फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:15 PM, 25-Dec-2025

Bihar Teachers News : शिक्षकों के लिए बिहार सरकार का नया फरमान, कहा- अगर यह काम नहीं किया तो रुक जाएगा वेतन

 Teachers News : शिक्षकों के जनवरी महीने के वेतन पर  ग्रहण लगने वाला है। सरकार के नए आदेश के अनुसार उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सरकार का स्पष्ट कहना है कि उन्हें सरकार की बात माननी पड़ेगी अन्यथा  उनकी परेशानी बढ़ना तय है।  और पढ़ें

09:08 PM, 25-Dec-2025

Bihar: निखिल के प्यार में फातिमा पहुंच गई बिहार, फिर अचानक से खा लिया दोनों ने जहर; क्यों उलझा मामला?

Bihar: गोपालगंज के भोरे थाना परिसर में सुलह वार्ता के दौरान प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर किया गया। दोनों की स्थिति चिंताजनक है। और पढ़ें

08:52 PM, 25-Dec-2025

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में बाइक सवार अपराधियों ने घर पर चलाई कई राउंड गोली, पूरे इलाके में दहशत

Bihar: मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अपराधियों ने घर पर फायरिंग की। दोनों हाथों में हथियार लेकर अपराधी ने कई राउंड गोलियां चलाई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:46 PM, 25-Dec-2025

Bihar Crime: बेगूसराय में मोबाइल व्यवसायी का अपहरण, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत; पुलिस जांच में जुटी

Bihar: बेगूसराय के लोहियानगर में मोबाइल व्यवसायी सुमित कुमार लापता हो गए। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई। सीसीटीवी में मारपीट देखी गई। पुलिस संदिग्धों की पहचान कर रही है और जल्द बरामदगी का प्रयास जारी है। और पढ़ें

08:35 PM, 25-Dec-2025

अररिया में बड़ी कार्रवाई: जोकीहाट से भू-माफिया गिरफ्तार, 14 एकड़ जमीन पर कब्जा; फर्जी दस्तावेजों से उजागर

Bihar Crime: जोकीहाट में पुलिस ने भू-माफिया वसीक को गिरफ्तार किया। आरोपी पर फर्जी दस्तावेज बनाकर दलित-महादलित परिवारों की 14 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच और जमीन वापसी में जुटे हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
08:28 PM, 25-Dec-2025

Bihar News: विधायक अजीत कुमार ने लिया ‘नया कांटी’ बनाने का संकल्प, उमड़ा जनसैलाब; अपराधियों को दी खुली चेतावनी

Bihar: मुजफ्फरपुर के कांटी में आभार सभा में भारी जनसैलाब उमड़ा। यहां जदयू विधायक अजीत कुमार ने नया कांटी बनाने और क्षेत्र के विकास का संकल्प लिया। उन्होंने जनता को त्वरित समाधान का भरोसा दिया और अपराधियों को चेतावनी भी दी। और पढ़ें

08:18 PM, 25-Dec-2025

Bihar: गोपालगंज में रफ्तार का कहर, तेज बस ने रिटायर्ड चौकीदार की ली जान; परिजनों में मचा कोहराम

Bihar: गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस की ठोकर से साइकिल सवार रिटायर्ड चौकीदार जनक यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क जाम हुआ, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। और पढ़ें

08:12 PM, 25-Dec-2025

Taj Mahal Controversy: 'ताजमहल पहले मंदिर था', मंत्री विजयवर्गीय ने किया दावा; नितिन नबीन को लेकर कह दी ये बात

Kailash Vijayvargiya: बीना दौरे में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ताजमहल को मंदिर बताने और बिहारियों के स्वभाव पर टिप्पणी कर विवाद खड़ा किया। उन्होंने कहा ताजमहल मंदिर की जगह बना और बिहारियों पर भी टिप्पणी की। उनके बयान से सियासी बहस तेज हो गई। और पढ़ें

08:09 PM, 25-Dec-2025

Bihar News: मुंगेर में नकली सिगरेट फैक्टरी का पर्दाफाश, 85.50 लाख नकद और हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार

Bihar: मुंगेर पुलिस ने वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के नयागांव में नकली सिगरेट फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में तीन आरोपित गिरफ्तार हुए है। पुलिस ने 85.50 लाख नकद, चार देशी पिस्टल और सिगरेट बनाने के उपकरण बरामद किए। और पढ़ें

08:02 PM, 25-Dec-2025

Bihar News: शक के आधार पर खाद्यान्न ढोने वाले दो ट्रक जब्त, कागजातों की जांच में जुटी पुलिस

Bihar: सीवान में सरकारी गोदाम तक खाद्यान्न ले जा रहे दो ट्रकों को पुलिस ने शक के आधार पर जब्त किया। कागजात संदिग्ध पाए गए हैं। गुप्त सूचना पर कार्रवाई हुई। ट्रक मालिक, चालक और एजेंसियों की भूमिका की जांच जारी है। और पढ़ें

07:47 PM, 25-Dec-2025

Bihar: पार्किंग की कमी बनी मुसीबत, हैदराबाद से आई इंडिगो को नहीं मिली समय पर लैंडिंग; हवा में उड़ता रहा विमान

Bihar: दरभंगा एयरपोर्ट पर पार्किंग की कमी के कारण हैदराबाद से आई इंडिगो फ्लाइट को एक घंटे तक हवा में चक्कर लगाना पड़ा। रनवे पर दो विमान खड़े होने से लैंडिंग टली, बाद में सुरक्षित उतरने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। और पढ़ें

07:06 PM, 25-Dec-2025

Bihar News : उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट के संकेत, डिनर पार्टी से गायब रहे चार में से तीन विधायक

Bihar : क्या पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा पर बिखराव का खतरा मंडरा रहा है? यह सवाल इसलिए क्यों कि सोशल मीडिया पर यह सवाल फिलहाल ट्रेंड कर रहा है। सूबे की सियासत में इसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। और पढ़ें

06:18 PM, 25-Dec-2025

समस्तीपुर BJP नेता हत्याकांड: शिकायत करने पर मिली मौत, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल

Bihar: समस्तीपुर के खानपुर में भाजपा नेता रूपक सहनी की गोली मारकर हत्या का वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले में पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। और पढ़ें

05:59 PM, 25-Dec-2025

Bihar Crime: कार से ओवरटेक कर ट्रक लूट की साजिश, खलासी की सूझबूझ से बची बड़ी वारदात

Bihar: वैशाली में पटना से समस्तीपुर जा रहे ट्रक को लूटने की साजिश पुलिस ने नाकाम कर दी। खलासी की सूझबूझ से पुलिस ने घेराबंदी कर एक हथियारबंद लुटेरे को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य फरार हो गए। और पढ़ें

05:47 PM, 25-Dec-2025

Bihar: गोपालगंज में सड़क किनारे महिला का मिला शव, दहेज हत्या की आशंका; पति समेत दो हिरासत में

Bihar: गोपालगंज के विनोद मटिहिनिया गांव में 28 वर्षीय अंशु देवी का सड़क किनारे शव मिला। चेहरे और गले पर चोटें थीं। मामले को देखते हुए पुलिस ने पति और एक अन्य महिला हिरासत में लिया है।  और पढ़ें

05:24 PM, 25-Dec-2025

Bihar: कैमूर पुलिस का बड़ा एक्शन, टॉप-10 का चौथा कुख्यात अपराधी गिरफ्तार; गला रेतकर हत्या मामले में था फरार

Bihar: कैमूर पुलिस ने गला रेतकर हत्या मामले में फरार टॉप–10 अपराधी सेवा राजभर को गिरफ्तार किया है। अब तक चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। शेष छह फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। और पढ़ें

05:11 PM, 25-Dec-2025

Bihar News: अपराध की योजना बनाते इनामी बदमाश के साथ पांच गिरफ्तार, STF के साथ मिलकर नालंदा पुलिस की कार्रवाई

Bihar: तलाशी के दौरान राजीव कुमार की कमर से एक लोडेड काले रंग की देशी पिस्टल मिली, जिसमें चार जिंदा कारतूस भरे थे। उसके पास से एक स्मार्ट मोबाइल भी बरामद हुआ। नीतीश कुमार उर्फ कारू की कमर से एक देशी कट्टा और जैकेट की जेब से पिस्टल का खाली मैगजीन मिला। और पढ़ें

05:08 PM, 25-Dec-2025

Road Accident : नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने ई-रिक्शा को रौंदा; तीन साल के मासूम समेत छह घायल

Bihar : नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने ई-रिक्शा को रौंद दिया। इस घटना में तीन साल के मासूम समेत 6 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक शराब के नशे में धुत था और बेहद तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था।  और पढ़ें

04:39 PM, 25-Dec-2025

Bihar News: सांसद खेल महोत्सव में पीएम मोदी वर्चुअली हुए शामिल, खिलाड़ियों को दिया आशीर्वाद

Bihar: दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से जुड़े। सैकड़ों छात्रों ने खेलों में भाग लिया। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम निर्माण की मांग रखी। और पढ़ें

04:20 PM, 25-Dec-2025

Bihar Crime: पूर्णिया में पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमला, पैर में लगी गोली; अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में घेरा

Bihar News: पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पूर्व मुखिया मो. साजिद को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। शादी से लौटते समय मंझेली पुल के पास वारदात हुई। घायल का इलाज पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में जारी, हालत खतरे से बाहर। और पढ़ें

04:05 PM, 25-Dec-2025

Bihar Politics: 'लाभ ले चुके हैं तो एतराज नहीं होना चाहिए', किस बयान पर उपेंद्र कुशवाहा को दी मांझी ने नसीहत?

Bihar: जहानाबाद में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने उपेंद्र कुशवाहा को नसीहत दी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले पर चिंता जताई, धार्मिक स्थलों को लेकर संयम की बात कही और पप्पू यादव के बयान को सामाजिक सद्भाव के खिलाफ बताया। और पढ़ें

03:59 PM, 25-Dec-2025

Patna: Bollywoood Singer Udit Narayan पहुंचे पटना, बिहार की तारीफों में क्या कहा?

बॉलीवुड गायक उदित नारायण बुधवार को पटना पहुंचे। जहां एयपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बिहार की काफी तारीफ की। और पढ़ें

03:53 PM, 25-Dec-2025

Patna Metro : भूतनाथ स्टेशन से फिर दौड़ी मेट्रो ट्रेन, तकनीकी खराबी दूर होने के बाद सेवाएं बहाल

Patna Metro News : पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने भूतनाथ मेट्रो स्टेशन से परिचालन की बहाली की आधिकारिक घोषणा की है। तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया गया था।  और पढ़ें

03:51 PM, 25-Dec-2025

Supaul: मंदिर में दो लोगों ने रची शादी लेकिन दुल्हन के साथ दुल्हा भी लड़की ही थी, जानें मामला।


सुपौल से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसने त्रिवेणीगंज और पूरे जिले में चर्चा का माहौल बना दिया है। त्रिवेणीगंज नगर परिषद वार्ड 18 की दो युवतियों ने आपसी सहमति से समलैंगिक विवाह किया।
  और पढ़ें

03:45 PM, 25-Dec-2025

Bihar News: लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा तो पास से देसी कट्टा, चाकू और मोबाइल हुआ बरामद

Bihar: तलाशी के दौरान युवक के पास से एक बैग बरामद किया गया, जिसमें एक देसी कट्टा, पिस्टल जैसा दिखने वाला लाइटर गन, एक चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। स्थानीय लोगों ने भी युवक द्वारा भौकाल बनाए जाने की सूचना पुलिस को दी थी। और पढ़ें

03:44 PM, 25-Dec-2025

Darbhanga: ED को सरकार ने सौंपी भूमाफियाओं की लिस्ट, अब नहीं किसी की खैर, इस शख्स का नाम सबसे ऊपर।


बिहार में नई सरकार के गठन के बाद भूमाफिया और बालू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। इसी कड़ी में सरकार द्वारा जिन टॉप–10 भू माफियाओं की संपत्तियां जब्त करने की सूची प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भेजी गई है। और पढ़ें

03:34 PM, 25-Dec-2025

Bihar: वैशाली में लीची के बागान से मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

Bihar: वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र के पटेढ़ा जयराम गांव में लीची के बागान से 37 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है। सड़क हादसा या हत्या, दोनों पहलुओं की जांच जारी है। और पढ़ें

03:21 PM, 25-Dec-2025

Bihar Accident: सड़क किनारे दौड़ लगा रहे दो छात्रों की दर्दनाक मौत, हाईवा के चपेट में आने से हुआ हादसा

Bihar: प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक मैट्रिक के छात्र थे और प्रतिदिन बिहार पुलिस व आर्मी की तैयारी के लिए सड़क किनारे दौड़ लगाते थे। दोनों शव का पोस्टमार्टम करा कर पुलिस वाहन की पहचान में जुटी है। और पढ़ें

03:13 PM, 25-Dec-2025

Bihar News: घरेलू कलह ने ली खौफनाक शक्ल, पिता ने बेटे पर डाला खौलता तेल; स्थिति गंभीर

Bettiah News: पश्चिम चंपारण जिले के भंगहा थाना क्षेत्र के सिसवा कॉलोनी गांव से एक मार्मिक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के चलते एक पिता ने अपने ही बेटे पर खौलता तेल डाल दिया।  और पढ़ें

02:55 PM, 25-Dec-2025

Bihar: प्रशिक्षण के दौरान डायट परिसर में शिक्षिका की बिगड़ी तबीयत, सुविधाओं को लेकर शिक्षकों ने किया हंगामा

Bihar: शिक्षकों ने प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी प्राचार्य को एक पत्र लिखकर बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सक, नर्स एवं एंबुलेंस की तैनाती का मांग किया है। और पढ़ें

02:52 PM, 25-Dec-2025

Bihar News : अस्पताल में नवजात की अदला-बदली पर हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद सुलझा मामला

Bihar : लोग हंगामा कर रहे थे। दो प्रसूताओं के परिजन नवजात की अदला-बदली का आरोप लगा रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुँच गई। अब यह कठिन कार्य था कि कौन सच कह रहा है और कौन झूठ। और पढ़ें

02:10 PM, 25-Dec-2025

Bihar news : पश्चिम चंपारण से दिल दहला देने वाली घटना, घरेलू विवाद में पिता ने बेटे पर डाला खौलता तेल

पश्चिम चंपारण जिले के भंगहा थाना क्षेत्र के सिसवा कॉलोनी गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक पिता ने अपने ही बेटे पर खौलता तेल डाल दिया, जिससे 28 वर्षीय भीम दास गंभीर रूप से झुलस गया। और पढ़ें

02:01 PM, 25-Dec-2025

Bihar News: सीतामढ़ी के बराही गांव में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र के बराही गांव में बुधवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग ने गृहस्वामी राज किशोर साह का घर पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। और पढ़ें

01:53 PM, 25-Dec-2025

Bihar News: पुलिस भवनों के निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी जानकारी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी), रोहतास और लखीसराय जिलों में पुलिस भवनों की नई आधारभूत संरचनाओं के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति की घोषणा की। और पढ़ें

01:15 PM, 25-Dec-2025

Bihar Weather News: 29 दिसंबर तक शीतलहर का कहर,विजिबिलिटी 10 मीटर तक गिरी, थम गई रफ्तार

Bihar Weather News: 29 दिसंबर तक शीतलहर का कहर,विजिबिलिटी 10 मीटर तक गिरी, थम गई रफ्तार और पढ़ें

11:40 AM, 25-Dec-2025

Bihar News: लीची के बागान में मिला मजदूर का शव, इलाके में सनसनी; सड़क हादसा या हत्या?

वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के पटेढ़ा जयराम गांव में लीची के बागान से एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान झीटकहियां गांव निवासी 37 वर्षीय सुभाष नंद सिंह के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर जीवनयापन करता था। और पढ़ें

11:24 AM, 25-Dec-2025

Bihar: हादसा या साजिश? एमएलटी कॉलेज के छात्र राहुल कुमार का शव सड़क किनारे मिला, मची सनसनी

सहरसा जिले के नन्दलाली मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह एमएलटी कॉलेज के 21 वर्षीय छात्र राहुल कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला। उसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें

10:43 AM, 25-Dec-2025

Bihar News: गाड़ी साइड में करने को लेकर विवाद में चाकूबाजी, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

बिहार के वैशाली जिले में मलमला चंवर के पास गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद में फॉर्च्यूनर सवार बदमाशों ने कार सवार दो युवकों पर चाकू से हमला किया। घटना में चंद्रशेखर कुमार की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई, जबकि मनीष कुमार घायल हैं। और पढ़ें

10:34 AM, 25-Dec-2025

Bihar News: अपराधियों के हौसला बुलंद, दो अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

बिहार के सहरसा जिले में पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गोलीबारी की घटनाएं हुईं। पहली घटना काशनगर थाना क्षेत्र की है, जहां जमीन विवाद के चलते किसान दिलीप यादव पर गोली चली, जिससे उनका बाएं पैर घायल हुआ। और पढ़ें

10:32 AM, 25-Dec-2025

Bihar: वैभव सूर्यवंशी जल्द मिल सकते हैं पीएम और राष्ट्रपति से, विजय हजारे ट्रॉफी में खेली है शानदार पारी

समस्तीपुर के 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार टीम के लिए ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने 84 गेंदों में 16 चौके और 15 छक्कों की मदद से 190 रन बनाए, जिससे टीम ने अरुणाचल प्रदेश को 397 रनों से हराया। और पढ़ें

10:07 AM, 25-Dec-2025

Bihar News : पटना में बदले गए कई रूट, तीन दिनों तक रहेगा प्रभावी; जानिए किन मार्गों पर की गई है एंट्री बंद

Patna News : पटना में कई मार्गों पर नो एंट्री की बोर्ड लगा दी गई है, यानी आप उधर से गुजर नहीं सकते हैं। इसके लिए आपको वैकल्पिक रास्ते खोजने होंगे। यह बदले गये मार्ग तीन दिनों तक प्रभावी रहेंगे। 
  और पढ़ें

09:22 AM, 25-Dec-2025

Weather News : बिहार में कोल्ड डे, कनकनी के साथ घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, 29 दिसंबर तक नहीं मिलेगी राहत

Bihar : पिछले एक हफ्ते से प्रदेश में 'कोल्ड-डे' जैसे हालात हैं। धूप नहीं निकलने के कारण दिन के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिन में भी लोग ठिठुरने को मजबूर हैं।  और पढ़ें

09:18 AM, 25-Dec-2025

Bihar News: भाजपा नेता रूपक सहनी की हत्या, थानाध्यक्ष निलंबित और एसआईटी जांच तेज

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव में भाजपा बूथ अध्यक्ष रूपक सहनी की बुधवार देर शाम अंधाधुंध गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय रूपक मंदिर के पास एक दुकान में बैठे थे, तभी 3-4 बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और पैदल भाग गए। और पढ़ें

09:17 AM, 25-Dec-2025

Bihar News: बिहार में अपराधी बेलगाम! 300 रुपये के लिए दुकानदार पर फायरिंग, बदमाशों ने लूटे 10 हजार रुपए

बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र के लेमुआबाद गांव में तीन बदमाशों ने मात्र 300 रुपये के सामान के लिए जनरल स्टोर संचालक जवाहर साह पर गोली चलाकर उन्हें घायल कर दिया और दुकान के काउंटर में रखे दस हजार रुपये लूट लिए। और पढ़ें

08:05 AM, 25-Dec-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद भूमाफिया और बालू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। इसी क्रम में सरकार ने जिन टॉप–10 भूमाफियाओं की संपत्ति जब्त करने की सूची प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भेजी है, उसमें दरभंगा के मोहम्मद रिजवान उर्फ राजा का नाम सबसे ऊपर बताया जा रहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें