फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:46 PM, 18-Jan-2026

Bihar News: बुलडोजर की कार्रवाई के दौरान यहां बवाल, दुकानदारों पर लाठीचार्ज; चार दुकानें ध्वस्त देखें वीडियो

दरभंगा के लहेरियासराय टावर से चट्टी चौक के बीच कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई कर चार दुकानों को तोड़ दिया। विरोध कर रहे दुकानदारों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। और पढ़ें

09:59 PM, 18-Jan-2026

Bihar News: ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत के बाद हंगामा, लापरवाही का लगा आरोप; चिकित्सक व अस्पताल कर्मी फरार

Munger News: मुंगेर के एक निजी अस्पताल में पैर के ऑपरेशन के दौरान 35 वर्षीय युवक जुल्फकार आलम की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों की लापरवाही का आरोप लगाया। मौत के बाद परिजन भड़क उठे और अस्पताल में हंगामा एवं तोड़फोड़ की।  और पढ़ें

09:48 PM, 18-Jan-2026

Bihar Crime: नावादा में सनसनीखेज खुलासा, बहू की साजिश से हुई वृद्धा की हत्या; चार आरोपी गिरफ्तार

नवादा के राजेन्द्र नगर में 22 नवंबर 2025 को हुई वृद्ध महिला सावित्री देवी की चाकू से हत्या का नवादा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में मृतका की बहू सोनी कुमारी मुख्य साजिशकर्ता पाई गई है। पुलिस ने कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिसमें पति और दो अन्य साथियों का भी नाम शामिल है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:10 PM, 18-Jan-2026

बेटे से आधी सैलेरी लेती थी मां ..तो बहू ने मारा! रिश्ते हुए तार-तार! Nawada की घटना

बेटे से आधी सैलेरी लेती थी मां ..तो बहू ने मारा! रिश्ते हुए तार-तार! Nawada की घटना और पढ़ें

09:01 PM, 18-Jan-2026

Patna Case Update:'ये लोग बख्शे नहीं जाएंगे..' Vijay Sinha ने दिया अल्टीमेटम!

Patna Case Update:'ये लोग बख्शे नहीं जाएंगे..' Vijay Sinha ने दिया अल्टीमेटम! और पढ़ें

विज्ञापन
09:00 PM, 18-Jan-2026

Bihar : सरकारी जमीन पर नजर डाली तो खैर नहीं, डिप्टी सीएम की सीओ को दो टूक, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Bihar : बिहार सरकार का राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सरकारी जमीन के संरक्षण को लेकर बहुत सख्त है। इसको लेकर डिप्टी सीएम सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री  ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी।  और पढ़ें

08:59 PM, 18-Jan-2026

'संकीर्ण हो गई PM की शब्दावली..', जब Manoj Jha ने बोला PM Modi पर हमला!

'संकीर्ण हो गई PM की शब्दावली..', जब Manoj Jha ने बोला PM Modi पर हमला! और पढ़ें

08:57 PM, 18-Jan-2026

Bihar Politics: आरएलएम में टूट की अफवाहों पर विराम, भोज के जरिए विधायक आलोक सिंह ने जताई पार्टी की एकजुटता

बिहार में आरएलएम सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक प्रकाश के मंत्री बनने के बाद पार्टी में टूट की अफवाहें सामने आई थीं, लेकिन विधायक आलोक सिंह ने इन कयासों को पूरी तरह खारिज कर दिया। मकर संक्रांति पर आयोजित दही-चूड़ा समरसता भोज के माध्यम से पार्टी में एकजुटता का संदेश दिया गया। और पढ़ें

08:47 PM, 18-Jan-2026

Bihar में अब 'आसमान' से रखी जाएगी नजर..हो जाए सतर्क, वरना.! जानें Bihar Police की क्या है तैयारी?

Bihar में अब 'आसमान' से रखी जाएगी नजर..हो जाए सतर्क, वरना.! जानें Bihar Police की क्या है तैयारी? और पढ़ें

08:42 PM, 18-Jan-2026

Bihar: आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए जीविका दीदियों कर रही हैं बड़ा काम, 50 लाख बच्चों तक योजना पहुंचने का दावा

बिहार में आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को जीविका दीदियों द्वारा सिला हुआ पोशाक देने की योजना की शुरुआत हो गई है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया। मार्च तक राज्य के करीब 50 लाख बच्चों को पोशाक उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है और पढ़ें

08:24 PM, 18-Jan-2026

Bihar: ज्वेलरी लूट का बड़ा खुलासा,10 करोड़ के सोना कांड का आरोपी अरेस्ट; मास्टरमाइंड तक जानें कैसे पहुंची टीम

मैसूर के 10 करोड़ रुपये के ज्वेलरी लूट कांड में कर्नाटक पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी छोटू सिंह को दरभंगा के हायाघाट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई। और पढ़ें

06:58 PM, 18-Jan-2026

Bihar News: डिलीवरी बॉय की निर्माणाधीन नाले में गिरने से मौत, कंस्ट्रक्शन कंपनी पर हत्या के लगे गंभीर आरोप

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले में गिरने से डेलिवरी बॉय गौरव कुमार (30) की मौत हो गई। मृतक के परिजन और स्थानीय लोग घटना से आक्रोशित हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

06:40 PM, 18-Jan-2026

Bihar Crime: महिला और तीन बच्चों की मौत, अपहरणकर्ता और प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद पति भी संदेह के घेरे में

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में महिला ममता देवी और उनके तीन बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने अपहरणकर्ता और मृतका के प्रेमी आमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच सुसाइड और हत्या दोनों के पहलुओं पर कर रही है और पोस्टमार्टम व एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। और पढ़ें

06:31 PM, 18-Jan-2026

Bihar News: शराब तस्करों का बढ़ रहा आतंक, उत्पाद पुलिस पर पथराव; दो होमगार्ड घायल अब 25 आरोपियों पर FIR दर्ज

बिहार के शेखपुरा जिले के फिरंगीबीघा गांव में उत्पाद विभाग की शराब तस्करी के खिलाफ छापेमारी के दौरान ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो होमगार्ड घायल हुए और एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामले में 10 नामजद और 15 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

05:39 PM, 18-Jan-2026

Bihar: सरकार ने प्रभारी मंत्रियों की लिस्ट जारी की, सम्राट को पटना, इन मंत्रियों को दो-दो जिलों की जिम्मेदारी

Bihar News: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को पटना जिले का और विजय सिंह को मुजफ्फरपुर व भोजपुरी का प्रभारी बनाया गया है। कई मंत्रियों को दो-दो जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। देखिए पूरी लिस्ट... और पढ़ें

05:28 PM, 18-Jan-2026

Bihar: यहां दर्दनाक रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत; घर से इस काम के लिए निकला था

भागलपुर–जमालपुर रेलखंड पर नाथनगर के पुरानी सराय गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े किए हैं। और पढ़ें

04:42 PM, 18-Jan-2026

Bihar News: जज की पत्नी को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात, दहेज विवाद का आरोप; पीड़िता की स्थिति चिंताजनक

झारखंड के गोड्डा जिले में समस्तीपुर सिविल कोर्ट के एक न्यायिक पदाधिकारी की पत्नी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर हत्या के प्रयास और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

04:24 PM, 18-Jan-2026

Bihar News: मुस्लिम युवती ने हिंदू लड़के के साथ की शादी, वीडियो जारी करके रखी अपनी बात; जानें क्या-क्या बताया?

वैशाली जिले में 19 वर्षीय युवती ने अंतरधार्मिक विवाह के बाद वीडियो जारी कर अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है। युवती ने परिजनों से खतरे की आशंका जताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। और पढ़ें

03:59 PM, 18-Jan-2026

Bihar News: जन्मदिन से पहले मातम, तालाब में डूबने से 7 साल के बच्चे की मौत; मां ने जताई हत्या की आशंका

दरभंगा के माखनपुर गांव में जन्मदिन की तैयारी के बीच सात वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मां ने घटना पर संदेह जताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

03:11 PM, 18-Jan-2026

Umesh Kushwaha on Tejashwi Yadav: अभी 25% पर है, अगली बार समाप्त ही हो जाएंगे, बोले उमेश कुशवाहा

Umesh Kushwaha on Tejashwi Yadav: अभी 25% पर है, अगली बार समाप्त ही हो जाएंगे, बोले उमेश कुशवाहा और पढ़ें

02:49 PM, 18-Jan-2026

Bihar: गांव की गुमनामी से राष्ट्रपति भवन तक का सफर, मुजफ्फरपुर की ‘सोलर दीदी’ को मिला गणतंत्र दिवस का न्योता

Bihar: मुजफ्फरपुर की सोलर दीदी देवकी देवी को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण मिला है। सोलर पंप से आत्मनिर्भर बनीं देवकी देवी 100 से अधिक किसानों को सस्ती सिंचाई सुविधा देकर महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं। और पढ़ें

02:04 PM, 18-Jan-2026

Bihar News: पूर्णिया में कोर्ट से तारीख कर लौट रहे बाइक सवारों को ट्रक ने कुचला, महिला सहित दो की दर्दनाक मौत

Bihar: पूर्णिया के डगरूआ में कोर्ट से तारीख कर लौट रहे बाइक सवार महिला और पुरुष को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पढ़ें

01:41 PM, 18-Jan-2026

Bihar: समस्तीपुर पहुंचे दरभंगा प्रमंडल के नए डीआईजी, अपराध व सीएम कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की

Bihar news,डीआईजी पहुंचे समस्तीपुर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जाएगा और पढ़ें

01:25 PM, 18-Jan-2026

Bihar: 'कांग्रेस बन चुकी है निराशा की प्रतीक पार्टी', सांसद विवेक ठाकुर का तंज; राहुल गांधी पर भी निशाना

Bihar news;कांग्रेस पूरे देश में अपनी पार्टी व कार्यकर्ता के लिए निराशा का प्रतीक बन चुकी है,सांसद विवेक ठाकुर और पढ़ें

12:40 PM, 18-Jan-2026

Bihar News: मौन का एलान कर तेजस्वी यादव ने क्यों तोड़ी चुप्पी? बिहार सरकार को निशाने पर लिया

Tejaswi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने NEET की तैयारी करने वाली छात्रा की हत्या समेत कई गंभीर मामलों का जिक्र किया और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। और पढ़ें

12:05 PM, 18-Jan-2026

Bihar Weather Today: 20 जनवरी के बाद और बढ़ेगी ठंड, 20 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी

Bihar Weather Today: 20 जनवरी के बाद और बढ़ेगी ठंड, 20 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी और पढ़ें

11:41 AM, 18-Jan-2026

Bihar Daroga Exam 2026: बिहार दरोगा अभ्यर्थियों के लिए आज खास दिन, BPSSC दो शिफ्टों में ले रही परीक्षा

Bihar Police SI Prelims Exam: बिहार में दरोगा बनने की चाह रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहद खास है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग आज पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर समेत कई जिलों में दो शिफ्ट में परीक्षा ले रही है। परीक्षा देने के लिए पहुंचे अभ्यार्थी काफी उत्साहित दिखे। और पढ़ें

11:11 AM, 18-Jan-2026

Bihar Crime: हिरण और तेंदुए की खाल के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा; चार आरोपी हिरासत में

Bihar: दरभंगा में वन विभाग की संयुक्त टीम ने वन्यजीव खाल तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो हिरण और एक तेंदुए की खाल बरामद की गई है। और पढ़ें

11:07 AM, 18-Jan-2026

West Bengal Migrant Workers: बिहार में बंगाल के मजदूर के साथ मारपीट, क्या बोले नेता? | Bihar | Murshidabad

West Bengal Migrant Workers: बिहार में बंगाल के मजदूर के साथ मारपीट, क्या बोले नेता? | Bihar | Murshidabad और पढ़ें

10:42 AM, 18-Jan-2026

Kota: सीट को लेकर गोल्डन टेंपल मेल में विवाद, दो युवकों ने एक यात्री को बुरी तरह पीटा; आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

सीट को लेकर उसका विवाद हो गया और कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। युवकों ने शाहबाज के साथ जमकर मारपीट की। वही तत्काल ही आरपीएफ पुलिस ने दो युवकों को ट्रेन में ही पकड़ लिया। और पढ़ें

10:15 AM, 18-Jan-2026

Bihar News : हत्याकांड में 'बिहार पुलिस' की गाड़ी क्यों पकड़ी गई? महिला को मारकर उसके घर के सामने फेंका गया था

वैशाली में दहेज के लिए नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर ससुराल वालों ने शव स्कॉर्पियो से सोनपुर स्थित मायके के दरवाजे पर फेंक दिया। पति सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। 

और पढ़ें

09:43 AM, 18-Jan-2026

Bihar News: सासाराम स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, कालका मेल से 311 जिंदा कछुए बरामद

Bihar: आरपीएफ ने बरामद सभी कछुओं को वन विभाग को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया है। वन विभाग द्वारा सभी कछुओं की जांच कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जाएगा और फिलहाल तस्करों की पहचान एवं वन्य जीव तस्करी के नेटवर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है। और पढ़ें

09:39 AM, 18-Jan-2026

Bihar Weather: बिहार के इन 20 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, राहगीर परेशान; दो दिन बाद और बढ़ेगी ठंड

Weather forecast: मौसम विभाग ने वाहन चालकों को धीमी गति से चलने, फॉग लाइट का प्रयोग करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी है। मौसम विभाग ने कहा कि सुबह में कोहरे की वजह से रेल और हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है। और पढ़ें

08:45 AM, 18-Jan-2026

Bihar: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैक पर मिला युवती का कटा हुआ शव, बिहार पुलिस परीक्षा की कर रही थी तैयारी

मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र इलाके के खबरा गुमटी के पास रेलवे लाइन पर मिली युवती की कटी हुई लाश।घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैला बताया जा रहा है कि वह बिहार पुलिस परीक्षा की कर रही थी तैयारी। पुलिस मामले की जांच में जुटी और पढ़ें

08:37 AM, 18-Jan-2026

Bihar News: गयाजी से चार छात्राएं रहस्यमय तरीके से लापता, मैट्रिक एडमिट कार्ड लेने गई थीं स्कूल

Crime: गयाजी में मैट्रिक परीक्षा का एडमिट कार्ड लेने स्कूल गईं चार छात्राएं रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और छात्राओं की तलाश जारी है। और पढ़ें

07:21 AM, 18-Jan-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar: युवक की मौत बीते 05 जनवरी को इलाज के दौरान नेपाल के विराटनगर स्थित न्यूरो हॉस्पिटल में हो गई। लेकिन, बिना शव के ही घर लौटे परिजनों ने पुतला जला कर श्राद्ध-कर्म कर दिया। बाद में सामाजिक संगठनों के सहयोग से शनिवार को युवक का शव उसके गांव पहुंचा। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें