फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:49 PM, 22-Jan-2026

Bihar news: पत्नी की हत्या मामले में पति को आजीवन कारावास, 4 वर्ष पूर्व गोली मारकर हुई थी हत्या

Bihar news: रोहतास जिले में लगभग चार साल पहले पत्नी की हत्या करने वाले पति को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही कोर्ट ने दोषी पति पर 10,000 रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।
  और पढ़ें

10:40 PM, 22-Jan-2026

Bihar News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मानित होंगे बिहार के 10 डीएम, जानें पूरी खबर

Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 जिलाधिकारियों को इस बार राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इन जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को पटना के सिंचाई भवन परिसर में 25 जनवरी को आयोजित समारोह में पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
  और पढ़ें

10:34 PM, 22-Jan-2026

Bihar: कोसी तटबंध पर शिक्षक की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

Bihar: जिले में गुरुवार को 43 वर्षीय सहायक शिक्षक दिलीप कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में कोसी तटबंध पर मरणासन्न पाए गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें

विज्ञापन
10:25 PM, 22-Jan-2026

1 साल बीता, नहीं मिला न्याय...लोग आगबबूला, Sasaram में किया प्रदर्शन ! छात्रा की हुई थी संदिग्ध मौत

1 साल बीता, नहीं मिला न्याय...लोग आगबबूला, Sasaram में किया प्रदर्शन ! छात्रा की हुई थी संदिग्ध मौत और पढ़ें

10:21 PM, 22-Jan-2026

विधायिकी की शपथ नहीं ले पाएंगे Anant Singh, आखिर क्या है कारण? जानें Patna Court ने क्या-क्या कहा?

विधायिकी की शपथ नहीं ले पाएंगे Anant Singh, आखिर क्या है कारण? जानें Patna Court ने क्या-क्या कहा? और पढ़ें

विज्ञापन
10:18 PM, 22-Jan-2026

Bihar: बोधगया के कालचक्र मैदान में तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री हुए शामिल

Bihar:  बोधगया के कालचक्र मैदान में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद भी कार्यक्रम में मौजूद रहें। और पढ़ें

10:16 PM, 22-Jan-2026

सिर्फ एक Phone Call..और आ जाएंगे Pappu Yadav? बेटियों के लिए की नई पहल, जानें क्या है पूरा मामला?

सिर्फ एक Phone Call..और आ जाएंगे Pappu Yadav? बेटियों के लिए की नई पहल, जानें क्या है पूरा मामला? और पढ़ें

10:10 PM, 22-Jan-2026

Bihar News: सड़क हादसे में युवक की मौत पर अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर किया हमला

Bihar News: नालंदा के सदर अस्पताल में सड़क हादसे में घायल युवक अमन की मौत के बाद परिजन और उनके साथ आए असामाजिक तत्वों ने अस्पताल में हंगामा मचाया। इमरजेंसी वार्ड का शीशा तोड़ा गया और डॉक्टर डॉ. संजीव कुमार के साथ धक्का-मुक्की की गई। 
  और पढ़ें

10:01 PM, 22-Jan-2026

Bihar News: मुजफ्फरपुर में एनएच के किनारे ट्रांसफार्मर और पोल गिरा, तार लूज होने से बिजली गुल

Bihar News: मुजफ्फरपुर के बड़ा जगन्नाथ इलाके में एनएच 57 के पास बिजली का ट्रांसफार्मर पोल सहित गिर गया। जानकारी के मुताबिक, ट्रांसफार्मर और पोल शिफ्टिंग के दौरान तार लूज होने और बस के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ। 
  और पढ़ें

09:53 PM, 22-Jan-2026

Bihar: गयाजी के छह मजदूरों की छत्तीसगढ़ स्टील प्लांट ब्लास्ट में मौत, गांव में फैला मातम

Bihar: छत्तीसगढ़ के एक प्राइवेट स्टील प्लांट में गुरुवार की सुबह हुए ब्लास्ट में गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के गोटीबांध गांव के छह मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल फैल गया है।  
  और पढ़ें

09:41 PM, 22-Jan-2026

Bihar: महारानी कामसुंदरी देवी को राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, राजपरिवार के बारे में कही ये बात

बिहार के राज्यपाल डॉ. आरिफ मोहम्मद खान दरभंगा स्थित कल्याणी निवास पहुंचे और महारानी कामसुंदरी देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम महारानी के द्वादशा श्राद्ध के अवसर पर आयोजित किया गया। इस दौरान राज्यपाल ने दरभंगा राज परिवार के शिक्षा और सामाजिक विकास में योगदान की सराहना की। और पढ़ें

09:27 PM, 22-Jan-2026

Bihar news: जीएमसीएच में फिर जूनियर डॉक्टरों की गुंडागर्दी, मरीज के परिजनों को इंटर्न छात्रों ने पीटा

Bihar news:  बेतिया के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जीएमसीएच) में इलाज के दौरान मरीज के परिजनों के साथ मेडिकल इंटर्न छात्रों द्वारा मारपीट का गंभीर आरोप सामने आया है। ऑक्सीजन मास्क हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद परिजनों की सरेआम पिटाई की गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है 
  और पढ़ें

09:16 PM, 22-Jan-2026

Bihar News: सरस्वती पूजा से पहले बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के दो छात्रावासों के छात्र भिड़े, तीन घायल

Bihar News: मुजफ्फरपुर में सरस्वती पूजा से पहले बाबासाहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के पीजी थ्री और ठक्कर बप्पा छात्रावास के छात्रों के बीच मारपीट हो गई। चंदा और आपसी वर्चस्व को लेकर हुए विवाद में दो से तीन छात्र घायल होने की जानकारी सामने आई है।
  और पढ़ें

08:59 PM, 22-Jan-2026

Bihar News: मसौढ़ी से लौट रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Bihar News: पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में मसौढ़ी से पटना लौट रहे 26 वर्षीय सोनू कुमार को मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने गोली मार दी। गोली सिर में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
  और पढ़ें

08:47 PM, 22-Jan-2026

Bihar: घर से झगड़ा कर आत्महत्या करने पहुंची थी महिला, अज्ञात युवक ने झांसे में फंसा रेड लाइट एरिया में बेचा

Bihar News: पटना के मनेर थाना की रहने वाली एक महिला को अज्ञात युवक ने बहला-फुसलाकर नौकरी का झांसा देकर पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड लाइट एरिया में बेच दिया। इसके बाद महिला ने ग्राहक की मदद अपने भाई को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद बिहार पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से महिला को बरामद किया।  और पढ़ें

08:35 PM, 22-Jan-2026

Bihar News: सीएम के एलान को दरकिनार कर कैसे बेचने दी जमीन? डीएम से पूछा सवाल तो गुस्से में किया ऐसा

Bihar News: चकिया चीनी मिल को दोबारा शुरू करने का वादा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान किया था, लेकिन उससे तीन दिन पहले ही मिल की जमीन की बिक्री शुरू कर दी गई। इस मामले को अमर उजाला ने उजागर किया, जिसके बाद जिला प्रशासन से लेकर पटना तक हलचल मच गई।
  और पढ़ें

08:17 PM, 22-Jan-2026

Bihar News: भाई-बहन का पवित्र रिश्ता हुआ शर्मसार, नशे में धुत युवक ने सगी बहन से किया दुष्कर्म का प्रयास

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सभी को हिला कर रख दिया। दरअसल, यहां के एक गांव के रहने वाले युवक ने नशे की हालत में अपनी ही सगी बहन के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। 
  और पढ़ें

08:13 PM, 22-Jan-2026

Bihar : तेजस्वी यादव की सुरक्षा में कटौती, नितिन नवीन और ललन सिंह समेत कई नेताओं का सुरक्षा घेरा बढ़ा

Bihar: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को एक बड़ा झटका लगा है। उनकी सुरक्षा के स्तर को कम कर दिया गया, जबकि जदयू और भाजपा के कुछ नेताओं का   बढ़ा दिया गया। 2 फरवरी से विधान मंडल में सत्र शुरू हो रहा है, इसलिए मुमकिन है कि इस मामले को भी विपक्ष मुद्दा बनाए। और पढ़ें

07:53 PM, 22-Jan-2026

Bihar News: चार नाबालिग लड़कियां एक साथ लापता, चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Bihar News: औरंगाबाद जिले में चार नाबालिग लड़कियां अचानक लापता हो गईं। इनमें से एक लड़की के पिता ने अन्य तीन लड़कियों पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। 
  और पढ़ें

07:39 PM, 22-Jan-2026

Bihar News: समस्तीपुर में PM आवास योजना में सत्यापन के नाम पर उगाही, वीडियो वायरल

Bihar News: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सत्यापन के नाम पर समस्तीपुर जिले में अवैध उगाही का मामला सामने आया है। हरेल पंचायत में ग्रामीण आवास सहायक स्मिता कुमारी और डाटा ऑपरेटर आदर्श कुमार पर लाभुकों से पैसे वसूलने का आरोप लगा है।
  और पढ़ें

07:29 PM, 22-Jan-2026

Bihar News: गोपालगंज के युवक को कंबोडिया में बनाया गया बंधक, गांव के दो लोगों पर फंसाने का आरोप

Bihar News: जिले के रहने वाले एक युवक को गांव के ही दो लोगों ने फर्जी वीजा बनाकर कंबोडिया भेज दिया। पीड़ित की पत्नी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसके पति को वहां किसी गिरोह ने किडनैप कर लिया है। पहले तो उससे बात भी हो रही थी लेकिन अब उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है।  
  और पढ़ें

07:10 PM, 22-Jan-2026

Bihar News: जमीन विवाद में विवाहिता की जहर देकर हत्या,पति चेन्नई में करता है मजदूरी, गोतिया पर लगा आरोप

Bihar News: नालंदा जिले के बहेड़ा गांव में एक विवाहिता की मौत से सनसनी फैल गई। मृतका के मायके वालों ने उसके गोतिया पर हत्या की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने अब तक इस मामले पर कुछ नहीं बोली है। उसे  पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।   और पढ़ें

06:55 PM, 22-Jan-2026

Bihar: सीवान को सीएम नीतीश ने दिया 202 करोड़ का सौगात, अधिकारियों को दिया जल्द काम पूरा करने का टॉस्क

Bihar: समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सीवान पहुंचे थे. यहां उन्होंने दो अरब से ज्यादा की सौगात जिले को दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों को कामों को जल्द से जल्द पूरा करने का टॉस्क दिया। 
  और पढ़ें

06:24 PM, 22-Jan-2026

Bihar News: भागलपुर में स्कूली विवाद बना हिंसा की वजह, दो परिवारों में झड़प, 8वीं के छात्र की हालत नाजुक

Bihar News: जिले के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के सुदान टोला में स्कूल में हुए मामूली विवाद के बाद दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प हो गई। झड़प में कुल छह लोग घायल हो गए, जिनमें सबसे गंभीर स्थिति मनीष कुमार उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
  और पढ़ें

06:12 PM, 22-Jan-2026

Bihar: सीवान को सीएम नीतीश ने दिया करोड़ों की सौगात, महिलाओं के सभा छोड़ने पर भड़के

सीवान जिले में मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के आगमन को लेकर तैयारियों का माहौल है। जिले में विकास योजनाओं की सौगात देने और मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन की संभावना ने लोगों में उत्साह बढ़ाया है। और पढ़ें

05:40 PM, 22-Jan-2026

Bihar News: गोपालगंज में फंदे से लटका मिला युवती का शव, बुधवार शाम को घर से हुई थी लापता

Bihar News: जिले के परसौनी गांव की रहने वाली एक युवती का शव गांव के ही बांसवाड़ से बरामद हुआ है। युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि युवती मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और हमेशा अपनी जान देने की बात करती रहती थी।
  और पढ़ें

05:19 PM, 22-Jan-2026

Bihar: आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर मारपीट करने वाला मुखिया पति गिरफ्तार, SC/ST एक्ट के तहत दर्ज है केस

Bihar: वैशाली जिले के सहदेई प्रखंड में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर मुखिया पति ने उससे रिश्वत की मांग की। जब पीड़ित ने मुखिया पति को रिश्वत देने से इनकार कर दिया तो मुखिया पति, उसके बेटे और पंचायत के रोजगार सेवक ने उसके साथ मारपीट की।  और पढ़ें

04:42 PM, 22-Jan-2026

Bihar: बिहार पुलिस में तैनात सेना से रिटायर चालकों को मिला एक साल का सेवा विस्तार, मानदेय भी पांच हजार बढ़ा

Bihar News: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बताया कि ERSS परियोजना के संचालन में तैनात चालकों की सेवा अवधि को मार्च 2027 तक के लिए एक बढ़ाया गया है। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि नए चालकों की भर्ती और ट्रेनिंग तक किसी तरह की दिक्कत न हो।  
  और पढ़ें

04:22 PM, 22-Jan-2026

Bihar: दरोगा भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा का खुलासा, ‘मुन्ना भाई’ समेत चार गिरफ्तार, महिला निकली मास्टरमाइंड

Bihar: बिहार में चल रहे  दरोगा भर्ती परीक्षा में पुलिस ने दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहे एक मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई वीक्षक के सूचना के आधार पर की। 
  और पढ़ें

03:51 PM, 22-Jan-2026

Bihar: रेलवे यार्ड के पास दर्दनाक हादसा, 12 वर्षीय किशोर की ट्रक से दबकर मौत, चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

Bihar: मुंगेर के दौलतपुर रेलवे यार्ड के पास गिरे हुए चावल के दानों को इकट्ठा करने के दौरान एक किशोर ट्रक के चपेट में आ गया। इस हादसे में किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  और पढ़ें

03:27 PM, 22-Jan-2026

Bihar News: 23 जनवरी को मुजफ्फरपुर आयेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जिले को देंगे 850 करोड़ की सौगात

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर हैं। इसी कड़ी में वह शुक्रवार को मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान सीएम जिले को 850 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट का तोहफा देंगे। 
  और पढ़ें

02:25 PM, 22-Jan-2026

Bihar: सीवान में सीएम नीतीश कुमार आगमन के बीच धमाका, पटाखा ब्लास्ट से युवक की मौत, मची अफरातफरी

सीवान जिले में एक अचानक हुए विस्फोट ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। घटना के दौरान एक युवक की जान चली गई, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया। और पढ़ें

01:59 PM, 22-Jan-2026

Bihar : बिहार से भाजपा नेता गिरफ्तार, तीन और हत्थे चढ़े; अंबाला में 1.90 करोड़ लूट से कैसे जुड़ा तार?

समस्तीपुर के दलसिंहसराय में पुलिस ने रूपया डबल करने के नाम पर 1.90 करोड़ रुपये की लूट मामले में भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। और पढ़ें

01:49 PM, 22-Jan-2026

Viral Video : 'शवयात्रा में चार कंधे नहीं मिले' के वीडियो की हकीकत निकली कुछ और; वायरल करने वाला गायब

Socical Media Viral Video : सोशल मीडिया और मुख्य धारा की मीडिया का अंतर समझना है तो यह खबर पढ़ें। 'शवयात्रा में चार कंधे नहीं मिले'... यह वीडियो कई दिनों से वायरल था। बिहार के सारण का बताकर। लेकिन, हकीकत पूरी तरह उलटी निकली। और पढ़ें

01:11 PM, 22-Jan-2026

Bihar News : नेशनल हाइवे पर 22 साल के युवक की गोली मार हत्या, प्लास्टिक से ढंक दिया था शव

मधुबनी जिले में एक युवक की संदिग्ध हत्या से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सड़क के पास खेत से शव मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। शुरुआती जांच में गोली लगने से मौत की बात सामने आई है। और पढ़ें

12:55 PM, 22-Jan-2026

Lawrence Bishnoi Gang: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य एनकाउंटर में घायल, पटना में पुलिस मुठभेड़ | Patna

Lawrence Bishnoi Gang: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य एनकाउंटर में घायल, पटना में पुलिस मुठभेड़ | Patna और पढ़ें

12:28 PM, 22-Jan-2026

Accident News : सड़क पर सामने आ गई बिल्ली और महिला की चली गई जान; बिहार में कैसे हुआ यह हादसा?

सुबह की यात्रा एक परिवार के लिए कभी न भरने वाला शून्य छोड़ गई। स्टेशन की ओर जा रही सवारी के साथ हुआ अचानक हादसा एक महिला की जान ले गया, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। और पढ़ें

12:19 PM, 22-Jan-2026

Bihar: नाइट ड्यूटी से घर लौटते वक्त मौत का झटका, गुस्से में सड़क पर उतरे लोग, हाजीपुर-महनार मार्ग ठप

वैशाली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। रोज़गार से लौट रहे एक युवा की जान चली गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।  और पढ़ें

12:16 PM, 22-Jan-2026

Patna Dairy Dahi Khao Inam Pao: 'दही खाओ-इनाम पाओ' कार्यक्रम में कूद पड़े लोग, ठूस-ठूस कर खाया दही

Patna Dairy Dahi Khao Inam Pao: 'दही खाओ-इनाम पाओ' कार्यक्रम में कूद पड़े लोग, ठूस-ठूस कर खाया दही और पढ़ें

12:10 PM, 22-Jan-2026

Bihar : पत्नी ने तंग कर रखा है, पांच साल से... वीडियो बनाया, फिर सड़क पर मिला युवक, मौत के बाद जांच

एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद और मानसिक तनाव के कारण जहर खा लिया, जिससे उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किए गए वीडियो में घरेलू प्रताड़ना और वित्तीय दबाव की बात बताई। और पढ़ें

12:09 PM, 22-Jan-2026

Bihar Congress:कांग्रेस में विधायक दल के नेता को लेकर संशय, रेस में ये दो नाम, कहां फंस रहा पेंच? Rahul Gandhi

Bihar Congress:कांग्रेस में विधायक दल के नेता को लेकर संशय, रेस में ये दो नाम, कहां फंस रहा पेंच? Rahul Gandhi और पढ़ें

11:58 AM, 22-Jan-2026

Gaya News: बोध महोत्सव 2026 का भव्य आगाज़, तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में देश-विदेश की कला का संगम

बोधगया में तीन दिवसीय बोध महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बिहार की लोक कला, संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। और पढ़ें

11:07 AM, 22-Jan-2026

Bihar News: गंडक नदी में डूबने से दंपति की मौत, 12 घंटे बाद शवों की हुई पहचान

हाजीपुर में एक बुजुर्ग दंपति नदी में डूबने की घटना में दम तोड़ गए। दोनों गंगा स्नान के लिए निकले थे, लेकिन लौटते समय नदी किनारे पैर फिसलने से वे पानी में गिर गए। और पढ़ें

11:03 AM, 22-Jan-2026

Bihar News: वैशाली को 400 करोड़ का तोहफा? मुख्यमंत्री के आगमन से पहले चर्चा तेज

वैशाली दौरे से पहले सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने प्रेस वार्ता में यह संकेत दिया कि मुख्यमंत्री जिले में कई नई विकास योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। उन्होंने महुआ में मेडिकल कॉलेज के निर्माण और जाम समस्या के समाधान को प्राथमिकता बताया। और पढ़ें

09:38 AM, 22-Jan-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मामला अब तक अंधेरे में ही है। थानेदार से लेकर एसएसपी तक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को अनसुना किया जा रहा है। ऐसे में पप्पू यादव ने एलान किया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें