फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:55 PM, 29-Dec-2025

Bihar: पूर्णिया में भाई से झगड़े के बाद 18 वर्षीय लड़की ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक; हायर सेंटर रेफर

Bihar: पूर्णिया के रानीगंज थाना क्षेत्र में छोटे भाई से विवाद के बाद 18 वर्षीय शिवानी कुमारी ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना के बाद परिजनों ने समय रहते उसे बचाया लिया।  और पढ़ें

10:50 PM, 29-Dec-2025

Bihar News: हाड़ कंपाने वाली ठंड में भी जदयू दफ्तर पहुंच गए सीएम नीतीश कुमार, नेताओं-कार्यकर्ताओं से की बातचीत

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जदयू नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के काम की तारीफ की। उनसे उनका हालचाल पूछा। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं को दिशा-निर्देश देकर वापस सीएम हाउस लौट गए।  और पढ़ें

09:58 PM, 29-Dec-2025

Bihar: शरीफ के घर में जमीन के अंदर अष्टधातु मूर्तियां, ऊपर बन रहा था चबूतरा; जांच के बाद खुदाई में क्या मिला?

Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। एसआईटी की छापेमारी में फरार आरोपी शरीफ के घर से राम-सीता की अष्टधातु मूर्तियां बरामद हुईं।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:37 PM, 29-Dec-2025

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में आपसी विवाद में हिंसक झड़प, युवक की आंख फोड़ी; चार लोग हुए घायल

Bihar: मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र के धनौर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पट्टीदारों में मारपीट हुई। घटना में चार लोग घायल हुए, एक युवक की आंख गंभीर रूप से जख्मी हुई।  और पढ़ें

09:28 PM, 29-Dec-2025

Bihar Politics: 'लालू यादव की जगह बंगला नहीं बेउर जेल होनी चाहिए', भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का हमला

Bihar Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का दरभंगा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत। उन्होंने कहा कि लालू यादव का स्थान बंगले में नहीं, बल्कि बेउर जेल में होना चाहिए।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:50 PM, 29-Dec-2025

Bihar News: मकान में लगी भीषण आग में महिला की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

Bettiah News: पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया शहर के जनता सिनेमा चौक पर सोमवार की देर शाम मातम में बदल गया, जब एक पल में खुशियों से भरा घर आग की लपटों में घिर गया। जितेन्द्र प्रसाद के दोमंजिला मकान में अचानक लग गई। और पढ़ें

08:39 PM, 29-Dec-2025

Bihar: पटना में चलती स्कॉर्पियो अचानक बनी आग का गोला, चालक ने बचाई अपनी जान; यातायात हुआ प्रभावित

Bihar: पटना के रामकृष्ण नगर में चलती स्कॉर्पियो अचानक आग का गोला बन गई। चालक ने समय रहते गाड़ी सड़क किनारे रोकी और सुरक्षित बाहर निकला। डीजल रिसाव या इंजन से चिंगारी के कारण गाड़ी पूरी तरह जल गई।  और पढ़ें

08:06 PM, 29-Dec-2025

Bihar: वैशाली में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, छत ढलाई करते समय हुआ दर्दनाक हादसा

Bihar News: वैशाली के सोनपुर गोला में छत ढलाई के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 40 वर्षीय मजदूर मिलन राय गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें

07:45 PM, 29-Dec-2025

Bihar News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा को लेकर मंत्री लखेन्द्र रौशन का बयान, कहा- मोदी सरकार सतर्क है

 Bihar: वैशाली के बेलसर में मंत्री लखेन्द्र रौशन का नागरिक अभिनंदन किया गया। उन्होंने अपने वायरल बयान का बचाव किया और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा पर चिंता जताई है।  और पढ़ें

07:18 PM, 29-Dec-2025

Bihar: आचार्य किशोर कुणाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, सात लोग श्रवण कुमार पुरस्कार से हुए सम्मानित

Bihar: पटना के ज्ञान भवन में आचार्य किशोर कुणाल की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनके मानव सेवा कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर सात लोगों को श्रवण कुमार पुरस्कार से सम्मानित किया गया। और पढ़ें

07:04 PM, 29-Dec-2025

Bihar: पटना के बाद गया, मोतिहारी, दरभंगा और पूर्णिया में एटीएस कार्यालय; प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया

Bihar: बिहार में आतंकवाद से निपटने के लिए एटीएस के चार नए क्षेत्रीय कार्यालय गया, मोतिहारी, दरभंगा और पूर्णिया में खोले जाएंगे। इससे निगरानी, खुफिया तंत्र और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। और पढ़ें

06:39 PM, 29-Dec-2025

Bihar: सीवान में क्लासरूम बना अखाड़ा, छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल; रहम की गुहार लगाता रहा बच्चा

Bihar: सीवान के बीडीएस पब्लिक स्कूल में क्लासरूम के अंदर 9वीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। घटना को एक सप्ताह बीतने के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की। और पढ़ें

06:30 PM, 29-Dec-2025

Bihar Accident: मुजफ्फरपुर में आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन गंभीर घायल; परिजन बेसुध

Bihar: मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए। तीखा मोड़ हादसे का कारण बताया गया। पुलिस जांच में जुटी है। और पढ़ें

06:22 PM, 29-Dec-2025

Bihar: बिहटा में ठंड बढ़ते ही बाइक चोर गिरोह सक्रिय, सीसीटीवी में कैद वारदात; घर के बाहर से उठा ले गए

Bihar: बिहटा थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव में देर रात घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। सीसीटीवी में तीन चोर दिखे। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और एक आरोपी पकड़ा गया है।  और पढ़ें

06:22 PM, 29-Dec-2025

Bihar : सेल्स टैक्स का चपरासी भी लेता है 75 हजार घूस! अकाउंट अनफ्रीज करने की डील कर रंगे हाथ पकड़ाया

Vigilance Action : बिहार के सहरसा में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। सेल्स टैक्स विभाग के चपरासी को ऑफिस के अंदर ही घूस लेते हुए दबोचा गया है। मामला बैंक अकाउंट अनफ्रीज करने और टैक्स सेटलमेंट से जुड़ा है। और पढ़ें

06:17 PM, 29-Dec-2025

Bihar News : सोशल मीडिया टिप्पणी बना गिरफ्तारी की वजह, विधायक की पत्नी पर कमेंट करने पर युवक गिरफ्तार

TMC MLA Wife : पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस विधायक की पत्नी पर टिप्पणी मामले में आरोपी के चचेरे भाई रणजीत श्रीवास्तव ने बताया कि न्यायालय ने कोलकाता पुलिस को 20 घंटे का ट्रांजिट रिमांड दिया है, जिसमें यात्रा का समय शामिल नहीं है। और पढ़ें

06:15 PM, 29-Dec-2025

Bihar News: बेउर पुलिस ने चार घंटे में सुलझाया लूटकांड का मामला, ऑटो चालक ही निकला मास्टरमाइंड

Bihar: बेउर थाना पुलिस ने चार घंटे में लूटकांड का खुलासा किया है। जांच में ऑटो चालक ही मास्टरमाइंड निकला है। बताया जा रहा है कि उसने झूठी लूट की कहानी रचकर 1.76 लाख हड़प लिए थे। और पढ़ें

06:13 PM, 29-Dec-2025

BPSC AEDO Exam Postponed: बीपीएससी सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा स्थगित, 10 से 16 जनवरी तक होनी थी

BPSC AEDO Exam: बीपीएससी ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 10 जनवरी, 2026 से 16 जनवरी, 2026 तक अलग-अलग तिथियों पर होनी थी।
  और पढ़ें

06:11 PM, 29-Dec-2025

Bihar News : हाइवा की टक्कर से व्यापारी की मौत, बेटा गंभीर; मुआवजे को लेकर सड़क जाम

Accident News : मधेपुरा में सोमवार को पिता-पुत्र बाइक से धान बेचने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बिजनेसमैन पिता की मौके पर मौत हो गई। और पढ़ें

06:06 PM, 29-Dec-2025

Bihar News: आग तापने के दौरान झुलसी महिला, नाइटी में पकड़ी आग फिर शरीर जला; बचाने के दौरान पति का भी जला हाथ

वहीं जख्मी महिला के पति राकेश कुमार ने बताया कि नहाने के बाद ठंड की वजह से पुआल जलाकर आग तापने लगी। उसी दौरान उसकी नाइटी आग की चपेट में आ गई। आग बुझाने के दौरान राकेश कुमार का भी हाथ जल गया।
  और पढ़ें

05:58 PM, 29-Dec-2025

Bihar News: धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य में कटौती से किसानों की बढ़ी मुसीबत, पैक्स की मनमानी से किसान परेशान

Bihar News: रोहतास जिले में अब तक धान की खरीद मात्र 26% हुई है। किसानों से धान खरीदने में पैक्स अध्यक्ष जान बूझकर देरी कर रहे हैं और समय से भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। और पढ़ें

05:48 PM, 29-Dec-2025

Bihar: 72 घंटे में सुलझी घनश्याम चौधरी गोलीकांड की गुत्थी, बथान में छिपा रखा था कट्टा; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Bihar: सहरसा पुलिस को कनरिया गोलीकांड में बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 72 घंटे के अल्टीमेटम के भीतर ही मुख्य आरोपी को हथियार के साथ दबोच लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। और पढ़ें

05:45 PM, 29-Dec-2025

Bihar Crime: 1400 अपराधियों की पहचान कर ली गई, बोले ADG लॉ एंड ऑर्डर | Bihar ADG Law and Order

Bihar Crime: 1400 अपराधियों की पहचान कर ली गई, बोले ADG लॉ एंड ऑर्डर | Bihar ADG Law and Order और पढ़ें

05:32 PM, 29-Dec-2025

Bihar News: मुंबई क्राइम ब्रांच ने यूपी के दो लूटेरों को मुजफ्फरपुर से किया गिरफ्तार, ₹20 लाख की ज्वेलरी बरामद

Bihar: मुंबई क्राइम ब्रांच ने यूपी के दो लूटेरों को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ₹20 लाख से अधिक की लूटी ज्वेलरी जब्त की गई है। घटना नवी मुंबई के संगम गोल्ड ज्वेलर्स में हुई थी। 

और पढ़ें

05:30 PM, 29-Dec-2025

Bihar Bhumi : बिहार में किसकी जमीन खोद रहे विजय सिन्हा? वह चार काम, जिसमें काली कमाई के नाम पर मचा हंगामा

Land Bihar : बिहार में जमीन रखना, खरीदना, अपने नाम कराना और यहां तक कि अपने परिवार की जमीन को बांटना तक मुश्किल है। मुश्किल इसलिए, क्योंकि हर काम में 'पैसा' लगता है। टेबल के नीचे से। बिहार में अंडर टेबल पैसों का यह खेल इस समय चर्चा में क्यों है? क्यों है हंगामा, क्या समाधान हो रहा, जानें सबकुछ।  और पढ़ें

05:24 PM, 29-Dec-2025

Bihar News: बार बालाओं के साथ नाचते दिखे नवादा के मुखिया, वीडियो वायरल हुआ तो देने लगे सफाई; क्या बोले?

Bihar: नवादा में ग्राम मुखिया का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बार बालाओं संग नाचते और पैसे लुटाते दिखने के बाद शराबबंदी व जनप्रतिनिधियों की मर्यादा पर सवाल उठे हैं। मुखिया ने वीडियो को निजी कार्यक्रम बताया। और पढ़ें

05:15 PM, 29-Dec-2025

Bihar: आठ करोड़ की साइबर ठगी का सनसनीखेज खुलासा, फर्जी कंपनियों के जाल में फंसा बड़ा कारोबारी; दो ठग गिरफ्तार

Bettiah news: बिहार के बगहा से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां साइबर फ्रॉड के जरिए करीब 8 करोड़ रुपये की ठगी का मामला उजागर हुआ है। फर्जी कंपनियों के सहारे की गई। और पढ़ें

04:44 PM, 29-Dec-2025

Bhagalpur Crime News: मामा का था प्रेमिका से अवैध संबंध, ब्लैकमेल कर रहा था भांजा..फिर जो हुआ,जानिए पूरा मामला

Bhagalpur Crime News: मामा का था प्रेमिका से अवैध संबंध, ब्लैकमेल कर रहा था भांजा..फिर जो हुआ,जानिए पूरा मामला और पढ़ें

04:39 PM, 29-Dec-2025

Bihar Land : सरकारी जमीन का म्यूटेशन भू-माफिया के नाम; दाखिल-खारिज का खेल करने वाले CO निलंबित

Bihar News : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री और राज्य के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के तेवर आंदोलन की धमकी से हल्के नहीं पड़े हैं। आज एक सीओ को निलंबित करने का आदेश आया है। आरोप सरकारी जमीन का भू-माफिया को म्यूटेशन करने का है। और पढ़ें

04:24 PM, 29-Dec-2025

Bihar News: स्कूल में पढ़ाने वाले गुरु ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ करते दिखे आपत्तिजनक हरकत, वीडियो हुआ वायरल

Bihar News: पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि प्रखंड में एक सहायक शिक्षक का सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घटना ने शिक्षा विभाग की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। और पढ़ें

04:10 PM, 29-Dec-2025

Bihar: चोरों के निशाने पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर का घर, 10 दिनों में दो बार बड़ी चोरी, पूर्णिया में घटी वारदात

Bihar News: पूर्णिया के शांति नगर में रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर 10 दिनों में दो बार चोरी हुई। चोरों ने परिवार को कमरे में बंद कर लाखों का सामान, नल-शॉवर और कालीन तक उड़ा लिया, जिससे परिवार दहशत में है। और पढ़ें

04:00 PM, 29-Dec-2025

BPSC TRE 4: खरमास बाद TRE 4 की वैकेंसी के लिए अधियाचना भेजेगा शिक्षा विभाग; मंत्री सुनील कुमार कर दी घोषणा

Bihar News: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि आने वाले समय में शिक्षक बहाली की प्रक्रिया को और तेज किया जाएगा, ताकि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को जल्द दूर किया जा सके। उन्होंने भी और भी कई मुद्दों पर बातचीत की, आइए जानते हैं... और पढ़ें

03:59 PM, 29-Dec-2025

Nalanda Crime News: देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ तीन गिरफ्तार, 15 महिलाएं कराई गईं मुक्त | Bihar News |Rajgir

Nalanda Crime News: देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ तीन गिरफ्तार, 15 महिलाएं कराई गईं मुक्त | Bihar News और पढ़ें

03:26 PM, 29-Dec-2025

Bihar: पत्नी-बेटी से मिलने ससुराल गया था पति, लौटकर आया तो फांसी लगाकर दी जान; जानें किस बात से था आहत?

Bihar: मृतक प्रतिश का अपनी पत्नी से अक्सर किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। बीते रविवार को प्रतिश अपनी पत्नी और बेटी से मिलने ससुराल पहुंचा था, जहां उसकी पुलिस के द्वारा पिटाई करवााई गई थी।  और पढ़ें

03:14 PM, 29-Dec-2025

JDU expelled 8 Leaders: रिपोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद कार्रवाई, आठ नेताओं को JDU ने पार्टी से निकाला

JDU expelled 8 Leaders: रिपोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद कार्रवाई, आठ नेताओं को JDU ने पार्टी से निकाला और पढ़ें

03:07 PM, 29-Dec-2025

BJP विधायक ने West Bengal Elections को लेकर Mamata Banerjee पर निशाना साधा, क्या कहा?

2026 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी पर जमकर निशाना साधा। और पढ़ें

03:03 PM, 29-Dec-2025

Bihar Weather: समस्तीपुर में ठंड के 27 साल का रिकॉर्ड टूटा, DM ने 3 जनवरी तक स्कूल बंद करने का दिया आदेश

Bihar Weather: समस्तीपुर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड को देखते हुए डीएम ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी व गैर-सरकारी स्कूल 3 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया, जबकि अलाव व्यवस्था जमीनी स्तर पर नदारद दिख रही है। और पढ़ें

02:47 PM, 29-Dec-2025

Bihar News: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 106 लोगों को मिला मोबाइल, एक थाना क्षेत्र से 33 मोबाइल हुआ बरामद; सब खुश

Bihar: एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि हालिया कार्रवाई में नवादा थाना क्षेत्र से 33 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। ये सभी मोबाइल अलग-अलग मामलों में गुम या चोरी हुए थे, जिनकी शिकायत संबंधित थानों में दर्ज कराई गई थी।
  और पढ़ें

02:37 PM, 29-Dec-2025

Bihar: सदर अस्पताल में चोरों का बड़ा खेल, कोविड वार्ड से 25 AC के आउटडोर यूनिट चोरी; कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Bihar News: सहरसा सदर अस्पताल के कोविड वार्ड से 25 एसी आउटडोर यूनिट चोरी होने का मामला सामने आया है, जिनकी कीमत करीब साढ़े सात लाख रुपये है। उपाधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए सीसीटीवी जांच की बात कही है।  और पढ़ें

02:37 PM, 29-Dec-2025

Bihar Weather News: पटना और मुजफ्फरपुर में छाया रहा घना कोहरा, जानिए अगले सात दिनों के मौसम का हाल

Bihar Weather News: पटना और मुजफ्फरपुर में छाया रहा घना कोहरा, जानिए अगले सात दिनों के मौसम का हाल और पढ़ें

02:12 PM, 29-Dec-2025

Bihar: मामा ने ही सुपारी देकर करवा दी हत्या, ब्लैकमेल कर रहा था भांजा; पुलिस ने खुलासा किया तो सब रह गए दंग

Bhagalpur Crime News: अभिषेक की हत्या की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। घटना को बेहद क्रूर बताते हुए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। और पढ़ें

01:46 PM, 29-Dec-2025

Bihar News: रेलवे टैक पर शख्स का शव मिलने से हड़कंप, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका; जानिए पूरा मामला

Accident News Update: मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर कुढ़नी स्टेशन के आगे एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि वह ट्रेन से गिरा और हादसे का शिकार हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय और रेल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  और पढ़ें

01:09 PM, 29-Dec-2025

Jamui Train Accident: मालगाड़ी के बेपटरी होने से आज भी परिचालन ठप; 17 ट्रेनें डायवर्ट, 13 रद्द; यात्री परेशान

जमुई जिले के जसीडीह-झाझा रेलखंड पर सीमेंट लदी मालगाड़ी के डिरेल होने से रेल परिचालन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। हादसे के 35 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी ट्रैक दुरुस्त नहीं हो सका, जिससे सोमवार को भी पटना-हावड़ा रूट प्रभावित रहा। इससे हजारों यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। और पढ़ें

01:06 PM, 29-Dec-2025

BSEB DElEd JEE 2026: बिहार डीएलएड से जुड़ा महत्वपूर्ण नोटिस जारी, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! जरूर पढ़ें

BSEB DElEd JEE 2026: बीएसईबी ने बिहार डीएलएड जेईई के अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में डीएलएड प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थियों क लिए राहत भरी जानकारी जानकारी शामिल है। नोटिस नीचे उपलब्ध है...
  और पढ़ें

12:41 PM, 29-Dec-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

JDU Party News: विधानसभा चुनाव के दौरान इन नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा था। इसके बाद तीन सदस्यीय टीम ने इस मामले की जांच की। जांच में इन्हें दोषी पाया गया। इसके बाद जदयू आलाकमान की ओर से यह कार्रवाई की गई।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें