फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:49 PM, 04-Feb-2026

Bihar News: इलाज में लापरवाही से बेटे की मौत, मां का दर्द और अस्पताल में हंगामा; आखिर कौन है जिम्मेदार?

मुजफ्फरपुर के श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत 20 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजन ने हंगामा किया, मृतक की मां ने अस्पताल में लापरवाही का आरोप लगाया। और पढ़ें

10:41 PM, 04-Feb-2026

Bihar: बेउर में 2 महीने की शादी की नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में मृत, परिजनों ने ससुराल पर लगाया ये आरोप

पटना के बेउर में दो महीने पहले शादी हुई नवविवाहित युवती निशा कुमारी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। परिजनों ने ससुराल पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ससुराल के कई लोगों से पूछताछ शुरू की है। एफएसएल टीम द्वारा तकनीकी जांच भी की जा रही है। और पढ़ें

10:31 PM, 04-Feb-2026

Bihar: हाई स्पीड बाइक से लूट करने वाले दो शातिर हथियार के साथ दबोचे गए, पुलिस ने लूट की बड़ी साजिश की नाकाम

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए लूट की एक बड़ी वारदात को टाल दिया। गुप्त सूचना के आधार पर हथियार और कारतूस के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जो हाई-स्पीड बाइक से अपराध को अंजाम देने की तैयारी में थे। और पढ़ें

विज्ञापन
10:22 PM, 04-Feb-2026

Bihar: विश्व कैंसर दिवस पर होमी भाभा कैंसर अस्पताल में नई लाइनेक मशीन, अत्याधुनिक सुविधाओं से मिलेगी राहत

होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर में 26वां विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कैंसर उपचार सेवाओं के विस्तार हेतु तीसरे लाइनेक मशीन, माइनर ऑपरेशन थिएटर और नए इनडोर वार्ड का विधिवत उद्घाटन किया गया, जिससे मरीजों को बेहतर और त्वरित इलाज की सुविधा मिलेगी। और पढ़ें

10:13 PM, 04-Feb-2026

Bihar: चर्चित सूटकेस हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कैमूर जिले से गिरफ्तार; जानें क्यों रची हत्या की साजिश

रोहतास में ट्रॉली बैग से मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंध के शक में हत्या कर शव को कूड़े के ढेर में फेंके जाने की बात आरोपी ने कबूल की है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:02 PM, 04-Feb-2026

Bihar: गर्ल्स हॉस्टल हत्याकांड का सच बताने के लिए IPRD कार्ड मांगा, फिर मीडिया को जवाब नहीं दे सकी पुलिस

Bihar News : पटना के गर्ल्स हॉस्टल में हत्या हुई थी, यह सीबीआई जांच की अनुशंसा के समय सरकार ने स्वीकार कर लिया। लेकिन, बिहार पुलिस का रवैया समझ से परे है। पहले सरकारी मान्यता प्राप्त पत्रकारों को बुलाया, फिर सवाल सुनकर निकल लिए अधिकारी। और पढ़ें

09:56 PM, 04-Feb-2026

Bihar: जमानत के पैसे के विवाद में कोर्ट मुंशी की हत्या, 36 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; दो आरोपी अब भी फरार

दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में कोर्ट मुंशी हरिशंकर शर्मा उर्फ बिजली की हत्या का पुलिस ने 36 घंटे में खुलासा कर दिया है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं। और पढ़ें

09:24 PM, 04-Feb-2026

Bihar News: गैस सिलेंडर फटने से भीषण अग्निकांड दो घर जलकर राख, लाखों का नुकसान; राहत की बात लोग सुरक्षित

नाथनगर के अजमेरीपुर बैरिया गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे में दो घर जलकर राख हो गए और पांच लाख रुपये नकद समेत सारा सामान नष्ट हो गया। ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। और पढ़ें

09:15 PM, 04-Feb-2026

Bihar News: सड़क निर्माण देखने पहुंचे दो नाबालिगों का हथियार के बल पर अपहरण, जमकर की पिटाई; फिरौती लेकर छोड़ा

जमालपुर में हथियारबंद बदमाशों ने दो नाबालिगों का अपहरण कर मारपीट की और फिरौती की मांग की। परिजनों से 16 हजार रुपये नकद लेने के बाद बदमाश दोनों बच्चों को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

09:01 PM, 04-Feb-2026

Bihar: पत्नी के प्रेम-प्रसंग में हुई मनोज की हत्या, इंस्टाग्राम चैट्स से खुलासा; प्रेमी व भाई चल रहे फरार

मुजफ्फरपुर के गोला रोड में पान दुकानदार मनोज कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे सोशल मीडिया पर पनपा अवैध प्रेम संबंध था, जिसमें मृतक की पत्नी, उसका प्रेमी और भाई शामिल पाए गए हैं। और पढ़ें

08:52 PM, 04-Feb-2026

Bihar News: कुशेश्वरस्थान मारपीट मामला में बड़ी कार्रवाई, SC व ST एक्ट में 17 गिरफ्तार; 70 नामजद पर जांच तेज

दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना को लेकर दर्ज SC/ST एक्ट के मामले में पुलिस ने अब तक 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 70 नामजद और बड़ी संख्या में अज्ञात लोगों को आरोपी बनाए जाने पर जांच तेज कर दी गई है। मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी तूल पकड़ लिया है। और पढ़ें

08:34 PM, 04-Feb-2026

Bihar News: जहरीले पौधे का बीज खाने से 8 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, सभी खतरे से बाहर; सदर अस्पताल में इलाज जारी

कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के मधुरना गांव में खेल के दौरान जहरीले पौधे का बीज खाने से आठ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां समय पर उपचार से उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। और पढ़ें

07:52 PM, 04-Feb-2026

Bihar News: इस थाना परिसर में व्यवसायी से मारपीट मामले पर एक्शन, थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मी निलंबित

दरभंगा में थाना परिसर में व्यवसायी के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोपों के बाद एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। और पढ़ें

07:32 PM, 04-Feb-2026

World Cancer Day: यहां व्यापक जांच अभियान, 80 कैंसर मरीज उपचाराधीन; इन सुविधाओं के विस्तार से मिलेगी राहत

विश्व कैंसर दिवस के मौके पर शेखपुरा जिले में स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक जांच अभियान चलाया, जिसमें 100 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई। सदर अस्पताल में कैंसर जांच, पैलिएटिव केयर और कीमोथेरेपी जैसी सुविधाओं के विस्तार से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। और पढ़ें

07:08 PM, 04-Feb-2026

कानूनी शिकंजे में सांसद पप्पू यादव: 31 साल पुराने केस में कुर्की-जब्ती का फरमान, शिकायत में हैं ये गंभीर आरोप

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ 31 साल पुराने मामले में पटना की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया है। अदालत ने यह कार्रवाई बार-बार समन और वारंट के बावजूद पेश नहीं होने पर की है। और पढ़ें

07:01 PM, 04-Feb-2026

Bihar: ऊंचे नाले ने रोकी जलनिकासी, गांव में जलभराव से ग्रामीण परेशान; लोगों में भारी आक्रोश कब होगा समाधान?

बाढ़ अनुमंडल के बेलछी प्रखंड के अंदौली गांव में स्टेट हाईवे निर्माण के दौरान बने ऊंचे नाले के कारण ग्रामीण सड़क पर गंदा पानी जमा है। जलनिकासी बाधित होने से बरसात में दर्जनों घर प्रभावित हो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। और पढ़ें

06:25 PM, 04-Feb-2026

Degree College : बिहार में कहां-कहां खुलेंगे डिग्री कॉलेज, देख लें अपने इलाके की सूची; इसी साल से पढ़ाई होगी

बिहार में राज्य सरकार ने सात निश्चय-3 के चौथे संकल्प ‘उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य’ के तहत सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है। पहले चरण में 213 ऐसे प्रखंडों में कॉलेज खोले जाएंगे, जहां अब तक कोई डिग्री कॉलेज नहीं है। यह जानकारी सीएम नीतीश कुमार ने X पर पोस्ट साझा करते हुए दी है। और पढ़ें

06:11 PM, 04-Feb-2026

Bihar News: दो भाइयों के बीच हिंसक झड़प के बाद तनाव की यहां स्थिति उत्पन्न, दोनों गंभीर रूप से घायल; जांच शुरू

छपरा के कोपा थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों के बीच पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट और चाकूबाजी की घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है। और पढ़ें

05:04 PM, 04-Feb-2026

Bihar: अस्पताल में नसबंदी के बाद महिला की मौत, इलाज व एंबुलेंस नहीं मिलने पर भड़का जनाक्रोश; इन पर गंभीर आरोप

पश्चिमी चंपारण के सेमरा रेफरल अस्पताल में परिवार नियोजन के तहत कराए गए बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत से हड़कंप मच गया है। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और एंबुलेंस सुविधा नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। और पढ़ें

04:48 PM, 04-Feb-2026

सूरज बिहारी हत्याकांड: सात फरार आरोपियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ढोल-नगाड़ों के साथ घर-घर चिपकाया इश्तहार

पूर्णिया के चर्चित सूरज बिहारी हत्याकांड में फरार आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। न्यायालय से कुर्की आदेश मिलने के बाद मरंगा थाना पुलिस ने सात फरार अभियुक्तों के घरों पर इश्तहार चस्पा कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी है। और पढ़ें

04:05 PM, 04-Feb-2026

Bihar News: कुख्यात बाप-बेटा गिरोह का अंत, चार लाख का इनामी मनोज बेंगलुरु से गिरफ्तार; कोर्ट में किया पेश

पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के कुख्यात बाप-बेटा अपराधी गिरोह के चार लाख रुपये के इनामी आरोपी मनोज सिंह और मानिक सिंह को एसटीएफ ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। और पढ़ें

03:50 PM, 04-Feb-2026

अमर उजाला की खबर का असर: बेरोजगार युवकों से ठगी मामले में पुलिस सख्त, जाली आई कार्ड देकर बनाते थे शिकार

Motihari News: अमर उजाला की खबर के बाद मोतिहारी में बेरोजगार युवकों से ठगी के मामले में पुलिस सक्रिय हुई। एसपी के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई है। प्रारंभिक जांच में समस्तीपुर के ठगों का नेटवर्क सामने आया है।
  और पढ़ें

03:27 PM, 04-Feb-2026

Bihar News: छपरा में अवैध खनन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, विशेष अभियान में 76.01 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

Chhapra News: छपरा में अवैध खनन के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में खनन विभाग ने ट्रक और ट्रैक्टर जब्त कर 76.01 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। कार्रवाई के दौरान दरिहारा बालू घाट समेत कई स्थानों पर पर्यावरण और नियमों के गंभीर उल्लंघन उजागर हुए। और पढ़ें

03:06 PM, 04-Feb-2026

Bihar News: बेकाबू मोटरसाइकिल की टक्कर से एक छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर; नाराज लोगों ने आगजनी कर जताया विरोध

Vaishali: Student dies after being hit by speeding motorcycle situation worsens in Rasulpur due to anger-arson
Bihar News: बेकाबू मोटरसाइकिल की टक्कर से एक छात्रा की मौत, दूसरी गंभीर; नाराज लोगों ने आगजनी कर जताया विरोध और पढ़ें

02:38 PM, 04-Feb-2026

Bihar News : PMCH को विश्वस्तरीय बनाने की कवायद, सीएम नीतीश कुमार ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा

CM Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अचानक पीएमसीएच पहुंचे और अस्पताल के पुनर्विकास और निर्माणाधीन कार्यों का सघन निरीक्षण किया। फिर वह जेपी गंगा पथ भी पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों को अलग-अलग निर्देश जारी किए। और पढ़ें

02:36 PM, 04-Feb-2026

थाने से मिला हवलदार का खून से सना शव: सुबह की थी पत्नी से बात, दो घंटे में क्या बदला कि गले के पार हो गई गोली?

Purnea News: पूर्णिया के अमौर थाना परिसर में हवलदार आलमनाथ भूइयां का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। उनके गले में गोली लगने के निशान हैं। सुबह पत्नी से बात करने के बाद हुई इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप है। FSL टीम मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

02:06 PM, 04-Feb-2026

Bihar: तेज रफ्तार ट्रक ने 50 वर्षीय व्यक्ति को कुचला, इलाज के दौरान मौत; आरोपी वाहन चालक को तलाश रही पुलिस

Jamui News: सिकंदरा के जमुई रोड पर अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 50 वर्षीय सुधीर महतो की इलाज के दौरान मौत हो गई। चालक फरार है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद जांच और सीसीटीवी के आधार पर कार्रवाई कर रही है। और पढ़ें

02:03 PM, 04-Feb-2026

Bihar Budget 2026-27: बिहार बजट में कलाकारों के लिए खुशखबरी, गरीब कलाकारों को मिलेगी 3 हजार की पेंशन

Bihar Budget 2026-27: बिहार बजट में कलाकारों के लिए खुशखबरी, गरीब कलाकारों को मिलेगी 3 हजार की पेंशन और पढ़ें

01:47 PM, 04-Feb-2026

Bihar News: जमुई में संदिग्ध हालात में ट्रेन से मिले चार नाबालिग, जीआरपी ने परिजनों से मिलवाया

Jamui News: जमुई जीआरपी ने जसीडीह–पटना एक्सप्रेस से बरामद चार नाबालिग छात्रों को सुरक्षित संरक्षण में लेकर परिजनों से मिलाया। संवेदनशील पूछताछ और त्वरित कार्रवाई से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई, जिसकी परिजनों और समाज ने सराहना की। और पढ़ें

01:28 PM, 04-Feb-2026

Bihar Budget 2026-27: बिजली और सोलर योजनाओं का बड़ा पैकेज, किसानों को बड़ी राहत | Nitish Kumar | Energy Dept.

Bihar Budget 2026-27: बिजली और सोलर योजनाओं का बड़ा पैकेज, किसानों को बड़ी राहत | Nitish Kumar | Energy Dept. और पढ़ें

12:52 PM, 04-Feb-2026

Muzaffarpur: अवैध संबंध का विरोध करने पर काट दिया गला, बहू के प्रेमी पर जान लेने का आरोप | Bihar Crime News

Muzaffarpur: अवैध संबंध का विरोध करने पर काट दिया गला, बहू के प्रेमी पर जान लेने का आरोप | Bihar Crime News और पढ़ें

12:35 PM, 04-Feb-2026

Bihar News: जंगल से भटककर गांव पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने समय रहते किया सुरक्षित रेस्क्यू

Rohtas News: रोहतास जिले के हरनापुर गांव में जंगल से भटककर पहुंचे दुर्लभ पैंगोलिन को वन विभाग ने ग्रामीणों की सूचना पर सुरक्षित रेस्क्यू किया। तस्करी और वन कटाई के कारण यह जीव संकटग्रस्त है, जिसे वापस जंगल में छोड़ा जाएगा। और पढ़ें

12:26 PM, 04-Feb-2026

Bihar: 'अब नहीं चलेगी ढिलाई, दो साल में हर हाल में पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण', बोले डिप्टी CM विजय सिन्हा

Patna News: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने विशेष भूमि सर्वेक्षण को दो वर्षों में पूरा करने का सख्त लक्ष्य तय किया है। उन्होंने लापरवाही और गलत रिपोर्टिंग पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जबकि सर्वे में पारदर्शिता, समयबद्धता और शिकायतों पर त्वरित सुनवाई पर जोर दिया। और पढ़ें

12:08 PM, 04-Feb-2026

Bihar : नीतीश कुमार का नया सुरक्षा कवच, पीएम मोदी की तर्ज पर अब बुलेटप्रूफ रेंज रोवर में चलेंगे सीएम

Bihar: अब सीएम नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री की तरह ही अत्याधुनिक बुलेटप्रूफ रेंज रोवर गाड़ियों के काफिले में सफर करेंगे। सुरक्षा के इस बड़े बदलाव के लिए बिहार सरकार ने न केवल मंजूरी दी है, बल्कि इसके लिए बजट में विशेष वित्तीय प्रावधान भी किए हैं। और पढ़ें

11:54 AM, 04-Feb-2026

हादसों में तीन की मौत: श्राद्ध में शामिल होने जा रहे शख्स को ट्रक ने रौंदा, कुचलने से बाइक सवारों की गई जान

दरभंगा के बेनीपुर-बहेड़ी स्टेट हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सुजीत पासवान की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों श्राद्ध में जा रहे थे। वहीं, एक अन्य हादसे में दो युवकों की भी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

11:41 AM, 04-Feb-2026

Bihar: होली से पहले शराब तस्करी पर वार, लग्जरी कार समेत तीन वाहनों से 491 लीटर विदेशी शराब बरामद; तस्कर फरार

Vaishali News: वैशाली में मद्य निषेध विभाग ने छापामारी कर तीन वाहनों से 491.040 लीटर विदेशी शराब बरामद की। शराब बिना स्टीकर की थी। जबकि तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। और पढ़ें

11:24 AM, 04-Feb-2026

Bihar News: कांग्रेस का ‘नेशनल टैलेंट हंट-मुखर आवाज’ अभियान शुरू, राजनीति में युवाओं के लिए नए अवसर

Gayaji News: कांग्रेस ने युवाओं को राजनीति में आगे लाने के लिए ‘नेशनल टैलेंट हंट–मुखर आवाज’ अभियान शुरू किया है। बिहार में इसकी शुरुआत पटना से हुई। चयनित युवाओं को स्वैच्छिक रूप से प्रवक्ता, रिसर्चर और मीडिया पैनलिस्ट की जिम्मेदारी दी जाएगी। और पढ़ें

11:02 AM, 04-Feb-2026

Bihar Leaders on Budget: बिहार बजट पर बोले नेता... सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने | Bihar Politics

Bihar Leaders on Budget: बिहार बजट पर बोले नेता... सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने | Bihar Politics और पढ़ें

11:01 AM, 04-Feb-2026

Bihar News: एनएच-28 पर अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, सिर कुचलने से हुई मौत; शिनाख्त तक न हो सकी

Muzaffarpur News: सकरा थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर सरमस्तपुर चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सिर कुचले जाने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस जांच और शिनाख्त की कोशिश कर रही है। और पढ़ें

10:50 AM, 04-Feb-2026

Bihar Leaders on Budget: बिहार बजट पर क्या बोले सत्ता पक्ष के नेता? | Sanjay Sarawagi | Bihar Politics

Bihar Leaders on Budget: बिहार बजट पर क्या बोले सत्ता पक्ष के नेता? | Sanjay Sarawagi | Bihar Politics और पढ़ें

10:48 AM, 04-Feb-2026

BSEB : बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी, सुधार के लिए बोर्ड ने तय की तिथि

BSEB Patna : बिहार बोर्ड ने डीएलएड पाठ्यक्रम सत्र 2026-28 में नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का द्वितीय डमी प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। साथ ही अभ्यर्थी त्रुटि में सुधार भी कर सकते हैं।  और पढ़ें

10:37 AM, 04-Feb-2026

Bihar Crime: रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी का खुलासा, दुर्लभ रेड सैंड बोआ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Gayaji News: गयाजी रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘विलेप’ के तहत आरपीएफ और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दुर्लभ रेड सैंड बोआ सांप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए गए। आरोपियों पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। और पढ़ें

10:18 AM, 04-Feb-2026

Bihar News: पटना को मिला नया सिविल सर्जन, डॉ. योगेन्द्र प्रसाद मंडल को सौंपी गई जिम्मेदारी

Patna News: गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र प्रसाद मंडल को अगले आदेश तक पटना का सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है। पूर्व सीएस के सेवानिवृत्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने यह अस्थायी व्यवस्था लागू की है। और पढ़ें

10:03 AM, 04-Feb-2026

Bihar News: परिमार्जन के नाम पर रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

Nawada News: नवादा जिले के रोह अंचल में निगरानी ब्यूरो ने परिमार्जन के नाम पर 35 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गुलशन कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शिकायत सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई, मामले में जांच जारी है। और पढ़ें

09:47 AM, 04-Feb-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Araria News: अररिया पॉक्सो कोर्ट ने कोचिंग संचालक अमित कुमार अमन को नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के लिए 10 वर्ष सश्रम कारावास और 90 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। पीड़िता को 3 लाख मुआवजा दिया जाएगा। कोर्ट ने आईटी एक्ट की धाराओं में भी सजा सुनाई और सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें