फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:25 PM, 31-Dec-2025

Bihar News : इस बार मुठभेड़ में 50 हजार इनामी नक्सली ढेर, ऑपरेशन लंगड़ा के बीच STF से एनकाउंटर में मौत

Bihar Police : लगातार अपराधियों को पैर में गोली मारकर हाफ एनकाउंटर करने वाली पुलिस ने अब 50 हजार के इनामी नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया है। दोनों तरफ की यह फायरिंग बेगूसराय में हुई। और पढ़ें

10:39 PM, 31-Dec-2025

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार और 25 मंत्रियों में कौन-कितना अमीर? नए साल के पहले घोषित संपत्ति देखें

Asset Declaration: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके 25 मंत्रियों की ओर से संपत्ति की घोषणा कर दी गई है। नीतीश के बेटे के पास न एक रुपया है और न कोई सामान। देखें हरेक का विवरण। और पढ़ें

10:05 PM, 31-Dec-2025

Bihar News: पूर्णिया में पांच माह की गर्भवती महिला की हत्या, बांस की झाड़ियों में छिपाया शव; ससुराल पक्ष फरार

Bihar: अकबरपुर के झमरा में पांच माह की गर्भवती मंजू कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव को बांस की झाड़ियों में छिपाकर पति और ससुराल वाले फरार हो गए। एक साल पहले हुई शादी के बाद पति की धोखाधड़ी भी सामने आई थी। और पढ़ें

विज्ञापन
09:48 PM, 31-Dec-2025

Bihar: दरभंगा को जल्द मिलेगी औद्योगिक सौगात, अशोक पेपर मिल की 400 एकड़ जमीन पर लगेगा बड़ा उद्योग; संजय सरावगी

Bihar: दरभंगा में 33वें पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शीघ्र अशोक पेपर मिल की 400 एकड़ भूमि पर बड़े उद्योग की घोषणा करेंगे। और पढ़ें

09:41 PM, 31-Dec-2025

Bihar: इंडो-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, एसएसबी ने दबोचा आरोपी; 9.98 लाख नेपाली मुद्रा भी जब्त

Bihar: इंडो–नेपाल सीमा के जानकीनगर बॉर्डर पर एसएसबी की 48वीं वाहिनी ने 9.98 लाख नेपाली मुद्रा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर भारत में प्रवेश कर रहा था। आरोपी को जयनगर कस्टम के हवाले कर दिया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:20 PM, 31-Dec-2025

Bihar News: पूर्णिया में भाजपा जिलाध्यक्ष से ठगी, बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर दो खातों से उड़ाए 85 हजार

Bihar News: पूर्णिया भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह से बिजली मीटर अपडेट करने के नाम पर ₹85,000 की ठगी हुई। मोबाइल नंबर 8102959597 से आए कॉल पर ₹100 जमा करते ही दो खातों से पैसे कट गए। पुलिस साहिल साव नामक आरोपी की तलाश कर रही है। और पढ़ें

09:02 PM, 31-Dec-2025

Jharkhand: आर्थिक तंगी से परेशान दंपती ने दो वर्षीय मासूम संग की आत्महत्या, बिहार के थे रहने वाले

Jharkhand: मृतका के पिता ने मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी, दामाद और बच्चे की हत्या की गई है। उनका आरोप है कि परिवार ने मकान मालिक से करीब दो लाख रुपये का कर्ज लिया था और पैसे के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। और पढ़ें

08:52 PM, 31-Dec-2025

Bihar: खगड़िया पुलिस का नशा तस्करों पर एक्शन, होटल से 13 लाख का गांजा जब्त; कार से सप्लाई हो रही स्मैक पकड़ी

Bihar: खगड़िया में नववर्ष पर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विशेष अभियान में 27 किलो गांजा व 200 ग्राम स्मैक बरामद कर चार तस्करों को लग्जरी कार समेत गिरफ्तार किया गया। और पढ़ें

08:40 PM, 31-Dec-2025

Bihar News: 2026 में भ्रष्ट अफसरों पर और कसेगा शिकंजा, निगरानी ब्यूरो का बड़ा एलान; क्या है तैयारी?

Bihar: डीजी ने कहा कि निगरानी ब्यूरो में लोक सेवकों के खिलाफ चल रहे जांच के मामलों के निपटारे की गति भी काफी बढ़ी है। 2020 में 17 नए मामले दर्ज हुए और 23 का निपटारा हुआ। 2021 में 13 नए मामले दर्ज हुए और 62 का निपटारा किया गया। और पढ़ें

07:59 PM, 31-Dec-2025

Patna News: 200 किलोमीटर की दंड यात्रा पर निकला 'नीतीश का हनुमान'! कौन है यह शख्स?

Bihar News : वर्ष 2025 के अंतिम दिन, पूरे 200 किलोमीटर की दंड यात्रा पूरी की इस शख्स ने। मन्नत थी कि नीतीश कुमार फिर सीएम बनें। पूरी हुई तो यह यात्रा खगड़िया से शुरू कर पंडारक पहुंचे। और पढ़ें

07:47 PM, 31-Dec-2025

Bihar: CM नीतीश ने किया LJPN सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भवन निर्माण का निरीक्षण, हड्डी रोग मरीजों को मिलेगा इलाज

Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। 400 बेड वाले हड्डी रोग अस्पताल का कार्य मार्च 2026 तक पूरा करने का निर्देश दिया। और पढ़ें

07:46 PM, 31-Dec-2025

Bihar: नीतीश कुमार के CM बनने की मन्नत, खगड़िया से पटना तक 200 KM की दंड यात्रा जारी; 15वें दिन पंडारक पहुंचे

Bihar: खगड़िया के बहादुरपुर निवासी मुकेश कुमार नीतीश कुमार के दसवीं बार मुख्यमंत्री बनने की मन्नत पूरी होने पर दंड यात्रा पर निकले हैं। 16 दिसंबर से शुरू उनकी यात्रा पंडारक पहुंच चुकी है और पटना महावीर मंदिर तक जाएगी। और पढ़ें

07:13 PM, 31-Dec-2025

Bihar News: सिविल सर्जन के निर्देश भी बेअसर, समस्तीपुर सदर अस्पताल में मनमानी जारी; जानें क्या है मामला?

Bihar: समस्तीपुर सदर अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी से नदारद चार डॉक्टरों ने एक माह बाद भी स्पष्टीकरण नहीं दिया। रोस्टर उल्लंघन जारी है। डॉ. संतोष झा अन्य डॉक्टरों की जगह ड्यूटी करते मिले, मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। और पढ़ें

06:45 PM, 31-Dec-2025

Bihar News: छत्तीसगढ़ में 9वीं फेडरेशन कप वुशू चैंपियनशिप 2025 में बिहार का दबदबा, 12 पदक जीतकर बढ़ाया मान

Bihar News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आयोजित 9वीं फेडरेशन कप वुशू चैंपियनशिप 2025 में बिहार टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 12 पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया। और पढ़ें

06:40 PM, 31-Dec-2025

Bihar News: ट्रेन की चपेट में आकर पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर; परिजन चंदा मांग कर अंतिम संस्कार करवाया

Patna News: दंपती रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। अचानक ट्रेन आ गई। देखते ही देखते महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घायल पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।  और पढ़ें

06:34 PM, 31-Dec-2025

Bihar News: सीवान में नीलगाय मारने के दौरान गोली चलने से चार वर्षीय मासूम को लगी, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Siwan: सीवान के सिसवन थाना क्षेत्र के मनार गांव में नीलगाय मारने के दौरान चली गोली से चार वर्षीय स्वीकृत यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पांच अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। और पढ़ें

06:20 PM, 31-Dec-2025

Bihar Crime: वैशाली में वाहन जांच के दौरान 1.2 किलो चांदी व जेवरात के साथ दो युवक गिरफ्तार, जांच जारी

Bihar News: वैशाली के रहने वाले दो युवकों को पटना में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पास से भारी मात्रा में चांदी और सोने की जेवरात मिले हैं।  और पढ़ें

06:09 PM, 31-Dec-2025

Bihar News: पटना में युवक की हत्या, खरीदने के लिए जमीन देखने गया था, अपराधियों ने मारी गोली; विरोध में बवाल

Patna News: परिजनों ने बताया कि गोरेलाल जमीन देखने के लिए गया था। अचानक एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर लगे। इसमें उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है।  और पढ़ें

06:05 PM, 31-Dec-2025

Bihar News: दरभंगा में 12वीं की लापता छात्रा का शव बागमती नदी से बरामद, पांच दिन से थी गायब

Bihar News: दरभंगा में 26 दिसंबर से लापता 12वीं की छात्रा राजनंदनी कुमारी का शव पांच दिन बाद बागमती नदी से बरामद हुआ। पढ़ाई को लेकर मां की डांट के बाद वह घर से निकली थी। पुलिस जांच में जुटी है। और पढ़ें

06:04 PM, 31-Dec-2025

Bihar News: पटना में ईंट-पत्थर से कूच कर युवक को मार डाला, एफएसएल की मदद से जांच में जुटी पुलिस

Patna News: पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बरामद बाइक के जरिए मृतक की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। और पढ़ें

05:48 PM, 31-Dec-2025

Bihar: मुजफ्फरपुर में खेत के पास मिला 18 फीट लंबा अजगर, इलाके में मचा हड़कंप; वन विभाग रेस्क्यू में जुटा

Bihar News: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के हिम्मत पट्टी गांव में खेत के पास विशालकाय अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए रवाना हुई। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। और पढ़ें

05:41 PM, 31-Dec-2025

पूर्णिया साइबर पुलिस का अलर्ट: हैप्पी न्यू ईयर संदेश के पीछे छिपा हो सकता है ठगी का जाल, रहें सावधान!

Bihar News: पूर्णिया साइबर डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर ने नए साल पर अलर्ट जारी किया है। ठग 'हैप्पी न्यू ईयर' संदेशों के साथ खतरनाक APK फाइलें और लिंक भेजकर फोन हैक कर सकते हैं। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और सतर्क रहकर साइबर ठगी से बचें। और पढ़ें

05:29 PM, 31-Dec-2025

Bihar News: आज रात 12 बजे सीवान में होगा नववर्ष 2026 का स्वागत, तैयारी पूरी; गिफ्ट की दुकानों में बढ़ी रौनक

 Bihar: सीवान में आज रात 12 बजे नववर्ष 2026 का स्वागत होगा। होटल, पिकनिक स्पॉट और बाजार सजधजकर तैयार हैं। ऐसे मौके पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहेगा।  और पढ़ें

05:26 PM, 31-Dec-2025

Year Ender 2025: दो दशकों का इंतजार पूरा, मगर कुछ दूर ही चली पटना मेट्रो; नए साल के पहले महीने से असल फायदा

Patna Metro News: दिसंबर 2025 के अंत तक भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक मेट्रो सेवा शुरू होने की उम्मीद थी। 92 फीसदी काम पूरा भी हो चुका है। लेकिन, अब तक खरमास बाद यह सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इससे कंकड़बाग के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। और पढ़ें

04:07 PM, 31-Dec-2025

Bihar News: इंकलाबी नौजवान सभा की संयोजन समिति की बैठक संपन्न, नए पदाधिकारी चुने गए

Bihar News: सीवान में इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में नए पदाधिकारी चुने गए। नेताओं ने निजीकरण और ट्रेन रद्द होने का विरोध किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों की जांच और 9 जनवरी को फर्जी मुकदमों के खिलाफ आंदोलन का निर्णय लिया गया। और पढ़ें

03:44 PM, 31-Dec-2025

Bihar Accident: नालंदा में सड़क हादसे में चाचा भतीजे की मौत, ट्रेलर ने कुचला; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Bihar News: मॉडल अस्पताल में थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। जब एक पुलिसकर्मी के द्वारा यह बताया गया कि गाड़ी घटना के बाद फरार हो चुकी है। हालांकि कुछ समय बाद ही मामला साफ हो गया कि गाड़ी को पकड़ लिया गया है।  और पढ़ें

03:29 PM, 31-Dec-2025

Bihar News: सप्ताह भर पूर्व केस के सिलसिले में जा रहा था हिलसा कोर्ट, सड़क हादसे में घायल युवक की पटना में मौत

Bihar News: घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया। जिसे आसपास के लोगों ने गाड़ी को पकड़ पुलिस को सुपुर्द कर दिया था। सुजीत चार भाइयों में सबसे छोटा था और वह ग्रेजुएशन में पढ़ाई कर रहा था। और पढ़ें

03:13 PM, 31-Dec-2025

Bihar: मुजफ्फरपुर में मोबाइल मैकेनिक की हत्या, घर लौटने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने दागी गोली; सनसनी

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में मोबाइल मैकेनिक अर्जुन कुमार की घर लौटते समय अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक को सीने में गोली लगी।  और पढ़ें

03:03 PM, 31-Dec-2025

Bihar: शराब माफियाओं का आतंक, अवैध शराब पर कार्रवाई को पहुंची LTF टीम पर हमला, पुलिस वाहन तोड़ा

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर मथुरापुर गांव में अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई के लिए पहुंची लिकर टास्क फोर्स की टीम पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया। और पढ़ें

03:03 PM, 31-Dec-2025

Bihar News: तेज रफ्तार बना कहर, सड़क दुर्घटना में युवक की हुई दर्दनाक मौत; होटल में करता था काम

Bihar: घटना को लेकर मंटू कुमार के बड़े भाई उमेश कुमार ने बताया कि मंटू एक होटल में काम करता था। आज सुबह सब कोई सो ही रहे थे। उसी दौरान बाइक लेकर बिना घर में बताए निकल गया था। और पढ़ें

02:54 PM, 31-Dec-2025

Bihar News: अपराधियों पर लगाम कसने में जुटी भोजपुर पुलिस, नव वर्ष को लेकर विशेष निगरानी; कटे कइयों के चालान

Bihar: थानाध्यक्ष नरोतम चंद्र ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के वाहन जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
  और पढ़ें

02:48 PM, 31-Dec-2025

Murder Case : 53 घंटे बाद पहुंची FSL टीम, फिल्म अभिनेत्री की हत्या में भी कुछ ऐसा ही देखा था भागलपुर ने

Murder Case : “दो नावों पर सवार थी मेरी जिंदगी, हमने अपनी नौका डुबोकर उसकी राह आसान कर दी।” व्हाट्सएप्प के इसी स्टेटस को देखकर पिछले साल की घटना में पुलिस ने FSL के दावे को गलत साबित किया था। आज वही टीम घटनास्थल पर आने में 53 घंटे लगा दिए। और पढ़ें

02:45 PM, 31-Dec-2025

Bihar News: ‘लापता सांसद’ के पोस्टरों से गरमाई जमुई की राजनीति, एबीवीपी ने अरुण भारती पर साधा निशाना

जमुई लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण भारती के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नगर मंत्री अभिनय दुबे के नेतृत्व में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख स्थानों पर ‘लापता सांसद’ के पोस्टर लगाए और सांसद पर जमुई की अनदेखी करने का आरोप लगाया। और पढ़ें

02:30 PM, 31-Dec-2025

Year Ender 2025: राहुल गांधी की 1300 KM यात्रा, 10 माह का समय बेकार; तेजस्वी यादव का सपना बिहार चुनाव में टूटा

Bihar Result : वर्ष 2025 परिणाम का रहा। बिहार के मामले में तो। इसने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से लेकर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तक को परिणाम की वास्तविकता से परिचित कराया। 2025 में बिहार की राजनीति ने क्या-क्या देखा? और पढ़ें

01:28 PM, 31-Dec-2025

Year Ender 2025: 15 साल बाद 2025 में क्या हुआ कि 2026 में राहें जुदा होने का खतरा! राजद-कांग्रेस में आगे क्या?

Mahagathbandhan News: बिहार में महागठबंधन की भविष्य पर सवाल उठने लगा है। गठबंधन के प्रमुख दल राजद और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। बात इतनी बढ़ गई कि अब इनके ही नेता अकेले चलने की बात कह रहे हैं। अब तक ऐसा क्या हुआ और नए साल 2026 में क्या दोनों दल साथ रहेंगे? आइए जानते हैं पूरी बात... और पढ़ें

01:19 PM, 31-Dec-2025

Bihar News: नवीन किशोर सिन्हा की पुण्यतिथि पर नितिन नवीन बोले- पिता के नक्शे कदम पर चलने की कोशिश कर रहा हूं

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पटना पश्चिम के पूर्व विधायक स्व. नवीन किशोर सिन्हा की पुण्यतिथि पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि वे अपने पिता के पदचिन्हों पर चलने की कोशिश कर रहे हैं। और पढ़ें

12:47 PM, 31-Dec-2025

BSEB: बीएसईबी पांचवीं सक्षमता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, आज से करें आवेदन; फोटो अपलोड में न करें ये गलती

BSEB Fifth Sakshamta Exam Notification 2025: बिहार सक्षमता परीक्षा, पंचम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर से शुरू होगी, जिसे इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक पूरा कर सकेंगे।  और पढ़ें

12:15 PM, 31-Dec-2025

Bihar: ठंड से बचाव बना काल! एक ही कमरे में नानी-नाती-नातिन की दम घुटने से मौत, मचा कोहराम

बिहार के गया जी जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के एकता गांव में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में दम घुटने से नानी और उसके दो मासूम नाती-नातिन की मौत हो गई। और पढ़ें

11:21 AM, 31-Dec-2025

Bihar Weather: साल के आखिरी दिन पांच डिग्री तक पहुंचा पारा, 25 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट; जानिए मौसम का हाल

Bihar Aaj ka Mausam: बिहारवासियों को ठंड से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। पटना समेत कई जिलों में शीत दिवस जैसी स्थिति है। पटना में सर्द हवा हाड़ कंपा रही है। तीन जनवरी तक ऐसी ही स्थिति रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।  और पढ़ें

10:49 AM, 31-Dec-2025

Bihar: बिहार की शिक्षा को नई दिशा! सुनील कुमार को मिला बेस्ट एजुकेशन मिनिस्टर अवार्ड

भोरे विधानसभा के विधायक और बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को शिक्षा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और सुधारों के लिए "बेस्ट एजुकेशन मिनिस्टर" अवार्ड से सम्मानित किया गया। और पढ़ें

10:14 AM, 31-Dec-2025

Bihar News: मुजफ्फरपुर में ठंड का कहर, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के करीब

मुजफ्फरपुर जिले में लगातार पड़ रही ठंड ने आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित किया है। पहाड़ी क्षेत्रों की बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। और पढ़ें

09:55 AM, 31-Dec-2025

Bihar News: गया रेल थाने में सोना लूट घोटाला! थानेदार और चार सिपाही निलंबित, पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज

गया रेल थाना में हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस में हुई एक करोड़ रुपये से अधिक की सोना लूट मामले में चौकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जांच में पता चला कि थानेदार राजेश कुमार सिंह और चार सिपाही खुद इस लूट में शामिल थे। और पढ़ें

08:54 AM, 31-Dec-2025

Bihar News : तालिबानी सजा का खौफनाक मंजर! बाइक चोरी के शक में नाबालिग को भीड़ ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

वैशाली जिले के हाजीपुर सदर अस्पताल परिसर में बाइक चोरी के आरोप में एक नाबालिग को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। ‘चोर-चोर’ का शोर होते ही सैकड़ों लोग मौके पर जुट गए और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। और पढ़ें

07:48 AM, 31-Dec-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 31 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

जसीडीह–झाझा रेलखंड पर टेलवा ब्रिज के पास मालगाड़ी हादसे के 69 घंटे बाद डाउन लाइन में रेल परिचालन आंशिक रूप से बहाल हो गया। ट्रायल के तौर पर एक मालगाड़ी धनबाद के लिए रवाना की गई और जमुई स्टेशन से मौर्य एक्सप्रेस पहली यात्री ट्रेन के रूप में सुरक्षित गुजरी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें