फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:17 PM, 12-Jan-2026

Bihar News : गिरिराज सिंह ने मंच से दिया विवादित बयान, विपक्ष ने कहा- मानसिक संतुलन खो चुके हैं मंत्री

Bihar : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने बेबाक और अक्सर विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उनके द्वारा दिए गए 'सूअर' वाले बयान ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। और पढ़ें

10:24 PM, 12-Jan-2026

Bihar: पटना हाईकोर्ट ने सरकार को दिया आदेश, नाबालिग को मिले 5 लाख का मुआवजा; पुलिस और मजिस्ट्रेट पर गंभीर आरोप

Bihar : बिहार के डीजीपी ने अपने पुलिस महकमा में स्पष्ट रूप से कहा कि अगर किसी वर्दीधारी पर गुंडई करने के आरोप साबित हुए तो न सिर्फ उनकी नौकरी जाएगी बल्कि वह 15 दिन के अंदर जेल भी जायेंगे। अब पटना उच्च न्यायालय ने सरकार को आदेश जारी किया है। और पढ़ें

10:18 PM, 12-Jan-2026

Crime: हत्या-गोलीबारी मामलों में चार साल से वांछित चंदन के घर चला खंती-हथौड़ा, कुर्की-जब्ती की बड़ी कार्रवाई

Munger Crime: मुंगेर के जमालपुर में हत्या और गोलीबारी के दो मामलों में चार साल से फरार चंदन यादव के खिलाफ पुलिस ने कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। एसपी के निर्देश पर घर की संपत्ति जब्त की गई, जबकि आरोपी अब भी फरार है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:09 PM, 12-Jan-2026

Bihar: दिलीप जायसवाल का बड़ा दावा- बिहार को जल्द मिलेंगे 5 नए एक्सप्रेस हाइवे, रोड मेंटेनेंस पॉलिसी की घोषणा

Purnea News: फारबिसगंज में मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बिहार में पांच नए एक्सप्रेस हाइवे, उद्योगों के लिए भूमि उपलब्ध कराने और फरवरी–मार्च 2026 तक रोड मेंटेनेंस पॉलिसी लागू करने की घोषणा की। AI आधारित योजनाओं से पारदर्शिता बढ़ाने की बात कही गई। और पढ़ें

09:54 PM, 12-Jan-2026

Bihar Crime: पटना सिटी में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, एक गंभीर घायल; इलाके में दहशत

Patna Crime: पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय बिट्टू कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। ममेरा भाई राकेश कुमार घायल है। पुलिस जांच में जुटी है और घटना से इलाके में दहशत है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
09:36 PM, 12-Jan-2026

Bihar News: निजी वाहन को कमर्शियल में बदलना हुआ 'सुपर ईजी', परिवहन विभाग की नई स्कीम लागू

Patna News: बिहार में निजी और कमर्शियल वाहनों की श्रेणी बदलने की प्रक्रिया आसान कर दी गई है। फिटनेस, टैक्स भुगतान और दो साल उपयोग की शर्त तय की गई है। नियम उल्लंघन पर जुर्माना और सजा का प्रावधान किया गया है। और पढ़ें

09:26 PM, 12-Jan-2026

Bihar News: होटल के शौचालय में मिला व्यवसायी का शव; फंदे पर लटका तो जमीन पर कैसे टिका पैर?

Purnea News: पूर्णिया के होटल आदित्य में फल व्यवसायी मो. अफजाल का शव संदिग्ध हालात में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। कमरे से तीन कप चाय, आखिरी कॉल और CCTV फुटेज जांच के दायरे में हैं। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। और पढ़ें

09:15 PM, 12-Jan-2026

Makar Sankranti: कांग्रेस अध्यक्ष के न्यौते पर छह में कितने कांग्रेसी विधायक आए दही-चूड़ा खाने? अब होगा हंगामा

Bihar : कांग्रेस के भीतर चल रही पुरानी गुटबाजी एक बार फिर मकर संक्रांति के मौके पर सार्वजनिक हो गई है। दही-चूड़ा भोज में विधायकों की गैरमौजूदगी ने सियासी हलचल तेज कर दी है। और पढ़ें

09:14 PM, 12-Jan-2026

Bihar: बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए नई व्यवस्था, सोमवार और शुक्रवार को होगी सुनवाई

Patna News: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए 19 जनवरी 2026 से नई व्यवस्था लागू होगी। सोमवार और शुक्रवार को अंचल कार्यालयों में सुनवाई होगी। HT/LTIS उपभोक्ताओं के लिए प्रत्येक शुक्रवार को विद्युत भवन, पटना में ओपन हाउस बैठक आयोजित की जाएगी। और पढ़ें

08:56 PM, 12-Jan-2026

Bihar News: बाजार से घर लौट रहे व्यक्ति को अपराधियों ने चार गोलियां मारकर की हत्या, इलाके में दहशत

Jamui News: जमुई-सिकंदरा मार्ग पर बाजार से लौट रहे अशोक यादव की अज्ञात अपराधियों ने चार गोली मारकर हत्या कर दी। जमीनी विवाद की आशंका जताई जा रही है। घटना से इलाके में दहशत है और पुलिस छापामारी कर जांच में जुटी है। और पढ़ें

08:50 PM, 12-Jan-2026

Bihar News : नीतीश कुमार की नई समृद्धि यात्रा, जिलों के दौरे पर निकलेंगे सीएम, जनता से करेंगे सीधा संवाद

Samridhi Yatra : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से जन-जन के बीच पहुंचने की तैयारी में हैं। राज्य की विकास योजनाओं की ज़मीनी हकीकत जानने और जनता से सीधा संवाद करने के लिए वह समृद्धि यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। और पढ़ें

08:17 PM, 12-Jan-2026

Bihar News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह पर की अमर्यादित टिप्पणी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Purnea News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए एक जानवर से उनकी तुलना की। इस विवादित बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स पप्पू यादव को ही ट्रोल कर रहे हैं। और पढ़ें

07:32 PM, 12-Jan-2026

पूर्णिया सामूहिक दुष्कर्म कांड: मुख्य आरोपी जुनैद गिरफ्तार, SP बोले- देह व्यापार के एंगल की भी होगी जांच

Purnea Gang Rape Case: पूर्णिया गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी जुनैद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जुनैद के ड्राइवर इस्ताबर और इरफान समेत 6 लोगों पर केस दर्ज किया है। एसपी ने मामले में देह व्यापार के एंगल की जांच के भी आदेश दिए हैं, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है। और पढ़ें

07:21 PM, 12-Jan-2026

Bihar News: अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द होगा, 'अमर उजाला' की खबर पर डीएम की अनुशंसा; पैर काट वसूली कर रहा था

Munger News: मुंगेर नेशनल अस्पताल पर मरीज को बंधक बनाकर वसूली और मानकों के उल्लंघन का आरोप लगा है। प्रशासनिक जांच में गंभीर खामियां मिलने पर डीएम ने अस्पताल का निबंधन रद्द करने की अनुशंसा की और कारण बताओ नोटिस जारी कराया। और पढ़ें

06:52 PM, 12-Jan-2026

आंगनबाड़ी केंद्र में नाबालिग बहनों को दिखाया अश्लील वीडियो: चार आरोपी गिरफ्तार, पिता-चाचा पर जानलेवा हमला

Munger News: मुंगेर के जमालपुर में आंगनबाड़ी केंद्र में तीन नाबालिग बहनों को अश्लील वीडियो दिखाने के बाद विरोध करने पर पिता और चाचा पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी-लाठी से हमला कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में ले लिया है।
  और पढ़ें

06:40 PM, 12-Jan-2026

Bihar News: चार दिन बाद कुएं से मिला लापता ITI छात्र का शव, दोस्त की बर्थडे पार्टी के लिए घर से निकला था युवक

Rohtas News: रोहतास जिले में चार दिन से लापता आईटीआई छात्र विष्णु कुमार सिंह का शव दिनारा थाना क्षेत्र में कुएं से मिला। वह दोस्त की बर्थडे पार्टी के लिए घर से निकला था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर जांच कर रही है। और पढ़ें

05:58 PM, 12-Jan-2026

महारानी कामसुंदरी देवी को पोते ने दी मुखाग्नि: अंतिम संस्कार से पहले क्यों हुई मारपीट? युवराज भी नहीं पहुंचे

Maharani Kamsundari Devi Last Rites: दरभंगा महाराज की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी का अंतिम संस्कार श्यामा माई मंदिर परिसर में हुआ। मुखाग्नि पोते रत्नेश्वर सिंह ने दी। युवराज कपिलेश्वर सिंह अनुपस्थित रहे। अंतिम संस्कार से पहले मारपीट और संपत्ति विवाद भी सामने आया। और पढ़ें

05:37 PM, 12-Jan-2026

Bihar: एडमिट कार्ड न मिलने से भइंटर परीक्षार्थियों का सड़क जाम कर हंगामा, प्रधानाचार्य और प्रधान लिपिक निलंबित

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के पानापुर हाईस्कूल में इंटर परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड न मिलने से हंगामा हुआ। सड़क जाम के बाद प्रशासन ने प्रधानाचार्य व प्रधान लिपिक को निलंबित किया। 169 छात्रों की परीक्षा 45 दिनों में कराने का आश्वासन दिया गया।
  और पढ़ें

04:28 PM, 12-Jan-2026

BPSC Teacher: राजद ने सामने लाया जदयू का धोखा; कहा- एक लाख का एलान कर 25 हजार में समेट रही सरकार

Bihar News: एक ओर शिक्षा विभाग चौथे चरण की शिक्षक भर्ती लेने की तैयारी कर रही है। वहीं दूसरी ओर विपक्ष सरकार पर इसी मुद्दे को लेकर हमला बोल रहा है। राजद ने इस मामले को उठाया है और पदों की संख्या बढ़ाने की मांग की।  और पढ़ें

04:21 PM, 12-Jan-2026

Bihar Crime: लापता युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, घर से एक किलोमीटर दूर बोरे में मिला शव; फैली सनसनी

Nalanda Crime: नालंदा के थरथरी थाना क्षेत्र में रविवार से लापता 19 वर्षीय अंशु कुमार का शव खेत से बोरे में बरामद हुआ। गला रेतकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस डॉग स्क्वाड और एफएसएल की मदद से मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

04:08 PM, 12-Jan-2026

Bihar Crime: बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, पुलिस ने नौ युवकों को हथियार और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

Vaishali Crime: वैशाली में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने छापामारी कर नौ युवकों को गिरफ्तार किया। एक देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस और एक मिस फायर गोली बरामद हुई। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। और पढ़ें

03:47 PM, 12-Jan-2026

पूर्णिया गैंगरेप को लेकर नीतीश सरकार पर भड़के सांसद पप्पू यादव: लालू परिवार पर कानूनी कार्रवाई पर क्या कहा?

Purnea News: सांसद पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध और पूर्णिया गैंगरेप पर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शराब व नशे को अपराध की जड़ बताते हुए दोषियों को स्पीडी ट्रायल के जरिए फांसी देने की मांग की और लालू परिवार पर कानूनी कार्रवाई को राजनीतिक भेदभाव करार दिया। और पढ़ें

03:26 PM, 12-Jan-2026

Tej Pratap Yadav: अब मुकेश साहनी के साथ नजर आए तेज प्रताप यादव, लालू यादव के बेटे के मन में क्या चल रहा है?

Tej Pratap Yadav: अब मुकेश साहनी के साथ नजर आए तेज प्रताप यादव, लालू यादव के बेटे के मन में क्या चल रहा है? और पढ़ें

02:36 PM, 12-Jan-2026

Bihar News: वैशाली को मिला नया पुलिस अधीक्षक, विक्रम सिंहाग ने संभाला पदभार

वैशाली के नए पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंहाग ने पदभार संभालते ही साफ कर दिया कि जिले में अपराध पर लगाम लगाना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।  और पढ़ें

02:06 PM, 12-Jan-2026

Tejashwi Yadav: 40 दिन बाद विदेश से लौटे तेजस्वी ने क्यों कहा- 100 दिनों तक मौन रहेंगे, विपक्ष ने साधा निशाना

Tejashwi Yadav: 40 दिन बाद विदेश से लौटे तेजस्वी ने क्यों कहा- 100 दिनों तक मौन रहेंगे, विपक्ष ने साधा निशाना और पढ़ें

01:51 PM, 12-Jan-2026

Bihar: प्यार का खौफनाक अंत! पिता ने अपने ही दामाद को मारी गोली, डेढ़ साल पहले की थी शादी

मुजफ्फरपुर के सिवाईपट्टी क्षेत्र में एक युवक आयुष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने अपने प्यार से शादी की थी। युवक की पत्नी तन्नू कुमारी के अनुसार, उसके माता-पिता शादी से नाराज थे और कई बार धमकियां दे चुके थे। पहले भी दो बार हत्या की साजिश रची गई थी, लेकिन वह बच गया। और पढ़ें

01:27 PM, 12-Jan-2026

Bihar News: अब AI की मदद से भ्रष्ट अफसरों पर नकेल कसेगा विजिलेंस, डिजिटल टेक सेंटर बनाने की तैयारी

Bihar Vigilance Department: निगरानी विभाग पूरी यूनिट को हाईटेक बनाने की तैयारी कर रहा है। इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल टेक्नोलॉजी सेंटर बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है। जानिए पूरा मामला... और पढ़ें

01:05 PM, 12-Jan-2026

Bihar: राजसी वैभव से आधुनिक संघर्ष तक..., संभाली थी सांस्कृतिक विरासत, कामसुंदरी देवी के साथ खत्म हुआ एक युग

दरभंगा राजघराने की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी के निधन से मिथिला की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत में एक खालीपन आ गया है। और पढ़ें

12:38 PM, 12-Jan-2026

Bihar: दरभंगा की अंतिम महारानी को मुखाग्नि देने को लेकर राजपरिवार में सस्पेंस, जानें पूरा मामला

दरभंगा के महाराज कामेश्वर सिंह की तीसरी महारानी कामसुंदरी देवी के निधन ने पूरे मिथिला क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। उनके अंतिम संस्कार और मुखाग्नि को लेकर परिवार में विवाद उभर आया है। और पढ़ें

11:14 AM, 12-Jan-2026

Patna Schools: पटना में स्कूल खुल जाने पर क्या बोले टीचर, बच्चे और उनके पैरेंट्स? | Bihar Weather Today

Patna Schools: पटना में स्कूल खुल जाने पर क्या बोले टीचर, बच्चे और उनके पैरेंट्स? | Bihar Weather Today और पढ़ें

11:01 AM, 12-Jan-2026

Bihar: पांच दिन तक धूप दिलाएगी ठंड से थोड़ी राहत, इसके बाद बूंदाबांदी के भी आसार; 17 जनवरी तक कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Weather Forecast: पिछले 24 घंटे में कई जिलों में शीत दिवस की स्थिति दर्ज की गई। दरभंगा और वाल्मीकिनगर में भीषण शीत दिवस रहा, जबकि अररिया, मोतिहारी, नालंदा, वैशाली और मुंगेर में शीत दिवस की स्थिति बनी रही। मौसम विज्ञान ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।  और पढ़ें

10:48 AM, 12-Jan-2026

Bihar: सांसद सुरेंद्र यादव का वीडियो वायरल, जनता से अभद्र भाषा में बात करने का आरोप, इलाके में नाराजगी

सोशल मीडिया पर राजद के सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह स्थानीय लोगों के साथ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। और पढ़ें

10:38 AM, 12-Jan-2026

Bharat Ratna: नीतीश कुमार, लालू यादव... कोई होंगे सूची में? पिछली बार 'भारत रत्न' ने पलटी थी बिहार की राजनीति

Bihar : बिहार के लिए 'भारत रत्न' बहुत मायने रखता है। देशरत्न को जीवन के अंतिम समय में मिला। जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा को भी उसी तरह। लोकनायक और जननायक को मरणोपरांत। नाम उछला सीएम नीतीश का तो कतार में आ गए लालू भी। क्या संभावना है? और पढ़ें

09:23 AM, 12-Jan-2026

Bihar: दरभंगा राजघराने की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी का हुआ निधन, युवराज कपिलेश्वर सिंह ने जताया दुख

दरभंगा राज परिवार की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे महाराजा कामेश्वर सिंह की तीसरी पत्नी थीं। और पढ़ें

08:58 AM, 12-Jan-2026

Bihar News: नालंदा में बौद्धिक शक्ति का संगम, इंडिया थिंक टैंक फोरम का 8वां संस्करण आज से शुरू

नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित इंडिया थिंक टैंक फोरम का आठवां संस्करण भारत की बदलती वैश्विक स्थिति और आंतरिक मजबूती पर केंद्रित होगा। और पढ़ें

08:18 AM, 12-Jan-2026

Bihar News: धूप की धोखेबाजी! पूर्णिया में ठंड अभी बाकी, मकर संक्रांति तक शीतलहर का अलर्ट

रविवार को कुछ समय के लिए निकली धूप ने लोगों को राहत का एहसास कराया, लेकिन बर्फीली हवाओं ने साफ कर दिया कि ठंड का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मकर संक्रांति तक कड़ाके की ठंड और तेज पछुआ हवाओं का असर बना रहेगा। और पढ़ें

07:58 AM, 12-Jan-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

पटना के जानीपुर इलाके में देर रात एक महिला की गोली मारकर हत्या किए जाने से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। महिला का शव उसके पति के होटल के पास से बरामद हुआ, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें