फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:28 PM, 06-Jan-2026

Bihar News : राजस्व वसूली में सुस्ती पर विभाग सख्त, पटना समेत 14 जिलों के खनन अधिकारियों को मिला अल्टीमेटम

Bihar : खान एवं भूतत्व विभाग पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। पटना सहित 14 जिलों के खनिज विकास पदाधिकारियों और खनन निरीक्षकों से जवाब-तलब किया गया है, जिससे अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। और पढ़ें

10:25 PM, 06-Jan-2026

Bihar News: फरार दो आरोपियों का कोर्ट में आत्मसमर्पण, हथियार तस्करी सहित कई गंभीर मामलों में थे वांछित

Purnea News: पूर्णिया में फरार राहुल महतो और सचिन महतो ने एससी-एसटी न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। सब्जी मंडी विवाद से जुड़े गोलीकांड और हथियार तस्करी मामलों में वांछित आरोपियों पर पुलिस दबाव, इश्तिहार और कुर्की की कार्रवाई के बाद सरेंडर हुआ। और पढ़ें

10:17 PM, 06-Jan-2026

Bihar News: मधुबनी कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के सामने चली लाठियां, कई कार्यकर्ता घायल

Madhubani News: मधुबनी कांग्रेस कार्यालय में हार की समीक्षा बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हिंसक हो गया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की मौजूदगी में लाठियां चलीं, कई कार्यकर्ता घायल हुए। घटना ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह को उजागर किया। और पढ़ें

विज्ञापन
10:07 PM, 06-Jan-2026

Bihar Crime: रेस्टोरेंट विवाद से उपजा गोलीकांड, पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो को हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Bhojpur Crime: भोजपुर के नवादा में रेस्टोरेंट विवाद से जुड़े गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा किया। मुख्य आरोपी अनिकेत कुमार सिंह को हथियारों और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। फर्जी सिम और अवैध हथियार निर्माण से जुड़े तथ्य भी सामने आए। और पढ़ें

09:46 PM, 06-Jan-2026

Bihar News : पटना हाई कोर्ट को कल मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस संगम कुमार साहू लेंगे शपथ

Patna High Court : ओडिशा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस संगम कुमार साहू  पटना हाई कोर्ट के 47वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।  राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान उन्हें शपथ दिलाएंगे। और पढ़ें

विज्ञापन
09:45 PM, 06-Jan-2026

Bihar Crime: पांच हजार की रिश्वत लेते हुए राजस्व कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी विभाग की सड़क पर कार्रवाई

Vaishali News: वैशाली में निगरानी विभाग ने राजस्व कर्मचारी राजेश रोशन को दाखिल–खारिज के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सड़क पर गिरफ्तार किया। शिकायत सत्यापन के बाद की गई कार्रवाई में आरोपी को पूछताछ के बाद पटना ले जाया गया। और पढ़ें

08:59 PM, 06-Jan-2026

Bihar News: मुस्लिम युवक से शादी करने वाली युवती ने किया सरेंडर, कोर्ट में बयान के बाद VHP ने कराया शुद्धिकरण

Munger News: मुंगेर में मुस्लिम युवक से शादी के मामले में युवती ने सरेंडर कर कोर्ट में स्वेच्छा से लड़के के साथ जाने की बात कही। बयान के बाद उसे परिवार को सौंपा गया और विश्व हिंदू परिषद ने महावीर मंदिर में शुद्धिकरण की प्रक्रिया कराई। और पढ़ें

08:44 PM, 06-Jan-2026

Bihar News: समाहरणालय के पास दिनदहाड़े मोबाइल छिनैती, सतर्कता से आरोपी गिरफ्तार; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Siwan Crime: सीवान के समाहरणालय परिसर के पास दिनदहाड़े एक छात्रा से मोबाइल छिनैती की घटना हुई। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मी की मदद से आरोपी पकड़ा गया। उसके पास से दो मोबाइल बरामद हुए, पुलिस जांच जारी है। और पढ़ें

08:29 PM, 06-Jan-2026

BPSC पेपर लीक: आर्थिक अपराध इकाई ने आरोपी विपुल को पटना से पकड़ा, HTET-बीपीएससी TRE 3.0 से जुड़े अहम खुलासे

Patna News: बीपीएससी पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने संजीव मुखिया गिरोह के सदस्य विपुल कुमार उर्फ विपुल शर्मा को पटना से गिरफ्तार किया। पूछताछ में हरियाणा एसटीईटी और बीपीएससी टीआरई 3.0 परीक्षाओं से जुड़े अहम खुलासे हुए हैं। और पढ़ें

08:22 PM, 06-Jan-2026

Bihar : खगौल नगर परिषद का होगा अब नया भूगोल, वार्डों के परिसीमन का खाका हुआ तैयार; प्रारूप जल्द होगा जारी

Bihar : बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नगर परिषद खगौल का विस्तार किया जाएगा। इस विस्तार के बाद वार्डों की संख्या और उनकी सीमाओं में व्यापक रूप से बदलाव होंगे। आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों की व्यवस्था की जाएगी।  और पढ़ें

08:13 PM, 06-Jan-2026

Bihar: ईंट भट्ठा चिमनी विस्फोट से मैनेजर समेत पांच गंभीर रूप से झुलसे, पूजा-पाठ के बाद आग लगाने के दौरान हादसा

Vaishali News: वैशाली के बिदुपुर में पूजा-पाठ के बाद ईंट भट्ठा चालू करने के दौरान चिमनी में विस्फोट हो गया। हादसे में मैनेजर समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है, नुकसान करीब 50 लाख बताया गया है। और पढ़ें

07:52 PM, 06-Jan-2026

Bihar News: युवक-युवती के शव एक ही कपड़े से लिपटे मिलने से फैली सनसनी, प्रेम प्रसंग में हत्या या आत्महत्या?

Motihari News: सुगौली थाना क्षेत्र के बौधा सरेह में युवक–युवती के शव संदिग्ध हालात में मिले। दोनों का गला एक ही कपड़े से लिपटा था। प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। और पढ़ें

07:16 PM, 06-Jan-2026

Bihar News: हाजीपुर में बस से आए दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, STF और SNCB की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा

Hajipur News: हाजीपुर में STF नारकोटिक्स सेल और राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना की संयुक्त कार्रवाई में बस से मुजफ्फरपुर से आए दो हेरोइन तस्कर गिरफ्तार किए गए। तलाशी में हेरोइन जैसा पाउडर, नकद राशि और मोबाइल बरामद हुआ।
  और पढ़ें

06:57 PM, 06-Jan-2026

Bihar News: CM नीतीश कुमार पहुंचे पैतृक गांव, घर की रखवाली करने वाले दिवंगत सीताराम के श्राद्ध में हुए शामिल

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल्याण बीघा पहुंचकर अपने पैतृक घर की देखभाल करने वाले दिवंगत सीताराम के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी। एक सप्ताह में यह उनका दूसरा पैतृक गांव दौरा रहा। और पढ़ें

06:35 PM, 06-Jan-2026

Bihar News: सरफुद्दीनपुर बाजार में अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, दूसरे दिन भी जारी रही कार्रवाई

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सरफुद्दीनपुर बाजार में अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने दूसरे दिन भी बुलडोजर कार्रवाई की। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सरकारी जमीन से छज्जे और शेड हटाए गए। प्रशासन ने जल्द पूरे क्षेत्र को कब्जा मुक्त कराने की बात कही। और पढ़ें

06:22 PM, 06-Jan-2026

BPSC 70th CCE Interview: 70वीं सीसीई परीक्षा का साक्षात्कार 21 जनवरी से; बीपीएससी ने जारी किया पूरा कार्यक्रम

BPSC 70th CCE Interview Schedule: बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया है। साक्षात्कार का प्रथम चरण 21 जनवरी से 28 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
  और पढ़ें

06:17 PM, 06-Jan-2026

चोरी के शक में युवक से बर्बरता: प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल, हालत गंभीर; पुलिस पर थर्ड डिग्री देने का आरोप

Samastipur News: समस्तीपुर में ज्वेलरी चोरी के मामले में एक युवक ने दुकानदार और पुलिस पर थर्ड डिग्री व अमानवीय यातना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित की हालत नाजुक है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। और पढ़ें

05:58 PM, 06-Jan-2026

Bihar News: कोचिंग से लौट रही नौवीं कक्षा की छात्रा पर गोलीबारी, आरोपी सनकी आशिक गिरफ्तार; साथी फरार

Vaishali News: वैशाली में नौवीं कक्षा की छात्रा पर फायरिंग की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देशी कट्टा, कारतूस और अन्य सामान बरामद हुए हैं, जबकि दूसरा आरोपी फरार है और तलाश जारी है। और पढ़ें

04:47 PM, 06-Jan-2026

Bihar News: वैशाली की दलित बस्ती में लगी भीषण आग, आधा दर्जन से अधिक घर जले; करीब 20 लाख की संपत्ति का नुकसान

Vaishali News: वैशाली के प्रतापतांड गांव की दलित बस्ती में भीषण आग से आधा दर्जन से अधिक घर जल गए। तीन प्रखंडों से आई दमकल गाड़ियों ने दो घंटे में आग बुझाई। करीब 20 लाख का नुकसान हुआ, पीड़ित अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। और पढ़ें

04:30 PM, 06-Jan-2026

BSSC Bihar: बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष का इस्तीफा; नियुक्ति के तीन दिन बाद ही आलोक राज ने छोड़ी कुर्सी

Bihar News : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के अध्यक्ष आलोक राज ने इस्तीफा दे दिया है। आईपीएस के रूप में सेवा समाप्ति के तत्काल बाद सरकार ने उन्हें BSSC का अध्यक्ष बनाया था। पहले वह इसके प्रभार में थे। और पढ़ें

04:27 PM, 06-Jan-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर जंक्शन के पास ओएचई तार टूटा, कई ट्रेनें प्रभावित, जहां-तहां खड़ी गाड़ियां; मरम्मत कार्य जारी

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जंक्शन के पास ओएचई तार टूटने से रक्सौल, नरकटियागंज और सीतामढ़ी रूट की ट्रेनें करीब ढाई घंटे प्रभावित रहीं। मालगाड़ी चालक की सूचना पर परिचालन रोका गया, विद्युत शाखा ने मरम्मत कार्य शुरू किया। और पढ़ें

04:21 PM, 06-Jan-2026

Bihar: बिहार में अकेले मनरेगा आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस, मंगल पांडेय बोले- बचा-खुचा विपक्ष भी हुआ बेदम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान ने हाल में ही कहा था कि राजद के साथ गठबंधन का कोई लाभ नहीं है। अब इस बयान का असर दिख रहा है। कांग्रेस बिहार में 'एकला चलो' की राह पर है। मनरेगा आंदोलन में कांग्रेस अकेले दम पर पूरे राज्य में उतरने की तैयारी कर रही है।  और पढ़ें

04:12 PM, 06-Jan-2026

Bihar News: समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर तेल टैंकर का एक्सल टूटने से पलटी वैगन, रोसड़ा घाट स्टेशन पर मचा हड़कंप

Darbhanga News: समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के रोसड़ा घाट स्टेशन पर तेल टैंकर का चक्का बदलते समय एक्सल टूटने से वैगन पलट गई। 64 हजार लीटर डीजल लोड होने के बावजूद बड़ा हादसा टल गया, रेल परिचालन वैकल्पिक लाइन से जारी रहा।
  और पढ़ें

03:22 PM, 06-Jan-2026

Patna: Sharjil Imam, Umar Khalid की Supreme Court ने याचिका की खारिज, Shahnawaz Hussain क्या बोले?

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा शरजिल इमाम और उमर खालिद की याचिका खारिज करने को लेकर देखिए क्या कहा। और पढ़ें

03:19 PM, 06-Jan-2026

Accident Today: नालंदा में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत, खाद लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने कुचला

Patna News: नालंदा के रहुई क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल 73 वर्षीय किसान कृष्ण देव प्रसाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। खाद लेने जा रहे बुजुर्ग के निधन से गांव शोक में डूब गया। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

03:11 PM, 06-Jan-2026

JNU में हुए नारेबाजी को लेकर JDU नेता केसी त्यागी ने दी नसीहत, देखिए क्या बोले?

जनता दल यूनाइटेड के नेता केसी त्यागी ने हाल में ही दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई नारेबाजी को लेकर देखिए क्या कहा। और पढ़ें

03:07 PM, 06-Jan-2026

Patna: JJD प्रमुख Tej Pratap Yadav का Rahul Gandhi पर बयान, खूब हो रहा वायरल, क्या बोले?

JJD नेता तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना पार्टी की सांसद और उनकी बहन प्रियंका गांधी से की।  और पढ़ें

02:52 PM, 06-Jan-2026

Bihar News: मां बनी युवती की मौत से मचा हड़कंप, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, सड़क पर उतरे परिजन

West Champaran News: नरकटियागंज के निजी अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद 22 वर्षीय नवप्रसूता प्रियंका देवी की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। और पढ़ें

02:47 PM, 06-Jan-2026

Bihar: डीआईजी ने थानाध्यक्ष व अनुसंधानक को किया निलंबित, जांच में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई; जानें मामला

दरभंगा में भवन निर्माण सामग्री लूट कांड की जांच में गंभीर लापरवाही सामने आने पर पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। मिथिला रेंज की डीआईजी और दरभंगा एसएसपी ने फेकला थाना के थानाध्यक्ष और बहादुरपुर थाना के इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। और पढ़ें

02:22 PM, 06-Jan-2026

Bihar: सोए हुए मजदूर को उठाया, विरोध करने पर आरोपी ने मारी गोली; पांच दिन पहले दी थी जान से मारने की धमकी

सहरसा जिले के बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक मजदूर को जबरन अगवा करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसे गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक का निजी क्लीनिक में ऑपरेशन कर गोली निकाली गई है। और पढ़ें

02:21 PM, 06-Jan-2026

BPSC Teacher: इस साल कितने युवा बनेंगे बीपीएससी शिक्षक? TRE 4 की राह मुश्किल, तैयारी जान लें अभी

BPSC TRE : बिहार लोक सेवा आयोग अब नए साल में नौकरियां लेकर तो आ रहा है, लेकिन युवाओं को शिक्षक की नौकरी के लिए पहले के मुकाबले कुछ ज्यादा बेहतर तैयारी करनी होगी। क्या है बीपीएससी और शिक्षा विभाग की तैयारी? और पढ़ें

02:12 PM, 06-Jan-2026

Patna: BJP सांसद Giriraj Singh ने JNU में हुए नारेबाजी को लेकर कही कड़ी बात, क्या बोले?

भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने हाल में दिल्ली की जेएनयू यूनिवर्सिटी में हुई नारेबाजी को लेकर आपत्ती जताई। और पढ़ें

02:12 PM, 06-Jan-2026

Bihar News: सिटी पार्क में रील बना रही युवती से छेड़खानी, डायल 112 ने बचाया, एक आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के सिटी पार्क में रील बना रही युवती से मनचलों द्वारा सरेआम छेड़खानी और पीछा करने का मामला सामने आया। युवती ने डायल 112 पर कॉल कर मदद मांगी, जिसके बाद पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य फरार हो गए। और पढ़ें

02:12 PM, 06-Jan-2026

Patna: सरकार के कैबिनेट मंत्री Dilip Jaiswal ने SIR को लेकर Congress पर साधा निशाना, क्या बोले?

बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री दिलीप जायसवाल ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। और पढ़ें

02:04 PM, 06-Jan-2026

Lalu Yadav : लालू यादव के हर मकान पर विवाद क्यों? तब बिहार के सबसे आलीशान 'हाउस' का मालिक नहीं आया था सामने

Bihar News : लालू प्रसाद यादव क्या गोपालगंज जाकर पूर्वजों के मकान में रहेंगे? या, महुआबाग ही ठिकाना होगा? कौटिल्यनगर का क्या होगा? समझिए हर पहलू, क्योंकि जब सीएम थे तो बिहार का सबसे आलीशान 'व्हाइट हाउस' बेनामी रह गया था। और पढ़ें

12:58 PM, 06-Jan-2026

Bihar News: पश्चिम चंपारण में ठंड और कोहरे का कहर, जनजीवन ठप; बढ़ा प्रदूषण और स्वास्थ्य का खतरा

पश्चिम चंपारण में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तापमान में गिरावट, तेज सर्द हवाओं और कम दृश्यता के कारण यातायात, स्वास्थ्य और दैनिक गतिविधियों पर व्यापक असर पड़ा है। और पढ़ें

12:40 PM, 06-Jan-2026

Bihar News: नाले से आ रहा पीने का पानी, लोगों की सेहत पर मंडरा रहा खतरा; निगम की लापरवाही पड़ सकती है भारी

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बदहाल जलापूर्ति व्यवस्था के कारण लोग नाले के भीतर से गुजर रही पाइपलाइन का पानी पीने को मजबूर हैं। चार दशक पुरानी लाइनों, लगातार लीकेज और अस्थायी मरम्मत ने स्मार्ट सिटी के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। और पढ़ें

12:27 PM, 06-Jan-2026

Bihar: अस्पताल के साये में दम तोड़ती मासूमियत, कुत्तों के बीच पड़ा मिला नवजात का शव; व्यवस्था पर गंभीर सवाल

वैशाली जिले के हाजीपुर में सदर अस्पताल गेट के पास कचरे के ढेर से नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुत्तों द्वारा शव नोचे जाने की घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया, वहीं पुलिस की देरी और प्रशासनिक उदासीनता पर गंभीर सवाल उठे हैं। और पढ़ें

11:58 AM, 06-Jan-2026

Bihar News: दान की जमीन को रजिस्ट्री नहीं करवाने पर दाता ने स्कूल में लगाया ताला, चौथे दिन भी जारी रहा विरोध

वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटौलिया की जमीन रजिस्ट्री के मुद्दे पर ग्रामीणों का विरोध चौथे दिन भी जारी रहा। प्रशासनिक उदासीनता के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विद्यालय में तालाबंदी कर जिला प्रशासन का पुतला दहन किया। और पढ़ें

11:07 AM, 06-Jan-2026

Bihar Weather: सावधान! बिहार में 4.6 डिग्री तक पहुंचा पारा, तीन दिनों में और बढ़ेगी ठंड; इन जिलों में अलर्ट

Weather Alert: डॉक्टरों का कहना है कि बढ़ते ठंड को लेकर हर हाल में सावधानी बरतें। भूखे पेट बाहर नहीं निकलें। पूरी तरह से गर्म कपड़े पहन कर ही घर से बाहर निकलें। दिल के मरीजों को हमेशा अपने साथ दवाओं की एक खास किट रखनी चाहिए, जो हार्ट अटैक की स्थिति में जान बचाने वाली हो सकती है।  और पढ़ें

10:04 AM, 06-Jan-2026

Bihar News: सहरसा में रेलवे ओवरब्रिज का काम तेज, डीएम ने औचक निरीक्षण और अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

सहरसा में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने औचक निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता का जायजा लिया और अतिक्रमण हटाने के लिए मंगलवार से अभियान चलाने के निर्देश दिए। और पढ़ें

08:49 AM, 06-Jan-2026

Bihar News: घर से निकला मासूम वापस नहीं लौटा, नदी में मिला आठ वर्षीय किशोर का शव; गांव में पसरा मातम

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर सुखानंद गांव से लापता आठ वर्षीय किशोर का शव एक दिन बाद घर के पास स्थित नदी से बरामद किया गया। घटना से गांव में मातम पसरा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

08:39 AM, 06-Jan-2026

Bihar News: यहां गंगा घाट पर दर्दनाक हादसा, स्नान के दौरान महिला की जान गई; क्या फिसलन बन रही हादसों की वजह?

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवानागर गंगा घाट पर स्नान के दौरान एक महिला की डूबने से मौत हो गई। मृतका अपनी मां और सास के साथ गंगा स्नान करने आई थी, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें

07:49 AM, 06-Jan-2026

Bihar News: समग्र शिक्षा राशि के उपयोग में लापरवाही, 192 विद्यालयों से जवाब-तलब; क्यों बनी यह स्थिति?

पश्चिम चंपारण जिले में समग्र शिक्षा योजना की राशि के उपयोग में भारी लापरवाही सामने आई है। शैक्षणिक सत्र 2025–26 में 192 विद्यालय अब तक 50 प्रतिशत भी राशि खर्च नहीं कर सके, जिस पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। और पढ़ें

07:15 AM, 06-Jan-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

प्रवर्तन निदेशालय ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में एनएचएआई के पूर्व उप महाप्रबंधक प्रभांशु शेखर की करीब 2.85 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां जब्त की हैं। इसमें बिहार और दिल्ली के फ्लैट, जमीन, नकदी, सोना-चांदी और बीमा निवेश शामिल हैं। ईडी के अनुसार ये संपत्तियां वैध आय से मेल नहीं खाती।

और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें