फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:20 PM, 14-Feb-2026

Bihar: NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने संभाली कमान, हॉस्टल से अस्पताल तक खंगाल रही सुराग; सियासत अब भी बरकरार

Bihar : NEET छात्रा मौत मामले में सरकार और बिहार पुलिस की किरकिरी होने के बाद नीतीश कुमार ने CBI को जांच की जिम्मेदारी दी। आज टीम हॉस्टल पहुंची। अब टीम हॉस्टल से अस्पताल तक सुराग कि खंगाल रही है। और पढ़ें

10:08 PM, 14-Feb-2026

Bihar News: बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, मलाही गांव में 12 घायल; दो पक्षों में चले लाठी-डंडे व पत्थर

बाढ़ के मलाही गांव में बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव में महिलाओं और बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की। और पढ़ें

09:54 PM, 14-Feb-2026

Bihar News : शादी में हर्ष फायरिंग बनी हादसा, चौकीदार की पत्नी को लगी गोली; आधा दर्जन लोगों पर एफआईआर

वैशाली के भागवतपुर गांव में शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में चौकीदार की पत्नी गोली लगने से घायल हो गई। पुलिस ने बिना अनुमति आर्केस्ट्रा आयोजन और फायरिंग मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:32 PM, 14-Feb-2026

Bihar News: जमुई में ‘माटी का बल दंगल’ का आगाज, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधमुक्त बिहार का दिया संदेश

जमुई के श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में ‘माटी का बल दंगल’ कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया। उन्होंने अपराधियों के सफाये, औद्योगिकीकरण, खेल प्रोत्साहन और बिहार के विकास पर जोर दिया।  और पढ़ें

08:49 PM, 14-Feb-2026

Bihar News: भ्रष्टाचार पर सरकार की सख्ती, घटिया करना पड़ा भारी; दरभंगा की ये कंपनी 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

दरभंगा में सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने आर.एल. चौधरी इंफ्राटेक प्रा. लि. को 10 वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। तकनीकी जांच में निर्माण गुणवत्ता मानकों से काफी कम पाई गई। और पढ़ें

विज्ञापन
08:13 PM, 14-Feb-2026

Bihar: चार लाख के विवाद में रिटायर्ड फौजी का खूनी खेल, पड़ोसी पर ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर चलाई गोली

वैशाली में रुपये के लेनदेन विवाद को लेकर एक रिटायर्ड फौजी ने पड़ोसी और उसके बेटे पर बंदूक से कई राउंड फायरिंग कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी और उसके भाई को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिया है। और पढ़ें

07:10 PM, 14-Feb-2026

सफेदपोश अपराधी: अस्पताल संचालक ही निकला ATM ठग, रंगे हाथ पकड़े जाने पर भीड़ ने कूटा; अब सलाखों के पीछे

पूर्णिया के गुलाबबाग स्थित एटीएम बूथ पर मदद के बहाने कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक निजी अस्पताल संचालक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी मो. इम्तियाज को पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। और पढ़ें

07:09 PM, 14-Feb-2026

Patna Metro : पटना मेट्रो अब दूसरी पारी में दौड़ने के लिए है तैयार, मलाही पकड़ी से भूतनाथ तक सफल ट्रायल संपन्न

Patna Metro : बिहार विधान सभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में मेट्रो की शुरुआत की थी। पहले चरण में मेट्रो भूतनाथ से बैरिया तक शुरू किया गया, और अब दूसरे चरण में मलाही पकड़ी से भूतनाथ तक भी शुरुआत होने जा रही है।  और पढ़ें

07:01 PM, 14-Feb-2026

BSEB Exam: 17 फरवरी से मैट्रिक परीक्षा, 15.12 लाख देंगे परीक्षार्थी; आनंद किशोर का यह निर्देश जरूर पढ़ें

Bihar Board News: बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा के दौरान गड़बड़ी करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड अध्यक्ष ने और क्या कहा? आइए जानते हैं... और पढ़ें

06:43 PM, 14-Feb-2026

Bihar : मिथिला संस्कृत शोध संस्थान में सिक्योरिटी गार्ड की संदेहास्पद मौत; अज्ञात जहरीले पदार्थ के सेवन की बात

दरभंगा के मिथिला संस्कृत शोध संस्थान में कार्यरत 23 वर्षीय निजी गार्ड श्रवण यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर मामला अज्ञात जहरीले पदार्थ के सेवन से जुड़ा बताया जा रहा है, पुलिस जांच में जुटी है। और पढ़ें

05:48 PM, 14-Feb-2026

Bihar: यहां 27 लाख लूट कांड का आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा, जेल से निकलते ही फिर सक्रिय हुआ था गिरोह

मुजफ्फरपुर पुलिस ने जिले के टॉप-टेन वांछित कुख्यात अपराधी झामु उर्फ चिंटू को अहियापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। वह कई लूट और छिनतई मामलों में फरार चल रहा था। और पढ़ें

05:30 PM, 14-Feb-2026

Bihar: पांच दिन में दूसरी बार बिहार दौरे पर पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, दोनों डिप्टी सीएम ने किया स्वागत

Natin Nabin News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पटना में पार्टी नेताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि नितिन नवीन के आने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है। वह दो दिन पटना में रहेंगे। इस दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।  और पढ़ें

04:52 PM, 14-Feb-2026

Bihar News: हाजीपुर में युवक पर फायरिंग, बाइक की टंकी में लगी गोली; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

हाजीपुर के रामभद्र पचपन गांव में एक युवक पर देर रात गोलीबारी की गई। गोली बाइक में लगी और गिरने से युवक घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

04:27 PM, 14-Feb-2026

Bihar: पनोरमा ग्रुप पर 66 घंटे की IT रेड से मचा हड़कंप, नकदी और गहने बरामद; जानें क्या बोले सीएमडी?

सीमांचल में पनोरमा ग्रुप पर आयकर विभाग की 66 घंटे तक चली छापेमारी समाप्त हो गई है। 18 ठिकानों पर हुई कार्रवाई में नकदी, आभूषण और अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं, जबकि ग्रुप ने जांच में पूर्ण सहयोग का दावा किया है। और पढ़ें

04:05 PM, 14-Feb-2026

Bihar News: ‘आनंद शंकर माधवन साहित्य रत्न’ से सम्मानित हुए पारस कुंज, कवि सम्मेलन में मंत्रमुग्ध हो गए श्रोता

Banka News: मंदार विद्यापीठ परिसर में आयोजित समारोह के समापन पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें शामिल कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।  और पढ़ें

03:55 PM, 14-Feb-2026

Bihar: स्टेशन के प्रतीक्षालय में चली गोली, यात्रियों में मची अफरातफरी; वर्दीधारी सिपाही के हथियार से फायरिंग

मुंगेर के जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में अचानक वर्दीधारी जवान के हथियार से फायर हो जाने से अफरा-तफरी मच गई। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। और पढ़ें

02:49 PM, 14-Feb-2026

CM नीतीश के दौरे से राजगीर में हंगामा: वीआईपी मूवमेंट के कारण 3 घंटे रोके गए श्रद्धालु, लगे 'हाय-हाय' के नारे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को नालंदा और नवादा जिले का दौरा किया। उन्होंने नवादा में मोतनाजे डैम का निरीक्षण किया और राजगीर में 'मलमास मेला-2026' की तैयारियों की समीक्षा की। और पढ़ें

02:14 PM, 14-Feb-2026

Bihar News: तिलक के जश्न में मातम,सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, 24 फरवरी को थी शादी

पूर्णिया के सरसी थाना क्षेत्र में रघुनाथपुर नहर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टोटो को टक्कर मार दी। हादसे में पिता जागो ऋषि, उनकी पत्नी कंचन देवी और पुत्र किशन कुमार की मौके पर मौत हो गई। और पढ़ें

01:20 PM, 14-Feb-2026

Bihar News: नेपाल सीमा के पास हथियारबंद डकैतों ने की लाखों की लूट, बम फोड़कर भागे

सीतामढ़ी जिले के भाषर गांव में देर रात हथियारबंद डकैतों ने किराना कारोबारी रमाशंकर गुप्ता के घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाया और लाखों रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान लूट लिया। और पढ़ें

12:49 PM, 14-Feb-2026

Cricket News : विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बिहार की टीम घोषित, वैभव सूर्यवंशी भी शामिल

Vaibhav Suryavanshi : अंतरराष्ट्रीय फलक पर चर्चित हुए बिहारी क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी समेत 17 सदस्यों वाली बिहार टीम का विजय हजारे ट्राॅफी के लिए नाम घोषित कर दिया गया है। और पढ़ें

11:34 AM, 14-Feb-2026

Bihar News : इंजरी रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत का खेल, 40 हजार की वसूली, दो कर्मियों पर गिरी गाज

वैशाली जिला में मारपीट के एक मामले में इंजरी रिपोर्ट बनाने के नाम पर 40 हजार रुपये वसूले जाने का आरोप सामने आया। मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर जांच कराई गई। और पढ़ें

11:27 AM, 14-Feb-2026

Bihar News: दीवार तोड़ी, गहने लूटे और उखाड़ ले गए कैमरा रिकॉर्डर..., बिहार में ज्वेलरी दुकान पर बड़ी चोरी

पटना जिले के बिक्रम इलाके में शुक्रवार देर रात एक ज्वेलरी दुकान में बड़ी चोरी हो गई। चोरों ने दुकान की पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसकर चांदी और सोने के कई गहने चुरा लिए। और पढ़ें

10:45 AM, 14-Feb-2026

Bihar News: पूर्णिया कोर्ट को उड़ाने की धमकी और सुराग विदेश तक! वीपीएन ने उलझाई जांच की गुत्थी

पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में जांच का दायरा देश से बाहर तक पहुंच गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमकी भरा ई-मेल वीपीएन के जरिए भेजा गया था, जिससे भेजने वाले की असली पहचान और जगह छिप गई। और पढ़ें

10:42 AM, 14-Feb-2026

Bihar : सरकार और पुलिसिया कार्रवाई पर रोहिणी ने उठाया सवाल; पूछा-ऐसे मामलों पर संवेदना के दो शब्द क्यों नहीं ?

Bihar : राजनीति से अलग होने के बाद भी रोहिणी सोशल मीडिया के माध्यम से  बिहार सरकार के पुलिसिसा सिस्टम और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जुबानी हमला होते रहता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर संवेदना के दो शब्द भी उनके मुंह से क्यों नहीं निकलते? और पढ़ें

10:28 AM, 14-Feb-2026

Bhumi Bihar : भूमि सुधार हो तो कैसे? काम के बोझ का मारा है राजस्व लाने और विवाद निपटाने वाला विभाग

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार लगातार कहते थे, लेकिन अब जब से विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग संभाला है तो जमीन विवाद को खत्म करने में हर दिन लगे हैं। लेकिन, जिन्हें काम करना है, वही तो कम हैं। और पढ़ें

07:41 AM, 14-Feb-2026

Bihar News: 256 साल का पूर्णिया! स्थापना दिवस पर उत्सव में डूबेगा जिला, मैराथन से होगी शुरुआत

पूर्णिया जिला अपने स्थापना के 256वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है और 14 फरवरी को स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने मरंगा स्थित नए आर्ट गैलरी सह प्रेक्षागृह परिसर में भव्य कार्यक्रमों की तैयारी की है। और पढ़ें

05:00 AM, 14-Feb-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : शिवानंद तिवारी अक्सर सोशल मीडिया पर आकर समसायिकी मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हैं। आज जब वह सोशल मीडिया पर आए तो  पूर्व आईपीएस अधिकारी को विकृत मानसिकता की उपज बता दिया। मामला ही कुछ ऐसा था।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें