फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:07 PM, 01-Feb-2026

Bihar News: दो दिन से लापता 4 साल की मासूम का शव सेप्टिक टैंक में मिला; हत्या या हादसा, कितनी तरह की बातें?

Bihar News : संभव है कि यह हादसा हो, लेकिन हत्या से भी इनकार करना संभव नहीं है। ऐसे में पुलिस चार साल के मासूम की सेप्टिक टैंक में लाश मिलने के बाद से हर पहलू पर जांच कर रही है। और पढ़ें

11:01 PM, 01-Feb-2026

Bihar News : हद है! जीवित जन प्रतिनिधि को बता दिया मृत; सरकारी दस्तावेज में गड़बड़ी की सूचना से हड़कंप

Death Declared : बिहार में आम आदमी को सरकारी दस्तावेजों में मृत घोषित करने की खबरें तो आती रही हैं, लेकिन इस बार तो सरकारी सिस्टम ने आगे बढ़कर महिला जनप्रतिनिधि को भी मृत घोषित कर दिया है। और पढ़ें

11:01 PM, 01-Feb-2026

Bihar: न्यायालय कर्मी की घर में घुसकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाग निकले अपराधी; सिर और छाती में मारी गोली

Bihar News : बिहार में अपराधियों के बुलंद हौसले का एक और प्रमाण सामने आया है। इस बार एक न्यायालय कर्मी को घर में घुसकर गोलियों से भून दिया गया है। मौके पर ही मौत हो गई। अपराधी आसानी से भाग भी निकले। और पढ़ें

विज्ञापन
10:52 PM, 01-Feb-2026

Bihar News: पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने अपने आवास पर लगाया जनता दरबार, 'ऑन द स्पॉट' हुआ फैसला

वैशाली जिले के महुआ में पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने जनता दरबार लगाकर हजारों लोगों की समस्याएं सुनीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। और पढ़ें

10:15 PM, 01-Feb-2026

Bihar Crime: होटल मैनेजर को अपराधियों ने मारी गोली, PMCH पटना किया रेफर; VIP गली में वारदात से मचा हड़कंप

छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने ललिता होटल के मैनेजर को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:05 PM, 01-Feb-2026

Bihar: महादलित समुदाय की पांच नाबालिग लड़कियों ने एक साथ खाया जहर, चार की तड़प तड़पकर मौत; एक की हालत गंभीर

औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में महादलित समुदाय की पांच नाबालिग लड़कियों द्वारा एक साथ ज़हर खाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस हादसे में चार लड़कियों की मौत हो गई, जबकि एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।  और पढ़ें

09:56 PM, 01-Feb-2026

NEET Student Case : परिवार के विरोध पर झुकी सरकार, सम्राट चौधरी का दावा- दूध का दूध और पानी का पानी करेगी CBI

Bihar : नीट छात्रा कांड को लेकर बिहार की सियासत पिछले कई दिनों से गरमाई हुई है। विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को लगातार घेर रहा था। अब सीबीआई जांच के एलान को सरकार का डैमेज कंट्रोल माना जा रहा है। और पढ़ें

09:26 PM, 01-Feb-2026

Bihar News: नीट छात्रा हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च, आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने समेत की ये बड़ी मांग

मुजफ्फरपुर में नीट छात्रा हत्याकांड के विरोध में सनातन सेवक संस्थान के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने और पीड़िता को न्याय देने की मांग की। और पढ़ें

09:05 PM, 01-Feb-2026

Budget 2026 में Bihar का जिक्र तक नहीं, आखिर क्यों हुआ ऐसा? जानें क्या है पूरा कारण?

Budget 2026 में Bihar का जिक्र तक नहीं, आखिर क्यों हुआ ऐसा? जानें क्या है पूरा कारण? और पढ़ें

09:02 PM, 01-Feb-2026

Budget : बिहार के विकास को लगेंगे पंख, बजट 2026 पर सत्ता पक्ष ने जताया भरोसा, जानिए किन नेताओं ने क्या कहा?

Bihar : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 के आम बजट को संसद में पेश किया। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी सहित कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।  और पढ़ें

08:55 PM, 01-Feb-2026

Budget 2026 आते ही भड़के Mamata Banerjee के भतीजे Abhishek Banerjee, जमकर निकाली भड़ास!

Budget 2026 आते ही भड़के Mamata Banerjee के भतीजे Abhishek Banerjee, जमकर निकाली भड़ास! और पढ़ें

08:49 PM, 01-Feb-2026

Budget 2026 में आपको क्या मिला? केन्द्रीय मंत्री Giriraj Singh से समझिए!

Budget 2026 में आपको क्या मिला? केन्द्रीय मंत्री Giriraj Singh से समझिए! और पढ़ें

08:43 PM, 01-Feb-2026

Budget 2026 की बारीकी क्या? Chirag Paswan ने बताया सब कुछ, जानें क्या-क्या बोले?

Budget 2026 की बारीकी क्या? Chirag Paswan ने बताया सब कुछ, जानें क्या-क्या बोले? और पढ़ें

08:10 PM, 01-Feb-2026

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा: जेल से पति से मिलकर लौट रही महिला की मौत, मासूम बच्ची सुरक्षित; ट्रक चालक फरार

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला जेल में बंद पति से मुलाकात कर लौट रही थी, जबकि उसकी एक साल की बच्ची सुरक्षित बच गई। और पढ़ें

07:14 PM, 01-Feb-2026

Bihar : बजट पर रोहिणी आचार्या का तीखा हमला, पुराने सामान को नए डिब्बे में परोसा; बिहार की अनदेखी का लगाया आरोप

Union Budget : केंद्र में बजट सत्र शुरू हो गया है, आज पेश किए गए बजट पर रोहिणी आचार्या ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने लिखा है कि यह बजट पुराने सामान को नए डिब्बे में नए लेबल के साथ परोसने जैसा है। और पढ़ें

07:02 PM, 01-Feb-2026

Bihar News: रात में दूसरे गांव डांस देखने गए युवक का सुबह आहर से शव बरामद, मामले की जांच में जुटी पुलिस

रोहतास के दैदहां गांव के पास एक आहर से 30 वर्षीय विकास कुमार का शव बरामद किया गया है। शव पर किसी भी प्रकार के जख्म के निशान नहीं पाए गए हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

06:48 PM, 01-Feb-2026

Bihar News: जिले की इस पंचायत में नशा मुक्त और आदर्श पंचायत बनाने का अभियान शुरू, कैसे बनाएंगे कारगर?

समस्तीपुर के उजियारपुर प्रखंड के बिरणाम तुला पंचायत में मुखिया के नेतृत्व में नशा मुक्त और आदर्श पंचायत बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों ने अभियान शुरू किया। लेकिन इस अभियान को सफल कैसे बनाएंगे यह बड़ा सवाल है? और पढ़ें

06:32 PM, 01-Feb-2026

Bihar: धान खरीद का लक्ष्य अधूरा, समस्तीपुर के कई प्रखंड पीछे, मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर में शून्य क्रय क्यों?

समस्तीपुर जिले में सरकारी धान खरीद की रफ्तार बेहद धीमी है। लक्ष्य के मुकाबले अब तक सिर्फ 55 प्रतिशत धान की ही खरीद हो सकी है, जबकि खरीद की समय-सीमा समाप्त होने में केवल एक महीना शेष है। मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर में शून्य क्रय क्यों है? यह बड़ा सवाल है। और पढ़ें

06:04 PM, 01-Feb-2026

Bihar Student Credit Card Scheme : बिहार सरकार ने जारी किया आदेश, बिना मान्यता वाले कॉलेजों पर गिरेगी गाज

Bihar Student Credit Card : बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। सरकार का मानना है कि निर्धारित मानकों को पूरा न करने वाले संस्थानों का नाम आवेदन पोर्टल से हटा दिया जाएगा। और पढ़ें

05:47 PM, 01-Feb-2026

भारत-नेपाल सीमा पर जाली नोट तस्करी का बड़ा खुलासा: मोतिहारी में 10 तस्कर गिरफ्तार; लाखों की नकली करेंसी बरामद

मोतिहारी के भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस ने जाली नोट तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में जाली नेपाली व भारतीय करेंसी के साथ नोट छापने का सामान बरामद हुआ है। पढ़ें पूरी खबर और जानें कैसे पुलिस ने यह खुलासा किया? और पढ़ें

04:57 PM, 01-Feb-2026

Bihar News: पति को सही सलाह देना पत्नी को पड़ा भारी, इस बात का किया विरोध तो गोली मारकर की हत्या; जानें मामला

हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र में महिला की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नशे की हालत में विवाद के दौरान पति ने ही पत्नी की हत्या की थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

04:39 PM, 01-Feb-2026

पटना में भीषण सड़क हादसा: माघी स्नान के लिए जा रहे जुगाड़ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन की मौत सात घायल

पटना जिले के घोसवरी थाना क्षेत्र में मोकामा–सरमेरा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से जुगाड़ वाहन सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी पीड़ित शेखपुरा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। और पढ़ें

04:02 PM, 01-Feb-2026

Bihar News: दिनदहाड़े गोलीबारी में एक शख्स घायल, अस्पताल में किया गया भर्ती; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, जबकि पुलिस जांच में जुटी हुई है। और पढ़ें

03:46 PM, 01-Feb-2026

Crime: दो महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध हत्या, गेहूं के खेत से मिला शव; बुलेट के लिए जान लेने का आरोप

Vaishali News: वैशाली में नवविवाहिता उनीता देवी का शव गेहूं के खेत से मिला। परिजनों ने दहेज और बुलेट मांग पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है।
  और पढ़ें

03:26 PM, 01-Feb-2026

सूटकेस में मिला युवती का शव: रेलवे स्टेशन के पास ट्रॉली बैग से आ रही दुर्गंध ने खींचा ध्यान; पुलिस क्या बोली?

Rohtas News: सासाराम में रेलवे स्टेशन सब्जी मंडी के पास लावारिस ट्रॉली बैग से लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है और एफएसएल जांच व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच जारी है। घटना के छह घंटे बाद शव बरामद कर लिया गया है।  और पढ़ें

01:33 PM, 01-Feb-2026

Bihar Crime: तीन बच्चों की मां की संदिग्ध मौत, ससुर समेत दो हिरासत में; क्या पति ने ही रची थी हत्या की साजिश?

Araria News: अररिया में तीन बच्चों की मां की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। हत्या की आशंका पर पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में लिया है। फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में जुटी है, जबकि परिजन साजिशन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। और पढ़ें

01:18 PM, 01-Feb-2026

बजट में बिहार को क्या-क्या मिला? | Union Budget 2026 | Nirmala Sitharaman | Bihar | Patna | PM Narendra Modi

बजट में बिहार को क्या-क्या मिला? | Union Budget 2026 | Nirmala Sitharaman | Bihar | Patna | PM Narendra Modi और पढ़ें

01:17 PM, 01-Feb-2026

Bihar: पूर्णिया IG ने SHO मुन्ना पटेल को किया निलंबित, मूक-बधिर युवक की गुमशुदगी में FIR दर्ज न करने का आरोप

Purnea News: पूर्णिया आईजी ने मूक-बधिर युवक की गुमशुदगी मामले में एक महीने तक FIR दर्ज न करने पर केनगर थानाध्यक्ष मुन्ना पटेल को निलंबित कर दिया। आईजी ने इसे सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन और घोर लापरवाही मानते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। और पढ़ें

01:00 PM, 01-Feb-2026

Bihar Law And Order: स्टेज पर डांसर संग तमंचा लहराते-गोलियां चलाते दिखे युवक, भोजपुर में कानून को खुली चुनौती

Bhojpur News: भोजपुर में वायरल वीडियो ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। सार्वजनिक कार्यक्रम में भोजपुरी गानों पर युवकों द्वारा तमंचा लहराने और फायरिंग का दृश्य सामने आया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

और पढ़ें

12:06 PM, 01-Feb-2026

Bihar News: माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान को निकली महिलाओं का ई-रिक्शा हादसे का शिकार; एक की मौत, सात घायल

Jamui News: जमुई में माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान को जा रही महिलाओं से भरे ई-रिक्शा को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हुई, सात लोग घायल हुए। पुलिस जांच और सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। और पढ़ें

12:05 PM, 01-Feb-2026

Manoj Jha on Jahanabad Neet Student Case: नीट छात्रा की मौत मामले में ये क्या बोल गए मनोज झा!

Manoj Jha on Jahanabad Neet Student Case: नीट छात्रा की मौत मामले में ये क्या बोल गए मनोज झा! और पढ़ें

11:40 AM, 01-Feb-2026

Union Budget: पांच साल में 20 नए जल मार्ग, पटना-वाराणसी में जहाज मरम्मत सुविधा, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का एलान

Patna News: बजट 2026-27 में वित्त मंत्री ने पांच साल में 20 नए जल मार्ग, पटना-वाराणसी में जहाज मरम्मत सुविधा और वीजीएफ योजना का एलान किया। साथ ही दिल्ली–वाराणसी सहित छह हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई।
  और पढ़ें

11:29 AM, 01-Feb-2026

Dilip Jaiswal on Budget 2026: बजट में इस बार क्या है खास? दिलीप जायसवाल ने बता दिया | Nirmala Sitharaman

Dilip Jaiswal on Budget 2026: बजट में इस बार क्या है खास? दिलीप जायसवाल ने बता दिया | Nirmala Sitharaman और पढ़ें

11:29 AM, 01-Feb-2026

Bihar News: मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के बाद लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, टोटो चालक फरार

Muzaffarpur News: मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए भागलपुर आई झारखंड की महिला सोबी देवी की टोटो दुर्घटना में मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा। टोटो चालक फरार है, पुलिस सीसीटीवी से जांच कर रही है। और पढ़ें

10:34 AM, 01-Feb-2026

Bihar Crime: शादी की तैयारी के बीच घर में दस लाख की संपत्ति चोरी, नकदी-जेवरात सब ले गए चोर; सदमे में परिवार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र में शादी की तैयारी के बीच घर में भीषण चोरी हुई। चोर नकदी, जेवरात, मोबाइल समेत करीब 10 लाख की संपत्ति ले गए। परिवार सदमे में है, पुलिस जांच में जुटी है। और पढ़ें

10:22 AM, 01-Feb-2026

Union Budget 2026: बजट को लेकर क्या है आम जनता की राय? अमर उजाला ने की बातचीत | Patna | Bihar

Union Budget 2026: बजट को लेकर क्या है आम जनता की राय? अमर उजाला ने की बातचीत | Patna | Bihar और पढ़ें

10:09 AM, 01-Feb-2026

Bihar Crime: कारोबारी से हथियार के बल पर लूटपाट, मारपीट के बाद बाइक और 40 हजार रुपये ले उड़े बेखौफ अपराधी

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर एक कारोबारी से लूट की। बदमाश बाइक और 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस जांच और सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। और पढ़ें

09:57 AM, 01-Feb-2026

Bihar News: माह के पहले दिन 250 के पार हुआ शहर का AQI, मुजफ्फरपुर में फिर से दमघोंटू हो रही हवा

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में माह के पहले दिन AQI 250 के पार पहुंच गया। सर सैयद कॉलोनी में AQI 300 दर्ज हुआ। प्रदूषण गंभीर श्रेणी में है। नगर निगम छिड़काव कर रहा है, लेकिन राहत सीमित बनी हुई है। और पढ़ें

09:49 AM, 01-Feb-2026

NEET छात्रा की मौत मामले में परिवार ने कहा- CBI पर भरोसा नहीं, जांच हो कोर्ट की निगरानी में | Patna

NEET छात्रा की मौत मामले में परिवार ने कहा- CBI पर भरोसा नहीं, जांच हो कोर्ट की निगरानी में | Patna और पढ़ें

09:41 AM, 01-Feb-2026

Accident Today: बक्सर-पटना फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, एक गंभीर घायल; कार मलबे में तब्दील

Bhojpur News: बक्सर–पटना फोरलेन पर चंदा गांव के पास रविवार सुबह भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, एक गंभीर रूप से घायल है। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। और पढ़ें

08:59 AM, 01-Feb-2026

Bihar News: भूमि सुधार जनसंवाद में सख्ती, डिप्टी सीएम ने सीओ से मांगा स्पष्टीकरण; अमीन के तबादले का आदेश

Darbhanga News: दरभंगा के भूमि सुधार जनसंवाद में डिप्टी सीएम ने सीओ रणधीर कुमार से स्पष्टीकरण मांगा और बहादुरपुर के अमीन के तबादले का आदेश दिया। जनसंवाद में जमीन विवाद, दाखिल-खारिज और कब्जे की शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। और पढ़ें

08:50 AM, 01-Feb-2026

Bihar News: डिप्टी CM ने कहा- अब प्रखंड स्तर पर होगा सीधा संवाद, राजस्व व्यवस्था में मार्च तक सुधार का लक्ष्य

Vijay Sinha says Direct communication will be held at block level target to improve revenue system by March
Bihar News: डिप्टी CM ने कहा- अब प्रखंड स्तर पर होगा सीधा संवाद, राजस्व व्यवस्था में मार्च तक सुधार का लक्ष्य और पढ़ें

08:35 AM, 01-Feb-2026

सूरज बिहारी हत्याकांड: इंस्टाग्राम विवाद ने ली मशहूर ब्लॉगर की जान, रूह कंपा देने वाला CCTV फुटेज आया सामने

Suraj Bihari Murder Case: पूर्णिया में इंस्टाग्राम विवाद सुलझाने गए ब्लॉगर सूरज बिहारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों का तांडव साफ दिख रहा है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी ब्रजेश सिंह और स्नेहिल झा अब भी फरार हैं। और पढ़ें

08:02 AM, 01-Feb-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Patna Road Accident News: हादसा इतना भीषण था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। लोगों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें