Bihar : पद भले ही फॉरेस्टर का था, लेकिन ताल्लुकात बड़े लोगों से रखता था। नाजायज प्यार और अय्याशी में न सिर्फ लड़की की जिंदगी बर्बाद की बल्कि उसकी हत्या कर दफन भी कर दिया। लेकिन सच जमीन खोदकर बाहर निकल आई। और पढ़ें
छपरा की अदालत ने सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने के मामले में दो आरोपियों को आईटी एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में सजा सुनाई। लोक अभियोजक के अनुसार, बिहार में साइबर अपराध के मामले में यह पहली सजा है। और पढ़ें
अथमलगोला प्रखंड के रामनगर दियारा स्थित सरकारी स्कूलों में फाइलेरिया और कृमिनाशक दवा खाने के बाद करीब 35 बच्चे बीमार पड़ गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है। और पढ़ें
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किशनगंज में लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। सीमा सुरक्षा और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को लेकर अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। और पढ़ें
मधेपुरा में टीपी कॉलेज के पास सिगरेट और गुटखा देने से इनकार करने पर बदमाशों ने किराना दुकानदार को मुंह में गोली मार दी। घायल का सहरसा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। और पढ़ें
गोपालगंज के पूर्व सांसद और वरिष्ठ दलित नेता पूर्णमासी राम का पटना के रूबन हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके जाने से बिहार की राजनीति, खासकर गोपालगंज और बगहा क्षेत्र में शोक की लहर है। और पढ़ें
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय सीमांचल दौरे पर किशनगंज, अररिया और पूर्णिया पहुंचे। भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा, घुसपैठ रोकथाम और ‘वाइब्रेंट विलेज’ योजना की समीक्षा दौरे का मुख्य फोकस है। और पढ़ें
Murder Case : पुलिस ने तीन महीने से लापता लड़की का क्षत-विक्षत शव जंगल में जमीन खोदकर निकाला। यह इतना आसान भी नहीं था, लेकिन पुलिस की मैराथन कोशिश रंग लायी और सच जमीन से बाहर निकलकर खुद अपनी कहानी बयां करने लगा। और पढ़ें
गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र स्थित खजूरी तिवारी टोला गांव में 20 वर्षीय युवक का शव नवनिर्मित मकान में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर जांच में जुटी है। और पढ़ें
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 फरवरी को अररिया के दौरे पर रहेंगे। वे भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक और वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 से जुड़े कार्यक्रम में भाग लेंगे। और पढ़ें
सोनपुर प्रखंड में 5 हजार से अधिक राशन कार्ड संदिग्ध पाए जाने के बाद प्रशासन ने संबंधित कार्डधारियों को नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा। और पढ़ें
सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय फरछहियां मुस्लिम टोल न्यू के सात शिक्षकों को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपस्थिति में अनियमितता और कथित छेड़छाड़ के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें
Bihar News: बिहार सरकार ने बुधवार को विधानसभा में घोषणा की कि राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘शिव सर्किट’ विकसित किया जाएगा। विधानसभा में भाजपा विधायक ने इस मुद्दे को उठाया था। इसका जवाब देते हुए सरकार की ओर से दिलीप जायसवाल ने यह जवाब दिए। और पढ़ें
बाढ़ अनुमंडल के सकसोहरा थाना क्षेत्र में घोड़े पर सवार बदमाशों ने टाल इलाके में चार राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना को हालिया शराब जब्ती और मुखबिरी के शक से जोड़कर देखा जा रहा है। और पढ़ें
BPSC Prosecution Officer Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग ने गृह विभाग के अभियोजन निदेशालय में अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर भर्ती निकाली है। शॉर्ट नोटिस जारी हो चुका है। पंजीकरण प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू होने वाली है।
और पढ़ें
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर समस्तीपुर के रोसड़ा में बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत पहुंचे। उन्होंने संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति और शराबबंदी कानून पर सवाल उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा। और पढ़ें
विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बढ़ते अपराध के मुद्दे पर एनडीए सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। लेकिन, सरकार जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं। आम लोग दहशत में हैं। और पढ़ें
होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सारण जिला प्रशासन ने डीजे संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। और पढ़ें
BPSC News: नीतीश सरकार ने होली से पहले बिहार के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 300 पदों पर वैकेंसी निकाली है। बिहार लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन जारी कर दिया है। और पढ़ें
Bihar News: अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे चौकीदारों पर हुई लाठीचार्ज की घटना पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर कहा कि वफादार कर्मियों की आवाज को दबाना सही नहीं है। और पढ़ें
Bihar News: मुंगेर जिले के असरगंज प्रखंड में देर रात बच्चा चोरी की कोशिश का मामला सामने आया। बरामदे में सो रहे दो बच्चों को उठाने का प्रयास किया गया, लेकिन दादी की सतर्कता से घटना टल गई। आरोप है कि संदिग्ध युवतियां भागते समय बुजुर्ग महिला पर केमिकल छिड़ककर फरार हो गईं। और पढ़ें
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने गांधी-नेहरू पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, राजीव गांधी, कांग्रेस सांस राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी पर भी टिप्पणी की। आइए जानते हैं क्या-क्या कहा? और पढ़ें
Bihar News: वैशाली जिले के हाजीपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के 23 वर्षों के इंतजार के बाद भूमि पूजन हो गया। चार एकड़ में 52 करोड़ रुपये की लागत से दो वर्षों में भवन निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। 75 प्रतिशत सीटें स्थानीय बच्चों और 25 प्रतिशत केंद्रीय कर्मचारियों के बच्चों के लिए आरक्षित होंगी। और पढ़ें
Bihar News: बिहार के SC/ST मंत्री लखींद्र पासवान ने कुशेश्वरस्थान हिंसा में घायल मरीज के गलत इलाज के मामले पर DMCH अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा को जमकर फटकार लगाई। मंत्री ने कहा, “इलाज करने वाले डॉक्टर हैं या डाकू?” और मरीज का हाल जानने DMCH का दौरा किया। और पढ़ें
Bihar News: नालंदा के मानपुर थाना क्षेत्र के डमर बीघा गांव में मंगलवार रात 16 वर्षीय सौरव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि किशोर की हत्या शराब तस्करी के पैसे के लेन देन को लेकर हुई है। और पढ़ें
Bihar News: गोपालगंज में राजस्थान के दो युवकों को शादी के झांसे में फंसाकर पांच लाख रुपये की ठगी की घटना सामने आई है। पीड़ितों ने बताया कि एक दलाल ने शादी के खर्च के नाम पर पैसे ऐंठे। शादी संपन्न होने के तुरंत बाद दुल्हनें फरार हो गईं। और पढ़ें
Bihar News: सारण जिले के सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव पीड़ा से कराहती एक गर्भवती महिला को एचआईवी पॉजिटिव बताकर अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने प्रसव कराने से इनकार कर दिया। और पढ़ें
Bihar: सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पोझी बुजुर्ग गांव में मस्जिद के सामने नारेबाजी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया।
और पढ़ेंBihar News: सारण जिले के मांझी प्रखंड में महम्मदपुर बघौना के दाहा नदी पुल पर खुलेआम मांस बिक्री और अवशेष फेंकने से गंदगी फैल रही है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की जा रही है। और पढ़ें
Bihar News: राजधानी पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह के चलते एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। मंगलवार रात युवक बिहटा से पतसा गांव जा रहा था, उसके साथ कुछ बच्चे भी थे। ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर मानकर पकड़ लिया और पिटाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया और फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। और पढ़ें
Bihar News: केंद्रीय सरकार ने पुनारख-किउल तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना को 2,268 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। 50 किलोमीटर लंबे इस खंड का निर्माण तीन वर्षों में पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना पटना और लखीसराय जिलों के बीच बेहतर रेल संपर्क, माल और यात्री ट्रेनों की सुविधा और भीड़भाड़ कम करने में मदद करेगी। और पढ़ें
Bihar News: बक्सर में जयमाल के दौरान एक युवक ने दुल्हन को गोली मार दी, जिससे बारात में अफरा-तफरी मच गई। घायल दुल्हन को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। आरोपी युवक फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना प्रेम-प्रसंग से जुड़ी बताई जा रही है। और पढ़ें
Bihar News: मुजफ्फरपुर में एक सीएनजी टैंक में हुए ब्लास्ट से ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
Bihar News: नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र स्थित मोगलकुआं इलाके में मस्जिद के पास से डीजे बजाते हुए गुजर रही एक बारात को लेकर दो समुदायों के बीच कहासुनी और हल्की झड़प हो गई। नमाज के दौरान डीजे की आवाज पर आपत्ति जताने के बाद विवाद बढ़ा, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। एहतियातन क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है और हालात सामान्य बताए जा रहे हैं। और पढ़ें
Bihar News: सिवान सदर अस्पताल में दलालों की सक्रियता का एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक घायल महिला को बेहतर इलाज का झांसा देकर पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज के नाम पर करीब 3.5 लाख रुपये वसूल लिए गए। परिजनों ने जिलाधिकारी समेत स्वास्थ्य अधिकारियों को आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें
Bihar News: सीवान के दरौदा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान बारात में पहुंचे चार लोगों द्वारा मारपीट के बाद फायरिंग कर दी गई, जिसमें दूल्हे के मामा सीदेश्वर भारती को गोली लग गई। वे गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
Bihar : राज्य सभा चुनाव में एक सीट पर एनडीए और महागठबंधन के बीच रस्साकशी का खेल चल रहा है। आंकड़े बता रहे हैं कि चार सीट पर एनडीए मजबूत स्थिति में है, जबकि पांचवी सीट के लिए महागठबंधन हर एक जुगाड़ लगाने से पीछे नहीं है। और पढ़ें