फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:33 PM, 09-Jan-2026

Bihar News : स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, लूट का विरोध करने पर दिया घटना को अंजाम

Bihar : अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने देखा कि एक शख्स खून से लथपथ जमीन पर तड़प रहा था। आननफानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। और पढ़ें

10:24 PM, 09-Jan-2026

Bihar News: निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, सुई लगने के बाद बिगड़ी महिला की हालत, इलाज के दौरान मौत

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र में निजी अस्पताल में बच्चेदानी के इलाज के दौरान रागिनी कुमारी की मौत हो गई। परिजनों ने सुई लगाने के बाद हालत बिगड़ने और लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी है। और पढ़ें

10:16 PM, 09-Jan-2026

Bihar: भारत–नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 32.39 ग्राम तस्करी का सोना और मोबाइल जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार

Araria News: भारत–नेपाल सीमा पर SSB ने 08 दिसंबर 2025 को जोगबनी क्षेत्र में छापामारी कर 32.39 ग्राम तस्करी का सोना और मोबाइल जब्त किया। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर कस्टम विभाग को सौंपा गया। और पढ़ें

विज्ञापन
10:09 PM, 09-Jan-2026

Bihar: ANMMCH के न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष की पत्नी को जान से मारने की धमकी, एक करोड़ की रंगदारी मांगने पर FIR

Gaya News: ANMMCH के न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र कुमार की पत्नी को जान से मारने की धमकी और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है।
  और पढ़ें

10:02 PM, 09-Jan-2026

Bihar News: जनता दल यूनाइटेड ने की बड़ी कार्रवाई, दस नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित; जानिए क्या लगा है आरोप

Bihar : जनता दल यूनाइटेड ने अपनी पार्टी के दस नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी के द्वारा इन्हें 6 वर्षों के लिए निष्कासन किया है। इससे पहले भी जनता दल यूनाइटेड ने बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान ऐसी कार्रवाई की थी।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:29 PM, 09-Jan-2026

Bihar News: बिहार में अब 20 साल पुराना पुल ढहा, हाईवा के दबाव से टूटा रफीगंज-ओबरा मार्ग; आवागमन ठप

Aurangabad News: औरंगाबाद के रफीगंज–ओबरा मुख्य मार्ग पर 20 साल पुराना पुल हाईवा के दबाव में ढह गया। हादसे से आवागमन करीब आठ घंटे बाधित रहा। पुल की जर्जर हालत पर ग्रामीणों ने प्रशासन से वैकल्पिक मार्ग और नए पुल के निर्माण की मांग की है। और पढ़ें

09:12 PM, 09-Jan-2026

Bihar: समस्तीपुर में जहरीली शराबकांड की आशंका से हड़कंप, बाप-बेटे की मौत; दूसरा पुत्र अस्पताल में, पुलिस अंजान

Samastipur News: समस्तीपुर के बहादुरनगर रहीमाबाद में पिता-पुत्र की संदिग्ध मौत और दूसरे बेटे की बीमारी से जहरीली शराबकांड की आशंका गहराई है। वहीं मुसरीघरारी शराब मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चौकीदार निलंबित और अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। और पढ़ें

08:50 PM, 09-Jan-2026

Bihar News: बिहार के गन्ना किसानों को मिली राहत, प्रति क्विंटल कीमत में 15 से 20 रुपये की बढ़ोतरी

Munger News: बिहार सरकार ने गन्ना किसानों को राहत देते हुए तीनों श्रेणियों में गन्ने के दाम 15 से 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाए हैं। नई दरें इसी सीजन से लागू होंगी, जिससे गन्ना किसानों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। और पढ़ें

08:34 PM, 09-Jan-2026

Bihar : इस्कॉन मंदिर के पास से अपहृत युवक का सच आया सामने, खुला जॉब स्कैम का मामला; किया था एक करोड़ में डील

Bihar : पटना में इस्कॉन मंदिर के पास से एक युवक के अपहरण होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी, जिसके बाद अपहृत की   बरामदगी भी हो गई। लेकिन अपहरणकर्ताओं ने जब सच बताया तो मामला ही पलट गया।  और पढ़ें

08:29 PM, 09-Jan-2026

Bihar Crime: आरा सिविल कोर्ट में दहेज केस की सुनवाई के दौरान हिंसा, हमले से महिला गंभीर घायल; मची अफरातफरी

Ara Crime: आरा सिविल कोर्ट में दहेज उत्पीड़न मामले की सुनवाई के दौरान गवाही को लेकर विवाद हिंसा में बदल गया। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हुई, जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। और पढ़ें

08:01 PM, 09-Jan-2026

Bihar Crime: सीतामढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी; मौके से हथियार और बाइक बरामद

Sitamarhi Crime: सीतामढ़ी जिले के एक गांव में युवक अविनाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:50 PM, 09-Jan-2026

Crime: तीन दोस्तों ने नाबालिग संग किया गंदा काम, मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में चार घंटे तक भटकता रहा पीड़ित

Supaul News: सुपौल के वीरपुर में तीन आरोपियों ने 10 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। पीड़ित की मेडिकल जांच के लिए पुलिस चार घंटे अस्पताल भटकी। सिविल सर्जन की सख्ती पर जांच हुई। तीनों आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। और पढ़ें

07:33 PM, 09-Jan-2026

Bihar News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सहरसा में हाई अलर्ट, पुलिस ने मॉक ड्रिल कर परखी सुरक्षा

Saharsa News: बिहार में पटना समेत पांच जिलों के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सहरसा पुलिस एक्शन मोड में आ गई। एसपी के निर्देश पर कोर्ट परिसर में आधे घंटे तक मॉक ड्रिल किया गया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। और पढ़ें

07:25 PM, 09-Jan-2026

Blast Threat : तेलुगू एक्ट्रेस और तमिल प्रोड्यूसर के नाम तक जांच! कोर्ट में धमाकों की धमकी से अबतक क्या निकला?

Bihar News : बहुत अजीब जगह पर जाकर अटक गई है सुरक्षा एजेंसियों की जांच। बिहार के कई जिलों के कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी को डि-कोड करने की कोशिशें तेलुगू एक्ट्रेस और तमिल प्रोड्यूसर के नाम पर अटक रही है।  और पढ़ें

07:23 PM, 09-Jan-2026

Bihar News: घर के सामने बने पानी भरे गड्ढे में डूबा मासूम, पांच साल के रितेश की मौत से गांव में छाया मातम

Munger News: मुंगेर के चंदुकी गांव में घर के सामने बने पानी भरे गड्ढे में गिरने से पांच वर्षीय रितेश की मौत हो गई। अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:06 PM, 09-Jan-2026

Bihar Police: बिहार में 71 IPS अधिकारियों का तबादला, इन जिलों के एसपी बदले गए; लिस्ट में कई चर्चित नाम भी हैं

Transfer Posting: नीतीश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बाद अब भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। गृह विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दिए गए हैं। वैशाली, सीवान, किशनगंज, जहानाबाद समेत कुछ जिले के एसपी बदले गए हैं। सीनियर आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन को नई जिम्मेदारी मिली है। जानिए लिस्ट में किन अधिकारियों का नाम है... और पढ़ें

07:03 PM, 09-Jan-2026

Bihar News: जोगबनी बॉर्डर से हवाला नेटवर्क बेनकाब, नेपाल पुलिस की कार्रवाई से SSB की सतर्कता पर उठे सवाल

Purnea News: जोगबनी भारत-नेपाल सीमा पर हवाला कारोबार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। भारतीय सीमा से निकलने के बाद नेपाल पुलिस द्वारा नकदी जब्त की जा रही है। इससे सीमा पर तैनात एसएसबी की जांच और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। और पढ़ें

06:51 PM, 09-Jan-2026

Bihar News: ‘तीन महीने की मजदूरी नहीं, जबरन कराया काम’, मजदूर की मौत पर उठे गंभीर सवाल; पुलिस ने किया ऐसा दावा

Sheikhpura News: शेखपुरा में बेल्डिंग मजदूर कलाम शाह की मौत पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस सीसीटीवी के आधार पर हादसे की बात कह रही है। मजदूरी न मिलने और जबरन काम कराने के आरोपों की जांच जारी है। और पढ़ें

06:31 PM, 09-Jan-2026

Bihar News: यूट्यूब पर वीडियो देखकर किया ऑपरेशन, मरीज की मौत; गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

Bhagalpur News: भागलपुर के कहलगांव में झोलाछाप डॉक्टर ने यूट्यूब देखकर गर्भवती महिला का ऑपरेशन किया, जिसमें महिला की मौत हो गई और बच्चा सुरक्षित रहा। घटना के बाद हंगामा हुआ, पुलिस ने शव जब्त किया और जांच जारी है। और पढ़ें

06:13 PM, 09-Jan-2026

Bihar: 'लालू यादव का परिवार राजनीतिक-आपराधिक सिंडिकेट चलाता था', भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का बड़ा आरोप

BJP state president Sanjay Sarawagi's big allegation says Lalu Yadav family ran political-criminal syndicate
Bihar: 'लालू यादव का परिवार राजनीतिक-आपराधिक सिंडिकेट चलाता था', भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का बड़ा आरोप
  और पढ़ें

05:52 PM, 09-Jan-2026

Bihar: बम से उड़ाने की धमकी के बाद आरा सिविल कोर्ट में कड़ी सुरक्षा, पुलिस अलर्ट; अधिवक्ताओं ने क्या मांग की?

Bhojpur News: पटना समेत कई सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद आरा सिविल कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस अलर्ट मोड में है, जबकि अधिवक्ताओं ने धमकी देने वालों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

05:33 PM, 09-Jan-2026

Bihar News: नालंदा में हिंदी के वैश्विक विस्तार पर मंथन, प्राचीन ज्ञान परंपरा से आधुनिक तकनीक तक हुआ संवाद

Nalanda News: नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में हिंदी के संवर्धन, तकनीकी एकीकरण और वैश्विक भूमिका पर चर्चा हुई। विद्वानों ने प्राचीन ज्ञान परंपरा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सांस्कृतिक संवाद के माध्यम से हिंदी के भविष्य पर विचार रखे। और पढ़ें

05:29 PM, 09-Jan-2026

GAD Bihar: नीतीश सरकार ने कई IAS अधिकारियों का किया तबादला, लिस्ट में यूपीएससी टॉपर समेत कई नाम

नीतीश सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अनुमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त और मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर तबादले की सूची जारी की है। जानिए इसमें किन आईएएस अधिकारियों का नाम है।  और पढ़ें

04:26 PM, 09-Jan-2026

Bihar News: औरंगाबाद सांसद ने पहले से रुक रही ट्रेन के ठहराव की मांग क्यों की, पत्र वायरल होने पर बताई वजह

Aurangabad News: औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने रेलमंत्री से फेसर स्टेशन पर हावड़ा–देहरादून एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की, जबकि ट्रेन पहले से रुकती है। पत्र वायरल होने पर मामला चर्चा में आया। सांसद ने इसे निजी सचिव की भूल बताया। और पढ़ें

03:58 PM, 09-Jan-2026

Bihar News: भाजपा नेता के भाई का खून से लथपथ शव बरामद, हत्या या आत्महत्या एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Hajipur News: हाजीपुर में भाजपा नेता के भाई और दवा व्यवसायी राजीव कुमार का शव गला रेता हुआ मिला। पुलिस ने हथियार बरामद कर पोस्टमार्टम कराया है। हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच जारी है, परिजनों ने डिप्रेशन की बात कही है। और पढ़ें

03:18 PM, 09-Jan-2026

Bihar Weather Today: ठंड से ठिठुरा बिहार.. 25 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट, जानिए आपके शहर में मौसम का हाल

Bihar Weather Today: ठंड से ठिठुरा बिहार.. 25 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट, जानिए आपके शहर में मौसम का हाल और पढ़ें

02:26 PM, 09-Jan-2026

Land For Job Scam: लालू-राबड़ी के वकीलों ने ये क्या कह दिया? | Lalu Yadav | Rabri Devi | Tejashwi Yadav

Land For Job Scam: लालू-राबड़ी के वकीलों ने ये क्या कह दिया? | Lalu Yadav | Rabri Devi | Tejashwi Yadav और पढ़ें

02:11 PM, 09-Jan-2026

Bihar: जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू परिवार पर आरोप तय, फैसले के फैसले पर जानें NDA नेताओं ने क्या कहा?

जमीन के बदले नौकरी मामले में दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत द्वारा लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ आरोप तय किए जाने के बाद बिहार की राजनीति में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। और पढ़ें

02:08 PM, 09-Jan-2026

Land For Job Scam: बढ़ गई मुश्किलें! क्या पूरा लालू परिवार अब जाएगा जेल? क्या है नौकरी के बदले जमीन घोटाला?

Land For Job Scam: बढ़ गई मुश्किलें! क्या पूरा लालू परिवार अब जाएगा जेल? क्या है नौकरी के बदले जमीन घोटाला? और पढ़ें

01:11 PM, 09-Jan-2026

Land Bihar: आईडी बनाने की तारीख कल तक बढ़ी, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने किसानों को दी राहत

Bihar News: भूमि एवं राजस्व विभाग ने सभी किसानों से अनुरोध किया है कि वह निर्धारित तिथि के भीतर अपने पंचायत भवन में आयोजित शिविर में पहुंचकर फार्मर आईडी निबंधन जरूर कराएं, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी अड़चन के मिल सके। और पढ़ें

01:10 PM, 09-Jan-2026

Bihar News : पानी के साथ राख... ऐसा फव्वारा! पटना में कहां-कैसे हुई यह घटना, किसे हुआ नुकसान?

Patna News : पटना के पंडारक प्रखंड अंतर्गत चिंतामणचक पुल के पास अचानक कुछ ऐसा हुआ कि लोग दूर-दूर से इसका फोटो-वीडियो करने लगे। राख के साथ पानी का तेज फव्वारा लोगों के लिए कौतुहल का विषय बन गया। और पढ़ें

12:54 PM, 09-Jan-2026

Bihar News : 18 साल का नौजवान इतना वहशी! चार साल की बच्ची को भी नहीं बख्शा, दरिंदगी के बाद हत्या, सबूत मिले

Minor Girl Murder Case : वह जवानी की दहलीज पर पहुंचा और अब जेल के अंदर जा रहा है। महज 18 साल का नौजवान इतना वहशी हो सकता है, उसकी दरिंदगी के बारे में जानकर लोग यह सोचने को मजबूर हैं। चार साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या में गिरफ्तार हुआ है।  और पढ़ें

12:46 PM, 09-Jan-2026

Bihar News: स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर नजर रखेगी यह टीम; NHM कार्यक्रम की कमिटी में कौन-कौन अधिकारी?

स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों का मानना है कि इस कमेटी के गठन से एनएचएम के तहत संचालित योजनाओं की मॉनिटरिंग मजबूत होगी। साथ ही निर्णय लेने की प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक तेज और प्रभावी हो पाएगी। और पढ़ें

12:10 PM, 09-Jan-2026

Bihar News: सड़कों पर सन्नाटा, हवाओं में सिहरन… पश्चिम चंपारण में शीत लहर का प्रक्रोप

पश्चिम चंपारण में तेज ठंड और घने कोहरे ने आम लोगों की दिनचर्या को मुश्किल बना दिया है। कम दृश्यता के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ, वहीं सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी। लोग अलाव का सहारा लेते दिखे, जिससे प्रदूषण भी बढ़ा है और स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव महसूस किया जा रहा है। और पढ़ें

11:59 AM, 09-Jan-2026

Land For Job Scam: लालू परिवार पर बड़ा झटका, लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में आरोप तय | Tejashwi Rabri Tej Pratap

Land For Job Scam: लालू परिवार पर बड़ा झटका, लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में आरोप तय | Tejashwi Rabri Tej Pratap और पढ़ें

11:59 AM, 09-Jan-2026

Bihar News: छठीहार की खुशियां बदलीं खौफ में, भोजपुर में जश्न के बीच गूंजे फायर, 24 दबोचे गए

भोजपुर जिले में छठीहार समारोह के दौरान कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली गतिविधियों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शराब के नशे में हंगामा और फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने त्वरित छापेमारी की, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया गया। और पढ़ें

11:37 AM, 09-Jan-2026

Bihar Weather: आज बिहार के 25 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट, अगले 24 घंटे ऐसी ही रहेगी स्थिति; जानिए मौसम का हाल

Weather Forcaste: घने कोहरे के कारण मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा कि सुबह-शाम यात्रा करते समय सावधानी बरतें। वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करें। ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें। और पढ़ें

11:29 AM, 09-Jan-2026

Land for Job Scam Case: कोर्ट से लालू यादव के परिवार को बड़ा झटका, जमीन के बदले नौकरी मामले में आरोप तय

जमीन के बदले नौकरी से जुड़े कथित घोटाले में कोर्ट के इस फैसले से लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीबीआई की चार्जशीट में नामित 103 आरोपियों में से पांच की मृत्यु हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर- और पढ़ें

11:07 AM, 09-Jan-2026

Bihar News: हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन से गिरने पर युवक के दोनों पैर कटे

हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय हुए हादसे ने एक युवा की जिंदगी को हमेशा के लिए बदल दिया। घर लौटते वक्त संतुलन बिगड़ने से युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। और पढ़ें

09:03 AM, 09-Jan-2026

Bihar: मार्शल आर्ट खिलाड़ियों ने रायपुर में किया कमाल, कई पदक जीतकर किया बिहार का नाम रोशन

मुजफ्फरपुर की गुरु दिनेश मिश्रा मार्शल आर्ट अकादमी के खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित डी ए वी नेशनल स्पोर्ट्स 2025–26 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर अकादमी और बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर मान बढ़ाया। और पढ़ें

08:55 AM, 09-Jan-2026

Bihar News: ठंड के ट्रिपल अटैक से बढ़ी परेशानी, बर्फीली हवाओं और कोहरे से आमजन परेशान

मुजफ्फरपुर जिले में लगातार घटते तापमान और तेज पछुआ हवाओं के कारण आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और पूरे जिले में सुबह के समय कोहरा तथा बर्फीली हवाओं की वजह से शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। और पढ़ें

08:45 AM, 09-Jan-2026

Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में भीषण आग, चार एकड़ सदाबहार जंगल राख, वन्यजीवों में मची भगदड़

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर क्षेत्र में लगी आग ने घने वन क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवा और सूखे खर-पतवार के कारण आग तेजी से फैली, जिससे कई वन्यजीवों को सुरक्षित स्थान छोड़कर भागना पड़ा। और पढ़ें

08:09 AM, 09-Jan-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

त्रिपुरा के सुधारात्मक मॉडलों से सीख लेते हुए बिहार सरकार औद्योगिक नीति को अधिक आकर्षक बनाने और युवाओं के लिए रोजगार व कौशल विकास के नए अवसर सृजित करने की दिशा में आगे बढ़ने पर विचार कर रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें