पहुंचकर शिकायत करने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।   और पढ़ें

03:24 PM, 03-Mar-2026

Bihar News: तीन माह की गर्भवती नाबालिग की संदिग्ध हालात में मौत, सात माह पहले किया था प्रेम विवाह

Bihar News: लखीसराय के कवैया थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नवविवाहिता नव्या कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह तीन माह की गर्भवती थी और सात माह पहले अंतर्जातीय प्रेम विवाह किया था। मायके पक्ष ने दहेज के लिए 60 हजार रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

02:47 PM, 03-Mar-2026

Holi 2026: सहरसा में ‘घुमौर होली’ का रंग, कंधों पर सवार होकर खेली जाती है 200 साल पुरानी परंपरा; अनोखा उत्सव

Holi 2026: सहरसा के बनगांव में 200 वर्ष पुरानी ‘घुमौर होली’ ब्रज परंपरा की तर्ज पर होली से एक दिन पहले मनाई जाती है। संत लक्ष्मीनाथ गोसाईं द्वारा शुरू की गई इस परंपरा में लोग कंधों पर सवार होकर रंग-गुलाल संग फाग गीतों पर उत्साह से झूमते हैं। और पढ़ें

02:19 PM, 03-Mar-2026

बेतिया में रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो की टक्कर से 17 वर्षीय किशोर की मौत, दो साथी गंभीर; परिजन बेसुध

Bettiah News: पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत पटखौली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक परिवार की खुशियां छीन ले गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। और पढ़ें

02:15 PM, 03-Mar-2026

Holi 2026: बिहार में आज कैसी होली? रंगों की होली कल मनाएंगे, फिर बसिऔड़ा; फगुआ और डंफा की परंपरा भी अलग

Bihar News: सोमवार रात होलिका दहन हो गया। आज (मंगलवार) चंद्रगहण-सूतक से पहले बिहार में दूसरे तरह की होली चल रही है। फिर बुधवार सुबह से लेकर परसों तक अलग-अलग तरह की परंपराओं की होली खेली जाएगी। फगुआ तो सरस्वती पूजा से बज रहा। और पढ़ें

01:01 PM, 03-Mar-2026

Nishant Kumar: जदयू कोटे के मंत्री बोले- निशांत कुमार राजनीति में आ रहे, भाजपा बोली- स्वागत को तैयार

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार की राजनीति में परिवार की अब तक जगह नहीं रही है, लेकिन जदयू के मंत्री अब राज्यसभा के रास्ते उनकी एंट्री की पुष्टि कर रहे हैं। भाजपा दो कदम आगे बढ़कर स्वागत के लिए तैयार है। और पढ़ें

12:52 PM, 03-Mar-2026

Bihar News: पांच साल के मासूम का शव मिलने से सनसनी, जंगल किनारे लावारिस हालत में पड़ा था; हड़कंप

Vaishali News : सड़क किनारे मिले एक पांच वर्षीय बच्चा के शव के बाद इलाके में सनसनी फैल गई मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लग गई है। और पढ़ें

11:43 AM, 03-Mar-2026

Bihar Crime: खाने-पीने के बहाने ले गए, फिर दाग दी गोली; कोलकाता से लौटे युवक की होली से पहले दर्दनाक मौत

मुजफ्फरपुर के बोचहा थाना क्षेत्र में होली मनाने कोलकाता से लौटे 25 वर्षीय सूरज कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने दो दोस्तों पर घर से बुलाकर वारदात करने का आरोप लगाया है। 

और पढ़ें

10:44 AM, 03-Mar-2026

Bihar Weather: बिहार में होली के बाद बढ़ेगी गर्मी, आज किस जिले का पारा 15 डिग्री से नीचे? जानिए मौसम का हाल

Weather Forecast News: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, वर्तमान में प्रशांत महासागर में कमजोर ला-नीना की स्थिति बनी हुई है। यह आने वाले समय में तटस्थ अवस्था की ओर बढ़ सकती है। इन परिस्थितियों को देखते हुए तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। इसलिए आम लोग सावधान बरतें। और पढ़ें

10:13 AM, 03-Mar-2026

Bihar Bridge Collapsed: घोघरी नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल के गिरने का मामला, तीन इंजीनियर सस्पेंड; गिरी गाज

गोपालगंज के सिधवलिया प्रखंड में घोघरी नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल ढह गया। प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने पर तीन इंजीनियर निलंबित किए गए। ठेकेदार एजेंसी पर भी कार्रवाई और ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

और पढ़ें

09:31 AM, 03-Mar-2026

दरभंगा DMCH में मानवता तार-तार: नाले में पड़ा नवजात का शव, कुत्तों ने नोच-नोचकर खाया; दिल दहला देगा मामला

दरभंगा के DMCH परिसर में नाले से नवजात का शव मिला, जिसे कुत्तों ने क्षत-विक्षत कर दिया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। बायोमेडिकल वेस्ट निस्तारण को लेकर अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।  और पढ़ें

08:25 AM, 03-Mar-2026

Bihar Accident: भीषण भिड़ंत में युवक की मौके पर मौत, मिर्गी के दौरे ने ली दूसरी जान; मुंगेर में मातम की लहर

मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर क्षेत्र में सोमवार रात दो अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई, एक घायल है। 

और पढ़ें

07:51 AM, 03-Mar-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar Crime: बाढ़ के गुलाबबाग चौक पर शोरूम उद्घाटन के साथ आयोजित होली मिलन समारोह में दो पक्षों के विवाद के दौरान फायरिंग हुई। बीच-बचाव करने पहुंचे करण उर्फ छोटू के घुटने में गोली लगी। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे पटना रेफर किया गया।

और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें