फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:09 PM, 08-Feb-2026

Bihar News : तेज प्रताप यादव भड़के, कहा- किसी लड़की के साथ मेरा कोई संबंध नहीं; उन पांच जयचंदों से पूछो

Bihar : तेज प्रताप यादव आज बहुत गुस्से में थे। आज दिनभर उनके पिता बनने की चर्चा चल रही थी, जिसके बाद वह प्रेसवार्ता जारी की और सारी बातों को सबके सामने रखा।  और पढ़ें

10:51 PM, 08-Feb-2026

Bihar News: मुजफ्फरपुर में छह दिन से लापता पांच वर्षीय अयान का शव पोखर से बरामद, हत्या की आशंका

मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थाना क्षेत्र के शिवदाहा गांव में छह दिन से लापता पांच वर्षीय मो. अयान का शव पोखर से बरामद हुआ। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है और पोस्टमार्टम के लिए शव मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मामले की जांच चल रही है। और पढ़ें

10:13 PM, 08-Feb-2026

Bihar: खाट पर लादकर अस्पताल पहुंचा मरीज, सड़क विहीन डीमहा पंचायत ने खोली ‘सुशासन’ की पोल; क्या बदलेगी तस्वीर?

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर प्रखंड स्थित डीमहा पंचायत में सड़क और एंबुलेंस सुविधा के अभाव का गंभीर मामला सामने आया है। छत से गिरकर घायल महिला को ग्रामीणों ने खाट पर लादकर करीब 20 किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाया, जिससे सरकारी दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
09:55 PM, 08-Feb-2026

Bihar: पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर मां शांति प्रिया का छलका दर्द, न्याय की मांग करते हुए जानें क्या-क्या कहा?

31 साल पुराने मामले में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी से बिहार की राजनीति गरमा गई है। गिरफ्तारी के बाद जहां समर्थकों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया, वहीं सांसद की मां शांति प्रिया ने भावुक होकर बेटे की रिहाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। और पढ़ें

09:38 PM, 08-Feb-2026

Bihar News: पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी, चार युवक गिरफ्तार भेजे गए जेल; ये हथियार भी बरामद

सासाराम में सोशल मीडिया पर रील बनाकर वायरल होने के लिए पुलिस की वर्दी का दुरुपयोग करना चार युवकों को महंगा पड़ गया। राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पुलिस की वर्दी पहनकर वीडियो बना रहे युवकों को डेहरी मुफस्सिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:35 PM, 08-Feb-2026

Bihar News : लेट्स इंस्पायर बिहार लिटरेचर फेस्टिवल संपन्न, देशभर से जुटे साहित्य और कला प्रेमी

Bihar : लेट्स इंस्पायर बिहार लिटरेचर फेस्टिवल 2026 का भव्य और सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन न सिर्फ एक साहित्यिक उत्सव था, बल्कि विचार, संवाद और सांस्कृतिक चेतना का उत्सव बनकर पटना की साहित्यिक विरासत में एक नई कड़ी जोड़ गया।  और पढ़ें

08:59 PM, 08-Feb-2026

Bihar: बिहार के इस मेडिकल कॉलेज में ठगी का खेल, खुद को डॉक्टर बताने वाला युवक फरार; जानें कैसे हुआ खुलासा?

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फर्जी डॉक्टर बनकर ठगी करने वाले युवक को मरीज के परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी का भाई हिरासत में लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया। और पढ़ें

08:24 PM, 08-Feb-2026

Bihar: अस्पताल में डिलीवरी के दौरान प्रसूता की मौत, आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर सड़क जाम; लापरवाही का आरोप

मुजफ्फरपुर के बेला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान 26 वर्षीय प्रसूता की मौत के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद शव को सड़क पर रखकर जाम किया गया और अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की गई। और पढ़ें

08:21 PM, 08-Feb-2026

Bihar News : प्रशांत किशोर अब शुरू कर रहे हैं बिहार नवनिर्माण यात्रा, विधानसभा चुनाव में मिली थी करारी हार

Bihar : विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को हराने की बात करने वाली पार्टी की न तो लोक सभा के उप चुनाव में और न तो बिहार विधान सभा चुनाव में खाता तक नहीं खुल पाया था, अब एक बार फिर से एक नई यात्रा शुरू कर रही हैं। नाम दिया है- बिहार नवनिर्माण यात्रा। और पढ़ें

07:53 PM, 08-Feb-2026

Bihar News: दिनदहाड़े फायरिंग से दहला ताजपुर, युवक की गोली मारकर हत्या; आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों की अंधाधुंध फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच-28 जाम कर दिया, जबकि पुलिस जांच में जुटी है। और पढ़ें

07:38 PM, 08-Feb-2026

Bihar Politics: तेजस्वी यादव की ताजपोशी होते ही वैशाली में RJD को लगा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

वैशाली जिले में राजद को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। हाजीपुर के वरिष्ठ नेता सहदेव राय ने करीब एक हजार समर्थकों के साथ राजद छोड़कर लोजपा (रामविलास) की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने पार्टी छोड़ने की वजह परिवारवाद और आंतरिक असंतोष को बताया। और पढ़ें

07:27 PM, 08-Feb-2026

Bihar News: सड़ा भोजन व बदहाल व्यवस्था पर मंत्री का कड़ा एक्शन; आवासीय विद्यालय के ये तीन अधिकारी निलंबित

पूर्णिया के जानकीनगर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय में बच्चों के भोजन और मूलभूत सुविधाओं में भारी लापरवाही सामने आने पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेचन्द्र पासवान ने कड़ा कदम उठाया है। और पढ़ें

07:10 PM, 08-Feb-2026

Bihar में अब सुने 'अश्लील' और 'भाभी-चोली' वाले गाने, तो होगी जेल! जानें Nitish सरकार का नया नियम?

Bihar में अब सुने 'अश्लील' और 'भाभी-चोली' वाले गाने, तो होगी जेल! जानें Nitish सरकार का नया नियम? और पढ़ें

05:16 PM, 08-Feb-2026

Bihar Crime: रंजिश में मासूम की हत्या? कुरावा गांव में 13 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत से सनसनी; जांच शुरू

मुंगेर जिले के शामपुर थाना क्षेत्र के कुरावा गांव में 13 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए परिजन ही को नामजद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

04:47 PM, 08-Feb-2026

Bihar: दिनदहाड़े दहशत, छपरा में हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप से 15 लाख की कि लूट; बाइक से आए थे आरोपी

छपरा में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए। मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर बाजार में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वेलरी दुकान में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए करीब 15 लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण लूट लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने जांच तेज कर दी है। और पढ़ें

04:36 PM, 08-Feb-2026

पूर्णिया में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की भिड़ंत से 2 युवकों की दर्दनाक मौत; परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र में अमौर–बालूगंज मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

04:23 PM, 08-Feb-2026

Bihar: कानून से ऊपर कोई नहीं, निर्दोष को डर नहीं; दोषी को बख्शा नहीं जाएगा हाजीपुर में बोले चिराग पासवान

हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि निर्दोष को डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई तय है। और पढ़ें

04:13 PM, 08-Feb-2026

Bihar News: दहेज हत्या का सनसनीखेज खुलासा, गेहूं के खेत से दफन महिला का शव बरामद; पति गिरफ्तार

नालंदा के मानपुर थाना क्षेत्र के लोटन गांव में गेहूं के खेत से दफन अवस्था में महिला का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान सविता कुमारी के रूप में हुई है। दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। और पढ़ें

03:59 PM, 08-Feb-2026

Bihar: प्रेम के माह में युवती ने अपने प्रेमी के साथ रचाया विवाह, कहा- परिवार से मेरी जान को खतरा; विवाद क्यों?

जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में एक युवती ने प्रेमी के साथ मंदिर में विवाह कर वीडियो जारी किया है। युवती ने इसे अपनी मर्जी का फैसला बताया और परिजनों से जान का खतरा होने का आरोप लगाया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

02:47 PM, 08-Feb-2026

Purnea सांसद Pappu Yadav की गिरफ्तारी को लेकर डिप्टी CM Vijay Sinha ने क्या कहा? Amar Ujala News

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की पटना में हुई गिरफ्तारी को लेकर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने देखिए क्या कहा। और पढ़ें

02:27 PM, 08-Feb-2026

Bihar: दरभंगा में बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद भड़की हिंसा, डीएम ने स्पीडी ट्रायल का आश्वासन दिया

दरभंगा में दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या के मामले में रविवार को हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने टेम्पो और दुकान में आग लगाई तथा कई वाहन के शीशे तोड़े। इस दौरान करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए। और पढ़ें

01:56 PM, 08-Feb-2026

Bihar News: बच्चों को उठवाए गए भारी पुस्तक के बंडल, मचा बवाल; स्कूल प्रभारी पर जांच का आदेश

बाढ़ अनुमंडल के अकड़ंगा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मसत्थू में बच्चों को निशुल्क मिलने वाली पुस्तकों के भारी बंडल ढोने का मामला सामने आया। बच्चों ने बताया कि यह कार्य उन्हें स्कूल के शिक्षक मोहम्मद शकील अहमद के आदेश पर करना पड़ा। और पढ़ें

01:07 PM, 08-Feb-2026

Bihar: सीएम पहुंचे बिदुपुर, लिया कार्यों का जायजा; कहा- गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर पूरा हो काम

Bihar : सीएम नीतीश कुमार अचानक बिदुपुर पहुँच गए और वहां चल रहे  कार्यों का जायजा लेने लगे। उन्होंने कच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर काम को पूरा कर लीजिए।  और पढ़ें

12:21 PM, 08-Feb-2026

Nitin Nabin: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कल पहली बार बिहार दौरे आएंगे नितिन नवीन, पटना में क्या है तैयारी?

Bihar News: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन नौ फरवरी को पहली बार दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। उनके स्वागत में भारतीय जनता पार्टी ने खास तैयारी की है।  और पढ़ें

11:47 AM, 08-Feb-2026

Bihar News : पप्पू यादव के समर्थन में उतरे शिवानंद तिवारी, गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Bihar : राजनीतिक मैदान में आज न तो जदयू के खेमे में हैं और न ही राजद में, लेकिन सोशल मीडिया के मैदान से वह लगातार फायरिंग करते नजर आते हैं। आज पप्पू यादव के समर्थन में उतर कर पुलिस के द्वारा की गई गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था पर खूब सवाल किए। और पढ़ें

11:45 AM, 08-Feb-2026

Child Care : बच्चों के डॉक्टर बोले- नियोनेटल ICU में रखने से नवजात-मां पर असर; क्या करें प्रसूति रोग विशेषज्ञ

पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के शिशु रोग विभाग में एडवांस नियोनेटल रिससिटेशन ट्रेनिंग का आयोजन हुआ, जिसमें पीएमसीएच, बिहटा और भागलपुर के 33 नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। और पढ़ें

11:33 AM, 08-Feb-2026

Bihar News : दरभंगा में पुलिस पर पथराव, जवाब में लाठीचार्ज; किस वारदात के बाद गुस्से में लोग?

दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पटवा पोखरा के पास 8 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्ची शाम को खेलने गई थी और देर रात उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला। और पढ़ें

11:05 AM, 08-Feb-2026

Bihar News: 'कल हर हाल दफ्तर पहुंचे राजस्व अधिकारी, नहीं तो होगी कार्रवाई', डिप्टी सीएम ने दे दिया अल्टीमेटल

बिहार में राजस्व अधिकारियों की मांगों पर सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। यह बात डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि नौ फरवरी तक सभी राजस्व अधिकारी ड्यूटी पर लौट जाएं। 
  और पढ़ें

10:57 AM, 08-Feb-2026

Bihar News : सड़क पर पलटे ट्रक से जा भिड़ी बस, मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे के बाद मची चीख-पुकार

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र स्थित काशीरामपुर में एनएच-27 पर पहले से पलटी हुई ट्रक से एक यात्री बस टकरा गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और शीशे टूट गए, जबकि कई यात्रियों को आंशिक चोटें आईं। और पढ़ें

10:49 AM, 08-Feb-2026

Bihar News : जन्मदिन पर 14 साल की लड़की ऐसा करेगी, किसी ने सोचा नहीं; पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

छपरा के अमनौर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां आठवीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा खुशबू कुमारी ने अपने जन्मदिन के दिन कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। और पढ़ें

10:34 AM, 08-Feb-2026

Bihar News : एक साथ 8 लोगों को उम्रकैद; क्यों चर्चित हुआ था बिहार में यह हत्याकांड?

जहानाबाद व्यवहार न्यायालय ने मंटू यादव हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए पिता-पुत्र समेत आठ अभियुक्तों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय संजय कुमार सिन्हा की अदालत ने सभी दोषियों पर 30-30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है, जिसे न देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। और पढ़ें

10:20 AM, 08-Feb-2026

Bihar : गांव के ब्राह्मण अपने ही घर जाने से डर क्यों रहे? बिहार में SC-ST एक्ट का यह मामला सुर्खियों में है

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान प्रखंड स्थित हरिनगर गांव में हुई जातीय हिंसा के बाद अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। प्रशासन दोनों पक्षों के साथ लगातार बैठक कर शांति बहाली की कोशिश कर रहा है और गांव में जरूरी सामान की दुकानें फिर से खुलने लगी हैं। और पढ़ें

10:12 AM, 08-Feb-2026

Bihar News : चार दोस्तों ने एक साथ क्यों पी लिया जहर? तीन की मौत, वीडियो देखकर बिहार पुलिस भी चौंक गई

सहरसा जिले के कनरिया थाना क्षेत्र के फरेबा टोला वार्ड-4 में नशे के खतरनाक प्रयोग ने तीन परिवारों को उजाड़ दिया। शनिवार को चार दोस्तों ने एक साथ कीटनाशक दवा ‘फेराडोन’ पी ली, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे दोस्त मुरारी कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। और पढ़ें

09:16 AM, 08-Feb-2026

Bihar News : बिहार के इस शहर में AQI 400 के पार; सांस लेना मुश्किल, जानिए कैसा है प्रदूषण का रिकॉर्ड

मुजफ्फरपुर शहर में प्रदूषण ने फरवरी महीने में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और हवा अति खराब श्रेणी में पहुंच गई है। शहर का AQI 439 से अधिक दर्ज किया गया, जो इस महीने का सबसे खराब स्तर है और इस साल दूसरी बार इतना ऊंचा आंकड़ा सामने आया है। और पढ़ें

08:41 AM, 08-Feb-2026

Bihar News : आठ साल की बच्ची से दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद मार डाला; खेलते समय उठा ले गया था, गिरफ्तार

Darbhanga Bihar : बिहार के दरभंगा से समय बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। एक दरिंदे ने तालाब किनारे खेल रही 8 साल की बच्ची को उठाया और दुष्कर्म के बाद पहचान खुलने के डर से मार डाला। और पढ़ें

08:05 AM, 08-Feb-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार के पूर्णिया जिले के निवासी सूर्य शेखर ने अहमदाबाद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कोडिंग प्रतियोगिता 2026 में पहला स्थान हासिल कर भारत का नाम वैश्विक मंच पर रोशन किया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें