फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:37 PM, 28-Dec-2025

Bihar: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खड़गपुर झील में नौका विहार का किया शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगी रफ्तार

Bihar: मुंगेर के खड़गपुर झील में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नौका विहार शुरू किया। उन्होंने पर्यटन विकास से रोजगार सृजन की बात कही और हवेली खड़गपुर अनुमंडल अस्पताल में आधुनिक चिकित्सीय सेवाओं का शुभारंभ किया। और पढ़ें

10:36 PM, 28-Dec-2025

Bihar: रिश्तेदार से मिलने के बहाने घर से बुलाकर किया बुजुर्ग का अपहरण, आंख में पट्टी बांधकर ले गए; फिर पीटा

Bihar: बाढ़ अनुमंडल के बेलछी थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय भोलू मांझी का अपहरण कर उनसे दो लाख दो हजार रुपये की फिरौती वसूली गई। रिश्तेदार से मिलने के बहाने घर से बुलाकर मारपीट की गई।  और पढ़ें

09:28 PM, 28-Dec-2025

बिहार में ठंड से बचाव बना काल: धुएं से नाना-नाती की मौत, तीन महिलाएं भी हुईं बेहोश; परिजनों में चीख-पुकार

Bihar: नवादा जिले के त्रिलोकी बीघा गांव में बंद कमरे में बोरसी जलाकर सोने से धुएं के कारण दम घुट गया। इस हादसे में नाना और सात वर्षीय नाती की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं बेहोश होकर अस्पताल में भर्ती हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
09:11 PM, 28-Dec-2025

Bihar: राजगीर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, 15 महिलाएं मुक्त; पुलिस आगे की जांच में जुटी

Bihar News: राजगीर में पुलिस ने देह व्यापार के संगठित गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आदित्य रेसिडेंसी होटल से नाच-गाने के नाम पर लाई गई पश्चिम बंगाल की 15 महिलाओं को मुक्त कराया गया। और पढ़ें

08:58 PM, 28-Dec-2025

Bihar News: लोन की रकम दोगुनी करने का झांसा, मुजफ्फरपुर में महिलाओं से 10 लाख से ज्यादा की ठगी

Bihar: मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में मुद्रा लोन के नाम पर करीब 400 महिलाओं से 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। कार्यालय बंद मिलने पर खुलासा हुआ, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:52 PM, 28-Dec-2025

Bihar News: गांव से लापता छात्र का कुएं में मिला शव, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम; विधायक के खिलाफ लगे नारे

Bihar: लोगों का आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते गंभीरता से जांच करती तो युवक की जान बच सकती थी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बड़का लाहौर गांव के समीप मुख्य सड़क पर शव रखकर आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दिया। और पढ़ें

07:53 PM, 28-Dec-2025

Bihar News: सहरसा मंडल कारा में दुष्कर्म के आरोप में बंद कैदी की मौत, आत्महत्या या हत्या; जांच जारी

Bihar: सहरसा मंडल कारा में बंद दुष्कर्म के आरोपी विचाराधीन कैदी की रविवार को मौत हो गई। जेल प्रशासन ने आत्महत्या का दावा किया, जबकि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। मजिस्ट्रेटी निगरानी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। और पढ़ें

07:02 PM, 28-Dec-2025

Bihar: सहरसा में इंटर छात्र ने लॉज में लगाई फांसी, सुपौल का रहने वाला था युवक; मोबाइल चैट खंगाल रही पुलिस

Bihar News: सहरसा के एक निजी लॉज में सुपौल निवासी इंटर के छात्र नीतीश कुमार (18) का शव फंदे से लटका मिला हुआ पाया गया। आज सुबह इस घटना का खुलासा हुआ है।  और पढ़ें

06:31 PM, 28-Dec-2025

Bihar Crime: 300 रुपये मांगने पर दुकानदार को मारी गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार; देशी कट्टा और कारतूस बरामद

Bihar Crime: पंडारक थाना क्षेत्र के लेमुआबाद गांव में 300 रुपये का पैसा मांगने पर किराना दुकानदार को गोली मार दी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए। और पढ़ें

06:10 PM, 28-Dec-2025

Indian Railway: 2030 तक बड़े शहरों में ट्रेनों के संचालन की क्षमता बढ़ाने की योजना | Ashwini Vaishnaw

Indian Railway: 2030 तक बड़े शहरों में ट्रेनों के संचालन की क्षमता बढ़ाने की योजना | Ashwini Vaishnaw और पढ़ें

06:08 PM, 28-Dec-2025

Bihar: भूमि विवाद में खूनी संघर्ष का वीडियो वायरल, घटना में युवक की मौत के 30 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Bihar: रोहतास के लाला अतिमी गांव में भूमि विवाद के चलते दिनदहाड़े गोलीबारी और पत्थरबाजी हुई। उक्त मामले को लेकर बीच-बचाव करने आए युवक की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें

06:00 PM, 28-Dec-2025

Bihar: प्रकाश पर्व में आई श्रद्धालु के साथ लूटपाट, विरोध करने पर चाकू भी गोदा; पटना पुलिस की सुरक्षा पर सवाल

Patna Police: प्रकाश पर्व पर आए श्रद्धालु के साथ हुई इस घटना में पटना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी करे। 
  और पढ़ें

05:59 PM, 28-Dec-2025

Bihar: सीवान के इस गांव में पीपल की जड़ से निकली चांदी की बुद्ध मूर्ति, पूजा-अर्चना शुरू; इतिहासकार क्या बोले?

Bihar: सीवान के गोठी गांव में पीपल की जड़ से मिली चांदी की बुद्ध प्रतिमा के बाद पूजा शुरू हो गई। इतिहासकारों के अनुसार यह स्थल बोधगया से जुड़ा हो सकता है और यहां बौद्ध विहार होने की संभावना है। और पढ़ें

05:15 PM, 28-Dec-2025

Bihar News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, ससुरालजनों पर दहेज हत्या का लगा आरोप

Bihar: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में तीन माह पहले शादीशुदा 19 वर्षीय ममता खातून की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। और पढ़ें

05:15 PM, 28-Dec-2025

Bihar: 36 घंटे बाद मिली महिला अधिकारी, पूछने पर कहा- दोस्त को सरप्राइज देने गई थी; वापस ससुराल नहीं गई

Patna Crime News: एसडीपीओ ने बताया कि कि अनुसंधान के दौरान प्रेम प्रसंग जैसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है। महिला अधिकारी अपनी मित्र के जन्मदिन के अवसर पर बिना जानकारी दिए उसके घर गई थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। और पढ़ें

05:01 PM, 28-Dec-2025

Bihar News: जमुई में पूर्व नक्सली कमांडर लखन यादव की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Bihar: जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने पूर्व नक्सली कमांडर लखन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। 
  और पढ़ें

04:49 PM, 28-Dec-2025

Bihar Accident: जमुई के पास मालगाड़ी के 17 डिब्बे पटरी से उतरे, 13 घंटे से रेल परिचालन ठप, 9 ट्रेनें डायवर्ट

Bihar: जमुई के जसीडीह-झाझा रेलखंड पर टेलवा बाजार हॉल्ट के पास बरुआ नदी पुल के समीप शनिवार देर रात अपलाइन मालगाड़ी के 17 डिब्बे डिरेल हो गए। घटना के बाद पटना-हावड़ा सहित कई प्रमुख रेल रूट करीब 13 घंटे से प्रभावित हैं। 9 ट्रेनों को डाइवर्ट की गई और एक ट्रेन को रद्द की गई है। और पढ़ें

04:15 PM, 28-Dec-2025

Bihar Crime: अवैध बालू खनन रोकने गए वन रेंजर पर पथराव, सिर में लगी गंभीर चोट; इलाके में हड़कंप

Bihar: गया जी जिले के बाराचट्टी प्रखंड के भलुआ क्षेत्र में अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे वन विभाग के रेंजर अरविंद कुमार पर माफियाओं ने हमला कर दिया। पत्थरबाजी में वे घायल हुए। पुलिस जांच और छापेमारी कर रही है। और पढ़ें

04:00 PM, 28-Dec-2025

Bihar Accident: सीवान में घने कोहरे का कहर, सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत; परिजनों का रोकर बुरा हाल

Bihar Accident: सीवान के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है। और पढ़ें

03:43 PM, 28-Dec-2025

Bihar News: दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, ससुराल में हत्या कर आरोपी फरार; 11 माह की बेटी मां के लिए ही वंचित

Bihar: परिजनों ने आरोप लगाया कि आरती की लगातार प्रताड़ना के बावजूद ससुराल वालों की मांग खत्म नहीं हुई। आखिरकार दहेज को लेकर ही उसकी हत्या कर दी गई। और पढ़ें

03:32 PM, 28-Dec-2025

Bihar Weather: हाड़ कंपाने वाली ठंड से समस्तीपुर बेहाल, तापमान 13.9 डिग्री पर; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Bihar News: समस्तीपुर में कड़ाके की ठंड ने 27 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अधिकतम 13.9 और न्यूनतम 10.7 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने ठंड जारी रहने और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। और पढ़ें

03:21 PM, 28-Dec-2025

Munger: तकनीकी खराबी या कुछ और? ऐसा एक्सीडेंट कि रेल के डिब्बे पुल से ही नीचे गिर गए, देखें वीडियो।

जसीडीह–झाझा मुख्य रेलखंड पर शनिवार देर रात करीब 11:25 बजे एक बड़ा रेल हादसा सामने आया, जिससे रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया। और पढ़ें

02:11 PM, 28-Dec-2025

Bihar news: जमीन के लिए खूनी संघर्ष, पिता को बचाने आई बेटी का सिर फोड़ा, वीडियो वायरल

सहरसा नगर निगम के वार्ड 44 में 16 धुर जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए, विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान पिता को बचाने दौड़ी 16 वर्षीय ऐरम आसिया बुरी तरह घायल हो गई। और पढ़ें

02:10 PM, 28-Dec-2025

Bihar Weather News: बिहार में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, शीतलहर और कोहरे की चपेट में है प्रदेश

Bihar Weather News: बिहार में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, शीतलहर और कोहरे की चपेट में है प्रदेश और पढ़ें

01:54 PM, 28-Dec-2025

Bihar News: बिहार में कानून बेबस? लोहे की रॉड से युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

मुजफ्फरपुर जिले के फकुली थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खैनी के खेत में एक युवक की लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। और पढ़ें

12:32 PM, 28-Dec-2025

Bihar: जदयू में बगावत के सुर, प्रदेश सचिव ने जिलाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, सीएम से की शिकायत

गयाजी में जनता दल (यूनाइटेड) के संगठन के भीतर अंदरूनी असंतोष खुलकर सामने आया है। जदयू के प्रदेश सचिव डॉ. चंदन कुमार यादव ने पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी का आरोप लगाते हुए जिलाध्यक्ष पर गंभीर सवाल उठाए हैं। और पढ़ें

11:23 AM, 28-Dec-2025

Bihar: डिप्टी सीएम का मॉडल अधिकारियों को पसंद नहीं, कहा- अपमान हो रहा, विजय सिन्हा बोले- गलत बर्दाश्त नहीं

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जब से डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने जनसंवाद मॉडल लागू किया है, तब से उनके विभाग के अधिकारी नाराज हो गए हैं। नाराजगी इतनी बढ़ गई है कि इन अधिकारियों ने सामूहिक बहिष्कार की चेतावनी तक दे दी। इधर, विजय सिन्हा ने स्पष्ट कह दिया है, वह किसी भी कीमत पर झुकने वाले नहीं हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

11:20 AM, 28-Dec-2025

Bihar News: शराब तस्करी पकड़ने गई पुलिस पर हमला, जवान की पिस्टल छीनी गई

मुंगेर जिले के नयारामनगर थाना क्षेत्र के कन्हैयाचक गांव में शराब तस्करी पकड़ने गई हसनपुर क्यूआरटी टीम और स्थानीय ग्रामीणों के बीच झड़प हुई। और पढ़ें

11:20 AM, 28-Dec-2025

Bihar News: कबाड़ी दुकान में भीषण आग, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की मशक्कत से काबू पाया

दरभंगा जिले के रानीपुर पासवान टोला के पास स्थित कबाड़ी दुकान में देर रात अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकान में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई। और पढ़ें

10:10 AM, 28-Dec-2025

Bihar News: बालू लोड ट्रक ने खड़ी ट्रक में मारी जोरदार टक्कर, चालक फंसा, गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती

मुजफ्फरपुर जिले के करजा बाजार के पास एनएच 722 पर सरैया की ओर से आ रही बालू लोड ट्रक ने पहले से खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण खड़ी ट्रक का चेचिस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। और पढ़ें

09:51 AM, 28-Dec-2025

Bihar Land : परिवार की जमीन हो तो हिस्सेदारों में बंटवारा अब एक आवेदन पर; जमाबंदी की नई व्यवस्था लागू

बिहार सरकार ने पारिवारिक भूमि बंटवारे की प्रक्रिया को सरल और विवाद-मुक्त बनाने के लिए बिहारभूमि पोर्टल पर नई व्यवस्था लागू कर दी है। 27 दिसंबर से इस व्यवस्था के तहत परिवार के सभी हिस्सेदार एक ही आवेदन के जरिए अपनी जमीन पर जमाबंदी कर सकते हैं। और पढ़ें

09:36 AM, 28-Dec-2025

Weather Update : बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का डबल अटैक; मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Bihar : पूरा बिहार शीतलहर और कोहरे की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने घर से न निकलने की सलाह दी हैं, क्यों कि मौसम विभाग का कहना है कि बिहारवासियों को फिलहाल 2 जनवरी तक इस 'हाड़ कंपाने' वाली ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। और पढ़ें

09:08 AM, 28-Dec-2025

Train Accident: बिहार-झारखंड सीमा पर बड़ा ट्रेन हादसा, 8 डिब्बे हुए बेपटरी, तीन नदी में गिरे; रेल परिचालन ठप

Bihar News: जसीडीह-झाझा रेलखंड पर टेलवा बाजार हॉल्ट के पास शनिवार रात मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए, जिनमें तीन पुल के नीचे गिरे। कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन अप-डाउन ट्रैक बाधित रहे। रेलवे ने मरम्मत और जांच शुरू की। और पढ़ें

07:33 AM, 28-Dec-2025

Bihar: जमुई पहुंचीं मंत्री श्रेयसी सिंह, खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए किया सक्षम और प्रेरणा योजना का एलान

बिहार सरकार की सूचना प्रावैधिकी एवं खेल विभाग की मंत्री श्रेयसी सिंह शनिवार को जमुई दौरे पर रहीं, जहां उन्होंने अतिथि गृह में आमजनों और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। और पढ़ें

07:25 AM, 28-Dec-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

मुजफ्फरपुर जिले में कड़ाके की ठंड के बीच रूम हीटर तापते समय बड़ा हादसा हो गया। सकरा थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में 62 वर्षीय रामनाथ सिंह हीटर में लगी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें