फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:27 PM, 16-Jan-2026

NEET Student Murder Case : पटना एसएसपी की खूब हुई किरकिरी, IG ने अब खुद संभाला कमान; SIT गठित

Bihar : नीट की छात्रा की हत्या को आत्महत्या कहने के बाद पटना एसएसपी की खूब किरकिरी हुई। सोशल मीडिया पर उनसे कई तरह के सवाल किए जा रहे हैं, लेकिन अब इन सब पर विराम लग जाएगा। जांच की जिम्मेदारी उनसे वापस लेकर SIT को दे दी गई है।  और पढ़ें

10:45 PM, 16-Jan-2026

सुपौल को रेलवे का तोहफा: वाशिंग पिट निर्माण के लिए 50 करोड़ की स्वीकृति, इस बाइपास लाइन का भी हुआ सीआरएस; जानें

Bihar: सांसद ने बताया कि इसके लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर लगातार मांग उठा रहे थे। अब जल्द ही रेलवे द्वारा निविदा के माध्यम से निर्माण कार्य आरंभ कराने की जानकारी दी गई है। और पढ़ें

10:22 PM, 16-Jan-2026

Bihar: एक कमरे में सोये सात लोग कैसे जल मरे, बगल वाले सभी बचे? बेहोशी में हत्या का आरोप, एक महीने में FIR नहीं

Bihar Police: एक साथ एक कमरे में सात की जलकर मौत हो गई और आग बिछावन तक ही रह गई। बगल वाले कमरों तक नहीं पहुंची। साजिश की ऐसी आशंका के बावजूद एक महीने तक प्राथमिकी नहीं दर्ज हुई। अब कोर्ट ने आदेश दिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:00 PM, 16-Jan-2026

Bihar Crime: पुलिस कार्रवाई से भड़के ग्रामीणों ने SI और चालक को बनाया बंधक, गांव में तनाव; मारपीट भी की गई

Bettiah news : बेतिया मे ग्रामीणों का आरोप है की पुलिस की मारपीट से 20 वर्षीय युवक गंभीर घायल हो गए। जिससे नाराज लोगो ने डेढ़ घंटे तक पुलिसकर्मी बंधक बनाए रखा। गांव मे अफरा-तफरी का माहौल है। युवक का इलाज किया जा रहा है। और पढ़ें

09:37 PM, 16-Jan-2026

पूर्णिया में शराब तस्करों का तांडव: छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग के सिपाही पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Bihar: पूर्णिया के केनगर थाना क्षेत्र के झील टोला में शराब माफियाओं ने उत्पाद विभाग टीम पर हमला किया। चाकूबाजी में सिपाही शुभम कुमार गंभीर घायल हुए। घटना के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 

और पढ़ें

विज्ञापन
09:30 PM, 16-Jan-2026

Bihar: संचिका समय पर पेश नहीं होने पर उपसचिव और दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, जानें

नगर विकास विभाग में लापरवाही उजागर होने पर एक उपसचिव, एक प्रशाखा पदाधिकारी और एक सहायक प्रशाखा पदाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक की फाइल प्रस्तुत न होने का मामला बैठक में सामने आया।

और पढ़ें

09:20 PM, 16-Jan-2026

Bihar में कुछ बड़ा होगा! अचानक Tejashwi Yadav ने क्यों बुलाई Meeting? Manoj Jha-Misa Bharti भी पहुंचे

Bihar में कुछ बड़ा होगा! अचानक Tejashwi Yadav ने क्यों बुलाई Meeting? Manoj Jha-Misa Bharti भी पहुंचे और पढ़ें

08:48 PM, 16-Jan-2026

Bihar: समस्तीपुर-सहरसा मेमू ट्रेन ब्रेक फंसने से बीच रास्ते में रुकी, सिंगल लाइन पर कई ट्रेनें फंसीं

Bihar: समस्तीपुर से सहरसा जा रही 63348 मेमू ट्रेन भगवानपुर देसुआ और अंगार घाट के बीच हॉट एक्सेल की समस्या के कारण अचानक बीच रास्ते में रुक गई। ट्रेन फंसने से कई ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।  और पढ़ें

08:34 PM, 16-Jan-2026

Bihar News: मुजफ्फरपुर में नामी कंपनी के डुप्लीकेट सिगरेट और सिगार जब्त, संचालक फरार

Bihar: मुजफ्फरपुर के पुरानी बाजार, शीतला माता मंदिर रोड से पुलिस ने डेढ़ से दो करोड़ रुपये मूल्य की डुप्लीकेट सिगरेट और सिगार जब्त किए। आरोपी चोरी-छिपे माल स्टॉक कर सप्लाई कर रहे थे। मामला आईटीसी कंपनी की शिकायत पर सामने आया। और पढ़ें

08:17 PM, 16-Jan-2026

Bihar: 'बिहार के हर प्रखंड में बनेगा डिग्री कॉलेज, बेटियों को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा'; सम्राट चौधरी

Bihar: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। शिक्षा, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यटन विकास पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

और पढ़ें

08:11 PM, 16-Jan-2026

Bihar Police : पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पटना पुलिस को बताया 'झूठा'; NEET की छात्रा के साथ क्या नहीं हुआ

Bihar News : पिछली बार समस्तीपुर के दो बच्चे एक कार में मृत मिले तो पटना पुलिस ने जैसे-तैसे मामला निपटा दिया। इस बार जहानाबाद की छात्रा से दुष्कर्म कर हत्या के मामले में भी वही दुहरा रही थी पुलिस, लेकिन... और पढ़ें

07:57 PM, 16-Jan-2026

Tejashwi Yadav : किस नेता के घर दही-चूड़ा खाने गए थे तेजस्वी यादव? तेज प्रताप तो इंतजार ही करते रह गए

Bihar News : बिहार में सबसे चर्चित इस बार का दही-चूड़ा भोज तेज प्रताप यादव का रहा। लालू आए, तेजस्वी यादव मिलकर बुलावे पर भी नहीं। लेकिन, अब तेजस्वी की तस्वीरें वायरल हो रहीं, जब वह एक नेता के घर मकर संक्रांति की पार्टी में पहुंच गए। कौन हैं वह? और पढ़ें

07:46 PM, 16-Jan-2026

Bihar News : बिजली बनाने के लिए 60 लोग सम्मानित; कैसे हासिल की यह उपलब्धि, पढ़ें यह खबर

Bihar: नालंदा में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 60 घरों में सोलर पैनल लगाए गए। जिलाधिकारी ने उन्हें सौर ऊर्जा अग्रदूत सम्मानित किया। अब ये घर मुफ्त बिजली का लाभ उठा रहे हैं। नालंदा CAP कार्यक्रम में भी चयनित हुआ।

और पढ़ें

07:38 PM, 16-Jan-2026

Bihar Accident: वैशाली में टेंपो-कार के बीच भीषण टक्कर, पूजा करने जा रहे बुजुर्ग की हुई दर्दनाक मौत

Bihar: वैशाली के हरौली के पास अनियंत्रित टेम्पो और कार की टक्कर में पटना निवासी 65 वर्षीय विश्वनाथ साह की मौत हो गई। पूजा करने जा रहे बुजुर्ग को सदर अस्पताल में मृत घोषित किया गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू की। और पढ़ें

07:01 PM, 16-Jan-2026

Bihar News: भागलपुर में डिलीवरी बॉय ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिख डाली ये बात

Bihar: भागलपुर के कजरैली थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय फूड डिलीवरी बॉय ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने सुसाइड नोट में किसी को दोषी नहीं ठहराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। और पढ़ें

06:53 PM, 16-Jan-2026

Bihar News: विराट रामायण मंदिर में 17 जनवरी को शिवलिंग स्थापना, सीएम नीतीश कुमार रहेंगे मौजूद

Bihar: मोतिहारी के कैथवलिया गांव स्थित विराट रामायण मंदिर परिसर में 17 जनवरी को शिवलिंग की स्थापना होगी। कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार शामिल होंगे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं, जबकि 16 जनवरी को मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।

और पढ़ें

06:41 PM, 16-Jan-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर में झूठी लूट का पर्दाफाश, व्यापारी का मुंशी ही निकला साजिशकर्ता; पुलिस ने खोला राज

Bihar: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में झूठी लूट की शिकायत का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा किया। व्यापारी का मुंशी ही लूट की कहानी रचने वाला निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दो लाख रुपये बरामद किए।

और पढ़ें

06:40 PM, 16-Jan-2026

Bihar News: सीएम नीतीश के 'रामचंद्र' की घर वापसी जल्द, जदयू कार्यालय के बाहर स्वागत में लगे पोस्टर

पूर्व केंद्रीय मंत्री जल्द ही जदयू की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। जदयू नेता आलोक गौतम और प्रिंस पटेल ने वीर चंद्र मार्ग में आरसीपी सिंह के स्वागत में पोस्टर तक लगा दिया है। इस पोस्टर के बाद आरसीपी सिंह की घर वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं।  और पढ़ें

06:34 PM, 16-Jan-2026

Bihar: स्कूल गईं पर घर नहीं लौटीं जिया-सोनाक्षी, पुराने अपहरण केस ने बढ़ाई चिंता; किडनी रैकेट का कनेक्शन?

Bihar: भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र से स्कूल गईं दसवीं की छात्राएं जिया और सोनाक्षी 9 दिनों से लापता हैं। पुलिस पुराने किडनी रैकेट अपहरण कांड के एंगल से जांच कर रही है, परिजन सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। और पढ़ें

06:15 PM, 16-Jan-2026

Bihar: भागलपुर में 19 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप

Bihar: भागलपुर में 19 वर्षीय विवाहिता राधिका कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता ने पति और ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बताया गया कि मायके लौटते समय तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में उसकी मौत हुई।  और पढ़ें

05:58 PM, 16-Jan-2026

Bihar: 'बंगाल की घटना पर संविधान की रक्षा करने की बात करने वाले मौन क्यों?', रविशंकर प्रसाद का विपक्ष पर तंज

Ravi Shankar Prasad: चारा घोटाले मामले में सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जांच रोककर फाइलें छीन ली थीं। सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की और ईडी ने डीजीपी निलंबन की सिफारिश की। अगली सुनवाई तीन फरवरी को होगी। और पढ़ें

05:43 PM, 16-Jan-2026

Bihar: सरकारी डॉक्टर अब नहीं कर पाएंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने की नई नीति का एलान

Bihar: नीतीश कुमार ने मंच से यह भी घोषणा की कि पश्चिम चंपारण जिले को 182 करोड़ की लागत से 161 विकास योजनाओं की सौगात दी जा रही है। इसमें 125 योजनाओं का शिलान्यास और 36 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है।

और पढ़ें

05:31 PM, 16-Jan-2026

Bihar: उत्तर भारत की महिलाओं पर विवादित टिप्पणी, डीएमके सांसद दयानिधि मारन के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज

Bihar: डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने उत्तर भारत की महिलाओं को केवल घर और बच्चों के लिए बताया और दक्षिण की महिलाओं को श्रेष्ठ बताया। उनके इस बयान के खिलाफ अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दायर किया। और पढ़ें

05:28 PM, 16-Jan-2026

Bihar News: पटना में नितिन नवीन बोले- भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों के संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है BJP

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी लोग समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से काम करे। यही हम सबका कर्तव्य है।  और पढ़ें

05:22 PM, 16-Jan-2026

Bihar News: सरकारी राशि का दुरुपयोग और फर्जीवाड़ा उजागर, मुंगेर में दो पंचायत मुखियाओं पर चुनावी प्रतिबंध

Bihar: मुंगेर जिले में अग्रहण और बढ़ौना पंचायत के मुखियाओं को वित्तीय अनियमितता, सरकारी राशि गबन और योजना दुरुपयोग के आरोप में पद से बर्खास्त किया गया। दोनों पांच साल तक किसी भी पंचायत चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। और पढ़ें

04:49 PM, 16-Jan-2026

Bihar : आज तक अंधेरे में है बिहार का यह गांव! पहली बार चमकेगा बल्ब; कैसे रोशन होगा सारदोग?

Bihar: कैमूर जिले के सारादोग गांव के 51 जनजाति परिवारों को सोलर पैनल से बिजली मिलेगी। BRBCL और SBPDCL ने CSR कोष से यह परियोजना शुरू की। इससे ग्रामीण विकास होगा और पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। और पढ़ें

04:40 PM, 16-Jan-2026

Bihar: गया जी में रहस्यमयी आग से डर का माहौल, बार-बार धधक रहा घर; सड़क किनारे रातें काट रहा परिवार

Bihar: गया जी जिले के कुशा गांव में लखन मिस्त्री के घर में रहस्यमयी आग लगने से परिवार सड़क किनारे रहने को मजबूर। आग बिना कारण और बिजली के कनेक्शन के लग रही है। परिवार ने एक बुजुर्ग पर आग लगाने की धमकी का संदेह जताया। और पढ़ें

04:31 PM, 16-Jan-2026

Bihar: पटना हॉस्टल में छात्रा की मौत का मामला, प्रशांत किशोर ने की परिजनों से मुलाकात; मिलकर क्या कहा?

Bihar: पटना के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में प्रशांत किशोर परिजनों से मिले। उन्होंने निष्पक्ष जांच प्रारंभिक चूक सुधार और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। परिजनों पर दबाव डालने का आरोप भी लगाया गया। और पढ़ें

04:17 PM, 16-Jan-2026

Bihar: गोपालगंज में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक का कहर, बाइक सवार दो युवकों को रौंदा; मौके पर हुई मौत

Bihar: गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के रावतारी पुल के पास अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को शुक्रवार की सुबह कुचल दिया, जिससे दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। और पढ़ें

04:08 PM, 16-Jan-2026

Bihar Crime: नहर किनारे मिला सिर कटा महिला का नरकंकाल, एफएसएल टीम को बुलाया गया; मुंगेर में सनसनी

Bihar: मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के चोरगांव उतरवाड़ी टोला में सड़क किनारे नहर के पास महिला का नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल बरामद कर जांच शुरू की, एफएसएल टीम बुलाई जा रही है। और पढ़ें

04:03 PM, 16-Jan-2026

दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग कब स्थापित होगा? किन नदियों के जल से होगा अभिषेक? | Biggest Shivling | Bihar

दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग कब स्थापित होगा? किन नदियों के जल से होगा अभिषेक? | Biggest Shivling | Bihar और पढ़ें

04:00 PM, 16-Jan-2026

Bihar News: फारबिसगंज के आंबेडकर आवासीय विद्यालय में दर्दनाक हादसा, 11वीं के छात्र की डूबने से हुई मौत

Bihar: फारबिसगंज के आंबेडकर आवासीय विद्यालय में कक्षा 11वीं के छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई। खेलते समय वस्तु निकालने गया छात्र गहरे पानी में चला गया।  और पढ़ें

03:59 PM, 16-Jan-2026

Bihar: तेजस्वी यादव की समीक्षा बैठक पर रोहिणी आचार्य का तंज, कहा- दिखावा से काम नहीं चलेगा, आत्ममंथन जरूरी है

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सांसदों के साथ बैठक की। इस बैठक की चर्चा सियासी गलियारे में शुरू ही हुई थी कि रोहिणी आचार्य ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दे दी। रोहिणी का बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं रोहिणी ने क्या कहा? और पढ़ें

03:48 PM, 16-Jan-2026

Bihar Weather Today: खिली धूप फिर भी ठंढ़ से राहत नहीं, मौसम विभाग ने दी चेतावनी | Gaya | Patna | Bhagalpur

Bihar Weather Today: खिली धूप फिर भी ठंढ़ से राहत नहीं, मौसम विभाग ने दी चेतावनी | Gaya | Patna | Bhagalpur और पढ़ें

03:47 PM, 16-Jan-2026

Virat Ramayan Mandir: विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के स्थापना दिवस समारोह में कैसे जाएंगे? देख लें रूट मैप

Bihar: मोतिहारी के कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु ट्रैफिक रूट, पार्किंग प्लान जारी किया गया है तथा भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। और पढ़ें

02:58 PM, 16-Jan-2026

Bihar Crime: सीवान में गोलीबारी से सनसनी, बसंतपुर थाना क्षेत्र में दो बच्चियां घायल; पैरों में लगी गोली

Bihar: सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र में कोड़ी प्रकार गांव के पास फायरिंग में दो बच्चियां घायल हो गईं। जब्त ट्रक से चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस के दौरान हुई गोलीबारी में दोनों के पैरों में गोली लगी, इलाज सदर अस्पताल में जारी है। और पढ़ें

02:42 PM, 16-Jan-2026

Bihar: चंडी फोरलेन पर भीषण हादसा, गंगा स्नान पर जा रहे परिवार की गाड़ी पलटी; महिला की मौत 20 से अधिक लोग घायल

नवादा जिले के रवीओ गांव के एक परिवार की गंगा स्नान यात्रा हादसे में बदल गई, जब चंडी-दस्तूरपर फोरलेन पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 55 वर्षीय शीला देवी की मौत हो गई और करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

02:15 PM, 16-Jan-2026

Bihar News: पति-पत्नी के विवाद के बाद युवक ने अपने किराए के कमरे में की आत्महत्या, आखिर क्या है कारण?

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते 45 वर्षीय अजय कुमार ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। और पढ़ें

01:31 PM, 16-Jan-2026

Bihar: मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी का सख्त संदेश, वैज्ञानिक अनुसंधान पर जोर; जानें क्यों उठाया गया यह कदम?

सहरसा पुलिस अब अपराध अनुसंधान में वैज्ञानिक पद्धति अपनाएगी। मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी हिमांशु ने क्राइम सीन को सुरक्षित रखने, पीओ किट के उपयोग और बीएनएस के तहत एफएसएल जांच को अनिवार्य बताते हुए सख्त निर्देश दिए। और पढ़ें

01:17 PM, 16-Jan-2026

बिहार में माफियाओं का तांडव: शराब कारोबारियों ने घेरकर किया हमला, दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी घायल; कानून पर सवाल

छपरा के पानापुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब कारोबारियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में एक दारोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। और पढ़ें

12:58 PM, 16-Jan-2026

Bihar News: रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से मिडिल स्कूल के शिक्षक की मौत

रामनगर में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से मिडिल स्कूल के शिक्षक जयप्रकाश पंडित की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

12:15 PM, 16-Jan-2026

Vikramaditya Singh on IAS-IPS Officers: UP-Bihar पर ऐसा क्या बोल गए विक्रमादित्य सिंह, अब मारा यूटर्न?

Vikramaditya Singh on IAS-IPS Officers: UP-Bihar पर ऐसा क्या बोल गए विक्रमादित्य सिंह, अब मारा यूटर्न? और पढ़ें

11:55 AM, 16-Jan-2026

Bihar Samriddhi Yatra: नीतीश कुमार की बिहार समृद्धि यात्रा शुरू, क्या बोलीं महिलाएं? | Nitish Kumar | Bettiah

Bihar Samriddhi Yatra: नीतीश कुमार की बिहार समृद्धि यात्रा शुरू, क्या बोलीं महिलाएं? | Nitish Kumar | Bettiah और पढ़ें

11:44 AM, 16-Jan-2026

Bihar Weather: बिहार के 19 जिलों का पारा आठ डिग्री से नीचे, ठंड और बढ़ेगी; स्कूल बंद करने मांग कर रहे अभिभावक

भागलपुर, सीवान, सहरसा, समस्तीपुर, नालंदा में पारा लुढ़क कर साढ़े छह डिग्री तक चला गया। 24 घंटा बाद से ठंड और बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं। उनका कहना है कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन फौरन स्कूल बंद करने का आदेश जारी करे।  और पढ़ें

10:50 AM, 16-Jan-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News: स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठाने वाले विपक्ष को जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से जमीन पर उतर चुके हैं। अपनी समृद्धि यात्रा के जरिए वह जन-जन के बीच पहुंचने की तैयारी में हैं। राज्य की विकास योजनाओं की ज़मीनी हकीकत जानने और जनता से सीधा संवाद करने के लिए उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत की।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें