फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:13 PM, 22-Feb-2026

Bihar News : तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए पर किया हमला, कहा- ये लोग केवल सत्ता के भूखे

Bihar : बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नियमित रूप से  विधान सभा नहीं पहुंचने पर एनडीए के नेताओं ने खूब सवाल उठाए। आज तेजस्वी यादव ने इसका पलटवार करते हुए न सिर्फ सीएम पर बल्कि एनडीए पर भी जमकर बरसे।   और पढ़ें

10:37 PM, 22-Feb-2026

Bihar News: रिसेप्शन पार्टी में गोलीबारी, दो भाई गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में रविवार देर रात एक रिसेप्शन पार्टी के दौरान अचानक हुई गोलीबारी में दो सगे भाई मनजीत और मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई और आरोपी फरार हो गए। और पढ़ें

10:08 PM, 22-Feb-2026

Bihar News: 9 साल के मासूम की हत्या, शव बोरी में फेंककर रखा गया, पूरे इलाके में सनसनी

मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के कमालपुर बिथरौल खजुबानी टोला में 9 वर्षीय मो फरमान की हत्या कर शव को बोरी में डालकर फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और गांव में कोहराम मच गया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:58 PM, 22-Feb-2026

'अब ये तो Pappu Yadav से पूछिए..' ऐसा क्यों बोले BJP सांसद Shambhu Sharan Patel?

'अब ये तो Pappu Yadav से पूछिए..' ऐसा क्यों बोले BJP सांसद Shambhu Sharan Patel? और पढ़ें

09:57 PM, 22-Feb-2026

Bihar News: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मुखिया का डांस, शराब बोले-शराब की बात गलत

दरभंगा के पटनिया गांव में मुखिया रीता देवी और जदयू नेता मनोज सुधांशु के बेटे की रिसेप्शन पार्टी का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में मुखिया संघ के उपाध्यक्ष श्रवण ठाकुर और राजद नेता पृथ्वी चंद्र यादव पारंपरिक गीतों पर डांस करते दिखे। और पढ़ें

विज्ञापन
09:57 PM, 22-Feb-2026

Bihar News: बच्चा चोरी का प्रयास नाकाम, दादी की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी

बाढ़ अनुमंडल के घोसवरी थाना क्षेत्र के गोसाई गांव में दो वर्षीय मासूम को चोरी करने का प्रयास हुआ, लेकिन बच्चे की दादी सीता देवी की सतर्कता से आरोपी शिवा भुइयाँ को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। और पढ़ें

09:25 PM, 22-Feb-2026

Bihar : दिल्ली के तालकटोरा में जुटे बिहार और केंद्र सरकार के मंत्री; बुद्ध की धरती के विकास का खाका खींचा

Let's Inspire Bihar : बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी विकास वैभव की मुहिम अब राष्ट्रीय फलक पर चमक रही है। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में देशभर से जुटाए गए बिहार के दिग्गजों ने राज्य की तस्वीर बदलने पर अपना विजन रखा। और पढ़ें

09:15 PM, 22-Feb-2026

अब UP में पैर पसारेगी Chirag Paswan की पार्टी, जानें क्या है आगे का प्लान?

अब UP में पैर पसारेगी Chirag Paswan की पार्टी, जानें क्या है आगे का प्लान? और पढ़ें

08:30 PM, 22-Feb-2026

Bihar News: गंगा में नाव पलटी, पीजी छात्र जय कुमार लापता, SDRF और ग्रामीण सर्च ऑपरेशन में जुटे

मुंगेर जिले के दुर्गापुर गांव में गंगा नदी में नाव असंतुलित होने से 24 वर्षीय पीजी छात्र जय कुमार गहरे पानी में लापता हो गए। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल बन गया। हेमजापुर पुलिस, ग्रामीण और SDRF टीम ने युवक को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। और पढ़ें

08:09 PM, 22-Feb-2026

Bihar News: नशे की आग ने परिवार को जला डाला, बेटे ने मां की ली जान, खौफनाक हत्या ने कर दिया गांव को सन्न

गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के उसरी बिन टोली गांव में नशे में धुत बेटे ने अपनी मां सुमित्रा देवी को 100 रुपये न देने पर लकड़ी और फसूल से हमला कर मौके पर ही मौत कर दी। और पढ़ें

07:53 PM, 22-Feb-2026

Bihar: बौद्ध मतावलंबियों का शांति संदेश, औरंगाबाद में अशोक स्तंभ व बुद्ध प्रतिमा का अनावरण

बिहार के औरंगाबाद जिले के बारूण प्रखंड के अमौना गांव में बौद्ध मतावलंबियों ने अशोक स्तंभ और बुद्ध प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस पहल से बिहार में बुद्ध और ज्ञान की धरोहर को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है। और पढ़ें

07:44 PM, 22-Feb-2026

Bihar: 'शिक्षा पर बजट का 20 प्रतिशत खर्च कर बनाई मिसाल', शिक्षा मंत्री बोले- महिला साक्षरता 74% तक पहुंची

बिहार सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में निवेश बढ़ाकर देश में उदाहरण पेश किया है। राज्य का लगभग 20 प्रतिशत वार्षिक बजट शिक्षा विभाग को दिया जा रहा है। इससे महिला साक्षरता दर बढ़कर 74 प्रतिशत तक पहुंच गई है। और पढ़ें

07:32 PM, 22-Feb-2026

Bihar: पुलिस सप्ताह के पहले दिन आयोजित यातायात जागरूकता कार्यशाला, सड़क सुरक्षा पर दी गई जानकारी

भागलपुर में पुलिस सप्ताह के पहले दिन समीक्षा भवन में यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह और सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने किया। और पढ़ें

06:28 PM, 22-Feb-2026

Bihar News: बिस्कुट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, डीजल ने बढ़ाई तबाही, मची अफरा-तफरी

भागलपुर के मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र में बाल्टी कारखाना के पास स्थित एक बिस्कुट फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लग गई। प्रारंभिक अनुमान है कि पहले शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसके बाद फैक्ट्री में रखे डीजल ने आग को और भड़का दिया। और पढ़ें

06:24 PM, 22-Feb-2026

Bihar News: राजगीर पर्यटन में बदलाव की लहर, नाइट टूरिज्म, सेल्फ टिकट और वन मित्र होंगे आकर्षण का केंद्र

बिहार के राजगीर को आधुनिक और विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने के लिए वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। जू सफारी, नेचर सफारी और वेणु वन में टिकट संख्या बढ़ाई जाएगी और सेल्फ-टिकट कियोस्क एवं ऑनलाइन बल्क बुकिंग की सुविधा शुरू होगी। और पढ़ें

06:18 PM, 22-Feb-2026

Bihar News: बिहार में पीएम किसान योजना का एफआर सत्यापन अभियान 54% पूरा, वैशाली, बेगूसराय और शिवहर अव्वल

बिहार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्रेशन (एफआर) सत्यापन अभियान में 54.1% पंजीकरण पूरा हो चुका है। वैशाली, बेगूसराय, शिवहर और कटिहार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जबकि सारण, जमुई, सिवान और पूर्वी चंपारण पिछड़े हैं। और पढ़ें

06:06 PM, 22-Feb-2026

Bihar News: 'तय समय पर होंगे पंचायत चुनाव', मंत्री दीपक प्रकाश बोले- नए आरक्षण रोस्टर के साथ होगा मतदान

बिहार में आगामी पंचायत चुनाव तय समय पर ही कराए जाएंगे। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने सासाराम में कहा कि इस बार चुनाव में आरक्षण का नया रोस्टर लागू होगा और लोगों का भरोसा मजबूत करने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। और पढ़ें

05:59 PM, 22-Feb-2026

Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, कार की टक्कर से 5 साल के मासूम की मौत

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के बहरावां गांव के पास फोरलेन पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से 5 वर्षीय दिलराज कुमार की मौत हो गई। बच्चा सड़क पार कर रहा था तभी कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। और पढ़ें

05:57 PM, 22-Feb-2026

Bihar News : सीएम ने वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित, अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 में दिलाई ऐतिहासिक जीत

Vaibhav Suryavanshi : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें 50 लाख का चेक दिया। साथ ही उन्हें शुभकामनाएं भी दी। और पढ़ें

05:23 PM, 22-Feb-2026

Bihar : शहरी क्षेत्र की इन दुकानों को बंद करने का आदेश; बगैर लाइसेंस के मांस-मछली बेचने वालों पर अब सख्ती होगी

Bihar : मांस-मछली बेचने वाले दुकानदारों को सरकार ने चेतावनी दी है। सरकार का कहना है कि जो भी लोग मांस और मछली की दूकान करते हैं, उन्हें सरकार के निर्देशों का अक्षरशः पालन करना होगा, वर्ना उन्हें दूकान खोलने नहीं दिया जाएगा।  और पढ़ें

04:09 PM, 22-Feb-2026

Bihar News: 16 लाख की चोरी का खुलासा, 14 लाख नगद और चेकबुक के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में प्लाईवुड दुकान से करीब 16 लाख रुपये की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। गरहा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद एसडीपीओ टाउन बिनीता सिन्हा के नेतृत्व में टीम बनाई गई। और पढ़ें

04:04 PM, 22-Feb-2026

Bihar News: प्यार का सच नहीं सह पाई! तस्वीर देख टूटा दिल, प्रेमिका ने लगाई फांसी

बिहार के सहरसा जिले के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय पार्वती कुमारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। एफएसएल टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

03:51 PM, 22-Feb-2026

Bihar News: फतुहा स्टेशन बना रणभूमि, साउथ बिहार एक्सप्रेस में बारातियों पर हमला, डेढ़ घंटे थमी ट्रेन

बिहार के दानापुर रेल मंडल अंतर्गत फतुहा स्टेशन पर अप साउथ बिहार एक्सप्रेस (13287) में रविवार सुबह बारातियों और स्थानीय बदमाशों के बीच मारपीट हो गई। और पढ़ें

03:36 PM, 22-Feb-2026

Bihar News: ज्वेलरी दुकान चोरी का खुलासा, जेवर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बिहार के जहानाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान से हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 12 फरवरी 2026 को दर्ज इस मामले में पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। और पढ़ें

03:28 PM, 22-Feb-2026

Bihar News: बेटा नहीं हुआ तो बना जल्लाद, भाई-भाभी संग रची साजिश, पत्नी की गला रेतकर थाने में किया सरेंडर

बिहार के जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ (नया गांव) में 26 वर्षीय तराणा खातून की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वह तीन बेटियों की मां थीं। आरोप है कि बेटा नहीं होने को लेकर उन्हें शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जा रहा था। और पढ़ें

03:19 PM, 22-Feb-2026

Bihar News: ससुराल से निकले, घर न पहुंच सके, तेज रफ्तार ने छीनी स्वर्ण व्यवसायी की जिंदगी

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय स्वर्ण व्यवसायी सुधीर कुमार की मौत हो गई। वह अपने ससुराल से बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में रामपुर हरि थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी एनएच पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। और पढ़ें

02:38 PM, 22-Feb-2026

Rajiv Ranjan on Congress: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं, बोले JDU प्रवक्ता राजीव रंजन

Rajiv Ranjan on Congress: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं, बोले JDU प्रवक्ता राजीव रंजन और पढ़ें

01:36 PM, 22-Feb-2026

Rajya Sabha Election 2026: 16 मार्च को होगा राज्यसभा चुनाव, पांच राज्यसभा सीटों की खूब हो रही है चर्चा | Bihar

Rajya Sabha Election 2026: 16 मार्च को होगा राज्यसभा चुनाव, पांच राज्यसभा सीटों की खूब हो रही है चर्चा | Bihar और पढ़ें

01:32 PM, 22-Feb-2026

पटना में दर्दनाक हादसा: घर लौट रहे दंपती को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौके पर मौत; ट्रक चालक फरार

पटना के बिहटा थाना क्षेत्र में खेदलपुरा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर शव पोस्टमार्टम भेजा।

और पढ़ें

01:26 PM, 22-Feb-2026

Bihar News: बख्तियारपुर में तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत चंपापुर पंचायत स्थित अमृत सरोवर तालाब में शनिवार सुबह बोरे में बंद एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने जब तालाब में शव को तैरता देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। और पढ़ें

01:10 PM, 22-Feb-2026

Bihar Crime: रुद्राभिषेक से लौट रहे दादा की पोते ने की हत्या, लोहे की रॉड से किया जानलेवा वार

सारण के परसा थाना क्षेत्र में रुद्राभिषेक से लौट रहे 50 वर्षीय अर्जुन सिंह की कथित रूप से उनके पोते ने लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित किया गया। पुलिस जांच में जुटी है।

और पढ़ें

12:32 PM, 22-Feb-2026

PUSU Election: परिस्थितियों का हवाला देकर पटना विश्वविद्यालय ने छात्रों की बात मानी, किस तारीख को होगा चुनाव?

Patna University: पटना विश्वविद्यालय के छात्रों के दबाव में अचानक विवि प्रशासन ने अचानक अपना फैसला पलट दिया। विश्वविद्यालय के डीन ने एक सादे कागज पर चुनाव कराने की घोषणा की। आइए जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

12:27 PM, 22-Feb-2026

Rohtas News: जहरीली शराब या कुछ और? रोहतास में पांच लोगों की मौत पर असमंजस बरकरार | Liquor | Bihar News

Rohtas News: जहरीली शराब या कुछ और? रोहतास में पांच लोगों की मौत पर असमंजस बरकरार | Liquor | Bihar News और पढ़ें

12:11 PM, 22-Feb-2026

Bihar: 1.40 करोड़ से बने अवर निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, सम्राट चौधरी बोले- पारदर्शी सेवा हमारी प्राथमिकता

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हवेली खड़गपुर में 1.40 करोड़ रुपये की लागत से बने नए अवर निबंधन कार्यालय का उद्घाटन किया। बाद में वे मिल्की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण में शामिल हुए।

और पढ़ें

12:02 PM, 22-Feb-2026

Bihar: दुकान बंद कर रहे व्यापारी पर बरसी गोलियां, एसआईटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कोठीहाट चौक पर कॉस्मेटिक दुकानदार अरुण केशरी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी संतोष गोस्वामी को गिरफ्तार किया। उसके पास से चार देशी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। दूसरा आरोपी अब भी फरार है।

और पढ़ें

11:56 AM, 22-Feb-2026

Bihar: गुप्ता धाम महोत्सव के दौरान हंगामा, बेकाबू भीड़ से भगदड़ जैसी स्थिति; 200 से अधिक कुर्सियां टूटीं

गुप्ता धाम विश्व के प्राचीनतम पूजा स्थलों में से एक है। जो रोहतास जिले को एक अद्भुत एवं विशिष्ट पहचान प्रदान करता है। गुप्ता धाम के धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए हर वर्ष पर्यटन विभाग की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। और पढ़ें

11:52 AM, 22-Feb-2026

Bihar News: वैशाली में बच्चा चोरी की अफवाह से दहशत, चार जगह निर्दोषों की पिटाई; अफवाह से उग्र हुई भीड़

वैशाली जिले में बच्चा चोरी की अफवाहों से दहशत फैली है। चार घटनाओं में तीन महिलाएं और दो पुरुष भीड़ की पिटाई का शिकार हुए, जबकि किसी थाने में मामला दर्ज नहीं है। पुलिस ने अफवाहों से बचने और कानून हाथ में न लेने की अपील की।

और पढ़ें

11:46 AM, 22-Feb-2026

Bihar News: बिना विशेषज्ञ डॉक्टर के 243 एक्स-रे! मढ़ौरा अस्पताल के आंकड़ों ने उठाए सवाल; नहीं सुधरी व्यवस्था

सारण के मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति के बावजूद एक्स-रे, आंख जांच और अन्य सेवाओं के दावों ने सवाल खड़े कर दिए। निरीक्षण में कई खामियां मिलीं। एसडीओ ने अनुपस्थित चिकित्सकों पर कार्रवाई और व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए।

और पढ़ें

11:41 AM, 22-Feb-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर में 60 वर्षीय स्कूल संचालक ने शिक्षिका से रचाई शादी, तस्वीर वायरल होने पर मचा बवाल

मुजफ्फरपुर के औराई में 60 वर्षीय स्कूल संचालक की अपनी 28 वर्षीय शिक्षिका से शादी की तस्वीर वायरल होने पर विवाद बढ़ गया। शिक्षिका ने वीडियो में सहमति जताई, लेकिन परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। पढ़ें

और पढ़ें

11:39 AM, 22-Feb-2026

Jitan Ram Manjhi on Congress Protest: कांग्रेस के लोग बिना सिर-पैर के विषय उठाते हैं, बोले जीतन राम मांझी

Jitan Ram Manjhi on Congress Protest: कांग्रेस के लोग बिना सिर-पैर के विषय उठाते हैं, बोले जीतन राम मांझी और पढ़ें

11:34 AM, 22-Feb-2026

Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राजनीति करवट से तस्वीर हुई साफ; नितिन-कुशवाहा-पवन का क्या होगा?

Bihar News : राज्यसभा चुनाव को लेकर तस्वीरें साफ होती दिख रही हैं। विपक्षी गठबंधन चर्चा से बाहर है। गतिरोध-उलटफेर-दावों की बात एनडीए को लेकर कही जा रही थी। लेकिन, अब एक राजनीतिक करवट से तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। और पढ़ें

11:15 AM, 22-Feb-2026

Khesari Lal Yadav on Maithili Thakur: मैथिली ठाकुर के बयान पर गुस्से में लाल हुए खेसारी लाल यादव! | Lalu Yadav

Khesari Lal Yadav on Maithili Thakur: मैथिली ठाकुर के बयान पर गुस्से में लाल हुए खेसारी लाल यादव! | Lalu Yadav और पढ़ें

10:42 AM, 22-Feb-2026

Bihar News: काम से लौटे मजदूर की कुएं में डूबकर मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र अंतर्गत करमौर गांव में शनिवार देर शाम एक हृदयविदारक हादसे में मजदूर की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रभाकर कुमार उर्फ बबलू कुमार (39) के रूप में की गई है और पढ़ें

09:29 AM, 22-Feb-2026

Bihar News: बिना शिक्षकों के चल रहा पारा-मेडिकल कॉलेज, छात्रों का फूटा गुस्सा; सत्र लेट से संकट में भविष्य

सदर अस्पताल छपरा स्थित पारा-मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों की कमी और सत्र लेट होने से छात्र परेशान हैं। भवन बनने के बावजूद पढ़ाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। परीक्षा लंबित है और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया।

और पढ़ें

08:08 AM, 22-Feb-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार के मरंगा थाना क्षेत्र के सत्कोदरीया गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों और शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया। पुलिस पर ईंट-पत्थरों से पथराव किया गया, जिसमें एक जवान घायल हो गया और सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें