फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:51 PM, 10-Feb-2026

Bihar News: गयाजी में बदमाश बेखौफ, रंगदारी के लिए दंत चिकित्सक को पहले फोन फिर क्लिनिक में आकर धमकाया

Bihar News: रामपुर की एपी कॉलोनी में दंत चिकित्सक डॉ. रुममान हम्मादी को फोन पर रंगदारी और जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस कॉल रिकॉर्डिंग और सीडीआर के आधार पर आरोपी की पहचान कर रही है। और पढ़ें

10:50 PM, 10-Feb-2026

जनकपुरी के बाद रोहिणी में हादसा: रोहिणी में खुले नाले में गिरकर युवक की मौत, बिहार का रहने वाला था बिरजू

रोहिणी सेक्टर-32 में मंगलवार शाम एक युवक खुले मेनहोल में गिर गया। लोगों ने इसकी जानकारी बेगमपुर थाना पुलिस और दमकल विभाग को दी। शाम 7.30 बजे दमकल विभाग के कर्मी तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।  और पढ़ें

09:44 PM, 10-Feb-2026

Bihar  News : खगौल नगर परिषद के परिसीमन की प्रक्रिया तेज, 25 फरवरी को जारी होगा अंतिम गजट

Bihar : बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने परिसीमन की कवायद तेज कर दी है। यह परिसीमन पटना जिले के खगौल के क्षेत्रों में की जा रही है। नए सीमांकन को लेकर आपत्तियों का निपटारा अंतिम चरण में है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:34 PM, 10-Feb-2026

Bihar: फुफेरे भाई से प्रेम संबंध बना मौत की वजह, पिता-भाई ने उतारा मौत के घाट, शव को नदी में फेंका

Bihar News: सुपौल के सनपतहाड़ीह में 15 वर्षीय नाबालिग की ऑनर किलिंग का मामला सामने आया। हत्या का आरोप पिता जतन लाल शर्मा और भाई अजय कुमार पर लगा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक फुफेरे भाई से प्रेम संबंध होने के कारण नाबालिग की हत्या हुई है। और पढ़ें

09:21 PM, 10-Feb-2026

Bihar: 'दलालों से घिरे हैं आप, कार्यकर्ता को नहीं मिला महत्व', बैठक में प्रशांत किशोर से बोले कार्यकर्ता

Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद मोतिहारी में जन सुराज पार्टी की संगठनात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर पर जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी और दलाल-चापलूसों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।   और पढ़ें

विज्ञापन
09:10 PM, 10-Feb-2026

Bihar News: एडवांस वापसी विवाद में हुई थी कारपेंटर सुनील की हत्या, दुकानदार समेत 3 गिरफ्तार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र में बढ़ई मिस्त्री सुनील ठाकुर की हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि एडवांस पैसे की वापसी को लेकर हुए विवाद में दुकानदार ने साथियों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया था।   और पढ़ें

08:31 PM, 10-Feb-2026

Bihar News: अपनी विधानसभा में एक्शन मोड में दिखे नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Bihar News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बांकीपुर विधायक नितिन नवीन ने पटना में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समय पूर्व चल रहे कामों को पूरा करने का निर्देश दिया। 
  और पढ़ें

08:14 PM, 10-Feb-2026

Bihar News: भागलपुर में NEET छात्रा दुष्कर्म-मृत्यु मामले पर फूटा लोगों का गुस्सा, फूंका पुतला

Bihar News: पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ दुष्कर्म और उसके बाद हुई मौत के विरोध में भागलपुर के समाहरणालय चौक पर भारतीय मानवाधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। इस दौरान लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।   और पढ़ें

08:04 PM, 10-Feb-2026

Bihar: बिहार के 25 डीएम को नीतीश सरकार ने भेजा लेटर, इन जिलों में नई चीनी मिलों के लिए जगह खोजने का निर्देश

Bihar Sugar Mill News: नीतीश सरकार ने रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है। सरकार ने नई चीनी मिलों के लिए जमीन खोजने का निर्देश जिलाधिकारियों को दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला... और पढ़ें

08:00 PM, 10-Feb-2026

Bihar News: बिहारी बिगहा गांव में नशे में युवक ने किया हमला, अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहारी बिगहा गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े नशे की हालत में एक युवक ने अधेड़ व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। आपसी विवाद के दौरान सिरफिरे युवक ने अधेड़ को कैंची से गोदकर लहुलुहान कर दिया। घायल की पहचान बिहारी बिगहा निवासी रंजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन घायल को तुरंत बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में लेकर गए। जहां पीड़ित का इलाज शुरू हुआ।
  और पढ़ें

07:47 PM, 10-Feb-2026

Bihar News : तीन चिकित्सकों का तबादला, दो स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा समाप्त; वजह बड़ा अपराध, जानें मामला

Bihar News: वैशाली जिले में हाजीपुर सदर अस्पताल में नवजात शिशु की अदला-बदली के गंभीर आरोपों की जांच के बाद जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने अस्पतला में तैनात तीन चिकित्सकों का तबादला कर दिया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने उटसोर्सिंग के तहत कार्यरत दो कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी। और पढ़ें

07:33 PM, 10-Feb-2026

Bihar: दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिले गन्ना मंत्री, बोले- सरकार दिलाएगी न्याय

Bihar: दरभंगा में छ साल की बच्ची से दुष्कर्म की पीड़िता के परिवार से गन्ना मंत्री संजय पासवान ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़िता के परिजनों को भरोसा दिलाया कि आरोपी के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी और उन्हें न्याय दिलाएगी।   और पढ़ें

07:27 PM, 10-Feb-2026

Bihar news: रोहतास में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार की मौत, सात घायल

Bihar news: रोहतास जिले में मंगलवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हुए। घायलों में से कई की स्थिति गंभीर है। पुलिस इन सभी के मामलों की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

07:12 PM, 10-Feb-2026

Bihar News: सिंगर उदित नारायण के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई FIR, गर्भाशय निकलवाने का लगाया आरोप

Bihar News: सिंगर उदित नारायण की पहली पत्नी  रंजना नारायण झा ने उनके खिलाफ महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि 1996 में उनके गर्भाशय को आपराधिक षड्यंत्र के तहत उदित ने दिल्ली के एक अस्पताल में निकलवा दिया।   और पढ़ें

07:04 PM, 10-Feb-2026

Chirag Paswan on Rahul Gandhi: ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चिराग पासवान ने राहुल गांधी को जमकर घेरा

Chirag Paswan on Rahul Gandhi: ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चिराग पासवान ने राहुल गांधी को जमकर घेरा और पढ़ें

06:13 PM, 10-Feb-2026

Bihar News: सीवान पुलिस की सख्त कार्रवाई, रंगदारी मांगने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Bihar News: सीवान पुलिस ने नौतन थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में नितेश कुमार कुशवाह और हृदयानंद गिरी को गिरफ्तार किया है।   और पढ़ें

06:04 PM, 10-Feb-2026

Neeraj Kumar on Pappu Yadav: पप्पू यादव पर ये क्या बोल गए जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार! Bihar Legislative Assembly

Neeraj Kumar on Pappu Yadav: पप्पू यादव पर ये क्या बोल गए जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार! Bihar Legislative Assembly और पढ़ें

05:59 PM, 10-Feb-2026

Bihar news: पटना–गया राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Bihar news: पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग पर मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मुस्सी मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीन बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिसके बाद घायलों को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया।  और पढ़ें

05:29 PM, 10-Feb-2026

Bihar News: आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में दर्जनों लोगों को किया जख्मी, दहशत में लोग

Bihar News: मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लोग इन दिनों आवारा कुत्तों के आतंक से डरे हुए हैं। स्थानीय लोग इतने दहशत में हैं कि कुत्तो से बचने के लिए लाठी-डंडे लेकर खुद को बचा रहे हैं।   और पढ़ें

05:14 PM, 10-Feb-2026

Bihar: सीनियर विमेंस वन-डे ट्रॉफी प्लेट, अपूर्वा की पारी से बिहार ने मेघालय को 133 रनों से हराया

Bihar: सीनियर विमेंस वन-डे ट्रॉफी प्लेट में बिहार महिला टीम ने मेघालय को 133 रनों से हराया। अपूर्वा कुमारी की 99 रन की शानदार पारी और वैदेही यादव की 3 विकेट की गेंदबाजी से टीम ने 233 रन बनाए और मेघालय को केवल 100 रन पर रोक दिया।   और पढ़ें

05:01 PM, 10-Feb-2026

Bihar News: मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर से मंदिर हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, आंदोलनकारी ने दी आत्महत्या की धमकी

Bihar News: मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर से बीते वर्ष हटाए गए हनुमान मंदिर का विवाद फिर उभर गया। मंदिर निर्माण और प्रतिमा न दिए जाने को लेकर हिंदूवादी संगठन के नेता ने आत्महत्या की धमकी दी।  और पढ़ें

04:23 PM, 10-Feb-2026

Bihar News: शादी के जोड़े में परीक्षा देने पहुंची दुल्हन, नवविवाहिता को देखने के लिए जुटी भीड़

Bihar News: जहानाबाद के गौतम बुद्ध इंटर विद्यालय में छात्रा वर्षा कुमारी ने शादी के जोड़े और मेहंदी लगाए परीक्षा दी। शादी की रस्मों के बीच छात्रा ने पढ़ाई को प्राथमिकता दी। परीक्षा केंद्र पर पहुंची नवविवाहिता को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
  और पढ़ें

04:10 PM, 10-Feb-2026

Bihar News: रेलवे फाटक को बंद करने के विरोध में उतरे ग्रामीण, लोगों को मनाने में जुटे अफसर

वैशाली जिले के महनार में रेलवे फाटक बंद करने के निर्णय के खिलाफ भारी हंगामा हुआ। दो दिन से चल रहे आंदोलन के दौरान जन आक्रोश भड़क गया और सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम को खदेड़ दिया। हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने में जुटे हैं।
  और पढ़ें

04:03 PM, 10-Feb-2026

Muzaffarpur: अतिक्रमण अभियान के खिलाफ ग्रामीण सड़कों पर उतरे, प्रशासन पर लगाया भेदभाव का आरोप

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में अतिक्रमण अभियान के दौरान सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए और भेदभाव का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क जाम कर आगजनी की। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि अभियान नियमों के अनुसार जारी रहेगा और किसी को विशेष छूट नहीं दी जाएगी।

और पढ़ें

03:56 PM, 10-Feb-2026

Bihar News: जमुई में बेखौफ बदमाश, थाने से 500 मीटर दूर सब्जी दुकान को विस्फोट से उड़ाया, दहशत में दुकानदार

जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र स्थित झप्पू मोड़ पर अज्ञात अपराधियों ने देर रात विस्फोट कर एक सब्जी दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाज आक्रोशित दुकानदारों ने सड़क जाम कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

और पढ़ें

03:50 PM, 10-Feb-2026

Bihar Legislative Assembly: विधानपरिषद में हंगामा, मार्शल ने विपक्षी सदस्यों को निकाला बाहर | CM Nitish Kumar

Bihar Legislative Assembly: विधानपरिषद में हंगामा, मार्शल ने विपक्षी सदस्यों को निकाला बाहर | CM Nitish Kumar और पढ़ें

03:44 PM, 10-Feb-2026

Ashok Chaudhary: सदन में क्यों भिड़े अशोक चौधरी और सुनील सिंह? मंत्री ने खुद ही बताया | Sunil Singh | Bihar

Ashok Chaudhary: सदन में क्यों भिड़े अशोक चौधरी और सुनील सिंह? मंत्री ने खुद ही बताया | Sunil Singh | Bihar और पढ़ें

03:43 PM, 10-Feb-2026

Patna News: गांधी मैदान के पास प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, जानें क्या है मामला?

पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर सरकार के खिलाफ निकाली गई ‘न्याय यात्रा’ के दौरान महिला कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। यह कार्रवाई गांधी मैदान और बिस्कोमान के पास की गई, जिसमें चार महिलाओं समेत कई कार्यकर्ता घायल हो गए। और पढ़ें

03:36 PM, 10-Feb-2026

Bihar News: ट्रक ने बाइक सवार को NH 27 पर रौंदा, एक की मौत दूसरा पीएमसीच रेफर

Bihar: दरभंगा के एनएच-27 पर भपटियाही के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मोहम्मद अब्बास की मौके पर मौत हो गई, जबकि मोहम्मद जलील गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को डीएमसीएच से पीएमसीएच रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। और पढ़ें

03:27 PM, 10-Feb-2026

Bihar News: मधुबनी में अपराधियों ने युवक को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों ने DSP को बनाया बंधक

मधुबनी जिले में एक बार फिर अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया। बाइक छीनने के दौरान अपराधियों ने महिंद्रा एजेंसी में कार्यरत एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। और पढ़ें

03:16 PM, 10-Feb-2026

Bihar news: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह को कोर्ट से मिली जमानत, जानें क्या है पूरा मामला?

Patna: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को डेहरी व्यवहार न्यायालय से जमानत मिल गई। बिना अनुमति जुलूस निकालने के आरोप में दर्ज केस अब गवाही के चरण में है। अन्य मामलों की सुनवाई अभी जारी है। और पढ़ें

02:58 PM, 10-Feb-2026

Pappu Yadav Bail: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में जमानत, 8 फरवरी को हुई थी गिरफ्तारी

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। सुबह से ही उनके समर्थक कोर्ट के बाहर जमा थे। और पढ़ें

02:43 PM, 10-Feb-2026

Bihar News: सुपौल में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी, हड़कंप मचा

सुपौल जिले में आयकर विभाग ने पनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्रा से जुड़े कई ठिकानों पर अचानक छापेमारी की। सबसे प्रमुख कार्रवाई पनोरमा पब्लिक स्कूल परिसर में हुई, जहां विभाग की टीम ने दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी। और पढ़ें

02:34 PM, 10-Feb-2026

Bihar News : बिहार विधान परिषद् में गामा पहलवान! किसने हंगामा किया, उंगली दिखाई, लाठी की बात की?

Bihar : सीएम नीतीश कुमार और राबड़ी देवी प्रकरण पर आज सत्ता और विपक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। आरोप अमर्यादित शब्दों के प्रयोग करने का भी है। बिहार सरकार के मंत्री ने तो यहां तक कह दिया कि खुद को गामा पहलवान ना समझें, ताकत है तो सड़क पर आकर फरिया लें। और पढ़ें

02:28 PM, 10-Feb-2026

Bihar News: तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने गया में पूर्वजों की शांति के लिए किया पिंडदान

तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने विष्णुपद मंदिर में अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान और पूजा-अर्चना की। उन्होंने विष्णुपद मंदिर, फल्गु नदी और अक्षयवट पर विधिवत अनुष्ठान संपन्न कराया। और पढ़ें

02:17 PM, 10-Feb-2026

Bihar News: बच्चों की बस ट्रक से भिड़ी, कई बच्चे घायल, चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरपुर जिले में बिहार भ्रमण पर निकली स्कूली बच्चों की बस पानापुर थाना क्षेत्र के रघई घाट रोड पर ट्रक से टकरा गई। टक्कर में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ और बच्चों को चोटें आईं। और पढ़ें

01:57 PM, 10-Feb-2026

Bihar Vidhan Parishad: विधान परिषद् में लालू-नीतीश की पार्टी के MLC के बीच भिड़ंत, सभापति ने किसे बाहर करवाया?

बिहार विधान परिषद् में लगातार दूसरे दिन विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। सोमवार को सीएम नीतीश कुमार नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी पर भड़क गए थे। आज इसी बात को लेकर राजद एमएलसी और जदयू एमएलसी के बीच भिड़ंत हो गई। इसके बाद जो हुआ वह चौंकाने वाला था...

  और पढ़ें

01:55 PM, 10-Feb-2026

Bihar Vidhan Sabha: विपक्ष ने महिला सुरक्षा पर किया प्रदर्शन, राजद-कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन 10 फरवरी को विपक्ष ने शुरू से ही हंगामा किया। राजद-कांग्रेस और माले के विधायकों ने महिला उत्पीड़न, अपराध और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरा। और पढ़ें

01:20 PM, 10-Feb-2026

Nitish Kumar vs Rabri Devi: नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी को बोला- ये लड़की है.. विपक्ष ने जमकर मचाया हंगामा

Nitish Kumar vs Rabri Devi: नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी को बोला- ये लड़की है.. विपक्ष ने जमकर मचाया हंगामा और पढ़ें

01:15 PM, 10-Feb-2026

Nitin Nabin: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे नितिन नवीन, किस मंत्री ने क्या कहा जानिए

Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा में नितिन नवीन का सत्ता पक्ष के विधायकों ने जमकर स्वागत किया। भाजपा विधायकों ने भारत माता और जय श्रीराम के नारे लगाए। हालांकि, उस वक्त विपक्ष के नेता सदन में नहीं थे। पूरा विपक्ष सदन से बाहर था। इस बीच भाजपा, जदयू, लोजपा रामविलास, रालोमो और हम पार्टी ने सदन में नितिन नवीन को बधाई दी। 
  और पढ़ें

01:09 PM, 10-Feb-2026

Bihar News: पनोरमा ग्रुप पर आयकर विभाग की छापेमारी, CMD संजीव मिश्रा और स्टाफ से पूछताछ

पूर्णिया में आयकर विभाग ने रियल एस्टेट कंपनी पनोरमा ग्रुप के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। टीम ने कंपनी के दस्तावेज खंगाले और CMD संजीव मिश्रा सहित स्टाफ से पूछताछ की। और पढ़ें

12:38 PM, 10-Feb-2026

Bihar News: CISF जवान सुजीत कुमार ठाकुर का गुवाहाटी में निधन, गांव में शोक का माहौल

वैशाली के देसरी थाना क्षेत्र की सुल्तानपुर पंचायत निवासी CISF जवान सुजीत कुमार ठाकुर का असम के गुवाहाटी में ड्यूटी के दौरान असामयिक निधन हो गया। जवान लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन की खबर से परिवार और गांव में कोहराम मच गया। और पढ़ें

11:39 AM, 10-Feb-2026

Bihar: शादी समारोह में दुष्कर्म का प्रयास, महिला गंभीर रूप से जख्मी, पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

पूर्णिया के चंपानगर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान पड़ोसी युवक हकरा ऋषि (30) ने 33 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला अपने बचाव की कोशिश में गंभीर रूप से जख्मी हो गई। और पढ़ें

11:17 AM, 10-Feb-2026

Bihar : सड़क दुर्घटना में वार्ड पार्षद की मौत; सीएनजी ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, पटना जाकर भी नहीं बची जान

वैशाली के सोनपुर थाना क्षेत्र के दुधैला बाइपास के पास हुए सड़क हादसे में वार्ड सदस्य प्रेम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पटना ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। और पढ़ें

10:51 AM, 10-Feb-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक विजय पासवान पर 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की नानी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें