मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला, एक बच्चा और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें
Bihar : बिहार देश का उभरता हुआ ऑटो हब बन गया है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार बिहार को देश में 5वां स्थान मिला है। सर्वेक्षण के अनुसार बिहार के लोग केवल घूमने-फिरने के लिए गाड़ियां नहीं खरीद रहे, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी आगे बढ़ रहे हैं। और पढ़ें
बिहार के खगड़िया के परबत्ता में 28 वर्षीय मन्नयम कुमार को बंधक बनाकर रात में जबरदस्ती सात फेरे दिलवाए गए। पुलिस ने पीड़ित को सुरक्षित बरामद कर लिया है। और पढ़ें
मधेपुरा के बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज में हॉस्टल की छात्रा खुशबू कुमारी (20) का शव फंदे से लटका मिला। घटना से कॉलेज परिसर में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। और पढ़ें
सुपौल जिले के निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल परिसर से सटी जमीन पर चल रहे 50 बेड के आपातकालीन भवन निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि कारा (जेल) के लिए आवंटित भूमि पर बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के निर्माण कराया जा रहा है। और पढ़ें
छपरा के सारण समाहरणालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंच गया। संदेह होने पर पूछताछ में उसने खुद को फर्जी बताया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। और पढ़ें
पूर्णिया के के.नगर थाना क्षेत्र में नशे की हालत में एक युवक ने मामूली विरोध पर अपने ही चाचा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चाचा का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है, जबकि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। और पढ़ें
मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला पुलिस थाने तक पहुंचा, जहां दोनों पक्षों की सहमति से थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में प्रेमी युगल का विवाह संपन्न कराया गया। यह अनोखी शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। और पढ़ें
Bihar : बिहार विधान सभा चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव बाहुबली अनंत सिंह को उम्मीदवार बनाने पर एनडीए पर खूब हमला किया था। अब विपक्ष एक बार फिर अनंत सिंह की चर्चा कर रहा है, क्यों कि वह जेल से आकर विधायक पद की शपथ लेंगे। और पढ़ें
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के पहले दिन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी उदिता सिंह ने कड़ा एक्शन लिया। लापरवाह अधिकारी का एक दिन का वेतन स्थगित करते हुए 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। और पढ़ें
पूर्णिया के बेलौरी स्थित सौरा नदी में माघी पूर्णिमा स्नान के दौरान मोबाइल पर रील बनाते समय 26 वर्षीय युवक बेचन ऋषि की डूबने से मौत हो गई। शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
Bihar : आज बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश किया गया। इसके अनुसार राजधानी पटना प्रदेश का सबसे समृद्ध जिला बनकर सामने आया है। वहीं, विकास की दौड़ में शिवहर सबसे पीछे रहा। आपके शहर का नंबर क्या है? और पढ़ें
पटना के पालीगंज में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज पटना एम्स में चल रहा है। और पढ़ें
Budget session : वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया, जिसमें बिहार की विकास दर और आगामी वित्तीय योजनाओं का खाका खींचा गया है। वहीं आज तेजस्वी व्हीलचेयर पर नजर आए। और पढ़ें
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन से कुछ घंटे पहले पंडारक में एक युवक की नृशंस हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक को पहले बेरहमी से पीटा गया, फिर गोली मारकर हत्या कर दी गई और सिर ईंट से कुचल दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। और पढ़ें
पश्चिम चंपारण के बेतिया में शराब तस्करी से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी ट्रक चालक से शराब से लदे वाहन को छोड़ने के बदले लाखों रुपये की सौदेबाज़ी करता नजर आ रहा है। चलिए जानते हैं क्या है पूरी कहानी? और पढ़ें
सासाराम में दिल्ली-कोलकाता एनएच-19 पर सोन नदी पुल में तकनीकी खराबी के कारण बीते दो दिनों से भीषण जाम लगा हुआ है। करीब 10 किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गई हैं, जिससे यात्री, ट्रक चालक और परीक्षार्थी की भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। और पढ़ें
सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। शादी के महज आठ महीने बाद 19 वर्षीय नवविवाहिता संध्या की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। और पढ़ें
Madhubani News: मधुबनी में कड़ी सुरक्षा के बीच 75 परीक्षा केंद्रों पर इंटर परीक्षा शुरू हुई। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात हैं। खराब मौसम के बावजूद आदर्श परीक्षा केंद्र की पहल से परीक्षार्थियों का तनाव कम हुआ और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हुई। और पढ़ें
Bhagalpur News: भागलपुर में इंटर परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। टीएनबी कॉलेजिएट आदर्श केंद्र पर छात्राओं का फूल और चॉकलेट देकर स्वागत किया गया। पहले दिन बायोलॉजी, फिलॉसफी और इकोनॉमिक्स की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। और पढ़ें
Munger News: तारापुर के उत्क्रमित विद्यालय बिहमा को आदर्श परीक्षा केंद्र के रूप में सजाया गया, जहां तिलक से स्वागत, सुदृढ़ सुरक्षा और शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न हो रही है। यह व्यवस्था अन्य केंद्रों के लिए प्रेरणादायक बनी। और पढ़ें
Saran News: सारण जिले की आठ वर्षीय नवी श्री ने जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय कराटे स्कूली गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बिहार का नाम रोशन किया। 16 से अधिक राज्यों के प्रतिभागियों के बीच नवी की उपलब्धि प्रेरणादायक बनी है। और पढ़ें
Bihar Government Jobs: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि नीतीश कुमार सरकार अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देगी। अब तक 50 लाख युवाओं को अवसर मिल चुके हैं। और पढ़ें
Bihar : बजट सत्र शुरू होने से पहले ही राजेंद्र नेता भाई वीरेंद्र खूब बोले। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का सदन के अंदर और बाहर जमकर विरोध करेंगे, चाहे बेरोजगारों का मामला हो, किसानों का मामला हो, मजदूरों का मामला हो, महिलाओं का मामला हो। और पढ़ें
Bihar News: बिहार विधान मंडल के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल ने अपना अभिभाषण दिया। उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए सरकार की ओर से किए गए वादे कुछ मुख्य बातों को दोहराया। राज्यपाल ने क्या-क्या कहा? आइए जानते हैं... और पढ़ें
Hajipur News: सोनपुर में गंगा नदी से नवजात का शव बरामद हुआ है। पहले भी हाजीपुर में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है, जिससे अवैध गतिविधियों पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। और पढ़ें
Vaishali News: मुंगेर में इंटर परीक्षा के दौरान सख्त समय-पालन के कारण दो से पांच मिनट की देरी से पहुंचे दर्जनों परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रह गए। कई केंद्रों पर भावुक दृश्य देखने को मिले, जबकि प्रशासन ने नियमों का हवाला दिया। और पढ़ें
Vaishali News: वैशाली जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की शुरुआत 68 केंद्रों पर हुई। सख्त नियम, धारा 144, सीसीटीवी निगरानी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध के साथ 43,612 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। और पढ़ें
West Champaran News: पश्चिमी चंपारण के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक रितिक राज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने दोस्तों पर साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है। और पढ़ें
Bihar News: NEET छात्रा मर्डर केस में विपक्ष ने NDA सरकार को घेरने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। आज लोकसभा के बाहर राजद के सांसद और बिहार विधानसभा परिसर में विधायकों ने इस मामले को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। इतना ही नहीं राजद के विधायक ने तो सरकार पर बड़ा आरोप भी लगा दिया। और पढ़ें
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में इंटर परीक्षा के पहले दिन कुछ छात्राएं मामूली देरी से पहुंचीं और प्रवेश न मिलने पर भावुक हो गईं। नियमों का हवाला देते हुए केंद्र प्रशासन ने प्रवेश से इनकार किया। 81 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक शुरू हुई। और पढ़ें
Gopalganj News: गोपालगंज में कुहासे के बीच अरेराज धाम जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हुई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस जांच में जुटी है। और पढ़ें
Hajipur News: हाजीपुर–लालगंज मार्ग पर श्रीरामपुर के पास दो बाइकों की टक्कर में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पटना रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में इंटर परीक्षा के पहले दिन चैपमैन बालिका आदर्श परीक्षा केंद्र ने अलग पहचान बनाई। यहां तिलक, फूल और चॉकलेट से परीक्षार्थियों का स्वागत कर तनाव कम किया गया, जिससे छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। और पढ़ें
Muzaffarpur News: इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 की शुरुआत आज से हो गई है। मुजफ्फरपुर जिले के 81 केंद्रों पर 58,344 परीक्षार्थी दो पालियों में परीक्षा दे रहे हैं। कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम और सीसीटीवी निगरानी की गई है। और पढ़ें
Munger News: मुंगेर के बरियारपुर–सुल्तानगंज मार्ग पर कल्याणपुर हाट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मारकर घसीट दिया। हादसे में चालक विकास कुमार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है। और पढ़ें
Bhojpur News: भोजपुर जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के साथ शुरू हुई। इसमें 41,383 परीक्षार्थी शामिल हैं। प्रशासन और पुलिस की सख्त निगरानी में परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा रहा है। और पढ़ें
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 65 वर्षीय मरीज अर्जुन महतो की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली, जबकि अस्पताल प्रशासन को जांच के लिए सूचना दी गई है। और पढ़ें
Purnea News: पूर्णिया में मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने केंद्रीय बजट 2026 को बिहार के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने रोजगार, सौर ऊर्जा और कृषि योजनाओं की सराहना की और राहुल गांधी व कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए बजट को राज्य के लिए वरदान करार दिया। और पढ़ें